निगम के हाईटेक वाचनालय का सपना टूटा

IMG_0736IMG_0739
उदयपुर। नगर निगम में कर्मचारियों और आम जनता के लिए हाईटेक वाचनालय का सपना उद्घाटन के बाद ही टूट गया। वादा यह किया गया कि इस वाचनालय में देसी-विदेशी समाचार-पत्र, पत्रिकाएं पढऩे को मिलेगी। साथ ही इंटरनेट आदि अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे हर कोई दुनिया भर का ज्ञान प्राप्त कर सकेगा। इस वाचनालय का भवन का निर्माण 18 लाख रूपये में हुआ। बाद में इस भवन में 6 लाख रूपये की लागत से शानदार फर्नीचर भी लगाया गया। उद्घाटन 16 अक्टूबर 2004 के दिन सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो. बी.एल. चौधरी ने किया। अध्यक्षता तत्कालीन सभापति युधिष्ठिर कुमावत ने की। उन्होंने वाचनालय की ऐसी कल्पना सामने रखी कि पढऩे-लिखने के शौकीन लोगों में उत्साह का संचार हुआ। इस बड़े भवन में न केवल शानदार फर्नीचर वरन् महापुरूषों के चित्र आदि भी लगाए गए।
आज इस वाचनालय भवन में न तो वह फर्नीचर मौजूद है, न ही महापुरूषों के वे चित्र आदि है। कहां गए पता नहीं। उद्घाटन की रसम के बाद सबकुछ भूला दिया गया। इस प्रकार जनता की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये बर्बाद कर दिए गए। अब इस कथित वाचनालय भवन पर लगा उद्घाटन का शिला पट्ट धूल खा रहा है। भीतर निर्माण शाखा के अफसरों और कर्मचारियों के केबिन बना दिए गए है, जिनमें से कई केबिन भी खाली पड़े हुए है। इस मामले में
पूर्व सभापति और वत्र्तमान महापौर का मानना है कि नगर निगम भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की जगह नहीं है, इसलिए निर्माण शाखा को एक छत के नीचे कर दिया है।
जनता के पैसे की फिजूल खर्ची : दूरदर्शिता की कमी की वजह से नगर परिषद् में जनता के पैसों को फिजूल खर्ची और फीता काट रस्म में फ़ालतू बर्बाद किए जाने का यह एक बड़ा उदाहरण है। परिषद् कर्मचारी कहते है कि नगर परिषद् भवन में वाचनालय की जरूरत ही नहीं थी, यह फिजूल खर्ची हुई थी, जिसमें भवन निर्माण और फर्नीचर में लाखों रुपया बर्बाद कर दिया गया और जिस उद्देश्य के लिए यह किया गया, वह कार्य भी नहीं हुआ।
॥मैंने इसको वाचनालय के रूप में कभी देखा ही नहीं यहां पर अन्य विभागों के ऑफिस ही चलते रहे है। किस उद्देश्य से हुआ था, मुझे इसकी जानकारी नहीं है । अभी नगर निगम भवन में जगह की कमी और जनता को सभी सुविधाएँ एक ही कमरे में देने की गरज से पूरी निर्माण शाखा को उस हॉल में शिफ्ट करदिया गया है जहां अधिकारी और कर्मचारी एक ही जगह उपलब्ध हो सकें।
– रजनी डांगी,
महापौर, नगर निगम उदयपुर ।
॥वाचनालय का उद्घाटन पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत के कार्य काल में हुआ जरूर था लेकिन मेरे कार्यकाल में वहां कोई वाचनालय संचालित नहीं था, मैंने उस भवन को परिषद् के अन्य उपयोगी कामों में ले लिया।
-रवीन्द्र श्रीमाली,
पूर्व सभापति, नगर परिषद् उदयपुर।

