नमो चाय के जवाब में कांग्रेस का ‘राहुल मिल्क

0

rahul-milk बीजेपी की पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की ‘नमो चायÓ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब सियासी मैदान में ‘राहुल मिल्कÓ उतार दिया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘राहुल मिल्कÓ के खूब चर्चे हो रहे हैं।
शहर में जगह-जगह राहुल गांधी की फोटो वाले गिलास में युवकों को दूध पिलाया जा रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी यह कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी की चाय से नौजवानों की सेहत खराब होगी, जबकि ‘राहुल मिल्कÓ से नौजवान पहलवान बनकर देश की रक्षा और उन्नति करेंगे।
Óनमो चायÓ का सियासी जवाब खोजने के लिए गोरखपुर के कांग्रेसियों ने यह तरीका खोजा है। पार्टी नेता रविवार को 50 लीटर दूध और राहुल की फोटो वाले गिलास लेकर गोलघर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास एकजुट हुए। इसके बाद उन्होंने रास्ते से गुजरने वाले लोगों को रोककर दूध बांटना शुरू कर दिया।

अंधविश्वासी पिता ने बच्ची की कराई कुत्ते से शादी

0

18_02_2014-18dogudaipur पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड के डुकासाई गांव में एक बच्ची की कुत्ते के साथ शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। डेढ़ वर्षीय बच्ची का कम उम्र में ही दूध का दांत निकल आया था। कम आयु में बच्ची का दूध का दांत देख परिजन इसे अशुभ संकेत मान बैठे। उससे प्रायश्चित करने के लिए एक कुत्ते के साथ विवाह कराना उचित समझा। बस क्या था बच्ची के परिजनों ने सोमवार को पड़ोस के एक रोमियो नामक कुत्ते को लाकर दूल्हा के रूप में शरीर पर धोती बांधकर सजा दिया। इसके बाद बच्ची व कुत्ते के गले में फूलमाला पहना कर हल्दी लेपन के बाद दुल्हा-दुल्हन का रूप दिया गया था।
आदिवासी परम्परा के अनुसार विवाह संपन्न होने के बाद दोनों वर-वधु को गोद में लेकर गृह प्रवेश कराया गया। गांव में इस तरह की शादी पहली बार होने की खबर पाकर आस पड़ोस के लोग नगाड़ा मांदर बजाकर थिरकने लगे थे। बच्ची के पिता ने बताया कि आदिवासी परंपरा के आधार पर कम आयु में दूध के दांत निकल आना अशुभ संकेत माना जाता है। इस अशुभ संकेत से मुक्ति पाने के लिए इस तरह के रिवाज को अपनाया जाता है। बेटी व कुत्ते का यह गंधर्व विवाह है। शादी के बाद उपस्थित लोगों को हडिय़ा पिलाकर विदाई दी गई।

मुंबई के तबेलों में चल रहा है कांग्रेस का ‘गेट टुगेदर

0

indexमुंबई और ठाणे में बसे करीब 40 लाख उत्तरभारतियों को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपना तारणहार बनाना चाहती है। इसलिए छोटे-छोटे सांस्कृतिक समारोहों से लेकर तबेलों में लिट्टी-चोखा के बहाने भी हिंदीभाषियों को रिझाने की कोशिश की जा रही है।
लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देते ही उत्तरभारतीय नेता अपने समाज के साथ घुलते-मिलते दिखाई दे रहे हैं। बीते रविवार को ऐसा ही एक जमावड़ा मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह नेगोरेगांव के एक तबेले में लिट्टी-चोखा कार्यक्रम के बहाने किया, जिसमें बांद्रा से दहिसर तक के प्रमुख उत्तर भारतीय इक_ा हुए। कोशिश यह भी की जा रही है कि समाज के कार्यक्रमोंमें सभी हिंदीभाषी नेता एक साथ हंसते बोलते दिखाई दें, ताकि एकता का संदेश दिया जा सके। यही कारण है कि इस कार्यक्रम में मुंबई के एकमात्र हिंदीभाषी सांसद संजय निरुपम और राज्य में अल्पसंखयक मामलों के मंत्री मोहममद आरिफ नसीम खान के साथ नई मुंबई के कांग्रेस नेता हरबंश सिंह भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश से मुंबई और ठाणे में आकर बस गए उत्तर भारतीय व बिहारी मतदाता हमेशा से कांग्रेस का मजबूत वोटबैंक माने जाते रहे हैं। शिवसेना द्वारा उत्तरभारतियों पर निशाना साधने के बाद से तो यह वर्ग कांग्रेस के और करीब आ गया। 1990 के बाद बाल ठाकरे की हिंदुत्ववादी भूमिका व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उसके गठजोड़ के बाद उत्तर भारतीय मतदाता शिवसेना के प्रति थोड़ा नरम जरूर पड़े थे, लेकिन उसके मतदाता कभी नहीं बन सके।
पिछले कुछ वर्षो में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उदय ने उसके मन में एक और भय पैदा कर दिया है। महाराष्ट्र भाजपा भी स्वयं को शिवसेना और मनसे जैसे दलों से न तो अलग कर पाती है न ही चुनाव में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व दे पाती है, इसलिए राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद उसे उत्तरभारतियों का उतना समर्थन नहीं मिलता, जितना कांग्रेस जुटा ले जाती है। महाराष्ट्र में इसी वर्ष लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

