
उदयपुर | “अंजुमन तालीमुल इस्लाम” की स्थापना करीब सौ साल पहले मुसलामानों में तालीम (शिक्षा) के बढ़ावे के लिए की गयी थी | इसके लिए ऐसे लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी जो खुद भी शिक्षित थे और शिक्षा के लिय उन्होंने पहला कदम भी उठाया | लेकिन आज हालात उलटे है | यह अंजुमन (संगठन ) एक शिक्षित सदर ( अध्यक्ष ) के लिए आँखे फैलाये खड़ा है | लेकिन कही कोई रोशनी की किरण नज़र नहीं आरही | १०० साल पहले शुरू की गयी स्कूल आज भी उसी स्थिति में है |
९ नवम्बर को अंजुमन तालीम के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने वाले है | जो संगठन शिक्षा के लिए बनाया गया था आज उससे जुड़ने वाले विभिन्न पदों के उम्मीदवारों में आधे से अधिक उम्मेदवार सेकेंडरी तक भी नहीं पढ़े हुए है, तो फिर कैसे शिक्षा के महत्त्व को समझेगे और और इस संगठन और समाज में शिक्षा की अलख जगायेगें |
सदर के पद के लिए एक भी ग्रेजुएट नहीं : अंजुमन के इस चुनाव के लिए इस बार तीन उम्मीदवार मैदान में है | जिसमे मोहम्मद खलील, हाजी मोहम्मद युसूफ, एवं मोहम्मद इलियास मुल्तानी ताज्जुब की बात है की शिक्षा के संगठन में अध्यक्ष पद के दावेदारों में एक भी ग्रेजुएट नहीं है | सबसे अधिक शिक्षा है तो वह हायर सेकेंडरी पास किये हुआ प्रत्याशी है | मोहम्मद युसूफ की शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी है, जब की इलियास मुल्तानी की शिक्षा सेकेंडरी तक और मोहम्मद खलील आठवी पास है | जब कि अन्य कुछ समाजों की इसी तरह के शिक्षा के लिए बने संगठन है उनमे बनने वाला अध्यक्ष एक शिक्षा विद्द ही होता है | इस सगठनों और कुछ ही सालों में प्राइमरी से शुरू कर आज बड़े बड़े उच्चा शिक्षण संस्था खोल दिए है |
१०० सालों में शिक्षा का स्तर वही : मुसलामानों शिक्षा के बढ़ावे के लिए बना संगठन अंजुमन में संचालित स्कूल की स्थिति आज कोई बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है | आठवी तक बीसियों सालों तक चलती रही अलबत्ता मौजूदा कार्यकारणी ने इसको सेकेंडरी तक बढ़े और जहाँ ५० से ६० बच्चों कि संख्या थी उसमे भी कुछ इजाफा किया लेकिन १०० सालों में जहाँ यह नामी शिक्षा का मरकज बनाना चाहिए था जहाँ हायर एजुकेशन की तालीम होनी चाहिए थी उसकी जगह यहाँ सिर्फ दंस्वी तक का स्कूल संचालित हो रहा है |
इस्लाम में शिक्षा का महत्त्व : इस्लाम में शिक्षा को बहुत अधिक महत्त्व दिया है, शिक्षा के लिए कुरआन और हदीस में भी कई बार आया है | इस्लाम में कहा गया है कि शिक्षा के लिए अगर हजारों मील तक चलते हुए भी जाना पड़े तो जाना चाहिए | यही नहीं इस्लाम में महिलाओं की शिक्षा पर भी खासा जोर दिया है | कहा गया है कि एक पुरुष पड़ा लिखा होगा और शिक्षित होगा तो एक इंसान ही शिक्षित होगा लेकिन अगर एक महिला शिक्षित होगी तो आने वाली सात पीढ़ियां भी शिक्षित हो जाएगी | और इस्लाम में शिक्षा के इसी महत्त्व के चलते उदयपुर के मुस्लिम बुजुर्गों ने अंजुमन तालीमुल इस्लाम की शुरुआत की थी |
शिक्षा विद्द आते नहीं और जो आये उन्होंने भी कुछ ख़ास नहीं किया : इस संगठन को चलाने के लिए मुस्लिम समाज के शिक्षा विदों को आगे आना चाहिए अव्वल तो वह आते नहीं जो आते है वह या तो कुछ करते नहीं या राजनीति का अखाड़ा बन रहे दंगल की भेंट चढ़ जाते है | मौजूदा कार्यकारणी से पहले सदर इकबाल सागर और सेक्रेटरी मुश्ताक चंचल का कार्यकाल था पढ़े लिखे होने के बावजूद कुछ ख़ास काम शिक्षा के क्षेत्र में नहीं हुआ |
अंजुमन को दरकार एक शिक्षा विद्द की
ढाबे पर छात्रों ने की मारपीट एक की मौत