तीन दिवसीय नववर्ष महोत्सव का आगाज आज से

jagdish-mandir
उदयपुर। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, नगर निगम उदयपुर और आलोक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नव संवत्सर स्वागम समारोह का आगाज आज शाम छह बजे फतहसागर की पाल पर अपनी पगड़ी सजाआें प्रतियोगिता के साथ होगा। इस अवसर पर भारतमाता का पूजन कर राष्ट्र को नमन वंदेमातरम् का गायन किया जाएगा।
समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ$ प्रदीप कुमावत ने बताया कि फतहसागर पर कार्यक्रम से पहले जगदीश मंदिर पर सप्त ज्योति कलश का विधिवत् लोकार्पण किया गया। कलश का शुद्धीकरण किया गया। इस अवसर पर महापौर रजनी डांगी ने कहा कि यह एक अद्भूत कलश यात्रा होगी। विशेष रूप से निर्मित यह कलश अद्भूत है और यह सबके जन कल्याण के लिए है। इस अवसर पर सभी भक्तों ने भजन-कीर्तन कर अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम उदयपुर की महापौर रजनी डांगी ने ज्योति कलश यात्रा के लिए मंगलकामना की।
पगड़ी सजाओं से होगा महोत्सव का आगाज
नववर्ष महोत्सव का आगाज आज शाम छह बजे फतहसागर की पाल पर पगड़ी सजाओं प्रतियोगिता से होगा। यह आयोजन पिछले छह वर्षों से किया जा रहा हैं। इसमें कुल 30 हजार रुपए तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर इस कार्यक्रम के सह आयोजक के रूप में शामिल रहेगा, जबकि भारत विकास परिषद् मेवाड़ एवं विवेकानंद भी सहयोग प्रदान करेंगी। डॉ$ कुमावत ने बताया कि नववर्ष समारोह समिति की तरफ से सफाईकर्मियों का सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्र को नमन वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

मेवाड़ समारोह एवं राजस्थान दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

mewar1
उदयपुर। राजस्थान के स्थापना दिवस 30 मार्च तथा मेवाड़ समारोह के तहत दो से चार अप्रैल तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साथ गणगौर सवारी प्रतियोगिता, हॉर्स शो, नाव प्रतियोगिता एवं काइट शो इस बार पर्यटकों एवं शहरवासियों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगे।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना केेंद्र में राजस्थान के विकास को दिग्दर्शित करती हुई प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा फतहसागर की पाल पर शाम सात बजे से पर्यटन विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा घूमर, चरी नृत्य, तेरहताल, लंगा इत्यादि प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेवाड़ समारोह के तहत दो अप्रैल को शाम चार बजे से घंटाघर से गणगौर घाट तक विभिन्न समाजों की गणगौर सवारी, शोभायात्रा निकाली जाएगी और सर्वश्रेष्ठ गणगौर सवारी प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। इसी दिन शाम छह से सात बजे तक बंशीघाट से गणगौर घाट तक शाही गणगौर नाव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि गणगौर घाट पर शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य आतिशबाजी के कार्यक्रम होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन अप्रैल को सुबह 10 से फतहसागर में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शाम सात बजे से गणगौर घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ विदेशी युगल का चयन किया जाएगा। चार अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक फतहसागर की पाल पर ‘काइट शोञ्ज, गांधी ग्राउंड पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक ‘हॉर्स शोञ्ज एवं शाम चार से छह बजे तक नेहरू गार्डन एवं फतहसागर पाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि चार अप्रैल को ही फतहसागर की पाल पर शाम सात बजे से पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, यूआईटी एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिस्टर एवं मिस मेवाड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। गोगुंदा में शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पत्रकारिता सम्मान में 17 मीडियाकमीज़् सम्मानित

