कांकरी डूंगरी की जांच CID CB करेगी, बिछीवाडा में 10 लाख की शराब पकड़ी || Wagad Post Bulletin || 19-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर 1 – कांकरी डूंगरी में शिक्षक भर्ती को लेकर हुए उपद्रव की जांच अब CID CB करेगी

खबर 2 – डूंगरपुर बिछीवाडा में 10 लाख की शराब पकड़ी

खबर 3 – कांग्रेस का बीजेपी पर वातावरण बिगाड़ने का आरोप निराधार : सांसद

खबर 4 – टीएसपी एरिया : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती : बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में सीटें बढ़ाने की मांग

खबर 5 – जिले से 3717 बाल वैज्ञानिकों ने आवेदन किए, देश में 17वें पायदान पर बांसवाड़ा

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर 1 – कांकरी डूंगरी में शिक्षक भर्ती को लेकर हुए उपद्रव की जांच अब CID CB करेगी

Udaipur. कांकरी डूंगरी उपद्रव नेशनल हाईवे प्रकरण में अब सीआईडी सीबी की ओर से जांच की जाएगी। गत सप्ताह गृह सचिव एनएल मीणा की ओर से चार दिवसीय दाैरे पर पूरे मामले की रिपाेर्ट बनाई गई थी। जिसके बाद अब पूरे प्रकरण की जांच सीआईडी सीबी से कराने के आदेश जारी किए गए है। पुलिस महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा की ओर से जारी रिपाेर्ट के अनुसार उपमहानिरीक्षक गाैरव श्रीवास्त ने आदेश जारी करते हुए सितम्बर में हुए हाईवे उपद्रव की जांच अपराधिक प्रकरणाें के अनुसंधान की प्रगति एवं समीक्षा के लिए विशेष दल का भी गठन किया गया है। इस दल में सीआईडी सीबी जयपुर के पुलिस अधीक्षक सुनील विश्नाेई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीअाईडी सीबी सेल उदयपुर के महावीरसिंह राणावत, उप अधीक्षक पुलिस बाबुलाल विश्नाेई, पुलिस निरीक्षक सीअाईडी सीबी उदयपुर बिंदिया मारु काे जिम्मेदारी साैंपी है। यह साेमवार काे जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर एवं उदयपुर से संबंधित घटनाक्रम से जुडे प्रकरणाें की अनुसंधान अधिकारियाें की पत्रावली लेकर समीक्षा करेगा। गौरतलब है की 1167 पदाें काे अनुसूचित जनजाति वर्ग काे देने के लिए 9 सितम्बर काे कांकरी डूंगरी में आंदाेलन शुरू किया था। जिसमें शुरुआती दाैर में शांतिपूर्वक चल रहे आंदाेलन में कुछ लाेगाें के बहकावे में आने से आंदाेलन 23 सितम्बर काे उग्र हाे गया था। जिसके बाद आगजनी, लूटपाट, पुलिस पर पथराव, बिछीवाड़ा से खेरवाड़ा तक दुकाने, हाेटल और ढाबाें काे लूट लिया गया था। वहीं श्रीनाथ काॅलाेनी में पत्थरबाजी कर लूटा गया था। इस दरम्यान दाे युवकाें की माैत हाे गई। बाद में जयपुर स्तर पुलिस अधिकारियाें और जनप्रतिनिधि की समझाईश के बाद आंदाेलन शांत हुअा था। पुलिस की अाेर से गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज की गई थी।

खबर 2 – डूंगरपुर बिछीवाडा में 10 लाख की शराब पकड़ी

Udaipur. जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार देर रात को बिछीवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक डम्पर में अवैध रूप से परिवहन हो रही शराब को जब्त किया। प्रशिक्षु आरपीएससी थानाअधिकारी बिछीवाड़ा भवानीसिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर होटल शेरे पंजाब के सामने से एक डम्पर में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब भर कर तस्करी होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे। जहाँ पर पुलिस जाब्ता को देखकर तस्कर मौके से डम्पर से उतरकर भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस जाप्ता ने घेरा डालकर दो जनो को पकड़ा। पूछताछ करने पर एक ने कालुलाल उर्फ शंकरलाल पुत्र जगदीश डांगी उम्र 27 साल निवासी विजणा ग्राम पंचायत ढ़ावा थाना वल्लभनगर उदयपुर तथा दूसरे ने भैरुलाल पुत्र सोबा लाल डांगी उम्र24 साल निवासी भोपालपुर थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर का होना बताया। दोनों ने पूछताछ में डम्पर में अवैध शराब होना बताया। जिस पर डम्पर को थाना पर लाकर चेक किया गया तो अंदर से हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरी होना पाया। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख आकी गई। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष में डूंगरपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ते हुए 10 करोड़ से ज्यादा कीमत की शराब पकड़ी !

