उदयपुर। विश्व के ऐतिहासिक धरोहर उदयपुर शहर का सिटी पैलेस म्यूजियम पर हाल ही में डाक विभाग ने टिकट जारी कर इसका गौरवमयी इतिहास में एक नया आयाम जोड दिया है। डाक विभाग द्वारा हाल ही में सूचना केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय फिलैटली प्रदर्शनी – उदयपैक्स २०१४ में यह टिकट जारी किया गया है।
महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि डाक विभाग द्वारा फस्र्ट पेज शीर्षक सहित जारी किए गए इस डाक टिकट में सिटी पैलेस का विहंगम चित्र है। फस्र्ट पेज बुक में सिटी पैलेस के विशेष कवर पेज में म्यूजियम के संक्षिप्त इतिहास के साथ ही वर्तमान में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण संबंधी कार्यों का भी उल्लेख है। इस पृष्ठ पर बताया गया है कि ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड द्वारा वर्तमान में भी जीवंत विरासत को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। इस पृष्ठ पर सिटी पैलेस म्यूजियम के मोर चौक का भी ऐतिहासिक वर्णन किया गया है।
सिटी पैलेस म्यूजियम पर डाक टिकट जारी
विद्यापीठ में साहित्यिक एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज
उदयपुर । जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संगठक लोक मान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व चार दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को कुल प्रमुख भॅवर लाल गुर्जर, चांसलर सचिव डॉ.0 लक्ष्मी नारायण ननदवाना तथा प्राचार्य डॉ. आर.पी सनाढ्य ने दीप प्रज्वलन कर किया ।
अध्यक्षता अधिष्ठाता अरूण पानेरी ने की। सांस्कृतिक सचिव डॉ. वृन्दा शर्मा ने बताया कि प्रथम दिन एकल गीत, देश भक्ति गीत , कव्वाली, होली गीत, भक्ति गीत, एकल नृत्य पर छात्रों ने प्रस्तुति दी ।
साथ ही महेन्दी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । कुल प्रमुख भॅवर लाल गुर्जर ने छात्रों से कहा कि जीवन में शिक्षा और विद्यार्थी जीवन महत्वपूर्ण हैं ऐसे में शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने की जरूरत है।
8 मार्च से उदयपुर में लगेगा हार्ले डेविडसन बाइक्स का महाकुंभ
उदयपुर। 8 मार्च को झीलों की नगरी उदयपुर में हर शख्स उस समय चौंक जाएगा जब हार्ले डेविडसन की जब 350 से भी ज्यादा लग्जरी बाइक्स एकसाथ हुक-चुक, हुक-चुक की आवाज करती हुई सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
8 से 10 मार्च तक अमरीकन कंपनी हार्ले डेविडसन की ओर से उदयपुर में थर्ड वेस्टर्न एचओजी राइड रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में देश के 13 राज्यों से 350 से भी ज्यादा हार्ले डेविडसन बाइक्स ओनर हिस्सा लेने जा रहे हैं।
राजस्थान में इतनी बड़ी संख्या में हार्ले बाइक्स की उपस्थिति वाली रैली का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जबकि देशभर में कंपनी ओर से आयोजित की जाने वाली यह
तीसरी बड़ी रैली है।
हार्ले डेविडसन की ओर से इस प्रकार की रैली का आयोजन इसी साल से शुरू किया गया है। कंपनी की ओर से इस प्रकार की पहली रैली गोवा में आयोजित हुए इंडिया बाइक वीक के दौरान आयोजित की गई थी जिसमें 1000 से भी ज्यादा हार्ले बाइक्स ओनर ने हिस्सा लिया।
क्या है एचओजी
एचओजी (हार्ले ओनर्स ग्रुप) यानि भारत में हार्ले डेविडसन बाइक्स ओनर्स का ग्रुप है। इस ग्रुप के लोगों को हार्ले डेविडसन द्वारा आयोजित इस प्रकार रैलीयों में हिस्सा लेने के लिए कंपनी की ओर से उनकी बाइक समेत बुलाया जाता है।
हाल ही में लॉन्च की है सबसे सस्ती बाइक
हार्ले ने हर वर्ग के लोगों तक पहुंचने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अपनी सबसे सस्ती बाइक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 4.1 लाख रूपए रखी है। अभी 30 हजार रूपए के साथ इसें बुक किया जा रहा है। जबकि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक इसके लिए फायनेंस सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं तथा 91471 रूपए डाउन पेमेंट रखा गया है।
आने वाला है पीने के पानी का संकट

