कार पलटने से युवक की मौत

car accidentउदयपुर, वाहन से बचने के प्रयास में कार पलट खा गई। हादसे में वृद्घ की मृत्यु हो गई तथा एक युवती घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार सायं उदयपुर नाथद्वारा रोड चीरवा में वाहन से बचने के प्रयास में कार पलटी खा गई। हादसे में नाथद्वारा निवासी लक्ष्मीकान्त (९०) पुत्र वल्लभ की मृत्यु हो गई। तथा उसकी दोहिती घायल हो गई। गांव से दादा को उपचार के लिए कार से दोहिती उदयपुर लेकर आ रही थी। बीच रास्ते में कार पलटी खा गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव एम बी चिकित्सालय मोचेरी में रखवाया तथा घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया।

दम तो$डा : अम्बामाता थानान्तर्गत पुला कच्ची बस्ती निवासी रेखा (३०) पत्नी मुकेश कुमावत की तबीयत खराब होने पर एवं कानूवाडा ऋषभदेव निवासी अनिता (३५) पत्नी भीमराज तथा हादसे में झुलसे छोटीसादडी निवासी कालू (२०) पुत्र नाथू लाल मेघवाल तथा घायल अपरेटा थाा बनेडा निवासी सत्यनारायण (४०) पुत्र सुखा बैरवा ने एम बी चिकित्सालय में दम तोड दिया।

Previous articleविश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्य को पेपरलेस किया जायेगा: प्रो. सारंगदेवोत
Next articleकथकली व मेवासी कलाकारों की रोचक प्रस्तुति