चमनपुरा में बांस की छत गिरी, 15 घायल अंतिम यात्रा की तैयारी करते हुआ हादसा

उदयपुर। हाथीपोल थानाक्षेत्र के चमनपुरा क्षेत्र में शनिवार प्रात: एक मकान में बांस की छत गिरने से 15 लोग मलबे में दब गए। क्षेत्र के मौतबीर और समाजसेवी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। पुलिस की और से एसडीआरएफ की टीम दो घंटे बाद मौके पर पहुंची जब तक सभी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया जा चुका था।

प्राप्‍त सूचना के अनुसार पर शुक्रवार रात को जगदीश खटीक की पत्‍नी का देहांत हो गया था जिसकी शवयात्रा के लिए शनिवार सुबह तैयारी की जा रही थी। मकान के पहली मंजिल पर बांस की छत बनी हुई थी उस पर महिलाएं अंतिम क्रिया संपम्‍न्‍न करवा रही थी उसी दौरान छत भरभरा कर गिर गई। छत गिरने से लगभग 15 महिलाओं सहित कुछ पुरूष भी दब गए जिन्‍हें स्‍थानीय समाजसेवी और अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोगों ने बाहर निकाला और अस्‍पताल पहुंचाया।

    

Previous articleबारिश के मोसम में भी उदयपुर में स्वाइन फ्लू का कहर
Next articleTreatment without prevention is simply unsustainable – Dr.Kajal Verma