कार में आग ( वीडियो )

उदयपुर में माली कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे अचानक सड़क पर चलती कार में आग लग गई। चलती गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से पहले तो मामूली चिंगारी भड़की लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गाड़ी में मौजूद व्यक्ति सूझबूझ दिखाता हुआ तुरंत गाड़ी से बाहर कूद गया। कार में गैस किट लगी थी, जिसकी वजह से इलाके में दहशत फैल गई। लोग डर रहे थे कि कहीं गैस सिलेंडर की वजह से धमाका न हो जाए।

आग लगने के कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से खाक हो गई। चारों टायर, सीट व इंजन सहित सभी हिस्से पूरी तरह से जल गए। एक घंटे तक गाड़ी आग की लपटों में घिरी रही। इस दौरान क्षेत्र में अफरातफरी व भय का माहौल हो गया। इलाके के कुछ लोगों ने अपने घरों से पानी की पाइप लगाकर आग को बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर काफी देरी से पहुंची। यह इलाका काफी अंदर है और तंग गलियां होने की वजह से गाडिय़ां अंदर नहीं जा पा रही थी और आग की वजह से वहां पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच सकीं और आग पर काबू पाया।

http://www.youtube.com/watch?v=z5EeqFx7qxY&feature=colike

Previous articleधूमधाम से मनाया जाएगा अग्रसेन महोत्सव
Next articleसाढ़े तीन हजार लोगों को पट्टामिलेगा