माहि के 16 गेट 3 मीटर खोले

OLYMPUS DIGITAL CAMERA

उदयपुर। बांसवाड़ा के माही डेम के सभी १६ गेट आज सुबह दस बजे खोल दिए गए हैं। आज सुबह बांसवाड़ा कलेक्टर केबी गुप्ता और कांग्रेस नगरअध्यक्ष रितेश नानी ने माही के कंट्रोल रूम में बंटन दबाकर गेट खोले। माही के गेट तीन-तीन मीटर खोले गए हैं। पिछले दो दिनों से बांसवाड़ा में लगातार बारिश चल रही है। माही के गेट तीन मीटर खोलने से उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग भी बाधित होने की आशंका है।
पिकनिक स्पॉट्स पर कल लगेगा मेला
शहरवासियों को सावन के पहले संडे का इंतजार पूरे साल रहता है। शहरवासी शनिवार को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं। पिछले दिनों की बारिश ने शहर के आसपास अरावली की पहाडिय़ों पर दिल खोलकर अपनी खूबसूरती बिखेरी है। साथ ही नदी नाले भी उफान पर हैं। शहर के आसपास के सभी पिकनिक स्पॉट कल शहरवासियों से आबाद रहेंगे। रविवार को नान्देश्वर, उबेश्वर, बड़ी तालाब, जयसमंद, सांडोल माता आदि स्थानों पर काफी रौनक रहेगी।
पीछोला का जलस्तर छह फुट, पानी की आवक जारी
उदयपुर। पिछले तीन दिनों से बादल मेवाड़ पर मेहरबान है। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसात का दौर जारी है। लगातार बारिश से जलाशयों में पानी की आवक बनी हुई है। कल रात सीसारमा नदी भी पूरे वेग के साथ 6.5 फीट बहकर पीछोला में आई और आज दिन में 12 बजे तक पीछोला का जलस्तर छह फुट पर पहुंच गया, जबकि सीसारमा अभी भी चार फुट चल रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में बड़ीसादड़ी 32 मिमी, निम्बाहेड़ा 37, कपासन 23, भोपाल सागर 16, जयसमंद 15,
ऋ षभ देव 30, खेरवाड़ा 25, झाड़ोल पांच, कोटडा 24, बांसवाड़ा 1.6, माही 14, डूंगरपुर 27, सागवाड़ा 35, आसपुर 35 और सलूंबर में 14 मिमी बारिश हुई। संभाग के सभी जलाशयों में पानी की आवक जारी है, जबकि नदी नाले भी बह रहे हैं।

Previous articleकम दिलाने के बहाने लड़की के साथ पहले किया दुष्कर्म और फिर बेच दिया
Next articleछज्जा गिरने से बालक की मौत, तीन घायल