उदयपुर। शहर के कई हिस्सों में पीने के पानी की समस्या आ रही है। कई हिस्सों में प्रेशर इतना कम आ रहा है कि एक घंटे में पीने का पानी भी बराबर नहीं मिल पाता हांलाकि जलदाय विभाग के अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को बराबर पानी मिल रहा है। लेकिन उपभोक्ताओं के घरों तक पहुचने के पहले ही लीकेज अथवा चोरी हो जाता है। लीकेज के अलावा चोरी हो रहे पानी के बारे में जलदाय विभाग भी सब कुछ जानता है, लेकिन थोथी चेतावनी के अलावा कुछ किया नहीं जा रहा है, लिहाजा पानी चोरों के हौसले बुलंद हैं।
जलदाय विभाग बैठा है, शिकायत के इंतज़ार में :
दरअसल, पानी चोरी रोकने को लेकर जलदाय विभाग की ओर से कभी गम्भीर प्रयास किए ही नहीं गए। हां, अधिकारियों को इतना जरूर पता है, कि शहर के मेन एरिया से लेकर नए बसे एरिया में हर जगह लोग पानी की चोरी कर रहे हैं। विभाग के डाक्यूमेंट में उसे पानी का चोर कहा जा रहा है, जिसने अब तक नया कनेक्शन लेने के लिए पत्रावली ही नहीं लगाई, लेकिन पानी का यूज कर रहा है। नगर निगम एरिया में ऐसे हज़ारों कनेक्शन हैं, लेकिन इनकी खोज और जांच में जलदाय विभाग के अधिकारियों की रूचि नहीं है। जलदाय विभाग के अधिकारियों से अगर बात की जाय तो कहते है, जहां शिकायत होती है वहां कारवाई करवाते है ।
कई हिस्सों में पानी चोर :
शहर का दौरा किया तो पता चला कि कई जगह सीधे पाइपलाइन से कनेक्शन लेकर पानी खींचा जा रहा है। दूर गांवों की बात छोड़ भी दी जाए तो शहर कई कच्ची बस्तियो, शहर के आसपास बसी कई नयी कॉलोनियों सहित शहर के करीब एक दर्जन से अधिक बड़े हलकों में पानी चोरी हो रहा है। जलदाय विभाग द्वारा सिर्फ ऐलान किया जाता है कि कनेक्शन काटे जाएंगे लेकिन कारवाई कुछ नहीं की जाती। नतीजा, पानी की चोरी जारी है।
गर्मी में आने वाली है परेशानी:
गर्मी आने वाली है ऐसे में चोरों को बेलगाम करना अधिकारियों के लिए भारी पडऩे वाला है। शहर के सभी हिस्सों में आज भी एक दिन छोड़ कर एक दिन पानी दिया जा रहा है। कहीं टाइम कम है, तो कही प्रेशर नहीं आता, ऐसे में गर्मी के सीजन में जब पानी की खपत बढ़ जाऐगी, ऐसे में शहर वासियों के लिए पानी की समस्या और अधिक बढऩे वाली है।
एक कारण यह भी :
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार आबादी विस्तार के साथ पुरानी पेयजल लाइनों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं आने से लोग अवैध कनेक्शन लेते हैं। नई कॉलोनियों में लोग अपने स्तर पर ही पाइपलाइन बिछाकर पानी के कनेक्शन ले लेते हैं, इससे पीछे के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसी कॉलोनियां अवैध और अव्यवस्थित होकर नगर निगम और युआईटी से बिना अनुमति बनी होती है।
: कुछ लोग हैं, जो पानी चोरी कर रहे हैं। इससे विभाग को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पानी चोरी वाले क्षेत्र हमारे ध्यान में है। आने वाले दिनों में अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे। पहले भी कई बार हम अवैध कनेक्शन काटने का अभियान चला चुके है। जहाँ शिकायत आती है, वहाँ पर हम तुरंत कारवाई करते है।
-दुर्गेश कुमार गौड़ , मुख्य अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग, उदयपुर।
सड़क हादसे में पुत्र की मौत, पिता गंभीर

उदयपुर। प्रतापनगर चौराहे पर रविवार शाम को एक मिनी ट्रक ने आगे जा रही एक बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार आठ वर्षीय बालक की ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवपुरा जावरमांइस निवासी डालू कालबेलिया (४५) उसके पुत्र गणेश (8) के साथ बाइक पर सवार होकर खमनोर गांव में एक शादी में जा रहा था। उसी दौरान प्रतापनगर चौराहे पर पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में डालू व उसका पुत्र गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे १०८ की मदद से शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान गणेश के मौत हो गई। घायल डालू की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवा कर ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

आरोपी युवती से दो लाख रूपए भी बरामद
