रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, नई सुविधा होगी शुरू

trainRPJHONL004190920149Z47Z56 AMजयपुर। रेलवे ने लंबी लाइनों से यात्रियों को राहत देने के लिए अब आरक्षित टिकट बुकिंग की सेवा जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) को भी देने जा रहा है।

योग्यता सिर्फ इतनी है कि जेटीबीएस पिछले पांच साल बेहतर तरीके से चला हो और उसके खिलाफ किसी प्रकार के रेल नियम उल्लघंन का मामला न हो।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड कम टर्मिनल(खिड़की) वाले जेटीबीएस पर भी यह सुविधा देने और पांच साल की सीमा को कम करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले रेलवे ट्रैवलर सर्विस एजेंटों को यात्री टिकट सुविधा केंद्र चलाने के लिए घोषणा कर चुका है।

30 प्रतिशत अधिक लेंगे किराया : जयपुर में 18 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक हैं। यात्री टिकट सुविधा केंद्र के लिए चार टर्मिनल निर्घारित किए गए हैं।

ऎसे में रेलवे ने चार टर्मिनल वाले केंद्र खोले तो 72 और दो टर्मिनल वाले भी खोले तो लोगों को 36 आरक्षित टिकट काउंटर अतिरिक्त उपलब्ध होंगे। मंडल में 80 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक हैं। मंडल वरिष्ठ रेल अधिकारी के अनुसार इस टिकट पर जेटीबीएस 30 प्रतिशत अधिक किराया वसूल करेंगे।

रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार मंडल में 13 जेटीबीएस को यह काम देने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इन्हें टिकट आरक्षण का काम भी सौंप दिया जाएगा।
वीरेंद्र कुमार, डीआरएम, जयपुर

Previous articleवाटर स्पोट्र्स, एडवेंचर टूरिज्म का खाका तैयार
Next articleकार में सेक्स रैकेट, इंटरनेट के जरिए होती थी बुकिंग