खबर 3 – कांग्रेस का बीजेपी पर वातावरण बिगाड़ने का आरोप निराधार : सांसद

Udaipur. प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। हमारा क्षेत्र बड़ा शांतिप्रिय है, लेकिन पिछले दिनों जो कांकरी डूंगर और हाइवे पर घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इन स्थितियों पर समय रहते एक्शन लिया होता तो ऐसी स्थिति रोकी जा सकती थी।कांग्रेस जिस तरह बीजेपी पर वातावरण को बिगाड़ने का आरोप लगा रही है वो निराधार है। यह बात सांसद कनकमल कटारा ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। शिक्षक भर्ती मामले में अनारक्षित 1167 सीटों को लेकर कांकरी डूंगरी पर धरना और उसके बाद हाइवे पर उग्र प्रदर्शन के मामले में कहा कि इसे लेकर अभ्यर्थियों को गुमराह किया गया। एेसे मामलों का फैसला संवैधानिक आधार पर ही संभव है। एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कांतिलाल डामोर ने कहा कि अनारक्षित सीटों को लेकर बीटीपी और कांग्रेस द्वारा समाज मे जातिवाद का जहर घोला जा रहा है। कटारा ने केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विपक्ष पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि किसान हित के बिल का कांग्रेस और विपक्ष विरोध कर रहा है।

खबर 4 – टीएसपी एरिया : वरिष्ठ अध्यापक भर्ती : बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में सीटें बढ़ाने की मांग

Udaipur. केंद्र सरकार द्वारा चिकित्सा एवं मेडिकल के काम करने वाले कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा करना एक बहुत बड़ी पहल है। इस दौरान पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा, कांतिलाल डामोर, अशोक रणोली, नटवरलाल पटेल, अनिल सुथार, श्याम भट्ट, पवित्रा जोशी मौजूद थे। आभार ताजेंग पाटीदार ने जताया। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 के बेरोजगारों की बैठक गमरेश्वर महादेव मंदिर के पास सुभाष पार्क में हुई। इसमें युवाओं ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 में बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में 58 नए पद सृजित कर बेरोजगारों को राहत देने पर सीएम और शिक्षा मंत्री के साथ टीएसपी के सभी विधायकों का आभार जताया। सरकार से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 में बढ़े हुए टीएसपी एरिया के अनुपात में सीटें बढ़ाने की मांग की। युवाओं ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन 9 अप्रेल 2018 को आया था और 19 मई 2018 को टीएसपी एरिया का विस्तार किया गया। लेकिन भर्ती के पदों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। ऐसे में टीएसपी एरिया के अनुपात में पदों में बढ़ोतरी करने की मांग की। मुकेश पाटीदार, कमलेश नायक, नीरज भट्ट, जयमल डामोर , जगदीश बरंडा, राहुल पंचाल, ईश्वर त्रिवेदी, मिथुन त्रिवेदी, महेश हड़ात, क़ानूराम पटेल, चंद्रशेखर, कांतिलाल गमेती, शैलेंद्र पाटीदार आदि मौजूद थे।

खबर 5 – जिले से 3717 बाल वैज्ञानिकों ने आवेदन किए, देश में 17वें पायदान पर बांसवाड़ा

Udaipur. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग द्वारा हर साल हाेने वाले इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में प्रदेश अन्य राज्यों काे पछाड़ कर पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। यही नहीं बांसवाड़ा जिले के भी विद्यार्थियों ने आवेदन करने में रुचि दिखाई ताे जिला देश में 17वें पायदान पर पहुंच गया है। पिछले साल राजस्थान पूरे देश में 23वें स्थान पर था और काेई भी जिला टॉप 100 में जगह नहीं बना पाया था। लेकिन इस बार राजस्थान पहले स्थान पर अाैर टॉप 50 प्रदेश के 20 जिले और टॉप टेन में 8 जिले राजस्थान के हैं। बांसवाड़ा टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब रहा। शुक्रवार काे जारी फाइनल रैंकिंग में राजस्थान से करीब डेढ़ लाख आइडिया भेजे गए हैं। प्रदेश का जयपुर जिला पूरे देश में पहले नंबर पर रहा है। इस योजना में देशभर से नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी। प्रदेश के 1 लाख 50 हजार 500 विद्यार्थियों ने अपने नए आइडिया भेजे हैं। ये अन्य राज्यों की तुलना में दोगुने से ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा नॉमिनेशन जयपुर जिले से 21043 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोग इंस्पायर अवार्ड में शामिल करने के लिए भेजे। वहीं बांसवाड़ा के 3717 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रयोग भेजे हैं। एक अनुमान के ताैर पर देखें ताे केंद्र सरकार 1 लाख बाल वैज्ञानिकों काे सम्मानित करेंगी, इस हिसाब से हर जिले से 10 फीसदी नॉमिनेशन इससे सम्मानित हाेंगे। यानि बांसवाड़ा से करीब 370 से 375 विद्यार्थियों काे यह सम्मान मिलना तय माना जा रहा है। वहीं डूंगरपुर जिले की बात करें ताे वहां से 1125 अाैर प्रतापगढ़ जिले से 1153 नॉमिनेशन हुए हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/iuZlPIhUxEo

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

कानोड़ में नगर सेठ से हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा छह दिन में पुलिस को मिली कामयाबी .

Udaipur. उदयपुर जिले में पिचले दिनों हुई सबसे बड़ी लूट के मामले में पुलिस पुलिस को कामयाबी मिली है . पुलिस ने इस मामले में दक्षिण भारत की लुटेरी गेंग के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस जनों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूरी प्लानिंग से कानोड़ में नगर सेठ को बंधक बना कर लूटा था . पुलिस लाइन के कोंफ्रेंस हॉल में हुई प्रेस कोंफ्रेंस के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने इस वारदात का खुलासा किया . १३ अक्तूबर को उदयपुर जिले के कानोड़ में कसबे में नगर सेठ सोहन लाल कोठारी के घर में सवा करोड़ के आसपास नगदी और गहने की लूट हुई थी . लूट की इतनी बड़ी वारदात और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक आईजी बिन्निता ठाकुर और जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने अलग अलग तेअमे गठित कर जांच शुरू की और छह दिन में ही लूट की घटना का खुलासा किया जिसमे अन्ना गेंग के आरोपियों के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया . दक्षिण भारत के बदमाशों ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया था . लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमों ने मुम्बई गुजरात के शहरों में छह दिन तक दिन रात एक कर इसको अंजाम दिया .

