बजरंग सेना मेवाड़ ने लालू प्रसाद यादव का पुतला फूंका

IMG_0567उदयपुर। आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के कथित बयान ‘‘हिन्दू भी बीफ खाते है’’ पर बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से सोमवार को सुरजपोल चौराहे पर मानव श्रृंखला बना लालू प्रसाद यादव खिलाफ नारे लगाये और का उदयपुर के साधु संतो एवं बजरंग सेना के कार्यर्ताओं द्वारा पुतला फुंका गया। संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि लालू प्रसाद यादव का यह बयान हिन्दू विरोधी बयान है, और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इसी प्रकार का बयान आरजेडी उपाध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में ऋषि-महर्षि भी खाते थे बीफ। इस अवसर पर श्याम बाबा, जिलाध्याक्ष शिव सिंह सोलंकी, महामंत्री दीपक मेनारिया, कर्णवीर सिंह राठौड़, कुलदीप सिंह शक्तावत , दिनेश शर्मा, सुनील कालरा संभाग महामंत्री मंत्री – हेमेन्द्र कुमावत, इन्द्रजीत सिंह चांग, सुरेश टहलरवानी, गोपाल सिंह सिसोदिया, संजय पोरवाल, कानुनी सलाहकार – उदयसिंह देवाडा, घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, राजेन्द्र सिंह शेखावत, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleअमेरिकी चित्रकार के साथ मिलकर अपनी कला निखारेंगे स्थानीय कलाकार
Next articleसिन्धीया की जयन्ती पर मीरा गर्ल्स कालेज मे छात्राओं का किया बीमा।