अमिताभ- जया 24 को उदयपुर में

amitabh jaya

उदयपुर. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 24 अप्रेल को उदयपुर  में कल्याण ज्वेलर्स के एक्सक्लूसिव शोरूम  का उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, कल्याण ज्वेलर्स के ब्रांड एम्बेसेडर्स  अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 24 अप्रेल को जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में फर्म के तीन एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन करेंगे। कल्याण ज्वेलर्स के चेयरमैन टीएस कल्याणरमन ने बताया कि अमिताभ और जया एक ही दिन राजस्थान के तीनों शहरों का दौरा करेंगे। सबमें समूचे देश से कल्याण की लोकप्रिय पोलकी, गोल्ड, डायमंड और रत्नजडि़त आभूषणों की विस्तृत शृंखला पेश की जाएगी। कल्याण के चर्चित ब्रांडों के प्रदर्शन के लिए विशिष्ट स्थान रखा गया है। इसके लिए तीनों शोरूम में अलग से मंजिल होगी। गौरतलब है कि कल्याण ज्वेलर्स के वित्तीय वर्ष 2015-16 में अब तक 13 नए शो रूम्स लॉन्च होने के अलावा एक महीने में राजस्थान में तीन सहित छह नए शोरूम खोलने की योजना से कंपनी 100 शो रूम्स के आंकड़े पर पहुंच जाएगी।

Previous articleनगर हुआ महावीरमय
Next articleFingerprint से खुलेगी सालों बाद होने वाली डिजीज!