चिरवा टनल के पास एक्सीडेंट , दो की हुई मौत

बुधवार प्रात: चीरवा टनल से पहले एक ओवर स्पीड कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसमें सवार दो व्‍यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्‍य घायल हो गए.

सूत्रों के अनुसार बुधवार प्रात: 9 बजे चीरवा टनल से पहले और अमर मार्बल के पास एक ओवर स्‍पीड कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार सवार दो व्‍यक्तियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है. दुर्घटना में कार में सवार दो अन्‍य और कार की टक्‍कर से एक मोटरसाइकिल सवार के भी घायल होने की सूचना है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्‍पताल पहुंचा दिया. मौके पर काफी संख्‍या में राहगिर एकत्रित हो गई.

Previous articleइस पुलिस चोकी में जमती है शराब की महफ़िलें .
Next articleउदयपुर की खाऊ गली सीज – महापौर जी ने काटा था फीता।