Udaipur. मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के मुख्यातिथ्य में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र मैदान पर देश भक्ति से ओत-प्रोत राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या ‘स्पंदन-2014‘ की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति से दर्शक अभिभूत हो गये।
मुख्यमंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति के लिए उनकी दिल खोल कर सराहना की तथा मंच पर जाकर कलाकारों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम प्रारंभ होने से समाप्ति तक उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम को तल्लीनता के साथ देखा तथा इसकी प्रस्तुति को लाजवाब बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्र स्तर के कलाकारों ने गणेश वन्दना की प्रस्तुति से शुभारंभ किया तथा इसके बाद करीब डेढ घण्टे तक सरजमी कार्यक्रम के प्रति देशभक्ति का शानदार चित्रण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वन्देमातरम तथा कृष्णावतार की प्रस्तुति भी प्रभावशाली रही। इस कार्यक्रम में राजस्थान के लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने शानदार वातावरण बनाया।
राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने कारगिल युद्घ तक नौजवानों के बलिदानों की गाथा से यहां के कण-कण में जलवा पैदा कर दिया। इसकी प्रस्तुति में फिल्म चित्रांकन, विशेष कला सामग्रियों का उपयोग और जीवंत पाश्र्वगीतों के गायन ने इस कार्यक्रम को और रोचक बनाया।
कलाकारों ने जब वंदे मात्रम की प्रस्तुति दी तो वातावरण देश-भक्ति से सराबोर हो गया। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व करीब होने, जगदीश मंदिर की धरती और नाथद्वारा श्रीकृष्ण को समर्पित ‘कृष्णावतार’ कार्यक्रम ने कृष्ण-भक्ति से सराबोर कर दिया।
आज़ादी का जश्न सुनहरी शाम के साथ
एट होम में शहर के गणमान्य लोगों के बीच कलाकार हुए सम्मानित
उदयपुर के सहेलियों की बा$डी में गुरूवार शाम ‘एट होम‘ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उदयपुर शहर में प्रदेश के गणमान्य जनों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने एट होम कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के 15 लोक कलाकारों, आर्टिजन्स, समाजसेवकों, खिला$िडयों तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित प्रतिभाओं में नृत्यांगना सुश्री लुईसा टेलर, सुश्री श्रीया बोम्मू, शास्त्रीय संगीत गायक पण्डित चन्द्रप्रकाश, खिला$डी सुश्री आयुषि बोल्या, नगा$डा वादक श्री उमर राम, शहनाई वादक श्री अजीज खान व श्री रमजान राज, ब्लू पोटरी कलाकार श्री कान्हाराम प्रजापति, गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन व उस्ताद मो. हुसैन, साहसिक कार्य के लिए श्री मुस्तफा कमाल खान, समाज सेवक श्री महेन्द्र सिंह शेखावत व श्याम लाल और व्याख्याता श्रीमती वृतिका शर्मा शामिल हैं।
एट होम कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया, सांसद श्रीचन्द्र कृपलानी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, मुख्य सचिव श्री राजीव महर्षि, पुलिस महानिदेशक, अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी
केमल टैटू शो में हैरत अंगेज कारनामे
Udaipur. रेगिस्तानी जहाज के केमल टेटू शो में ऊंटों के हैरतंगेज करतबों ने झीलों की नगरी में अपनी अनूठी छाप छोडी। शो के दौरान ऊंटों की प्रस्तुति ने हजारों दशकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
