शिक्षक ने किया 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास

rapeटोंक . निवाई के शिवाजी कॉलोनी स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक के खिलाफ 10 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला निवाई थाने में रविवार को दर्ज कराया गया है।

थानाप्रभारी रामअवतार सिंह ताखर ने बताया कि छात्रा की मां ने इस बारे में प्राथमिक दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि पुत्री गत शुक्रवार सुबह विद्यालय जा रही थी।

रास्ते में विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रामजस बैरवा का कमरा है। रामजस ने पुत्री को रोककर दुकान से दही लाने के लिए भेजा।

वापस आने पर उसने पुत्री को कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया। जहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन जैसे-तैसे वह बचकर विद्यालय और उसके बाद घर पहुंची।

जहां उसे ये बात बताई। छात्रा की मां ने रविवार को शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Previous articleमहाराणा प्रताप के घोड़े चेतक पर चढ़ गया शराबी युवक
Next articleउदयपुर बार अध्यक्ष बने महेन्द्र नागदा – 306 वोटों से हुई जीत हासिल