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/5oKkSpENntM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

UCCI की नई कार्यकारिणी के चुनाव 5 नवंबर को, पहली बार Digital Voting

Udaipur. उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (UCCI) के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। चुनाव के लिए 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सदस्य नॉमिनेशन कर पाएंगे। कोरोना के चलते इस बार पहली बार वर्चुअल चुनाव होंगे। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 570 सदस्य वोट डालेंगे। ई-वोटिंग के लिए सदस्यों के मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस पर लिंक भेजा जाएगा।अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर रहे सदस्य ही योग्य होंगे। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कार्यकारिणी सदस्य होना न्यूनतम योग्यता है। लगातार विवाद के बीच अध्यक्ष रमेश सिंघवी से नाराज चल रहे संरक्षक अरविंद सिंघल को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद वार्षिक आम सभा कराने को लेकर सहमति बनी थी। बता दें कि चैंबर की वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान हर वर्ष 15 जून को कार्यकारिणी का चुनाव होता था। लेकिन चैंबर के अध्यक्ष सिंघवी ने बिना संरक्षक की अनुमति के एजीएम टालने का फैसला किया था। इसके बाद संरक्षक सिंघल ने सदस्यों की राय के बाद चुनाव जल्द कराने को लेकर पत्र जारी किया था। यूसीसीआई संभाग का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। 54 साल पहले स्थापित चैंबर में 7 जिलों की लघु-मध्यम, बड़े उद्योग, कोचिंग इंस्टीट्यूशन, पर्यटन, खनन जैसी 570 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। इसके चलते वार्षिक चुनाव इंडस्ट्रीज के लिए बेहद खास होते है। सरकार के बजट के अलावा लघु-मध्यम से लेकर हर बड़ी इकाइयों के लिए तय की जाने वाली नीतियों में सुझाव अहम भूमिका निभाते हैं।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/5oKkSpENntM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

Nathdwara में बड़ा हादसा: बनास नदी में डूबने से माँ समेत दो बच्चों की मौत

Udaipur. Nathdwara इलाके के दूधपुरा गांव के पास बनास नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों समेत मां की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। महिला दोनों बच्चों के साथ एक दिन पहले यानी शनिवार को घर से खेत के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी। शनिवार रात महिला का पति काम से लौटा, तब उसे दोनों बच्चे और पत्नी घर पर नजर नहीं आए। उसने परिवार के साथ मिलकर तीनों की तलाश शुरु की। इसके बाद रविवार सुबह गांव का एक व्यक्ति नदी पर गया तो उसे महिला का शव उतराता दिखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन नदी के किनारे पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार ने तीनों शवों की शिनाख्त की। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस का मानना है कि बच्चे नहाने के लिए नदी के तरफ गए और गहरे पानी होने के चलते डूबने लगे, जिस पर उनकी मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आने के चलते तीनों की डूबने से मौत हो गई।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/5oKkSpENntM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

करोड़ो की लूट का खुलासा, एक आमलेट के लिए करदिया ये काण्ड || Udaipur Post Bulletin || 19-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर: 1 – कानोड़ में नगर सेठ से हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा छह दिन में पुलिस को मिली कामयाबी .

खबर: 2 – यूसीसीआई की नई कार्यकारिणी के चुनाव 5 नवंबर को, पहली बार डिजिटल वोटिंग

खबर: 3 – 5 चरण में हो सकते हैं 43 जिला परिषद सदस्य और 364 पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव

खबर: 4 – आमलेट के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक को पीटा, मुकदमा दर्ज
खबर: 5 – नाथद्वारा में बड़ा हादसा:बनास नदी में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत

…………………………………………………………………………………………………………………………

खबर: 1 – कानोड़ में नगर सेठ से हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा छह दिन में पुलिस को मिली कामयाबी .

Udaipur. उदयपुर जिले में पिचले दिनों हुई सबसे बड़ी लूट के मामले में पुलिस पुलिस को कामयाबी मिली है . पुलिस ने इस मामले में दक्षिण भारत की लुटेरी गेंग के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस जनों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूरी प्लानिंग से कानोड़ में नगर सेठ को बंधक बना कर लूटा था . पुलिस लाइन के कोंफ्रेंस हॉल में हुई प्रेस कोंफ्रेंस के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ने इस वारदात का खुलासा किया . १३ अक्तूबर को उदयपुर जिले के कानोड़ में कसबे में नगर सेठ सोहन लाल कोठारी के घर में सवा करोड़ के आसपास नगदी और गहने की लूट हुई थी . लूट की इतनी बड़ी वारदात और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक आईजी बिन्निता ठाकुर और जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने अलग अलग तेअमे गठित कर जांच शुरू की और छह दिन में ही लूट की घटना का खुलासा किया जिसमे अन्ना गेंग के आरोपियों के साथ स्थानीय आरोपियों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया . दक्षिण भारत के बदमाशों ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया था . लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमों ने मुम्बई गुजरात के शहरों में छह दिन तक दिन रात एक कर इसको अंजाम दिया .