मुख्यमंत्री राजे भी इस प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने केमल टेटू शो में भाग लेने वाले सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के सभी जवानों को एक लाख रूपये के ईनाम एवं बीएसएफ के केमल वेलफेयर फण्ड के लिए भी एक लाख रूपये देने की घोषणा की तथा बीएसएफ के डिप्टी कमाण्डेंट कुलदीप चौधरी को सम्मानित किया।
भूपाल नोबल्स संस्थान के मैदान पर आयोजित इस गौरवशाली एवं अनूठे प्रदर्शन में गोरबन्द, कण्ठा, लूम, घुंघरु, काठी एवं अन्य नक्काशी युक्त सुसज्जित 50 ऊंटों ने बीएसएफ के जवानों के इशारों पर केमल माउण्टेड बैण्ड की सुमधुर ध्वनियों के बीच 6-6 की टोलियों में आमने-सामने, तिरछी क्रासिंग, चार कोणों में गोल सर्किल, चक्रव्यूह की रचना व ग्राउण्ड के बीच में पंखे और जलेबी की आकृति बनाने जैसे नयनाभिराम प्रदर्शन किये। बीएसएफ के डिप्टी कमाण्डेंट कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में एक्रोबेट्स प्रदर्शन के दौरान जवानों ने दौडते हुए ऊंट पर स्टेण्डिंग पोजिशन सेल्यूट, हाफ स्टेण्डिंग पोजिशन सेल्यूट, मयूर व मछली पोजिशन, पणिहारी नृत्य, लोंग आर्म पोजिशन व दौ$डते हुए ऊंट की गर्दन पर सवारी के साथ जवानों ने लेटे हुए, बैठे हुए तथा खडे हुए ऊंटों पर सामूहिक व्यायाम जैसे हैरतंगेज प्रदर्शन किये। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान मैदान दर्शकों की करतल ध्वनि से गूंजता रहा। समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया, मुख्य सचिव श्री राजीव महर्षि, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
मुस्लिम महासभा ने किया 111 प्रतिभाओं का सम्मान
उदयपुर। मुस्लिम महासभा राजस्थान की ओर से रविवार को आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, सभागार में ७ वां मुस्लिम प्रतिभा समान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराज कुमार लक्ष्यराज सिंह मेवाड, अतिथि के रूप में सदर दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर असरार अहमद, सदर अंजुमन कमेटी चित्तौडगढ हाजी अब्दुल गनी शेख, प्रदेशाध्यक्ष मुस्लिम महासभा एस.के. पठान उपस्थित थे।
प्रोग्राम का आगाज सिद्दीक नूरी ने तिलावते कुरआन पाक से किया। अतिथियों का स्वागत इरफान मुल्तानी एवं मोईन रजा पठान ने माल्यार्पण कर किया।
इस कार्यक्रम में सदभावना, कौमी-खिदमात एवं खेल अवार्ड से १११ मुस्लिम प्रतिभाओं को समानित किया गया। सबसे पहले महाराज कुमार सा. लक्ष्यराज सिंह मेवाड द्वारा हकीम खां सुरी सदभावना अवार्ड के तहत पहल संस्थान की संस्थापक श्रीमती ज्योत्सना झाला, एडवोकेट राव रतन सिंह एवं पी.एस. खींची को दिए गए। कौमी खिदमात में याकुब मोहमद शेख एवं अन्य को दिए गए। खेल अवार्ड में सारा काजी जिन्होंने वेट लिप्टिंग में नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया है एवं मदनी शिफा को जुडो में जिला स्तरीय खेल के लिए व दो अन्य को भी समानित किया। इकबाल सक्का- सुक्ष्मतम कला, विनय भानावत डाक टिकिट व ७८६ नोटो का संग्रह, ताज मोहमद केबीसी विजेता, इमरान खान को राज्य स्तरीय स्केटिंग के लिए विशेष अवार्ड से नवाजा गया।

लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने इस अवसर पर कहा कि मेवाड में हिन्दु मुस्लिम एकता को बढावा देने के लिए अगर कोई भी प्रोग्राम होता है तो मेवाड राजघराना हमेशा उनके साथ है। उन्होंने महाराणा प्रताप और हकीम खां सूरी की हिन्दु मुस्लिम एकता की याद दिलाते हुए कहा कि आज भी इनकी तरह इस देश में ऐसे लोग मौजुद है जो इस तरह के कार्यऋम को आयोजित करके हमारे भाईचारे को बनाए हुए है।