उदयपुर। गोगुन्दा पुलिस ने तीन दिन पूर्व एक युवती द्धारा ंयुवक के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कराने वाली युवती को ही गिरफ्तार कर लिया है।ं आरोपी युवती के घर से दो लाख रुपए भी बरामद किए गए। वृताधिकारी गिर्वा दिव्या मित्तल ने बताया कि तीन दिन पूर्व गोगुन्दा थाने में उदयपुर के नाड़ा खाड़ा निवासी एक युवती ने मोड़ी निवासी गणेश ङ्क्षसह पुत्र देवीसिंह के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच के दौरान एक नया ही खुलास सामने आया है। युवती किसी काम से गोगुन्दा गई थी, शाम को घर लौटते समय उसकी गाड़ी खराब हो गई।
युवती ने बाइक सवार गणेशसिंह से लिफ्ट ली। रास्ते में जाते समय युवती ने गणेशङ्क्षसह के मोबाईल नंबर ले लिए। जिस पर दोनों की रोजाना बात होने लगी। कुछ समय के बाद युवती ने गणेशङ्क्षसह को उदयपुर बुलाया था, जहां युवती ने गणेश सिंह के साथ स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती स्वयं युवक के साथ गोगुन्दा की ओर गई, जहां एक होटल में रूककर स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवती ने युवक से दो लाख रुपए की मंाग करी। पैसे नहीं देने पर युवती उसके घर जाकर उसकी पत्नी को पूरी बात कहने को लेकर ब्लेकमेल करने लगी। युवक ने दो लाख रूपए युवती को देकर मामले को खत्म करने को कहा। जिस पर युवती ने युवक से एक बार फिर तीन लाख रूपए की मांग कर दी। पैसे नहीं दिए जाने पर युवती ने युवक के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक गणेशङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर युवक ने पुलिस को बताया कि युवती ने स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाकर ब्लेकमेल कर 2 लाख रूपए ऐंठ लिए है। पुलिस ने युवती को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती के घर से पैसे भी बरामद कर लिए है। इधर पुलिस युवती के पुराने रिकार्ड की भी तलाश कर रही है।
बीमारी से परेशान युवती ने की आत्महत्या
धुएं से पड़ोसियों को पता चला
पड़ौसी दरवाजा तोड़कर घुसे तब तक हो चुकी थी मौत
राजसमंद। राजनगर में पठानों का डेरा निवासी महिला ने रविवार सुबह घर में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पति तथा दोनों बेटे मार्बल माइंस पर काम करने गए हुए थे। घर से धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे व दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक महिला की जान जा चुकी थी। महिला एक साल से बीमारी से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि खुदकुशी कर ली। जबकि शनिवार को ही उसे उदयपुर में डॉक्टर को दिखाकर लाए थे। द्वितीय थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि रहीसा बानू (40) पत्नी अशफाक खान ने सुबह केरोसिन छिड़कर आत्महत्या कर ली। 19 व 20 साल के दोनों बेटों को नाश्ता दिया था। इसके बाद दोनों बेटे मार्बल की गाडिय़ां भरने के काम पर चले गए थे। इस बीच सुबह करीब 9 बजे महिला मकान के ऊपर बने कमरे में पहुंची व कमरा अंदर से बंद कर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आग से कुछ ही देर में घर के उपकरण भी जलने लगे। धुआं देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने पत्थर से दरवाजा तोडऩे की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर की मशक्कत के बाद गेट तोड़ दिया गया। लेकिन लोगों के मदद के लिए कमरे में पहुंचने तक आग से महिला पूरी तरह जल चुकी थी। राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा व थानाधिकारी गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पति व बेटे भी पहुंच गए।
मामले को लेकर पुलिस ने पड़ोसियों व पति से पूछताछ की। थानाधिकारी ने बताया कि महिला एक साल से बीमार थी। वह खाना नहीं पचने की बीमारी से पीडि़त बताई गई है। इसे लेकर उसका एक साल से उदयपुर में उपचार चल रहा है। बीमारी से रहीसा अक्सर निराश भी रहती थी। पुलिस आत्महत्या का कारण बीमारी को ही बता रही है। खुद को आग लगाने के बाद महिला लपटों से बचने के लिए कमरे में इधर-उधर दौड़ीं होगी, इस कारण कमरे में रखे बिस्तर, टीवी अन्य उपकरण व बिजली की लाइन जल गई। पड़ोसी कमरे में पहुंचे तब चारों तरफ से धुंआ उठ रहा था।
