बहुमंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

IMG-20150108-WA0009उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल से आज दोपहर १२ बजे एक मजदूर गिर पड़ा, जिसकी यहां एमबी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सेलिब्रेशन मॉल के पास मंसूरी अली हींतावाला की आठ मंजिला इमारत बन रही है, जिसकी दूसरी मंजिल से आज दोपहर १२ बजे बांसड़ा (गोगुंदा) निवासी डाला २३ वर्षीय डाला पुत्र गोगाजी का पांव फिसल गया। इससे वह नीचे गिर और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमबी हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

Previous articleरोडवेज की लग्जरी बसों की हालत खस्ता
Next articleघरेलू गैस की कालाबाजारी पर अंकुश