Rotary club udaipur-1
उदयपुर। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी वीके लाडिया ने कहा कि नकारात्मकता हर क्षेत्र में विद्यमान है, लेकिन हमें मीडिया के प्रति अपनी सोच को सकारात्मक बनाना होगा, क्योंकि मीडिया ने देश में अनेक अवसरों पर समाज व देश को सही दिशा दिखाकर उनकी राह तक को बदला है। चुनावों के दौरान मीडिया ने मतदाताओं को जागरूकता संंबंधी समाचार व विश्लेषण प्रस्तुत कर उन्हें उनके कतज़्व्य का बोध कराया और इसी कारण चुनावों में मतदान के प्रतिशत में इजाफा हुआ है।
वे रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित रोटरी पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में मीडिया के कारण ही देश में लोकतंत्र सुरक्षित है। देश की आजादी में मीडिया का अविस्मरणीय योगदान रहा। देश ने तीन-तीन युद्ध की विभिषिका झेली है और उन युद्ध में मीडिया ने उन युद्ध को देश के समक्ष इस तरह से पेश की किया कि देश के जवानों के समक्ष जनता न केवल नतमस्तक हुई वरन् उनमें भी देश प्रेम का जज्बा जाग उठा।
ये हुए सम्मानित : मधुलिकासिंह, अबुदज़ पंड्या, ज्योति व्यास, पवन खाब्या, युनूस खान, कैलाश टांक, सनत जोशी, नानालाल आचायज़्, आमिर मोहम्मद शेख, सौहेल खान, मनीष गौड़, डॉ. रविकुमार शमाज़्, सुनील गोठवाल, कपिल श्रीमाली, पवन त्रिवेदी, नारायणसिंह राव व निमज़्ल चौबीसा को वीके लाडिया, क्लब अध्यक्ष बीएल मेहता, सचिव सुरेन्द्र जैन, साधना मेहता, आशा जैन, पूवज़् प्रांतपाल डॉ. यशवंतसिंह कोठारी, निमज़्ल सिंघवी, डॉ. निमज़्ल कुणावत, पीएल पुजारी, रमेश चौधरी, सहायक प्रांतपाल नक्षत्र तलेसरा, डॉ. बीएल सिरोया ने तिलक लगाकर, श्रीफल प्रदान कर, उपारना एवं शॉल ओढ़ाकर, स्मृतिचिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कायज़्क्रम संयोजक डॉ. यशवंतसिंह कोठारी थे।

बांसड़ा बजरंग बली का मुख्य मेला सात से

IMG-20140329-WA0013

कार्यक्रम 1 मार्च से होगी भागवत कथा, नौ को कवि सम्मेलन
बांसड़ा। वल्लभनगर तहसील के बांसड़ा गांव में स्थित बजरंग बली मंदिर पर लगने वाला विशाल नवरात्रि मेले को लेकर 1 अप्रैल से छह मार्च तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं सात से नौ मार्च तक मुख्य मेला आयोजित होगा। इस दस दिवसीय कार्यकम में भागवत कथा के अलावा भजन संध्या एवं कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले के बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष मोतीलाल व्यास एवं सचिव श्यामलाल व्यास ने बताया इस बार मेला रावण मगरी आयोजित होगा। सोमवार से आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर समिति द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेले में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस दस दिवसीय आयोजन के तहत &1 मार्च से छह अप्रैल तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1008 बंशीधराचार्य जी महाराज के द्वारा कथा सुनाई जाएगी।
मंदिर पर लगने वाले मेले के तहत वल्लभनगर तहसील के बांसड़ा के आसपास स्थित कई गांवों के लोग इसमें शामिल होते हैं।
मेले के तहत सात अप्रैल को बालाजी गु्रप गंगरार चित्तौडग़ढ़ द्वारा एवं आठ अप्रैल को मुकेश रावल एंड पार्टी भीलवाड़ा द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं नौ अप्रैल अप्रेल को विराट कवि सम्मेलन का आयोजित होगा। मेले के समापन पर शाम साढ़े सात बजे पर रावण मगरी का भव्य आतिशबाजी कर रावण दहन किया जाएगा। वहीं रात्रि 12 बजे इनामी ड्रा निकाले जाएंगे। मेलार्थियों के लिए मेले के दौरान जय बजरंग सेवा समिति द्वारा बिजली, पानी एवं चिकित्सा की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
बांसडा। बजरंग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वाले मेले के पांडाल का निर्माण कराते सदस्य।
IMG-20140329-WA0001 (1)

