







उदयपुर . उदयपुर की कोर्ट में कैदी द्वारा जज पर चप्पल उछालने की सनसनी खेज वारदात सोमवार शाम को सामने आई। न्याय के मंदिर में शहर में हुई इस तरह की पहली घटना है . किकावास निवासी आरोपी भैरूलाल कैदी ने अनुशासन की सारी हदें पार करते हुए एक महिला जज पर चप्पल फेंक दी। संयोग से चप्पल सीधे पांव से उछालने के कारण मजिस्ट्रेट का नहीं लगकर डायस के निचले हिस्से से टकराई। विफल रहने पर कैदी ने दूसरे पांव की चप्पल भी खोलकर फेंकने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले चालानी गार्ड ने उसे दबोच कर बाहर ले गए। इस घटना से एकबारगी मजिस्ट्रेट सहित न्यायालय परिसर में मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह गए। मजिस्ट्रेट ने पूरी घटना मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बताई, न्याय प्रशासन ने इसे काफी गंभीरता से लिया और तुरंत ही भूपालपुरा थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।
https://youtu.be/ODJpLDq5Gtg
उदयपुर। पंचायतीराज संस्थाओं को लेकर हुए उपचुनाव में उदयपुर के बिछड़ी-जिंक पंचायत समिति वार्ड-2 के सदस्य पद पर भाजपा ने जीत का डंका बजा दिया। उपचुनाव के नतीजे सोमवार गिर्वा तहसील मुख्यालय में घोषित किए गए। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी से समर्थित उम्मीदवार तुलसा कुंवर देवड़ा ने कांग्रेस की किरण सिंह राजपूत को 1107 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया।
चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ो के साथ जश्न मनाया गया। इस कुराबड़ पंचायत समिति के दो नम्बर वार्ड पर कांग्रेस का कब्जा था। कांग्रेस समर्थित पंचायत समित सदस्य सुनिता कुंवर की सड़क दुर्घटना मे मौत के बाद यहां उपचुनाव हुआ। उदयपुर मे यह एक मात्र पंचायत समिति की सीट थी जिस पर उपचुनाव हुआ। जिससे भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। मावली विधायक दलीचंद डांगी,ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,,गिर्वा प्रधान तखतसिंह,कुराबड़ प्रधान अस्माखान,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेशभट्ट समेत तमाम मोर्चो के जिला और मंडल के पदाधिकारी जुट गए।क्योंकि सभी साख इस चुनाव में दाव पर थी। वहीं कांग्रेस के पूर्व मावली विधायक पुष्करलाल डांगी,देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला,पूर्व उपजिला प्रमुख श्यामलाल चैधरी यूथ कांग्रेस के युवराज सिंह टांक समेत दिग्गज कांग्रेसी भी चुनाव मैदान में डटे रहे लेकिन अपनी प्रत्याशी किरण राजपूत को जीता नही सके। भाजपा इस जीत से काफी उत्साहित दिख रही है क्योकि इस पंचायत समिति वार्ड में बिछड़ी से बाबूसिंह और जिंक पंचायत में सारिका टांक कांग्रेस समर्थित सरपंच है। जीत के जश्न मे डूबे भाजपाईयो ने जुलूस निकालते हुए खुशी जाहिर की। सभी ने नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य तुलसा कुंवर को जीत की बधाई देते हुए माला पहनाई । तुलसा कंवर को कुल 2457 वोट मिले जबकि किरण सिंह को 1243 मतों पर ही संतोष करना पड़ा,जबकि 84 मत नोटा पर पड़े।

उदयपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर पेसिफिक मेडीकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल भीलो का बेदला में आज प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एमबीबीएस एवं बीडीएस के विधार्थीओं ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक की डाॅ.प्रीति अग्रवाल ने बताया कि इस रक्त को जरूरतमन्द रोगियों को उपलब्ध कराया जाऐगा। इस अबसर पर पेसिफिक मेडिकल विष्वविघालय के बाइस चाॅसलर डाॅ. डी.पी.अग्रवाल, प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डाॅ.ए.पी.गुप्ता, डाॅ.नीलाक्षी फैलबस, राकेष मेधवाल,सीमा परमार सहित ब्लड बैंक का स्टाॅफ मौजूद रहा।