उदयपुर। अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर सुरफला में एक होटल पर शनिवार रात खाने के बिल को लेकर होटलकर्मियों व छात्रों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घंूसे चले। इससे अंदरूनी चोट लगने के कारण एक होटलकर्मी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 5 आरोपित छात्रों को गिरफ्तार
किया है।
पुलिस के अनुसार छात्र खांजीपीर निवासी मोहसिन पुत्र मोहम्मद अली, गोवर्द्धनविलास के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नतांश पुत्र ओमप्रकाश जोशी, भूपालपुरा निवासी राहुल पुत्र नारायण भाटी, केशवनगर निवासी चन्द्रवीरसिंह पुत्र गोवर्द्धनसिंह पंवार व साइफन चौराहा निवासी लवनीत पुत्र दिनेश भाटी रात 12.30 बजे सुरफला में होटल ग्रीन पर खाना खाने गए थे। बिल को लेकर हुए झगड़े में उन्होंने लात-घंूसे चलाए, जिससे राजसमन्द जिले के धर्मतलाई-नाथद्वारा निवासी रमेश पुत्र लालूराम गमेती गंभीर घायल हो गया। एएसपी हनुमान प्रसाद मीणा, उपाधीक्षक रानू शर्मा, थानाधिकारी गणेशाराम ने मौके पर पहंुचकर घायल को एमबी अस्पताल पहुंचाया। रात को ही उसके बयान भी लिए। सुबह रमेश ने दम तोड़ दिया, जिसका शव पोस्मार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
समझाने लगा तो मारी लात
मृतक रमेश के साथ काम करने वाले उसकी बुआ के लड़के सुरेश ने पुलिस को बताया कि मध्यरात्रि होटल पर आए उक्त छात्र नशे में थे। होटल मालिक गुरविंदर सिंह को दिए ऑर्डर के अनुसार उसने और रमेश ने छात्रों को खाना खिलाया। इसके बाद छात्र बिल को लेकर होटल मालिक से झगड़ने, मारपीट करने लगे। काउंटर के पास खड़ा रमेश समझाने लगा तो लवनीत ने उसे लात मार दी। मारपीट के बीच होटल मालिक व ट्रक चालकों ने उसे छुड़वाया। अंदरूनी चोट से गम्भीर घायल हुए रमेश को एम्बुलेंस से एमबी अस्पताल पहंुचाया गया। झगड़े में आरोपित छात्रों के भी सिर में चोटें आई। पुलिस ने सभी की मेडिकल जांच कराई।
नगर निगम चुनाव को लेकर गंभीर नहीं शहर कांग्रेस, पर्यवेक्षक भी गुट बाजी को हवा देकर चले गये
उदयपुर | पुछले २० सालों में नगर निगम में एक भी बार कांग्रेस का बोर्ड नहीं बना है | अगले माह होने वाले नगर निगम के चुनाव को लेकर भी कांग्रेस गंभीर नहीं दिख रही है | विधान सभा लोक सभा में करारी हार के बाद भी कांग्रेस की गुट बाजी यथावत है |
पिछले दो दिन से पर्यवेक्षक आकर दावेदारों के फीड बेक ले रहे है | कल भी मुख्य पर्वेक्षक प्रमोद भाया आये एक घंटे वार्ता की तथा गुट बजी को और अधिक बढ़ावा देकर चले गए | तय समय से तीन घंटे देरी से पहुंचे मुख्य पर्यवेक्षक प्रमोद भाया एक घंटे में तुरत फुरत फोरी तोर पर नामों पर चर्चा की और फतहपुरा स्थित अपने नानिया ससुराल चले गए | इस बीच सज्जन कटारा वीरेंद्र वैषणव ब्लॉक अध्यक्ष पुरण मेनारिया और मुजीब सिद्दीकी उनसे मिलने पहुंचे और शहर जिलाध्यक्ष की शिकायत करते हुए बोले की उन्हें दावेदारों की लिस्ट नहीं दी गयी | तो प्रमोद भाया ने उनसे कहा की कोई बात नहीं अगर नहीं दी तो तुम भी अपने दावेदारों की सूचि अगले दो दिन में हम तक पहुंचा दो उसमे से भी निर्णय कर दिया जाएगा | ऐसे में जिन दावेदारों ने जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया के समक्ष अपने दावे रखे थे फ़ार्म भरे थे वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है, उनका आक्रोश बढ़ रहा है, की जब इन लोगों से भी अलग से सूचि मांगनी थी तो तो इतने दिन तक कांग्रेस कार्यालय में फ़ार्म भरवाने के नाटक क्यों किये गए |