बालक पर पैंथर का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

राजसमंद। भीम क्षेत्र के गांव शेखावास की सरहद के बाहर बकरी चरा रहे एक किशोर पर पैंथर ने हमला कर दिया। किशोर की छाती पर चढ़ा पैंथर उसके गले पर दांत गड़ाता, उससे पहले ही आसपास बकरी चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने पथराव कर किशोर को उसके चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों के चिल्लाने व अचानक पथराव से पैंथर झाडिय़ों में ओझल हो गया। शेखावास निवासी पप्पू काठात (13) पुत्र राजू काठात राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेखावास की छठी कक्षा का छात्र है। रविवार को अवकाश के दिन परिजन के कहने पर वह बकरियां चराने जंगल में गया। दोपहर करीब तीन बजे गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर पहाड़ी की तलहटी में बकरियां चराते झाडिय़ों में घात लगाकर बैठे पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। पप्पू के संभलने से पहले ही पैंथर उसे नीचे गिराकर उसके गले को दबोचने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास बकरी चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने हो-हल्ला व पत्थर फेंककर पैंथर को दूर भगाया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस 108 के चालक सत्यनारायण तुरंत वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और बालक को अस्पताल पहुंचाया। पैंथर के हमले में पप्पू की छाती, पीठ और पेट के निचले हिस्से पर घाव हो गए। गांव के सेवानिवृत्त हवलदार बाबूसिंह ने बताया कि एक रात पहले भी पैंथर गांव में दिखाई दिया था। रविवार दोपहर बकरियां चरा रहे पप्पू पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। वन विभाग के अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। भीम क्षेत्र के शेखावास गांव में बकरियां चरा रहा था
गिरिजा ने कहा, चित्तौड़ से ही लड़ूंगी

चित्तौडगढ़़। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने साफ कर दिया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव चित्तौडगढ़़ से ही लड़ेगी। इस बारे में उनकी ओर से कोई संशय नहीं है। रविवार को यहां अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में डॉ. गिरिजा ने आगे चलकर इसकी घोषणा की। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की घोर पराजय के बाद उनके लोस चुनाव लडऩे में दिलचस्पी नहीं जताने या सीट बदलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए गिरिजा ने कहा कि वैसे तो पार्टी प्रत्याशी का चयन निर्धारित प्रक्रिया व आलाकमान पर निर्भर है, पर वह दोबारा चित्तौड़ से ही चुनाव लडऩे को तैयार है। इसका कारण संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों की भावना है। वह कभी भी कोई चुनाव कार्यकर्ताओं या जनता की इच्छा के विरूद्ध नहीं लडऩा चाहती। कांग्रेस के विस चुनाव पराजय की निराशा से नहीं उबरने तथा भाजपा के मुकाबले संगठन स्तर पर खास तैयारी नहीं दिखने के सवाल पर गिरिजा व्यास ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता तैयार है। कोई गुटबाजी नहीं है। चुनावी मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए हमेशा विकास और जन कल्याण ही अहम मुद्दा रहता है। इस बार भी इन दोनों मोर्चों पर हम कहीं पीछे नहीं है। यूपीए सरकार ने दस साल में जनता को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए। वैश्विक मंदी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को पटरी से नीचे नहीं उतरने दिया। यही अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। सिवाय यह कि नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है। केवल एक व्यक्ति के नाम पर सरकार नहीं बनती। डॉ. गिरिजा ने कहा कि राज्य की पिछली अशोक गहलोत सरकार व केंद्र की यूपीए सरकार ने विकास व जन कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। नई राज्य सरकार उन योजनाओं को बंद करना चाह रही है।