उदयपुर. जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय की एनसीसी विंग द्वारा सोमवार को पोस्टर मेंकिंग एवं महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। एनसीसी केडेट्स ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने व समय देने की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुमन पामेचा, सहायक आचार्य डाॅ. युवराज सिंह राठोड, पारस जैन, डाॅ. दिलीप सिंह चैहान सहित एनसीसी विंग के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उदयपुर. भारत में अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप खुमार बढ़ रहा है। इण्डिया गेट दिल्ली में विश्व कप ट्राॅफी को प्रदर्शन के लिये रखा तो इसे देखने लाखों लोग पहुच गए. ऐसे में उदयपुर के विश्व रिकार्ड्मेन इकबाल सक्का ने विश्व की सबसे छोटी सोने से हुबहू विश्व कप ट्राॅफी जैसी सूक्ष्मदर्शी लेन्स की मदद से देखे जाने वाली मात्र 25 मिली ग्राम सोने में एक-एक मिलीमीटर की दो फीफा अंडर-17 ट्राॅफीयां बनाकर एक नया विश्व रिकार्ड बनाया है. सक्का का यह दावा है कि भारत के सिवाए सोने से बनी सबसे छोटी फीफा अंडर-17 ट्राॅफी विश्व में किसी भी राष्ट्र (देश) ने नही बनाई है फीफा अंडर-17 को सक्का ने सुई के छेद के अन्दर प्रदर्शन किया व दूसरी ट्राॅफी को ओलपीन के मात्थे पर जमा रखा है. आश्चर्यचकित कर देने वाली दोनो ट्रोफ़ियां को शहर के पर्यटक स्थल फतेहसागर, दुधतलाई, मोतीमगरी, सुखाडिया सर्कल सहेलियो की बाड़ी इत्यादि स्थानों पर प्रदर्शन किया तो लोगों ने विश्व की सबसे छोटी फीफा अंडर-17 ट्राॅफी को बहुत पसन्द किया।
उदयपुर . सुंदरदेवी कोठारी ट्रस्ट एवं छात्र कल्याण निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोध्योगिकी विश्वविध्यालय द्वारा कॉलेज ऑफ टेक्नोलोजी एंड इंजीनियरिंग के परिसर मे अणुव्रत समिति उदयपुर, महावीर इंटरनेशनल, माइनिंग इंजीनियर्स एशोसीएसन ऑफ इंडिया एवं सेठ जुगल किशोर सरस्वती देवी चौधरी उदयपुर के साथ संयुक्त रूप से सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उदघाटन महाराणा प्रताप कृषि विश्वविधालय के कुलपति उमाशंकर शर्मा, शिविर के मुख्य संयोजक एवं माइनिंग इंजीनियरस असोशिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कोठारी, डीन सी टी ए ई एवं अध्यक्ष पर्यावरण समिति राजस्थान एस एस राठोर, अणुव्रत समिति के मंत्री एन एस खमेसरा,महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष बी एल खमेसरा, ब्लड बेंक के संजय प्रकाश ने दीप जलाकर किया । रक्त एकत्र करने का कार्य राजकीय महाराणा भूपाल हॉस्पिटल, उदयपुर की 12 सदस्यों की टीम द्वारा किया गया।
शिविर मे कुल 84 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सभी रक्तदाताओं को डोनेशन कार्ड एवं सुंदरदेवी कोठारी ट्रस्ट द्वारा उपहार दिये गये।

उदयपुर . जनदक्षा ट्रष्ट महिला सहायता सन्दर्भ केंद्र पर वित्तीय शिक्षण बैठक साईफन चौराहा स्थित कार्यालय पर सम्पन हुई बैठक की अध्यक्ष्ता ट्रष्ट की सचिव अलका व्यास ने की. बैठक में उदयपुर शहर की ग्रामीण एवं शहरी महिला सहायता सन्दर्भ केंद्र की महिला लीडर एवं पुरुष लीडर ने शिक्षण बैठक में भाग लिया. इस दौरान वर्तमान में चल रही स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों से किस प्रकार बचाव किया जाए, काढ़ा बंनाने का प्रक्षिशण दिया. महिलाए अपने घर परिवार की सुरक्षाए कैसे कर सके. ट्रष्ट की क़ानूनी सलाहकार एडवोकेट रचना सुखवाल एवं कार्यकर्ता शीतल पंड्या ,कार्यकर्ता कोमल खिलोलिया द्धारा केंद्र पर आई महिलाओ को महिला हिंसा कानून ,महिला घरेलू हिंसा कानून, महिला श्रमिकों को पुरुष श्रमिक बराबर वेतन मिले, नरेगा योजनाओ में आने वाली समस्याओ सहित कई महत्यपूर्ण क़ानूनी जानकारियां का हुनर महिलाओ जानकारियां दी. कार्यक्रम का संचालन ट्रष्ट के कार्यकर्ता मोहन डांगी ने किया कार्यक्रम में 60 से ज्यादा महिलाओ और पुरुष ने भागलिया