गौर तलब है कि जब इन पर्यवेक्षकों ने पहली बार विज्ञान समिति भवन में शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहली बैठक की थी तब जोर शोर से गुट बाजी खत्म कर एक छत के निचे चुनाव लढने का आव्हान किया था लेकिन कल की इस घटना के बाद खुद ही गुट बाजी को और अधिक हवा देर कर चले गए |
शहर जिलाधयक्ष नीलिमा सुखाड़िया का कहना है की यदि सचिव वीरेंद्र वैषणव, ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी और पुरण मेनारिया पार्षद के चुनाव लढने के इच्छुक है, तो उन्हें भी दावा लगना चाहिए यह अच्छी बात होगी और कांग्रेस को महापौर का दावेदार का विकल्प भी मिल जाएगा |
कांग्रेसियों की निर्दलीय चुनाव लढने की चेतावनी:
वार्ड ३५ के दावेदारों ने अन्य वार्ड के रहने वाले कांग्रेसी नेताओं का अपने वार्ड में दावा करने से नाराज़ होकर पार्टी के आला नेताओं और जिलाध्यक्ष को लिख कर दिया है कि यदि बाहर के प्रत्याशियों को टिकिट दिया तो उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा जाएगा | जानकारी के अनुसार वार्ड ३५ के पांच दावेदार दिनेश पालीवाल, कैलाश आचार्य , के सी पुरोहित, श्रीकांत श्रीवास्तव, और विकास कच्छारा ने अपने वार्ड में अन्य वार्ड के निवासी केजी मूंदड़ा व् केके शर्मा के दावेदारी रखने से नाराज होकर दोनों जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया लाल सिंह झाला, पर्यवेक्षक प्रमोद भाया और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा को पत्र लिख कर चेताया की वार्ड ३५ में हम पांच दावेदारों में से किसी एक को टिकिट दिया जाए किसी अन्य नेता को इस वार्ड में पैराशूट बना कर नहीं उतारा जाए ऐसा अगर हुआ तो इन पांच दावेदारों में से कोई एक निर्दलीय चुनाव लड़ेगा पांचों दावेदारों का कहना है कि हम पार्टी के खिलाफ नहीं होंगे लेकिन अगर बाहर से कोई प्रत्याशी थोपा गया तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे |
उदयपुर में नीलोफर के लिए अलर्ट

उदयपुर | अरब सागर से उठे नीलोफर तूफ़ान का असर उदयपुर में आने लगा है | गुरुवार सुबह से तापमान में गिरावट आते हुए आसमान में बादल छाए रहे | इधर राज्य सरकार ने भी उदयपुर सहित आठ राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है | जिसको लेकर उदयपुर प्रशासन ने विभागों व्को अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है |
राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात कि दिशा उत्तर पूर्व होने से मेवाड़ में इसका प्रभाव हो सकता है | हालाँकि तब तक हवाओं कि रफ़्तार काफी कम हो जायेगी १० से १५ किलोमीटर प्रतिघंटे कि रफ़्तार से हवाएं चल सकती है और माध्यम दर्जे कि बारिश हो सकती है | नीलोफर का ही असर और दिशा को देखते हुए राज्य सरकार कि तरफ से भी उदयपुर सहित जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर श्रीगंगानगर, पाली व् सिरोही में अलर्ट जारी किया है | जयपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले २४ घंटों में हवाएं चलना शुरू हो जायेगी और बारिश भी हो सकती है | आसमान अगले तीन दिनों तक बादलों से ढंका रहेगा | मेवाड़ में नीलोफर का अधिक असर ३१ अक्टूबर व् एक नवम्बर को देखा जा सकता है | इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बाद उदयपुर जिले के सभी विभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करदिये गए है तथा मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है | नगर निगम व् अन्य निकायों को भी अलर्ट करदिया गया है | जिला प्रशासन व् निकायों कि टीम सभी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है |
’’नई रोशनी’’ शिविर में अल्पसंख्यक महिलाओं ने जानी ज्ञान की रोशनी

