
उदयपुर पोस्ट .यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे अमरीका के न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने विवादित लेख छापा है। जहां लेख में आदित्यनाथ को अखबार ने हिंदू आतंकी बताया है। ‘राजनीतिक सीढ़ियां चढ़ता एक फायरब्रांड हिंदू पुजारी’ हेडिंग से पब्लिश इस लेख में सीएम योगी को हिंदू युवा वाहिनी का प्रमुख बताया गया है। साथ ही उनके संगठन को न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकी संगठन के तौर पर पेश किया है।
अखबार में छपे लेख के मुताबिक, भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एक महंत को शासन चलाने के लिए चुना गया है। जिनके भाषणों नफरत रहती है। साथ ही लेख में लिखा गया है कि आदित्यनाथ को लोग योगी कहकर पुकारते हैं। और उनकी पहचान एक मंदिर के मंहत के रुप में की जाती है।
इस लेख में योगी को मुसलमानों से बदला लेने के लिए युवाओं की सेना का निर्माण करने वाला परंपरावाद के लिए कुख्यात नेता के रुप में बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि योगी ने मुसलमान शासकों की ऐतिहासिक गलतियों का बदला लेने के लिए युवाओं की सेना खड़ी की और हिंदू युवा वाहिनी का निर्माण किया।
इसके साथ ही अखबार के लेख में योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक सफर के अलावा बीजेपी और पीएम मोदी को लेकर भी टिप्पणी की गई है। जिसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी द्वारा योगी को यूपी का सीएम बनाने का फैसला आश्चर्यजनक है।


उदयपुर संभाग . उदयपुर जिले के भिंडर तहसील के समस्त पंचायत समिति क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के नाम से मकानों पर नेम प्लेट लगाने के नाम पर प्रति मकान 30 रुपए की अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। अब तक जिलेभर में करीब 15 से 20 हजार घरों पर प्लेट लगाकर करीब 6 लाख रुपए वसूली होने के बाद अधिकारियों की निद्रा टूटी और कार्य रुकवाने के आदेश दे दिए। जिला प्रमुख ने 18 मई, 2017 को लेटरहेड पर जिले के समस्त विकास अधिकारियों को पत्र भेजा। इसमें बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों पर सप्लायर्स मन्कुर अंसारी ने नम्बर प्लेट लगाने के लिए सहयोग चाहा है। पत्र में क्षेत्र के सभी सरपंचों को इस कार्य में रुचि लेने तथा सहयोग देने को कहा है तथा ग्राम सेवकों को कार्य करवाने के लिए स्वविवेक से आदेश जारी करने का उल्लेख है। पत्र में यह भी कहा गया कि सरपंचों एवं पंचायत समिति द्वारा कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में प्रस्ताव भी ले सकते है।

उदयपुर. विधानसभा चुनाव के तहत राजसमंद विधायक के लिए प्रस्तुत नामांकन पत्र में हेराफेरी कर विधायक बनने के आरोप पर राजनगर थाने में दर्ज एफआईआर के विरुद्ध अब उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने हाईकोर्ट की शरण ली है।


