बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री को हुआ क्रिकेटर से प्यार

10264427_720556121334017_3478495937923616580_n

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन को इंडस्ट्री में आए हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ कि वो अपने पर्सनल रिलेशन के कारण चर्चा में आ गई हैं। जी हां सुनने में आया है कि किक्रेटर सुरेश रैना और श्रुति की दोस्ती अब अफेयर में बदल गई है। हाल ही में श्रुति हासन आईपीएल-7 में रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चीयर करते हुए देखी गई थी।

2014_5image_12_53_504020000sdcs-ll

सूत्रों के मुताबिक रैना श्रुति हासन को अपने लिए लकी मानते हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए वक्त निकाल लेते हैं। श्रुति और रैना अपने रिलेशन के लिए काफी सीरियस हैं
बता दें कि सिद्धार्थ से ब्रेक अप के एक साल बाद एक कॉमन फ्रेंड ने श्रुति की रैना से मुलाकात करवाई थी । यह मुलाकात पिछले साल एक पार्टी के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती बड़ गई।
फिलहाल दोनों अपने इस रिश्ते को निजी रखना चाहते हैं ,लेकिन श्रुति और रैना की बढ़ती नजदीकियां इस बात को सच साबित कर रही है।

2014_5image_12_54_099644000fs-ll

Previous article‘…तो वो मेरा एनकाउंटर कर देते’…कौन देगा उन 11 साल का हिसाब…. ?
Next articleपुलिसकर्मियों पर बदमाशों का हमला