उदयपुर । अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के तत्वावधान एवं पायनियर एकेडमी शिक्षण संस्था उदयपुर द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आयोजित छह दिवसीय ’’ नई रोशनी शिविर ’’ का समापन समारोह बुधवार को पायनियर सीनियर सैकण्डरी स्कूल आजाद नगर में हुआ।
समापन समारोह की अध्यक्षता श्रीमती कृष्णा चौहान- जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (प्रथम) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरत मेहता, उपनिदेशक माध्यमिक (शिक्षा) शिविर संरक्षक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रफीक अहमद खान, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक माध्यमिक शिक्षा नरेश चन्द्र डांगी, श्रीमती शकीला अंसारी जिलाध्यक्ष राजस्थान अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ अति.जिला परियोजना समन्वयक आरएमएसए इकबाल मोहम्मद शेख, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी इसरार मोहम्मद शेख, डा.कुसूम लता सहायक कृषि अधिकारी लियाकत हुसैन निजी सहायक (मा.शि.) मांगीलाल मेनारिया थे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने शिविरार्थियों को कुछ रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान शिविरार्थी शबनम बेगम, शबाना बानू एवं सविया खान आदि ने छह दिवसीय शिविर से प्राप्त नवीन ज्ञान व नवचेतना के बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर प्रतिवेदन संस्था सलाहकार आरिप* बेग मिर्जा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान शिविरार्थियों को मानदेय चेक भी वितरित किये गये। समारोह के अन्त में अतिथियों एवं शिविरार्थियों का आभार प्रदर्शन सना मिर्जा ने किया।प् ा*ार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग मोहम्मद सलीम शेख ने किया।

विश्वविख्यात शायर ने ख्वाजा के दर पे मांगी दुआ , अध्यक्ष असरार अहमद ने किया स्वागत
उदयपुर । अजमेर स्थित महान सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर मंगलवार शाम विश्वविख्यात शायर वसीम बरेलवी (बरेली), अनवर जलालपुरी (लखनऊ), मल्का नसीम(जयपुर), मलिक जादा जावेद (नोएडा), ताहिर फराज (रामपुर), अकील नौमानी (बरेली) और मौअज्ज़म अली (जयपुर) ने जियारत की। इस अवसर पर दरगाह कमेटी, दरगाह ख्वाजा साहब के अध्यक्ष असरार अहमद खान ने जियारत पर पधारे सभी शायरो का स्वागत कर दस्तार व तर्बरूक भेंट की। गौरतलब है कि सभी शायर 29 अक्टूबर को मेड़ता सिटी में आयोजित मुरारी बापू के कथावचन कार्यक्रम के दौरान आयोजित मुशायरे में हिस्सा लेंगे।
कांस्टेबल को भारी पड़ा युवती पर कमेंट करना
उदयपुर। युवती पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया।
युवती ने शिकायत में बताया विह दोपहर देहली गेट चौराहे से गुजर रही थी तभी वहां खड़े कांस्टेबल ने उस पर कोई टिप्पणी की। इस पर युवती ने धान मंडी थाने पहंुच कर कांस्टेबल पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल बलो सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बलो सिंह अभी पुलिस लाइन में तैनात है।
सीएम राजे ने किस मंत्री को दिया कौन सा मंत्रालय
Udaipur. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के अगले ही दिन मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है।
नए मंत्रियों को इस प्रकार विभागवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य मंत्रिपरिष्ाद में अब मुख्यमंत्री सहित कुल 26 मंत्री हो गए हैं। इनमें 13 काबिना मंत्री हैं। जबकि स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों की संख्या 7 और राज्य मंत्रियों की संख्या 5 है।
केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया को अब गृह विभाग सौंपा गया है। राज्य मंत्री अरूण चतुर्वेदी और हेमसिंह भड़ाना को अब केबिनेट का दर्जा दिया गया है। लोकसभा का चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्यता छोड़ने वाले सांवरलाल जाट का केबिनेट मंत्री पद का इस्तीफा मंगलवार को राज्यपाल ने मंजूर कर लिया।
केबिनेट मंत्री
सुरेन्द्र गोयल-पंचायतीराज विभाग व ग्रामीण विकास विभाग
राजपालसिंह शेखावत-नगरीय विकास विभाग
डॉ.रामप्रताप-जल संसाधन विभाग, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास, जल उपयोगिता विभाग
किरण माहेश्वरी-जलदाय विभाग व भू-जल विभाग
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अमराराम-राजस्व विभाग, उप निवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, पुनर्वास विभाग, जयपुर शहर पुनर्वास और पुन:बंदोबस्त विभाग, देवस्थान विभाग
कृष्णेन्द्र कौर-कला संस्कृति व पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग
वासुदेव देवनानी-शिक्षा विभाग (प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा), भाष्ाा विभाग
राजकुमार रिणवा-खान विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग
अनिता भदेल-महिला व बाल विकास विभाग
सुरेन्द्रपाल सिंह-श्रम नियोजन, कारखाना बॉयलर्स
राज्य मंत्री
पुष्पेन्द्र सिंह-ऊर्जा विभाग
बाबूलाल वर्मा-परिवहन विभाग
जीतमल खांट-सामान्य प्रशासन, मोटर गैराज, मुद्रण-लेखन
अर्जुनलाल गर्ग-विधि एवं विधिक कार्य विभाग, विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात विभाग, मंत्रिमण्डल सचिवालय, निर्वाचन विभाग
ओटाराम देवासी-गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग
मुख्यमंत्री के पास विभाग
कार्मिक विभाग, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, वित्त विभाग, सांख्यिकी विभाग, आयोजना विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग, नीति आयोजना प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री सचिवालय, आबकारी विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ऊर्जा विभाग, जन अभियोजन निराकरण विभाग व प्रशासनिक सुधार व समन्वय विभाग सहित 16 विभाग।
हिन्दुस्तान जिंक ने 10,000 शौचालय बनाने का आंकड़ा किया पार
7 गॉंव हुए पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त – 80 गांवों को शौच मुक्त कराने का लक्ष्य

उदयपुर | हिन्दुस्तान जिंक ने अपने अभियान ‘मर्यादा’ के तहत राजस्थान के उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों के दूरदराज गांवों में 10,000 शौचालयों के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। हिन्दुस्तान ज़िक ने राजस्थान सरकार के साथ मिलकर राजस्थान में 80 गांवों को खुले में शौच से मुक्त के लिए ग्रामीण परिवारों के घरों में 30,000 शौचालयों का निर्माण करने के एक समझौते के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। इन 10,000 शौचालयों के निर्माण के बाद 7 गांव खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। राजस्थान में बनसेन और मटून में स्थित 3 गांव पहले ही निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए चुने जा चुके है।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि 10,000 शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 10,000 ग्रामीण परिवारों ने इन शौचालयों का उपयोग भी प्रारम्भ कर दिया है। हिन्दुस्तान जिंक शौचालयों के निर्माण के अतिरिक्त गांववासियों खुले में शौच के कुप्रभाव, घरों में शौचालयों की सुविधा, दूषित जल से होने वाली बीमारियां एवं विषेषतौर पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए शौचालय की महत्ता के बारे में भी समझा रहा है।