खबर: 2 – यूसीसीआई की नई कार्यकारिणी के चुनाव 5 नवंबर को, पहली बार डिजिटल वोटिंग

Udaipur. उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। चुनाव के लिए 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक सदस्य नॉमिनेशन कर पाएंगे। कोरोना के चलते इस बार पहली बार वर्चुअल चुनाव होंगे। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 570 सदस्य वोट डालेंगे। ई-वोटिंग के लिए सदस्यों के मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस पर लिंक भेजा जाएगा।अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष या उपाध्यक्ष पद पर रहे सदस्य ही योग्य होंगे। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कार्यकारिणी सदस्य होना न्यूनतम योग्यता है। लगातार विवाद के बीच अध्यक्ष रमेश सिंघवी से नाराज चल रहे संरक्षक अरविंद सिंघल को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद वार्षिक आम सभा कराने को लेकर सहमति बनी थी। बता दें कि चैंबर की वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान हर वर्ष 15 जून को कार्यकारिणी का चुनाव होता था। लेकिन चैंबर के अध्यक्ष सिंघवी ने बिना संरक्षक की अनुमति के एजीएम टालने का फैसला किया था। इसके बाद संरक्षक सिंघल ने सदस्यों की राय के बाद चुनाव जल्द कराने को लेकर पत्र जारी किया था। यूसीसीआई संभाग का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। 54 साल पहले स्थापित चैंबर में 7 जिलों की लघु-मध्यम, बड़े उद्योग, कोचिंग इंस्टीट्यूशन, पर्यटन, खनन जैसी 570 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि जुड़े हुए हैं। इसके चलते वार्षिक चुनाव इंडस्ट्रीज के लिए बेहद खास होते है। सरकार के बजट के अलावा लघु-मध्यम से लेकर हर बड़ी इकाइयों के लिए तय की जाने वाली नीतियों में सुझाव अहम भूमिका निभाते हैं।

खबर: 3 – 5 चरण में हो सकते हैं 43 जिला परिषद सदस्य और 364 पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव

Udaipur. राज्य निर्वाचन अायाेग से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव काे लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश के बाद जिला निर्वाचन शाखा ने काम शुरू किया। आरंभिक खाके के हिसाब से 20 पंचायत समिति क्षेत्राें में पांच चरणाें में चुनाव करवाए जा सकते हैं। अंतिम निर्णय निर्वाचन आयाेग करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर और उनकी टीम ने आरंभिक खाका तैयार किया। उस पर यदि राज्य निर्वाचन आयाेग की मुहर लगती है ताे जिले में 43 जिला परिषद सदस्य और 364 पंचायत समिति सदस्याेंं के लिए पांच चरणाें में चुनाव हाे सकते हैं। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्याें के चुनाव के बाद जिला प्रमुख-उप प्रमुख और प्रधान-उप प्रधान के चुनाव हाेंगे। जिला निर्वाचन शाखा ने पहले चरण में गिर्वा, गाेगुंदा, सायरा और बड़गांव पंचायत समिति, दूसरे चरण में झाड़ाेल, फलासिया, काेटड़ा, तीसरे चरण में खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और सराड़ा, चाैथे चरण में सलूंबर, झल्लारा, सेमारी, जयसमंद और लसाड़िया पंचायत समिति क्षेत्र, पांचवे चरण में वल्लभनगर, कुराबड़, भींडर और मावली पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव करवाना प्रस्तावित किया है। जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी ने बताया कि प्रस्तावित शिड्यूल जल्द निर्वाचन आयाेग काे भेजेंगे। आयाेग से हरी झंडी मिलने पर तैयारी शुरू करेंगे। जिले में इसी साल जनवरी अाैर उसके बाद सितंबर-अक्टूबर में पंच-सरपंच के चुनाव करवाए थे। पिछले अाठ महीनाें से प्रशासक के रूप में जिला परिषद की कमान सीईओ जिला परिषद और 17 पंचायत समितियों की कमान बीडीओ के पास हैं। पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा हाेने और समय पर जिला परिषद सदस्य अाैर पंचायत समिति सदस्य के लिए नए चुनाव नहीं हाेने से राज्य सरकार ने इसी साल 7 फरवरी काे प्रशासक लगा दिए थे। जिले में तीन नई पंचायत समितियां जयसमंद, नयागांव और वल्लभनगर शामिल है। जिले में अब पंचायत समितियाें की संख्या 20 हाे गई हैं, जिला परिषद के वार्डों का पुनर्गठन नहीं हाेने से जिला परिषद सदस्याेें की संख्या 43 ही है। 1995 के बाद पहली बार प्रशासक लगाए गए थे ।

खबर: 4 – आमलेट के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Udaipur. अंबामाता थाना क्षेत्र में एक महिला ने कुछ युवकों के खिलाफ उसके रेस्टोरेंट में घुसकर उसके बेटे के साथ मारपीट कर ताेड़फाेड़ करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी कुंवर पत्नी गोविंदसिंह राजपूत निवासी बड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसका बेटा रणजीतसिंह टीबी हॉस्पीटल के पास राजपूताना भोजनालय चलाता है। 14 अक्टूबर की रात विक्रम हरिजन उर्फ विक्की पुत्र धर्मा हरिजन, श्रवण, रवि हरिजन दुकान आए और आमलेट का ऑर्डर दिया। आमलेट खाने के बाद पैसे मांगें तो आरोपियों ने पैसे नहीं मांगने की बात कही और कहा कि आगे से पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। दूसरे दिन वापस आए बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर ताेड़फाेड़ की और उसके बेटे के साथ मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर: 5 – नाथद्वारा में बड़ा हादसा:बनास नदी में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत

