बापू की पुन्य तिथि पर कांग्रेस का विवाद

उदयपुर, की जिला कांग्रेस में लम्बे समय से चल रहा विवाद गांधी जी की पुण्यतिथि के आयोजन को भी लील गया। ऐसा देष में और कहीं नहीं हुआ होगा कि जिस महापुरूश ने कांग्रेस को अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाया,उसके अनुयायी उदयपुर में एक दूसरे पर कीचड़ उछालते दिखाई पड़ रहे हैं। गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी से जिला कांग्रेस कमेटी को सदस्यता अभियान चलाने के निर्देष मिले। इसकी पालना करते हुए कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया,पंकज षर्मा,मोहम्मद अयुब,जय निमावत सहित कांग्रेस के अग्रिम संगठनो के नेताओं ने भाग लिया। बैठक चल ही रही थी की कांग्रेस के दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने विवाद करना षुरू कर दिया और बैठक की सूचना नहीं देने पर जिलाध्यक्ष को खरीखोटी सुना दी। गौरतलब है कि षहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया तथा दोनों ब्लॉक अध्यक्षों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। पूर्व प्रवक्ता दिनेष दवे का विरोध किए जाने के बाद श्रीमती सुखाड़िया सूचना देने केे लिए सचिव राहुल व्यास को निर्देषित कर दिया। लेकिन राहुल व्यास ने इस जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया। इस पर ब्लॉक अध्यक्षों ने बहस षुरू कर दी। बापू की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि सभा में भाग लेने के बाद दोनों ही ब्लॉक अध्यक्ष अपने साथियों के साथ कहासुनी करते हुए कांग्रेस कार्यालय से रवाना हो गए,जबकि जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने अपनी बैठक जारी रखी।

Previous articleमेवाड वीमेन्स क्रिकेट लीग
Next articleबेबस माँ बेसुध बेटा

1 COMMENT

Comments are closed.