उच्च शिक्षा में उच्च अंक पाने वाले को असरार अहमद सदर दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर ने डॉ. जाकिर हुसैन अवार्ड से नवाजा। उन्होंने अपने विचारों में वाजा गरीब की जीवनी पर रोशनी डाली और दरगाह पर आने वाले सभी धर्मों के जायरीन के भाईचारे के बारे में बताया और कहा कि मुस्लिम महासभा भी भाईचारे के लिए तत्पर है।
१२वीं में उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रदेशाध्यक्ष मुस्लिम महासभा के एस.के.पठान ने नवाजा। ११.वीं में उच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को हाजी उस्मान गनी शेख ने नवाजा। जिसमें नफीस अहमद को ९६ प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सभी मेहमानों ने हौंसला अफजाई की।
सभी अतिथियों को महासभा के संस्थापक युनुस शेख ने शुक्रिया अदा किया।
युवक की ह्त्या को लेकर तनाव बाजार कराये बंद
उदयपुर। ब्रह्मपोल मस्जिद के बाहर समुदाय विशेष के दो युवकों ने कल एक किशोर को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी आज सुबह एमबी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस वारदात के विरोध में खटीक समाज के लोगों ने हाथीपोल क्षेत्र में बाजार बंद करवा दिए। समझाइश
करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने खटीक समाज के लोगों ने दोनों बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और पीडि़त के परिजनों को दस लाख रुपए देने की मांग की। माहौल बिगडऩे की आशंका के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने पीडि़त के परिजनों को तीन लाख की आर्थिक सहायता सरकारी कोष से करने की घोषणा कर दी। ७५ हजार रुपए तो मौके पर ही दे दिए गए। सूत्रों के अनुसार एकलव्य कॉलोनी (मल्लातलाई) निवासी रोहित (1७) पुत्र रतनलाल खटीक शुकवार शाम मां हीरादेवी को घर छोड़कर अंबामाता में कंप्यूटर गेम खेलने जा रहा था। इसी दौरान सिलावटवाड़ी निवासी सद्दाम उर्फ टिमरू और आसिफ से उसकी मुलाकात हुई। यह तीनों फतहपुरा पर श्रीजी होण्डा कंपनी में मैकेनिक का काम करते थे। सद्दाम और आसिफ ने रोहित से उसक बाइक मांगी, लेकिन रोहित ने बाइक देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों ने रोहित को उन्हें ब्रह्मपोल मस्जिद तक छोडऩे को कहा। वहां पहुंचने पर सद्दाम और आसिफ ने चाकू निकालकर रोहित पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद दोनों वहां से भाग गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायल रोहित को एमबी हॉस्पीटल पहुंचाया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। रोहित की मौत की खबर जैसे ही हाथीपोल स्थित खटीकवाड़ा में पहुंची तो समाज के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने विरोध मेंं बाजार बंद करवा दिया।
इस दौरान एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर के बाहर भी खटीक समाज के लोग काफी संख्या में पहुुंच गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद समाज के लोग शव लेकर रोहित के घर एकलव्य कॉलोनी पहुंचे, जहां माहौल बिगड़ता देखकर भारी जाब्ता तैनात किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों द्वारा आए दिन शहर में की जा रही अपराधिक गतिविधियों को लेकर गहरी नाराजगी प्रकट की।
इस दौरान समाज के लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीडि़त के परिजनों को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की, जहां एएसपी सिटी डॉ. राजेंद्र भारद्वाज, डिप्टी मुरलीधर किराडू अंबामाता एसएचओ जितेंद्र आंचलिया और हाथीपोल थानाधिकारी रामसुमेर पहुंचे, जिन्होंने खटीक समाज के लोगों से समझाइश की, लेकिन वे आर्थिक सहायता के लिए अड़ गए। इस पर एएसपी डॉ. भारद्वाज ने जिला कलेक्टर आशुतोष पेढणेकर और एसपी अजयपाल लांबा से बात की। बाद में मृतक के परिजनों को तीन लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। इसमें से ७५ हजार रुपए मौके पर ही दे दिए गए।