देवहुति परिणय सूत्र में बंधी

udaipur_170214_10संत मुरारी बापू सहित कई हस्तियों ने दिया आशीर्वाद, आज शाम होगा राबचा में रिसेप्शन
नाथद्वारा। मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल की बेटी देवहुति ने अपने दुल्हे के साथ गोधूली वेला में फेरे लिए हैं। इस दौरान कई फिल्मी हस्तियां वहां मौजूद थी। राम कथा वाचक व शीतल संत मुरारी बापू सहित नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, नमन नितिन मुकेश, एचआरएच ग्रुप के लक्ष्यराजसिंह, नेहा कक्कड़, अंतरा मित्रा, रूप कुमार राठौड़, सोनाली राठौड़, बांसुरी वादक बलजिंदरसिंह सहित फिल्म जगत से जुड़े कई लोग नाथद्वारा पहुंचे। शादी में आने वाले मेहमानों को देखने के लिए शहर की सड़क पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।
संत मुरारी बापू दोपहर पौने १२ बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे दोपहर एक बजे सीएमडी के निवास संत कृपा पहुंचे। यहां परिवार के लोगों ने उनका स्वागत-सत्कार किया। देर शाम पाश्र्व गायक रूप कुमार राठौड़ व सोनाली राठौड़ भी शादी में शरीक होने आए। दोनों ने फेरों के दौरान संत मुरारी बापू से आशीर्वाद लिया। इससे पहले संत के नाथद्वारा पहुंचने पर आशीर्वाद पाने के लिए नगरवासियों की भीड़ रही। डबोक हवाई अड्डे पर आयोजक परिवार के सदस्यों ने वीआईपी को रिसीव किया। संत मुरारी बापू के नाथद्वारा में संत कृपा पहुंचने पर दुल्हन देवहुति ने तिलक, साफा, उपरणा ओढ़ाकर आरती उतारी। इसके बाद बापू ने हनुमान लला की झांकी के दर्शन किए।
आज नेहा धूपिया सहित कई सितारे आएंगे: आज शाम राबचा स्थित ग्राउंड पर रिसेप्शन होगा। इसमें धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, आमिर खान, सुनील से_ी, आशा पारेख, विनोद खन्ना, ऋ षि कपूर, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, अनिल कपूर, नेहा धूपिया के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
पाश्र्व गायिका नेहा ने दी प्रस्तुति: तत: किम् में रात को रिसेप्शन हुआ। इसमें पाश्र्व गायिका नेहा कक्कड़ ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना…, सहित पुराने गाने सुनाए। देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगी हुई थी। भटिंडा (पंजाब) बैंड की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। शादी को लेकर देर रात तक शहर में आतिशबाजी होती रही। आतिशबाजी देखने के लिए लोग काफी देर तक छतों पर रहे। खाने में भी काफी वैरायटियों की लोगों में चर्चा रही।

नाथद्वारा में महिला थाना खुलने के संकेत

BP10014075-largeudaipur नाथद्वारा। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईजी जीएन पुरोहित ने नाथद्वारा में महिला थाना खोलने के संकेत दिए हैं। आईजी का कहना है कि श्रीजी के दर्शनों के लिए देश-विदेश से महिलाएं आती है, ऐसे में उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसलिए यहां महिला थाने पर विचार चल रहा है। आईजी गोविंद नारायण पुरोहित (उदयपुर रेंज) सोमवार दोपहर यहां पहुंचे।
उन्होंने कहा कि नाथद्वारा में धार्मिक पर्यटकों की आवाजाही साल भर लगी रहती है। यहां पर्यटन पुलिस थाना, वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए एक अलग पुलिस फोर्स की व्यवस्था पर विचार चल रहा है। आईजी पुरोहित ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था, नशीले पदार्थों के चलन व बढ़ते अपराध को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है। पुरोहित को उपाधीक्षक कार्यालय प्रांगण में जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डिप्टी सिद्धांत शर्मा, थानाधिकारी शिवकुमार भारद्वाज तथा देलवाड़ा, खमनोर, रेलमगरा के थानाधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। आईजी ने श्रीनाथजी में यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता अजमेर ने जीती

