ATM तोड़ा

उदयपुर, शहर के मादडी रोड पर स्थित एसबीबीजे बैंक एटीएम को तोड कर चोर ने नकदी चोरी करने का प्रयास किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर थानान्र्तगत मादडी रोड नंबर २ रिको कार्यालय के समीप स्थित एसबीबीजे बैंक के बाहर लगे एटीएम में शुक्रवार रात में घुसे चोर ने एटीएम का उपरी हिस्सा तोड कर तिजोरी तक पहुचे जहां उसको तोडने में असफल होने पर फरार हो गये। शनिवार को इसका पता चलने पर बैंक मेनेजर राजेन्द्र कुमार जैन ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला कि एटीएम में कोई सुरक्षा प्रहरी तैनात नहीं था तथा उसमें लगा हुआ सीसीटीवी केमरा बंद पडा था। एटीएम में करीब १० लाख से अधिक की नकदी बताई जाती है। उसकों खोलने के बाद ही वास्तविक नकदी का पता चल पायेगा।

Previous articleविदेशी महिला के एटीएम से नकदी चोरी
Next articleतीन गुना दामा में उपलब्ध है गुटखे