बाल संप्रेषण गृह में यौन उत्पीड़न

udipipur-22605-04-2014-01-48-99N

उदयपुर। चित्रकूट नगर में महिला थाने के पीछे स्थित बाल संप्रेषण गृह में एक बाल अपचारी के साथ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी थाने के गोमाना का रहने वाला पीडित संप्रष्ाण गृह में केवल तीन दिन ही रहा था।

इस कारण से पीडित छात्र उक्त आरोपी को जानता नहीं है लेकिन संभवतया वहां काम करने वाला कोई कर्मचारी है। पीडित के पिता की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त आरोपी ने बालक को नंगा कर दिया। इसके बाद उससे मारपीट की। बालक इस दौरान रोता रहा लेकिन कर्मचारी ने उसे घरवालों को फोन कर पैसे मंगाने को कहा। इसके बाद आरोपी से शराब लाने को भी कहा। पीडित बाल अपचारी इस संप्रेषण गृह में 21 मार्च को भर्ती हुआ था और उसकी 24 मार्च को जमानत हो गई। इस तीन दिन की अवधि में ही उससे साथ यह घटना हुई। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीडित के पिता ने न्यायालय को पत्र लिखा। इस पर न्यायालय से सुखेर थाना को मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन अब तक गिरफ्तारी या अन्य कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Previous articleकोटड़ा में मासूम जिन्दा जली
Next articleद ललित लक्ष्मी विलास होटल के “आंगन” और “पद्मिनी” में नए ज़ायकों का मैन्यू लांच