ggggggउदयपुर। केवड़े की नाल में आयोजित तीन दिवसीय पुलिस फायरिंग रेंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता की जनरल चैम्पियनशीप के विजेता अजमेर रेंज की टीम रहीं। जिला उदयपुर के पुलिस फायरिंग केवड़े की नाल में आयोजित तीन दिवसीय अंतर रेंज (राज्य स्तरीय) पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कुल ९ रेंज की टीमों ने भाग लिया, जिनमें अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर द्वितीय, जयपुर कमीशनरेट एवं आरएसी की टीमों ने भाग लिया। शूटिंग प्रतियोगिता में टीमों के बीच राइफल/एसएलआर शूटिंग, थ्री पोजिशन (बिग बोर) शूटिंग, कार्बाइन/स्टेन शूटिंग, पिस्टल/रिवाल्वर शूटिंग) आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर जनरल चैम्पियनशीरप में अजमेर रेंज की टीम को विजेता घोषित किया गया। समापन समारोह में उदयपुर रेंज व जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता पुलिसकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए।

अवैध हथियारों के सप्लायर सहित दो गिरफ्तार

93187
उदयपुर। यहां सिटी रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर सोमवार को सूरजपोल पुलिस ने अवैध हथियारों के सप्लायर सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हथियारों का सप्लायर भरतपुर हाल ब्रह्मपोल निवासी विष्णु सेन उर्फ मुकेश कुमार वर्मा पुत्र सुरेशचंद्र वर्मा है, जबकि उससे हथियार खरीदने वाला सूरजपोल निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ कालू सरदार पुत्र आनंदसिंह है। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। दोनों से पुलिस ने दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सूरजपोल थानाधिकारी बोराजसिंह भाटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के सिटी रेलवे स्टेशन और उदियापोल बस स्टैंड पर दो युवक के बीच में अवैध हथियार का लेन-देन हो रहा है। इस पर बोराज सिंह ने एक टीम गठित की। टीम ने सोमवार दोपहर बस स्टैंड से गजेंद्र सिंह को व सिटी रेलवे स्टेशन से विष्णु सेन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान गजेंद्र के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और विष्णु के पास से एक नाइन शॉट पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी विष्णु अंबामाता का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी उदयपुर में रह कर अवैध हथियारों को कारोबार करता है। पुलिस आरोपी विष्णु से पूर्व में भी कई बार अवैध हथियार बराबद कर चुकी है।

मौताणे की मांग को लेकर किया चढ़ोतरा

उदयपुर। बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा गांव के पास सोमवार को एक जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल से शव तो ले लिया, लेकिन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आज सुबह मृतक के परिजनों ने जीप चालक के परिजनों पर चढ़ोतरा कर दिया। पुलिस मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।
पुलिस के अनुसार अदकालिया निवासी नकालाल (24) पुत्र भीमदास लकुमरा व उसका एक साथी नेताराम पुत्र रावता राम गरासिया एक ही बाइक पर सवार होकर १५ फरवरी को बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा का चौरा गांव में ई-मित्र की दुकान से रात को देवला की तरफ जा रहा था। उसी दौरान मालवा गांव के पास पीछे से आ रही एक जीप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नकालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहंा उसकी हालत को देखते हुए उसे उदयपुर शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन गांव जाने केबाद परिजनों ने अंतिम सस्ंकार के लिए मना कर दिया है। मृतक के परिजनों ने शव को घर पर रख दिया और जीप चालक के परिजनों पर मौताणे की मांग को लेकर आज सुबह चढ़ोतरा कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों में कोई वार्ता नहीं हो पाई। दोनों ही पक्षों में वार्ता कराने के प्रयास पुलिस कर रही है।

वेलेन्टाईन डे के दिन धर्म व संस्कृति के नाम पर गुंडों और असामाजिक तत्वों का नंगा नाच,