फिल्ड क्लब का चुनावी पिच तैयार कोन होगा बोल्ड – छाबड़ा या अनुज….?

field-club-main

उदयपुर। फिल्ड क्लब के चुनाव में चुनावी रण सज चुका है । वोटरों को लुभाने के लिए धनबल और जन बल का जम कर प्रयोग हो रहा है । सचिव का पद अब प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है । दोनों प्रत्याशी डॉ. अनुज शर्मा और एस. पी. छाजेड़ दोनों एड़ी से छोटी तक का जोर लगा रहे है । जहाँ एस पी छाजेड़ वर्त्तमान अपना पद कायम रखने के लिए हर दाव खेल रहे है । तो पूर्व में तीन बार सचिव रह चुके डॉ अनुज शर्मा अपने कायदे और क़ानून के बल पर एक फिर मैदान में है ।
फिल्ड क्लब चुनाव में इस बार शासन और अनुशासन के लिए लड़ा जा रहा है। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का कहना है, कि जहां एक और डॉ. अनुज शर्मा के समर्थक क्लब में अनुशासन की मांग के चलते उन्हें सचिव पद पर देखना चाहते है तो दूसरी और दूसरे पक्ष में एसपी छाबड़ा के समर्थक अपना जमा हुआ शासन खोना नहीं चाहते और इसी लड़ाई में एड़ी से छोटी तक का जोर लगाया जा रहा है। क्लब के अधिकतर सदस्य मानते है, कि डॉ. अनुज शर्मा एक अच्छे प्रशाशक है, जो क्लब में बिगड़े अनुशासन को सही कर सकते है, इसलिए उनका क्लब में सचिव पद पर होना आवश्यक हो गया है। इधर छाबड़ा के राजनैतिक रसूखदार समर्थक अपना पूरा जोर लगा रहे है कि दो वर्ष का जमा हुआ क्लब पर उनका शासन चलता रहे। और इसीलिए चुनाव में हर दाव पेंच आजमाए जारहे है।
पिछले दो साल में एस पी छाबड़ा के कार्यकाल के दोरान बिगड़े अनुशाशन से क्लब के अधिकतर सदस्य नाराज़ है । और कयास लगाये जारहे है कि यह नाराज़गी वह एस पी छाजेड़ के खिलाफ वोटिंग कर के ज़ाहिर करेगें । इस बार होने वाले चुनाव का मुख्य मुद्दा ही यह है कि पिछले दो सालों से क्लब में कोई भी १०० रूपये की रसीद काटकर क्लब में दाखिल हो जाता है। सदस्यों ने यह भी बताया कि वर्त्तमान कार्यकाल में एक परिवार ऐसे माहोल में सुरक्षित महसूस नहीं करता क्लब का हर सदस्य क्लब को अपना दूसरा घर मानता है। जहाँ वह शाम को या हफ्ते में एक दो बार परिवार सहित आकर समय बिता सके लेकिन अब १०० रूपये की रसीद के जरिये हर कोई क्लब में प्रवेश कर जाता है, जिससे की क्लब की व्यवस्थाएं बिगड़ती है।
क्लब के चुनाव ३० मार्चा को है और इसी दिन शाम को इनका परिणाम भी आजायेगा