युवक ने कुएं में कूदकर दी जान
सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकला शव, मानसिक रूप से था परेशान

उदयपुर। सुखेर गांव में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने आज सुबह छह बजे कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सात घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक के तीन बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा तीन दिल पहले ही जन्मा है। पुलिस के अनुसार सुखेर निवासी बंशीलाल (२५) पुत्र उदयलाल गमेती सुबह छह बजे गांव में ही एक कुएं के पास बैठा था। कुछ देर बात उसने कुएं में छलांग लगा दी, जिसे कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुआं काफी गहरा था और उसमें बाहर या अंदर उतरने के लिए सीढिय़ां भी नहीं थी। पुलिस ने गोताखोर छोटू हेला व उसके साथियों को बुलाया, लेकिन वह भी अंदर नहीं कूद पाया। इस पर क्रेन बुलाई गई। क्रेन से रस्से बांधकर गोताखोरों को अंदर उतारा गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि बंशीलाल पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था।
पत्नी से बात करते गई जान
पत्नी से मोबाइल पर बात करते हुए चार मंजिल से गिरा अधेड़
उदयपुर। साइफन चौराहे पर एक निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ उसकी पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगडऩे से वह नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना कल रात साढ़े ११ बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पीटल के मुर्दाघर में रखवाया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात सूचना मिली कि साइफन चौराहे पर एक निमार्णाधीन मकान की चौथी मंजिल से एक अधेड़ नीचे गिर पड़ा है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव की तलाशी ली, तो पता चला कि अधेड़ जयपुर के झालरा गांव निवासी परखालाल जाट (४५) पुत्र दीतारात जाट है, जो लंबे समय से उदयपुर में रहकर मजदूरी करता था। परखाराम के साथी मजदूरों ने पुलिस को बताया कि देर रात निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल की छत पर चहलकदमी करते हुए पत्नी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गिर पड़ा और मौत हो गई। पुलिस ने रात को ही परिजनों को सूचना दे दी। आज सुबह परिजनों के आने पर अंबामाता पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
प्रेमिका का धमकी भरा पत्र बना आत्महत्या का कारण
उदयपुर। उदियापोल क्षेत्र में होटल मोनिका में जयपुर निवासी सत्यनारायण शर्मा की आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो गया है। बताया गया कि उसकी प्रेमिका ममता ने ३० जुलाई को डूंगरपुर स्थित मंत्रम् कॉलेज के हॉस्टल में एक धमकी भरा पत्र छोड़ा था, जिसमें उसने बताया कि वह उसके प्रेमी सत्यनारायण शर्मा से परेशान होकर वह जान दे रही है, लेकिन उसने आत्महत्या नहीं की। ममता के पिता ने आसपुर थाने में सत्यनारायण के खिलाफ उसकी पुत्री को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया, तब आसपुर थाने के जांच अधिकारी ने सत्यनारायण को फोन करके ममता के कथित सुसाइड नोट के बारे में बताया। इस पर वह व्यथित हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। यह इसलिए भी स्पष्ट होता है कि फांसी लगाने से पूर्व सत्यनारायण ने अपने खून से होटल के कमरे की दीवार पर लिखा था कि क्रममता मैं आ रहा हूं।ञ्ज