Udaipur. नाथद्वारा इलाके के दूधपुरा गांव के पास बनास नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों समेत मां की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। महिला दोनों बच्चों के साथ एक दिन पहले यानी शनिवार को घर से खेत के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी। शनिवार रात महिला का पति काम से लौटा, तब उसे दोनों बच्चे और पत्नी घर पर नजर नहीं आए। उसने परिवार के साथ मिलकर तीनों की तलाश शुरु की। इसके बाद रविवार सुबह गांव का एक व्यक्ति नदी पर गया तो उसे महिला का शव उतराता दिखा। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण और परिजन नदी के किनारे पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार ने तीनों शवों की शिनाख्त की। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस का मानना है कि बच्चे नहाने के लिए नदी के तरफ गए और गहरे पानी होने के चलते डूबने लगे, जिस पर उनकी मां ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आने के चलते तीनों की डूबने से मौत हो गई।

_______________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/5oKkSpENntM

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

श्रीकांत दीक्षित और मोहम्मद आजम कैफ बने संभाग Topper, नौ दिवसीय नवरात्रा आज से शुरू || Udaipur Post Bulletin || 17-10-2020 || Cbc News Rajasthan

Headlines :-

खबर: 1 – श्रीकांत दीक्षित और मोहम्मद आजम कैफ ने संभाग टॉपर बन किया नाम रोशन

खबर: 2 – नौ दिवसीय नवरात्रा आज से

खबर: 3 – भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के साथ मारपीट

खबर: 4 – वल्लभनगर से खबर:आंख खुलने से पहले ही एक मासूम को झाड़ी में फेंका, दूसरे को मंदिर के पास
खबर: 5 – क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:गुटखे के बैगों में छिपाकर रखा गया नशीला पदार्थ पकड़ा, 129 किलो डोडा चूरा और 2 किलो अफीम बरामद; 2 तस्कर भी गिरफ्तार

खबर: 6 – CBSE : कक्षा 9 और 11 के लिए रजिस्ट्रेशन अब 19 नवंबर तक, पहले 4 नवंबर काे रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख थी

………………………………………………………………………………………………………………………….

खबर: 1 – श्रीकांत दीक्षित और मोहम्मद आजम कैफ ने संभाग टॉपर बन किया नाम रोशन

Udaipur. नीट के परिणाम में छात्रों ने एक बार फिर सफलता पाई। एसेंट के मोहम्मद आजम कैफ ने ऑल इंडिया रैंक 17 के साथ समूचे संभाग में टॉप किया हैं। इसी के साथ श्रीकांत दीक्षित ने ऑल इंडिया रैंक 109 प्राप्त की। सामान्य वर्ग से चयनित होने वाले अन्य छात्रों में संग्रामसिंह वारी (372), साहिल सुहालका (387), अद्वितीय अग्रवाल (539), मुकुल पालीवाल (714), शुभम खंडेलवाल (741) अाैर अक्षय कोठारी (1041 वीं रैंक पाई। एसटी-एससी कैटेगरी में उच्च रैंक हासिल करने वाले छात्रों में सुरेंद्र जीनगर (रैंक 110), प्रियांशु वर्मा (359), अंकिता करोटिया (540), कल्पना चावला (868) तथा दीपक खटीक (1064) प्रमुख हैं। संस्थान निदेशक मनोज बिसारती ने इस सफलता पर सभी चयनित छात्रों को बधाई दी। अकादमिक निदेशक मुकेश बिसारती ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत और अध्यापकों को दिया। उन्होंने बताया कि साल दर साल अभिभावकों का विश्वास एसेंट पर बढ़ता जा रहा हैं। हम सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर इस विश्वास को कायम रखना ही हमारा एक मात्र ध्येय है। अगले वर्ष की नीट की परीक्षा के लिए नए बैच 19 व 22 अक्टूबर को प्रारंभ होने जा रहे हैं।

खबर: 2 – नौ दिवसीय नवरात्रा आज से

Udaipur. गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में शनिवार  को अभिजीत मुहूर्त में माता के मंदिर में प्रातः 09 बजे घट स्थापना की जायेगी। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि माता जी का भव्य श्रृंगार किया जाकर नो कन्याओं का पूजन किया जायेगा।कोविड 19 के मद्देनजर नौ दिवसीय माताजी की पूजा अर्चना सीमित संख्याॅ में राज्य सरकार की गाईड लाईन के अनुसार सम्पन्न कराई जायेगी। नौ दिनों तक माताजी का विशेष श्रृंगार कर मंदिर में तीनों पहर की आरती की जायेगी। उन्होने कहा कि सात दिनों तक किसी प्रकार के बडे वाद्य यंत्रो व भजन संख्या का आयोजन भी नही किया जायेगा। गौड ने आम जन से अपील की इस कोविड 19 मे अपने आप को बचाये और आवश्कता होने पर ही घर से बाहर निकले, माताजी के दर्शन व आरती को भक्तों के लिए आॅन लाईन सुविधा की जायेगी साथ ही  बिना मास्क के किसी भी भक्त को मंदिर में जाने नही दिया जायेगा साथ ही मंदिर में आते व जाते हुए सैनेटाईजर से हाथ सेनेटाईज कराये जायेगे।

