सर्राफा दुकान से जेवर चोरी

download (1)उदयपुर, । घर जाने के बहाने नोकर सर्राफा दुकान से सोने के जेवर चुरा ले गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के मोती चोहट्टा स्थित अलंकार ज्वेलर्स दुकान से नान्दसा जागीर थाना रायपुर भीलवाडा निवासी प्रहलादसिंह पुत्र नाथूसिंह राव गत दिनों घर जाने के बहाने दुकान से ४ तोला वजनी सोने का कडा चोरी कर फरार हो गया। प्रहलाद दो वर्ष पहले अलंकार ज्वेलर्स काम करता था तथा ६ माह पूर्व नोकरी छोड गया था। १५ दिन पूर्व प्रहलाद वापस नोकरी करने आया था। ५ अक्टूबर को प्रहलाद पत्नी के साथ घर जाने के बहाने छुट्टी लेकर चला गया। उसके जाने के बाद दुकान का स्टॉक मिलाने पर एक सोने का कडा कम पाया गया। इस संबंध में शॉ रूम का सीसीटीवी केमरा देखने पर प्रहलाद द्वारा सोने का कडा जेब में डाल चोरी करने का पता चला। इस पर उससे संपर्क किया लेकिन कोई पता नहीं चलने पर सर्राफा व्यवसायी शक्तिनगर भूपालपुरा निवासी मोहनलाल पुत्र रामचन्द्र सिंधी ने नोकर के खिलाप* चोरी का मामला घण्टाघर पुलिस थाने में दर्ज करवाया।

इजरायल के दल ने निहारा सिटी पैलेस संग्रहालय

Photo1
उदयपुर, इजरायल की डिसेबल्ड यूनियन ऑर्गेनाइजेशन के 12 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान यहां सिटी पैलेस संग्रहालय का भ्रमण किया। दल ने महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के विरासत संरक्षण के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि व्हील चेयर पर आए समस्त 12 सदस्यीय दल का फाउण्डेशन द्वारा आत्मभाव से स्वागत सत्कार किया गया। दल को उनकी चेयर समेत म्यूजियम के प्रथम तल स्थित लिफ्ट तक पहुंचाकर उन्हें संपूर्ण मर्दाना महल का भ्रमण करवाया गया। तत्पश्चात मोर चौक में लाकर उन्हें मेवाड़ के ऐतिहासिक गौरव एवं फाउण्डेशन के कार्यों की जानकारी दी गई। करीब ढाई घंटे के संपूर्ण भ्रमण के बाद दल को विदा किया गया। दल के सदस्यों ने म्यूजियम की विजिटर्स बुक में फाउण्डेशन के कार्यों की प्रशंसा की।

सेक्स पावर के लिए सांप से बनी दारू!

0

snakewine635205-10-2013-01-13-08W
एशिया महाद्वीप के कई हिस्सो में पौरूष (सेक्स पावर) बढ़ाने के लिए सांप से बनी दारू का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं पीठ दर्द, घुटनों का दर्द और अन्य बीमारियों से निजात पाने के लिए भी सांप के अचार, दारू और कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है।

खास बात यह है कि इलाज के लिए केवल जहरीले सांपों को ही चुने जाता हैं। इन्हें चावल से बनी शराब में कई महीनों तक snakewine329105-10-2013-01-25-21Dरखा जाता है। इस मिश्रण में कई औषधियां भी मिलाई जाती हैं।

वियतनाम, चीन, ताइवान और अन्य एशियाई देशों में जहरीले सांपों को विभिन्न तरीकों से खाया जाता है। इन देशों में इस तरह की शराब के लिए कई रेस्टोरेंट, बार और औषधीय केद्र खुले हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सरकार की तरफ से इन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यहां पर शराब के अलावा वन्यजीवों के विभिन्न अंगों को बीमारीयां दूर करने और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए रेस्तरां में परोसा जाता है। ये रेस्तरां खुले आम सेक्स पावर बढ़ाने, बीमारियों से निजात पाने और ताकत बढ़ाने जैसे दावे भी करते हैं।

माना जाता है कि वियतनाम में इस तरह की औषधीय शराब के 100 ज्यादा प्रकार उपलब्ध हैं। इनमें से अधिकांश में वन्यप्राणियों के अवशेष और लुप्तप्राय जीवों के अंश मिलाए जाते हैं।