पुलिस के अनुसार बागरों का मोहल्ला, आमेर (जयपुर) हाल प्रतापनगर (उदयपुर) निवासी सत्यनारायण (२७) पुत्र रामावतार शर्मा ने उदियापोल स्थित होटल मोनिका में तीन दिन पूर्व कमरा लिया था। इसी कमरे में सत्यनारायण ने हाथ की नसें काटी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया, जहां आज सुबह परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। सत्यनारायण के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो माह पूर्व वह घर से दो लाख रुपए लेकर निकला था। सत्यनारायण ने परिजनों को बताया था कि वह जयपुर में एक निजी मेडिकल स्टोर का काम करने जा रहा है। सत्यनारायण जयपुर में नहीं, बल्कि उदयपुर में आ गया। यहां पर उसने प्रतापनगर क्षेत्र के होटल रॉकवुड में काम किया। इसी बीच उसकी मुलाकात उसकी फेसबुक फै्रंड ममता से होती रही। पिछले दिनों ममता उदयपुर आई थी, जिसकी तलाश में आसपुर पुलिस होटल रॉकवुड में भी गई थी, लेकिन ममता यहां पर नहीं मिली। इस दौरान आसपुर पुलिस सत्यनारायण से पूछताछ कर लौट गई। पुलिस ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करके आज सुबह परिजनों को सौंप दिया है, वहीं ऑटो में बेहोश मिली ममता को प्रतापनगर पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया है।
शादी का झांसा देकर मुम्बई की युवती से जयपुर में दुष्कर्म
Udaipur. मुंबई निवासी एक युवती से फोन पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर जयपुर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
ब्रह्मपुरी थाना इंस्पेक्टर बालाराम चौधरी ने बताया कि मुंबई बांद्रा निवासी 21 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दी है।
पीडिता के अनुसार चार-पांच महीने पहले जयपुर निवासी असलम से फोन पर दोस्ती हुई थी।
आरोपी कई बार पीडिता से मुम्बई जाकर मिला। तीन अगस्त को आरोपी ने उसे जयपुर बुलाया।
आरोपी मुंबई भी घूमने आया। पिछले दिनों युवती जयपुर आई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया।
3 अगस्त को आरोपी उसे होटल में ले गया, वहां दुष्कर्म कर शादी से इंकार कर दिया।
अल्पसंख्यक योजनाओं की जानकारी एवं रोजगार हेतु रोजगार रथ को दी हरी झंडी
उदयपुर | अल्पसंख्यक मामलात विभाग, उदयपुर के तत्वाधान में अंजुमन सैकण्डरी स्कूल मुखर्जी चौक, उदयपुर में देहात जिला उदयपुर के मदरसों के सदर/सचिव एवं मदरसा शिक्षकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुवें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रफीक अहमद खान द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय हेतु राजकीय कल्याणकारी योजनाआं की जानकारी प्रदान करते हुवें समस्यों का समाधान किया। कार्यकम अधिकारी मोहम्मद सलीम शेख ने ग्रामीण क्षेत्र में मदरसा सदर/सचिव/संस्था प्रधान की महत्ती भूमिका के महत्व को स्पष्ट करते पोषाहार कार्यक्रम की समीक्षा की। किया। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आई.एल.एफ.एस. लिमिटेड प्रषिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा के माध्यम से चयनित बी.पी.एल. अल्पसंख्यकों जिनकी आयु 18-35 वर्ष हो को दी जाने वाले निःषुल्क आवासीय प्रषिक्षणों के बारे में मोबाईलेजेषन प्रमुख शरद शर्मा द्वारा जानकारी दी गयी एवं क्रेन्द्र प्रमुख लोकेन्द्र पण्ड्या द्वारा प्रषिक्षण स्थल पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। बैठक के अन्त में अंजुमन सदर शराफत खान एवं सचिव फारूक हुसैन ने अल्पसंख्यक योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीण बी.पी.एल. अल्पसंख्यक समुदाय को रोजगार हेतु रोेजगार रथ हरी झंडी देकर देहात उदयपुर क्षेत्र में रवाना किया। इस अवसर पर समाजसेवी जहीरूद्दीन सक्का, सलीम मेवाफरोष एवं देहात उदयपुर क्षेत्र के मदरसा सदर/सचिव उपस्थित थे।




















