आईआईटी में उदयपुर के चित्रांग देश में अव्वल

Chitrang

उदयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम के आज घोषित हुए परिणाम में पूरे देश में उदयपुर के चित्रांग मुर्डिया अव्वल रहे हैं। उदयपुर के ही कौशल बाबेल २७वें स्थान पर रहे हैं। चित्रांग पुत्र मनीष मुर्डिया डीपीएस के १२वीं कक्षा के छात्र हैं। डीपीएस की प्राचार्य नीरू टंडन ने बताया कि चित्रांग काफी काबिल और होशियर छात्र है। इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिता परीक्षा में वह अव्वल रह चुका है। अभी चित्रांग परिवार के साथ जयपुर में हैं, जो कल उदयपुर पहुंचेगा। कौशल बाबेल पुत्र सत्यवीर बाबेल एमडीएस स्कूल का छात्र है। स्कूल संचालक शैलेंद्र सोमानी ने बताया कि कौशल मेधावी छात्र है, कौशल की उपलब्धि पर पूरे स्कूल को नाज है।

Previous articleभाजयुमो जिलाध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता से बदसूलकी का आरोप
Next articleपीछोला के रूण में पुलिस वालों की दारू पार्टी