ऎसा ही एक मामला हाल ही में उत्तरी चीन के हार्बिन शहर में सामने आया। यहां की एक महिला ने घुटने के दर्द का इलाज करने एक जहरीला सांप खरीदा। बंद जार में रखे इस सांप ने इस महिला को तब काटा जब वह शराब और सांप को हिलाकर मिला रही थी।

खबरों के अनुसार यह महिला लम्बे समय से घुटन के दर्द से निजात पाने के लिए सांपों से बनी शराब का इस्तेमाल कर रही थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक गर्मी के कारण सांप और अन्य ठंडे रकत वाले प्राणी निष्क्रियता की अवस्था में चले जाते हैं जिसे वैज्ञानिक भाषा में “एस्टीवेशन” कहते हैं। इस दौरान ऎसे जीवों की जैविक गतिविधियां शून्य के बराबर हो जाती हैं और श्वसन तथा शारीरिक क्रियाओं को बरकरार रखने के लिए वे शरीर में संचित वसा का इस्तेमाल करते हैं। अनुकूल तापमान आने पर ऎसे जीव फिर सक्रिय होने लगते हैं।

दूसरी तरफ वन्यजीवों के उपयोग से बीमारीयां दूर होने की बात का किसी भी जीव विज्ञानी या चिकित्सक ने समर्थन नहीं किया है।

विश्व का पहला कर्व्ड फोन लॉन्च

0

galaxyround635209-10-2013-07-11-00W

सियोल। अपनी तरह के नायाब फोन बनाने में अग्रणी कम्पनी सैमसंग ने विश्व का सबसे पहला कर्व्ड डिस्प्ले वाले मोबाइल फोन लांच किया है। फिलहाल यह दक्षिण कोरिया में करीब 63000 रूपए में उपलब्ध होगा।

बुधवार को सैमसंग ने इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी राउंड के नाम से लॉन्च किया। इसकी घुमावदार स्क्रीन इसे सबसे galaxyround329309-10-2013-07-11-05Dअलग दिखाती है। हालांकि इसकी बॉडी को मोड़ा नहीं जा सकता है।

इसका डिस्प्ले 5.7 इंच का है जिसमें एचडी सुपर एमोलेड तकनीक काम ली गई है। 7.9 मिलीमीटर पतले इस फोन का वजन मात्र 154 ग्राम है।

ऎंड्रायड 4.3 से लैस यह फोन 13 मेगापिक्सल कैमरे के साथ उतारा गया है। इसमें 2800 एमएएच की जोरदार बैटरी लगाई गई है।

फोन की इनबिल्ट मैमोरी 32जीबी है जिसे और 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की जान इसका 2.3 गीगाहत्र्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर है।

कर्व्ड डिस्प्ले की खास बात
सैमसंग गैलेक्सी राउंड की पहचान है इसका कव्र्ड डिस्प्ले। इस डिस्प्ले से मोबाइल ऎप्स, फोटोज और म्यूजिक को ज्यादा आसानी से कंट्रोल और ऑपरेट किया जा सकेगा। और तो और फोन को दांए-बाएं घुमाने से कई फीचर्स एक्टिवेट होगें।

मोदी की सभा उदयपुर में 26 को

Modi
उदयपुर। भाजपा की ओर से घोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आगामी 26 अक्टूबर को गांधी ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से होने वाले जनजाति सम्मेलन में तहत शहर में मोदी की सभा होगी।
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन मीणा ने बताया कि सम्मेलन में नरेंद्र मोदी व भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। मीणा ने बताया कि जनजाति सम्मेलन के तहत 26 अक्टूबर को कार्यकर्ता टाउन हाल से रैली के रूप में रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टाउन हाल पहुंचेंगे जहां पर सभा होगी। सम्मेलन को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर एक बैठक हुई।
बैठक में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जनजाति सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लाकर इसे सफल बनाना है। मेवाड़ की धरती पर होने वाले इस सम्मेलन से ऐसा संदेश जाए कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जोरदार माहौल है।
कटारिया ने कहा कि इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, गौतमलाल मीणा,पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट व देहात अध्यक्ष सुंदरभाणावत भी मौजूद थे।