खबर: 3 – भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के साथ मारपीट

Udaipur. भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ रघुवीरसिंह चौहान ने संस्था के ही एक कार्मिक डॉ भूपेन्द्रसिंह राठौड़ के खिलाफ उनके साथ मारपीट करने व अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला भूपालपुरा थाने में दर्ज करवाया है। साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद मिले निर्देश पर उन्होंने राठौड़ को निलम्बित कर दिया है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल भगवतसिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में आरोपी राठौड़ ने इसे झूठा मुकदमा बताया है।पुलिस के अनुसार रजिस्ट्रार प्रतिदिन सुबह की तरह 11.15 बजे नियमित हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। विवि के ही प्रताप शोध प्रतिष्ठान में कार्यरत शोध सहायक भूपेन्द्रसिंह राठौड़ ौहान के सामने गाली गलौच कर मारने के लिए पहुंचा। उन्होंने चौहान का हाथ पकड़ा उन्हें घसीटकर एक ओर ले गया और धक्का मुक्की कर मारपीट की। साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रार चौहान को काम तमाम करने की धमकी दी। इसके बाद चौहान ने जैसे-तैसे हाथ छुड़ाकर जान बचाई और गाड़ी लेकर कार्यालय पहुंचे। इसके बाद चौहान ने मामले की जानकारी कुलपति जीवनसिंह राणावत और चेयरपर्सन प्रदीपकुमार सिंह को दी। दोनों से मिले निर्देश के आधार पर रजिस्ट्रार ने डॉ भूपेन्द्रसिंह राठौड़ को निलम्बित कर दिया है।शोध सहायक प्रताप शोध प्रतिष्ठान डॉ भूपेन्द्रसिंह राठौड़का यह कहना है की यह पूरा मामला झूठा है, इसमें कोई सत्य नहीं है। जो गवाह बनाए है, वह भी बाहर के हैं। इस तरह की कोई घटना हुई ही नहीं है। विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार की उम्र 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, स्टाफ वालों ने मोर्चा खोला तो उन्होंने मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जब भी एमडी बुलाते हैं और मैं नीचे उनके पास जाता हूं तो वह विरोध करते हैं। रजिस्ट्रार की उम्र 67 वर्ष की हो चुकी है। रजिस्ट्रार के खिलाफ विद्या प्रचारिणी सभा के सचिव डॉ महेन्द्रसिंह आगरिया को स्टाफ प्रतिनिधियों ने लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है कि विवि अधिकारियों की नीतियों के चलते संस्था को आर्थिक और सामाजिक नुकसान हो रहा है। पुलिस जांच में सच सामने आ जाएगा।तो वही रजिस्ट्रार भूपाल नोबल्स विवि उदयपुर डॉ रघुवीरसिंह चौहान का कहना है की शोध सहायक भूपेन्द्रसिंह राठौड़ ने सुबह मेरे साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मुझे घसीटा और मेरा शर्ट फाड़ दिया और चश्मा भी तोड़ दिया। इसे लेकर मैंने वीसी और संस्था चेयरमैन को शिकायत की थी। उनसे मिले निर्देश पर मैंने राठौड़ को निलम्बित कर उसके खिलाफ भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

खबर: 4 – वल्लभनगर से खबर:आंख खुलने से पहले ही एक मासूम को झाड़ी में फेंका, दूसरे को मंदिर के पास

Udaipur. नयागांव पंचायत समिति की डेरी पंचायत के डागला गांव और वल्लभनगर क्षेत्र के ढूंढिया गांव में ममता को शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली। शुक्रवार को डांगला निवासी भरतसिंह अपने खेत में फसल कटाई करने के लिए जा रहा था। इस दौरान सड़क के किनारे कंटीली झाड़ियों में मासूम के रोने की आवाज सुनाई दी। अन्य लोगों को एकत्र कर मौके पर पहुंचे तो वहां नवजात बच्ची पड़ी मिली।सूचना पर पहाड़ा थानाधिकारी रतनसिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ा लेकर पहुंचे। जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ अभिषेक मीणा ने नवजात के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टर ने बताया कि नवजात का जन्म आज ही हुआ है। कंटीली झाड़ियों में फेंकने मासूम के शरीर और मुंह पर खरोंचे आई है। नवजात को एंबुलेंस से उदयपुर अस्पताल भिजवाया गया।इधर, वल्लभनगर थाना क्षेत्र के ढूंढिया में गुरुवार रात दर्शन करने पहुंचे लोगों को गांव स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पास झाड़ियों में नवजात के रोने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस डीएसपी हितेश मेहता को दी। मेहता ने वल्लभनगर थानाधिकारी को भेजा। ग्रामीणों की मदद से नवजात को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर: 5 – क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:गुटखे के बैगों में छिपाकर रखा गया नशीला पदार्थ पकड़ा, 129 किलो डोडा चूरा और 2 किलो अफीम बरामद; 2 तस्कर भी गिरफ्तार

Udaipur. राजस्थान में सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने शुक्रवार को 129 किलो डोडा चूरा, 2 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद किया है। सीआईडी क्राइम ब्रांच की सूचना पर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने शुक्रवार को 129 किलो डोडा चूरा, 2 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद किया है। नशीला पदार्थ विमल गुटखे के बैगों में भरकर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों की कार भी जब्त की गई है। आईजी (क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर भैंरु लाल मीणा (32) निवासी शाहपुरा भीलवाड़ा व शंभूलाल धाकड़ निवासी घटाबाव थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच के डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने पारसोली थानाधिकारी को सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम ने घटाबाव स्थित शंभू लाल के मकान पर छापा मारा। मौके से शंकर लाल, शोभालाल धाकड़ व नानालाल धाकड़ फरार हो गए। मौके से शोभालाल धाकड़ की एक कार बरामद हुई है।