खुले में शौच करने वाले देशों में भारत की एक बड़ी आबादी शामिल है। यूनिसेफ की रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय ग्रामीण आबादी के केवल 48 प्रतिषत क्षेत्र में स्वच्छ शौचालयों की सुविधा हैं। भारतीय आबादी के 50 प्रतिशत से अधिक खुले में शौच करते हैं। भारत की ग्रामीण आबादी का केवल 21 प्रतिशत हिस्सा स्वच्छ शौचालय की सुविधा का उपयोग करता हैं।
गांवों के घरों में शौचालयों न होने का कुरूप्रभाव महिलाओं पर अधिक पड़ता है। महिलाओं का ख्ुाले में शौच जाना, सुरक्षा, लज्जा एवं मर्यादा का प्रष्न है। अधिकतर ग्रामीण महिलाएं जो खुले में शौच जाती या तो सूर्योदय से पहले जाती है, या सूर्यास्त के बाद। गर्भवती महिलाओं के लिए कठिनाइयां और भी बढ़ जाती है। खुले में शौच जाने से एवं स्वच्छता के अभाव से इन महिलाओं में डायरिया, कोलरा, टायफायड आदि व स्वच्छता से संबंधित अनेकों बीमारियां होने का खतरा लगा रहता है।
बांग्लादेश और ब्राजील जैसे देशों में भी उनकी जनसंख्या का केवल 7 प्रतिशत खुले में शौच करता है। चीन में जनसंख्या का केवल 4 प्रतिशत हिस्सा खुले में शौच करता है।
भारत में विशेष रूप से राजस्थान की आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा खुले में शौच करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार देश में 50 करोड़ से अधिक लोग गटर, नालों एवं झाड़ियों के पीछे खुले में शौच जाते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण जागरूकता की कमी एवं आधारभूत ढांचे का अभाव है। इसमें कोई दो राय नहीं कि ग्रामीण भारत के लिए ये आंकड़े काफी अधिक हैं। परन्तु बड़े शहर और महानगर भी पीछे नहीं हैं।
कब्रिस्तान में युवक की हत्या
-मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, चाकू घोंपकर की हत्या, घटनास्थल के पास मिला मोबाइल और शराब की बोतल
उदयपुर। ब्रह्मपोल स्थित शाही कब्रिस्तान में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात करीब २४ घंटे पहले हुई बताई जाती है। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के पास शराब की बोतल भी मिली है, जिससे पुलिस कयास लगाई रही है कि यह वारदात शराब के नशे में हुई है।
आंबामाता थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि आज सुबह लगभग नौ बजे सूचना मिली कि ब्रह्मपोल स्थित शाही कब्रिस्तान में एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। इस पर आंचलिया जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक के पेट में चाकू घोंपा गया है। घटनास्थल के करीब ही शराब की बोतल मिली है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल को देखकर लगता है कि मृतक और हमलावर के बीच काफी संघर्ष हुआ। पुलिस के अनुसार युवक हुलिये से बिहारी लग रहा है। उसकी उम्र लगभग २५ से २७ साल के बीच है। मृतक ने सफेद रंग का बनियान, जिन्स की पेट व जूते पहन रखे हैं।
जेब में मिला मोबाइल व पर्स : पुलिस ने मृतक की जेब से मोबाइल और पर्स बरामद किया है। पुलिस को पर्स में कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस मोबाइल के आधार पर युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
हत्या को २४ घण्टे से अधिक : अंबामाता थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या को लगभग २४ घंटे से अधिक समय बीत चुका है। शव को जंगली जानवरों द्वारा नोंचा गया है।