v-day
u14febph-9उदयपुर, 14 फरवरी। पाश्‍चात्य संस्कृति के प्रेम दिवस पर शुक्रवार को उदयपुर शहर में कुछ स्वयंभू हिन्दू कटटर पंथियों ने खूब उत्पात मचाया। यहां तो ठीक है लेकिन अगर यह दादागिरी पुलिस मौजूदगी में हो तो क्या कहना। हमारे कहने का मतलब यह है कि साल में एक दिन इन प्रेम पिशाचों को कुछ भी करने की मौन स्वीकृति जिला प्रशासन की ओर से मिलती है। वेलेन्टार्इन डे पर इन असामाजिक तत्वों ने प्रेमी युगलों की नाक में दम कर दिया। उनके साथ जमकर अभद्रता की, मारपीट की और उन्हें मुर्गा भी बनाया। सबसे खास बात तो यह कि यह नंगा नाच पुलिस मौजूदगी में होता रहा और वह सिर्फ आंख मिचकर देखती रही। क्या उदयपुर शहर में ला इन आर्डर खत्म हो गया है, क्या प्रेमियों का मिलना कोर्इ गुनाह है। विरोध करने वाले असामाजिक तत्व, जिनका कोर्इ आधार नहीं है क्या ये हमारे शहर के न्यायाधीष बन बैठे हैं। गौर से देखिए इन चेहरों को। यह वही लोग है जो शहर में एक दिन की गुण्डागर्दी के लिए अधिकृत है। आज तक जो विरोध होता आया है,वह पाश्‍चात्य संस्कृति को देश में न लाने को विरोध है। लेकिन इस विरोध का बेजा फायदा उठाना कहा तक उचित है। शुक्रवार को सुबह से ही बजरंग सेना,टाईगर फोर्स,हिन्दू महासभा और कई ऐसे ही संगठन शहर की गलियों से चौराहों पर पंहूचे और कार्डस की होली जलाकर इस दिन का विरोध किया। सिर्फ चौराहों पर विरोध किया जा रहा था तब तक तो ठीक था लेकिन बाद में इन संगठनों के सैनापति अपने प्यादों के साथ पिकनिक स्पोटस पर पहूंचे,,,,,, हाथ में लटठ और पताकाएं, मुहं पर वेलेन्टाईन का विरोध और प्रेमी युगलों की खोज करने में इन लोगों ने सभी को खूब परेशान किया। किसी भी प्रेमी युगल के दिखते ही पकड़कर धमकी देना,मारपीट करना और मुर्गा बनाना कहां तक उचित था। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला फतहसागर पर। जहां इन समाजकंटकों ने पुलिस मौजूदगी में दो युवकों के साथ मारपीट तक कर डाली, कैमरा देख इनका जोश और बढ गया तो दोनो ही युवाओं को मुर्गा भी बना दिया। पूछताछ तो ऐसी जैसे ये कोर्इ पुलिसवालें हो और पीडित कोर्इ आरोपी। इन लोगों ने युवतियों को भी परेशान करना चाहा लेकिन पुलिस की दखल के बाद युवतियों को जाने दिया। इन लोगों ने शहर में उत्पात मचाया। युवाओं से अभद्रता की और 01_mpeg2videoबेवजह परेशान किया। आश्‍चर्य की बात तो यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस भी इन लोगों के साथ रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या जिलाप्रशसन इन असामाजिक तत्वों पर कोई कार्रवाई करता है या फिर हमेशा की तरह यह सभी फिर अगले साल का इन्तजार करते हैं

यूआईटी की मिलीभगत से नाले का निर्माण !

बिल्डर को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया नाला
उदयपुर। केशव नगर में बन रहे आवासीय कॉम्प्‍लेक्स के आगे स्थित भैरूजी के देवरे को यूआईटी द्वारा हटाने से भक्ती आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि यूआईटी ने बिल्डरों के कॉम्‍प्‍लेक्स को रोड पर लाने के लिए वर्षों पुराना चबूतरा तोड़ दिया।
केशवनगर स्थित रंगोड़िया भैरूजी का चबूतरा चबूतरा पहले भी तोड़ा जा चुका है जिसके खिलाफ परिवादी पुजारी अश्विनी कुमार ने सुखेर थाने में परिवाद दे रखा है। उन्होंिने बताया कि 29 जनवरी को भी बिल्डर द्वारा जेसीबी से चबूतरा तोड़ा गया था जिसके लिए बिल्डर व मुख्य पुजारी को सुखेर थाना पुलिस ने पाबन्द कर किसी भी प्रकार का कोई निर्माण न करने की हिदायत दी। इसके बावजूद भी यूआईटी को मोहरा बनाकर चबूतरा तोड़ दिया गया। फिर से चबूतरा तोड़ने पर वहां लोग इकट्ठा हो गए और यूआईटी अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस पर यूआईटी से चतरसिंह चौहान मौके पर पहुंचे। लोगों के पूछने पर चौहान पूरे मामले से अनभिज्ञ दिखे व उनसे नाला निर्माण के कार्यादेश मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूर्व में परिवादी ने जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुख्य पुजारी ने बताया कि जो निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स है वह 30 फीट रोड़ पर है और नियमानुसार 10 मंजिला भवन की अनुमति 30 फीट रोड़ पर नहीं दी जा सकती। आक्रोशित लोगों ने यूआईटी, जिला प्रशासन व बिल्डर की आपस में सांठगांठ होने का आरोप लगाया व चेतावनी दी कि लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा व इस संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती है तो जन-आंदोलन किया जाएगा। उधर यूआईटी सूत्रों के अनुसार पूर्व में भैरूजी का देवरा बहुत छोटा था जिसे क्रमिक रूप से बढ़ाते बढ़ाते रोड तक चबूतरे का रूप दे दिया गया। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाना काफी आवश्य क हो गया था।