खबर: 6 – CBSE : कक्षा 9 और 11 के लिए रजिस्ट्रेशन अब 19 नवंबर तक, पहले 4 नवंबर काे रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख थी

Udaipur. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। बिना लेट फीस के छात्रों को रजिस्ट्रेशन की छूट रहेगी। बोर्ड ने ये निर्णय स्कूलों और अभिभावकों की सहूलियत देने के लिए लिया है। कोरोना की वजह से कई अभिभावकों और स्कूलों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने में समस्या आ रही थी। इसके बाद बोर्ड ने तारीखों को 19 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया। इससे पहले 4 नवंबर काे रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख थी। अब 19 नवंबर तक 300 रुपए शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। वहीं, 2300 रुपए की लेट फीस के साथ 20 नवंबर से 28 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जाएंगे।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/FJYbD2Vzaus

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

पंडाल में नहीं लेकिन Udaipur Book के Social Media Platforms खनकेगें – मिलेगें आकर्षक पुरूस्कार !

Udaipur. कोरोना महामारी वेसे तो पूरा जीवन अस्तव्यस्त हो चुका है . चाहे काम धंधे हो या फिर रोज़गार हर एक पर फर्क साफ़ देखा जा सकता है और भारत जेसे देश में कोरोना महामारी की बुरी नज़र हमारे तीज त्योहारों पर भी लग गयी है . और इसी कड़ी में इस बार ना तो दान्दिये खनकेगें  ना ही कही गरबों के पंडाल सजेगें . महामारी की वजह से गरबों पर प्रति बन्ध लगा हुआ है . लेकिन उदयपुर बुक ओन लाइन और शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस कमी को कुछ हद तक भरने की कोशिश कर रहा है . और ऑनलाइन गरबा प्रतियोगिता खनक 2020 आयोजित करवाई जा रही है . उदयपुर बुक के मेनेजर योगेश ने बताया कि महामारी के गरबों का आयोजन तो नहीं हो रहा है लेकिन हम ऑनलाइन गरबा प्रतियोगिता खनक 2020 आयोजित करवाने जा रहे है जिसमे विजेता को आकर्ष क पुरूस्कार वितरण किये जायेगें . यह प्रतियोगिता पुरे 10 दिन चलेगी और 11 वें दिन इसके विजेता घोषित किये जायेगें . तीन केटेगरी में प्रतिभागी भाग ले सकेगें जिसमे कपल गरबा डांस , सोलो गरबा डांस , बेस्ट गरबा कोस्त्युम , कपल गरबा डांस , सोलो गरबा डांस के प्रतिभागियों को 30 से 50 सेकण्ड का एक वीडयो भेजना होगा और बेस्ट गरबा कोस्त्युम के प्रतिभागियों को पारंपरिक वेशभूषा में एक फोटो क्लिक करके भेजना होगा . ये सब कुछ 6367075750 नंबर पर व्हात्सप्प करना होगा , 17 से 25 के बिच आपको इस नंबर पर व्हात्सप्प भेजना होगा . जिसको Udaipur Book अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करेगें एक्सपर्ट द्वारा व फोटो वीडयो के लाइक को देखते हुए विजेताओं की घोषणा की जायेगी . योगेश ने बताया की विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जायेगें जिनके बारे में जल्दी ही बताया जाएगा .

Whatsapp No.6367075750 पर आपको APPLY KNANAK 2020 लिख कर Send करना होगा जिसके बाद आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर अलोट किया जाएगा और तब आपको उस नंबर के साथ अपनी प्रविष्ठी भेजनी होगी . नियम और शर्ते आपको आपके मेसेज के साथ ही बता दे जायेगी .

_____________________________________________________________________

Udaipur Book Instagram Handle :- https://www.instagram.com/udaipurbook/

Udaipur Book FaceBook Handle :- https://www.facebook.com/udaipurbook/

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/C_TntPBYW-o

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

क्रिकेट को लेकर जुनूनी बिश्नोई के संघर्ष से सफलता की कहानी..

Udaipur. आईपीएल (IPL) एक ऐसा मंच है जहां नए खिलाड़ियों को चांस मिलते हैं। यह बात एक बार फिर साबित हो गई जब राजस्थान के खिलाड़ी रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की टीम ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) की नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। बता दें कि रवि बिश्नोई (Bishnoi) का जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले में 5 सितंबर, वर्ष 2000 में हुआ था। बचपन से क्रिकेट को लेकर जुनूनी बिश्नोई ने अपना कॅरियर बनाने के लिए बोर्ड परीक्षा तक नहीं दी थी। यहां तक कि धन के अभाव में खुद मजदूरी करते हुए पिच तैयार कर प्रैक्टिस की। आईए जानते हैं बिश्नोई के संघर्ष से सफलता की कहानी..

