मजदूरी कर रही युवती बिजली के नंगे तार पर जा गिरी, मौके पर ही मौत

5592_40चित्तौडग़ढ़. शहर के गांधीनगर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास पटवारी भूपेंद्र मीणा के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रही युवती संतुलन बिगडऩे से बिजली लाइन के तारों पर गिर गई। बुरी तरह झुलसी युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवती की पहचान प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थानांतर्गत गांव राणा की हरवर निवासी संगीता उर्फ संगूकुमारी (18) पुत्री प्यारचंद मीणा के रूप में हुई है। वह छत पर बन रही दीवार के लिए ईंटें देने में जुटी थी। इस दौरान संतुलन बिगडऩे से वह पीठ के बल छत के किनारे पर से गुजर रही बिजली लाइन के तारों पर जा गिरी।

Previous articleरोडवेज बस में प्रसव, बस में सहयात्रियों और नर्स ने कराई डिलीवरी
Next articleगजब शौक! लड़कियों के सिर काटकर पीता है खून