उचक्के गले से चैन तोड़ कर ले गए

उदयपुर,शहर के हिरणमगरी क्षैत्र में बाइक सवार दो बदमाश वृद्घा के गले से स्वर्ण चेन छिन कर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी थानान्र्तगत पानेरियों की मादडी धोलीमगरी मयुरवन कोलोनी निवासी सुशीला(६३) पत्नी शांतिलाल जैन रविवार अपरान्ह घर से अशोक नगर में आयोजित सामाजिक समारोह में जाने के लिए घर से रवाना हुई। इस दौरान आये बाइक सवार दो बदमाश उसके गले से सवा तोला स्वर्ण चेन छिन कर फरार हो गये। बदमाशों की उम्र करीब २५ वर्ष बताई जाती है। सुशीला घर से ऑटों के लिए रोड की तरफ जा रही थी। पिछे से आये बदमाश उसकों पार कर आगे गये । वहां से वापस लोटते समय वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई है।

Previous articleतेज बारिश और आंधी से बचाएगी यह बाइक
Next articleछबी वाड़ा ( कमीशन ) का अजगर खा रहा है लेकसिटी में पर्यटकों को