चुनावी चौसर में इस बार उलटे पडं़ेगे पासेे

29-lok-sabha-elections-2014
पिछली बार कांग्रेस और इस बार भाजपा के खाते मेें हैं ज्यादा विधानसभा सीटें
उदयपुर। चुनावी चौसर बिछने के बाद उदयपुर संसदीय क्षेत्र में अब भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ‘चुनावी रणÓ में आमने-सामने हैं। यहां पर कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला है, लेकिन आप, माकपा, भाकपा, सपा सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी भी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उदयपुर लोकसभा सीट पर इस बार राजनैतिक समीकरण और हालात बदले-बदले से है। ऐसे में दोनों ही प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस के रघुवीर मीणा और भाजपा के अर्जुनलाल मीणा के लिए जीत की राह आसान नहीं है। यहंा पर जहां अर्जुन मीणा को भाजपा और मोदी लहर से जीत की आस है, वहीं रघुवीर मीणा को अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों और वर्तमान में सांसद रहते गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक खुद की पकड़ पर भरोसा है।
कटारिया की प्रतिष्ठा दांव पर
इस लोकसभा चुनाव में उदयपुर सीट को लेकर मेवाड़ के कद्दावर नेता पंचायती राज मंत्री व उदयपुर के विधायक गुलाबचंद कटारिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। वर्तमान में यह सीट कांग्रेस के खाते में है और विधानसभा चुनाव में मेवाड़ में भाजपा का परचम लहराने का श्रेय अगर गुलाब चंद कटारिया को जाता है, तो उदयपुर लोकसभा सीट को जिताने की जिम्मेदारी भी कटारिया की बनती है।
यू बदले हैं समीकरण
2009 के लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से छह पर कांग्रेस का कब्जा था और दो पर भाजपा का। अब स्थितियां अलग हंै। सात पर भाजपा है और एक पर कांग्रेस। हालांकि अगर आठ विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर भाजपा और कांग्रेस में जीत का अंतर निकालें, तो दो लाख मत विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में ज्यादा पड़े हैं, जो लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ा अंतर नहीं है। इसलिए मोदी और भाजपा लहर के बावजूद भाजपा के अर्जुन मीणा को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें उदयपुर, उदयपुर ग्रामीण, झाड़ोल, गोगुंदा, सलूंबर, आसपुर, धरियावद और खेरवाड़ा है। उदयपुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्र ग्रामीण और आदिवासी बाहुल्य है।

किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में अध्यापक गिरफ्तार

index
घर से नाराज किशोरियों के साथ अध्यापक व उसके साथी ने किया दुष्कर्म, दूसरे आरोपी की तलाश
उदयपुर। घर से नाराज होकर निकली दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक सरकारी अध्यापक प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी श्यामलाल मेघवाल को पुलिस तलाश रही है।
गौरतलब है कि घासा क्षेत्र के पलाना खुर्द, डांंगियों का खेड़ा निवासी जेताराम पुत्र वाला डांगी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी पड़ोस की एक किशोरी के साथ सप्तमी पूजन के लिए गई थी, जो शाम तक वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने इन दोनों किशोरियों की खोज शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों किशोरियां सांवरियाजी में है। इस पर एक टीम को वहां भेजकर दोनों को बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि घर छोड़कर दोनों किशोरियां उदयपुर गई। उसी दौरान बस में ही घासा में एक सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक प्रकाश उर्फ लेहरीलाल से उनकी मुलाकात हुई। दोनों किशोरियों को अकेला देखकर अध्यापक ने उसके एक अन्य दोस्त श्यामलाल मेघवाल को भी बुला लिया। दोनों आरोपी उन्हे बहला-फुसलाकर गुलाबबाग ले गए, जहां घुमाने-फिराने के बाद दोनों किशोरियों को उदियापोल स्थित एक होटल में ले जाया गया, जहां अध्यापक व उसके साथी ने दोनों किशोरियों के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरियां रेल्वे स्टेशन पहुंची और मावली में उतरकर सांवरियाजी चली गई, जहां से पुलिस ने दोनों को मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर सरकारी अध्यापक व उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आज सरकारी अध्यापक प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। पुलिस को इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश है।