बिश्नोई अब तक आईपीएल 2020 में 27 ओवरों में 212 रन देखकर 8 विकेट चटका चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रन देकर तीन विकेट है। बात करें अन्य भारतीय गेंदबाजों की तो जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 11 विकेट, युजवेंद्र चहल ने 10 विकेट और मोहम्मद शमी ने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं। अगर इन गेंदबाजों के एक्सप्रीरियस को देखे तो स्पिनर रवि बिश्नोई नए होने के बाद भी उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

रवि जोधपुर के रहने वाले हैं, जहां कोई क्रिकेट पिच नहीं थी। वे बचपन से ही क्रिकेट को लेकर जुनूनी थे। रवि (Ravi Bishnoi) जैसे बच्चों के लिए जोधपुर में शाहरुख पठान और प्रद्योत सिंह नाम के दो दोस्तों ने एकेडमी खोलने का फैसला किया, लेकिन उनके पर्याप्त धन नहीं था। ऐसे में रवि जैसे बच्चों ने उनकी मदद की। खर्च कम हो इसके लिए लोगों ने खुद ही मजदूरी का काम करके पिच तैयार करवाई। खुद बिश्नोई सिमेंट का बैग लेकर एकेडमी पहुंचाते, पत्थर तोड़ते थे ताकि मजदूरी का खर्च बचाया जा सके। उनकी मजदूरी करने से जो पैसे बचे उससे एक्सपर्ट्स को बुलाकर अकेडमी की क्रिकेट पिच तैयार की गई थी।

रवि के पिता सरकारी स्कूल में हेड मास्टर थे। वे चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट का जुनून छोड़कर पढ़ाई में ध्यान दे। तब रवि बिश्नोई के कोच ने उनके पिता को समझाया। बाद में उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए नेट पर गेंदबाजी करने का अवसर मिला। इस मौके को भुनाने के लिए उन्होंने बोर्ड की परीक्षा तक छोड़ दी थी। उन्होंने कोच की सलाह के बाद क्रिकेट को अपना कॅरियर चुना।

वर्ष 2019 में बिश्नोई को अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला। 21 जनवरी, 2020 में भारत का मुकाबला जापान से था। इसमें बिश्नोई ने 8 ओवर में 5 रन देखकर 4 विकेट चटकाए थे। इस मैच में भारत की 10 विकेट से जीत हुई। शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन के लिए बिश्नोई को इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे थे।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/pv6K0RIMeaw

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जाॅइंट लीगल एडवाइजर व्यास ने पक्ष में रिपाेर्ट देने के लिए मांगी थी रिश्वत

Udaipur. आज तक आपने रिश्वत की राशि लेते… किसी को रिश्वत देते… या रिश्वत मांगते… गिरफ्तार होने की खबरें खूब पढ़ी होगी, लेकिन आज एकदम उल्टा मामला पढ़िए। एक भ्रष्ट अफसर ने परिवादी से काम के बदले रिश्वत ली, लेकिन काम हाे नहीं पाया। निराश परिवादी घूस की राशि वापस देने का दबाव बनाने लगा, जिसे लाैटाते हुए अफसर गिरफ्तार हो गया।प्रदेश का संभवत: यह पहला मामला बीकानेर स्थित शिक्षा विभाग के निदेशक कार्यालय का है। जहां के जाॅइंट लीगल एडवाइजर बद्रीनारायण व्यास को एसीबी ने एक पीटीआई से ली गई रिश्वत की राशि के 30 हजार रुपए लौटाते हुए गिरफ्तार किया है।डीआईजी (एसीबी) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि नागौर के मूंडवा मारवाड़ में कामूडा की ढाणी निवासी अर्जुनराम जाट पुत्र रूघाराम की ओर से शिकायत दी गई थी। इसमें बताया कि वह शिक्षा विभाग में पीटीआई पद पर नियुक्त हुआ है।उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसका प्रकरण माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में चल रहा था। जिसमें निदेशालय के जाॅइंट लीगल एडवाइजर व्यास ने उसके पक्ष में रिपाेर्ट देने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, जाे उसने दे दी।लेकिन इसके बावजूद निदेशालय की ओर से उसका प्रकरण खारिज कर दिया गया। इस पर उसने व्यास से शिकायत करते हुए रिश्वत राशि लाैटाने काे कहा। जिस पर वे राशि लाैटाने पर सहमत हाे गए।एसीबी ने परिवादी अर्जुनराम की इस शिकायत की जांच की ताे रिश्वत लिए जाने की पुष्टि हाे गई। इस पर बीकानेर एसीबी की एसयू प्रभारी एएसपी रजनीश पूनिया के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार को ट्रेप का प्लान किया।आरोपी जाॅइंट लीगल एडवाइजर व्यास ने बीकानेर की लालीबाई की बगेची के पास अर्जुनराम को रिश्वत लौटाने के लिए बुलाया। जहां पहले से माैजूद एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में इंस्पेक्टर अनिल शर्मा, दिलीप कुमार, हैड कांस्टेबल मंगतूराम, योगेंद्रसिंह, कानाराम, कांस्टेबल हरिराम व हजारा पठान भी शामिल थे।

_____________________________________________________________________

Watch Full Video On YouTube – https://youtu.be/TLOnpQINx-E

Subscribe Our Channel – https://www.youtube.com/channel/UC13eeUsfNS-BfFgLLZzPHJw?view_as=subscriber

Like Our FaceBook Page (Udaipur Post) – https://www.facebook.com/UdaipurPost

                                         (CBC Wire )      –https://www.facebook.com/cbcnewswire

Follow Us On Instagram (Udaipur Post) –https://www.instagram.com/udaipurpost/

                                         (CBC Wire )      – https://www.instagram.com/cbcwire/

जानिए ,16 अक्तूबर 2020 का दिन धार्मिक नजरिए से क्यों है बेहद खास।

Watch Full Video On YouTube – 