प्रवीण हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

धानमंडी पुलिस ने नरेश हरिजन को किया गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार
IMG_0687
उदयपुर। पिछले दिनों शास्त्री सर्कल स्थित एक शोरूम में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण पालीवाल की हत्या के मास्टर माइंड नरेश हरिजन को धानमंडी पुलिस ने कीर की चौकी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को दो अन्य आरोपियों की तलाश है, जबकि दो अरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार प्रवीण पालीवाल की हत्या की योजना नाड़ाखाड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर नरेश हरिजन ने बनाई थी। योजना के अनुसार नरेश हरिजन का भतीजा साहिल हरिजन, करणसिंह, चंचल महाराज, दलपतसिंह ने रैकी कर प्रवीण का पीछा किया और होली की शाम शास्त्री सर्कल स्थित स्टारलाइन शोरूम में गोलियां बरसाईं। इसमें प्रवीण की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विजेंद्रसिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस मामले में पुलिस ने साहिल हरिजन और करणसिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि चंचल महाराज और दलपतसिंह की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि दलपतसिंह ने ही प्रवीण की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार इस वारदात के बाद नरेश हरिजन चित्तौड़ जिले के कीर की चौकी में अपने रिश्तेदारों के वहां जाकर छुप गया, जहां से उसे आज सुबह गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि नरेश हरिजन सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या सहित अन्य अपराधों में ३२ मुकदमें दर्ज है।
वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया प्रवीण
प्रवीण पालीवाल और नरेश हरिजन के बीच २००५ से रंजिश चली आ रही थी। नरेश हरिजन और नाड़ाखाड़ा निवासी भपेश रावल के बीच दुश्मनी थी और प्रवीण भूपेश के साथ रहता था। इसके बाद जेल में भी प्रवीण और नरेश के बीच किसी बात को लेकर मारपीट और कहासुनी हुई थी। प्रवीण ने साइफन से लेकर गोगुंदा तक के क्षेत्र में जमीनों का काम शुरू किया था। नरेश ने भी इसी क्षेत्र में जमीनों का काम शुरू किया। दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। इसी बीच ११ फरवरी को नरेश हरिजन पर ईसवाल के पास हमला हुआ। इस हमले में प्रवीण शामिल नहीं था, लेकिन उस दौरान नरेश ने प्रवीण को वहां देखा था, तभी उसने प्रवीण की हत्या की साजिश रच डाली।

चित्तौडग़ढ़ में आज भाजपा की सभा

9
जौहर श्रद्धांजलि समारोह के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी सीएम
चित्तौडग़ढ़। सीएम वसुंधराराजे आज दोपहर बाद चित्तौडग़ढ़ में आयोजित जौहर श्रद्घांजलि समारोह और इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। सीएम के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह के आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
सीएम वसुंधराराजे दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस लाइन मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद संभवतया सीधे दुर्ग पर पहुंचेगी और जौहर श्रद्घांजलि समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद दोपहर दो बजे द्वारिकाधाम में लोकसभा चुनाव प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में संसदीय क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। पार्टी की विज्ञप्ति में राजनाथसिंह के भी सीएम के साथ ही आने का दावा किया गया, पर प्रशासन व पुलिस के पास बुधवार शाम तक भी राजनाथ सिंह के आगमन की कोई अधिकृत जानकारी नहीं पहुंची थी, जबकि सीएम का कार्यक्रम आ गया। अलबत्ता दुर्ग स्थित फतह प्रकाश महल प्रांगण में आयोजित होने वाले जौहर श्रद्घांजलि समारोह की तैयारियों में जौहर स्मृति संस्थान तथा द्वारिकाधाम में भाजपा पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी दोनों कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी में रहे। भाजपा के लोकसभा प्रभारी श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर महिलाओं के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग पर पार्किंग व्यवस्थाएं की गई है। संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।