भाजपा के सुराज संकल्प रथ वार्डों के लिए निकले

DSC_0068
उदयपुर । आगामी विधानसभा चुनावों के मद्दे नज़र भारतीय जनता पार्टी घर-घर चलो, गांव-गांव चलो अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में आमजनता तक भाजपा की पूववर्ती सरकार की उपलब्धियां, विचारधारा और कार्यक्रम एवं कांग्रेस शासन की नाकामियों को जनता तक ले जाने रथयात्रा के रूप में उदयपुर शहर एवं ग्रामीण विधानसभा में रथयात्रा का शुभारम्भ राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बोहरा गणेश मंदिर व बलिचा स्थित बड़बडेश्वर महादेव मंदिर से किया। पूजा अर्चना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया ने यात्रा को रवाना किया , इस तरह बलीचा स्थित बड़बडेश्वर महादेव प्रांगण में रथ की पूजा कर ग्रामीण विधानसभा हेतु गुलाबचंद कटारिया ने रथयात्रा को झण्डी दिखा रवाना किया। इस अवसर पर ग्रामीण विधानसभा रथयात्रा प्रभारी तखतसिंह शक्तावत, महापौर रजनी डांगी, दिनेश भट्ट, सुन्दरलाल भाणावत, प्रमोद सामर, गणेश व्यास, रमेश मीणा, हरीश मीणा, अमृत मेनारिया, सरदार पटेल मण्डल अध्यक्ष भंवर पालीवाल, महामंत्री महेश त्रिवेदी, दीपक बोल्या, इन्द्रलाल मेनारिया, मोहन गुर्जर, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, डॉ. किरण जैन, हमीद खान पठान चंदा राव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि शहर विधानसभा में यह रथ 9, 10 व 11 अक्टूबर को राणा प्रताप मण्डल में वार्ड-वार्ड व ग्रामीण विधानसभा में 9,10 अक्टूबर को सरदार पटेल मण्डल में रहेगा। इस अभियान के दौरान जगह-जगह नुक्कड़, सभा, गीतों और पेरोड़ियों के जरिये कांग्रेस के कुशासन को उजागर करना, पत्रक द्वारा भाजपा के शासन की उपलब्धियों को आम मतदाता तक पहुंचाना, प्रोजेक्टर द्वारा लघु फिल्मों के जरिये जनता का पार्टी के प्रति जुड़ाव करना प्रमुख कार्य होगा।

शहर खोफज़दा है इन 36 भूमाफियाओं से

MONSTERland

 

उदयपुर। शहर पुलिस की सांठ-गांठ से कई भूमाफिया फल-फूल रहे हैं। हालांकि पुलिस की लिस्ट में ३६ भूमाफियाओं के ही नाम हैं। इस सूची में उन बड़े

भूमाफियाओं के नाम नहीं है, जो इनको क्रप्यादेञ्ज के रूप में काम में ले रहे हैं। शहर में आसानी से रुपया कमाने के लिए भोले-भाले लोगों की बेशकीमती

जमीनों को ये लोग जालसाजी करके हड़प लेते हैं। मामला पुलिस में जाता है, लेकिन मिलीभगत के कारण पुलिस पीडि़तों की बजाए भूमाफियाओं के हक में

मामले निस्तारित करवा देती है।

यह है शहर के भूमाफिया : अंबामाता थाने के भूमाफियाओं में गोवर्धनविलास निवासी अजय उर्फ अज्जू, अंबामाता निवासी अशोकसिंह, गजेंद्र चौधरी,

जावेद उर्फ दांतला, सोहनसिंह, सुनील उर्फ बंटू हरिजन, मल्लातलाई निवासी असलम, गांधीनगर निवासी दिलीप ढोली, अंबावगढ़ कच्चीबस्ती निवासी हनीफ

उर्फ मामू, सहेलीनगर निवासी कन्हैयालाल, बड़ी निवासी सुदेश सुथार, खारोल कॉलोनी निवासी नारायण खारोल, मल्लातलाई निवासी निजामुद्दीन,

फतहपुरा निवासी प्रवीण वसीटा, चिकलवास निवासी शक्तिसिंह, मल्लातलाई निवासी शराफत, मल्लातलाई निवासी विक्रम कुमार हरिजन शामिल है। इसी

प्रकार सुखेर थाने के भूमाफियाओं में डूंगरलाल, पुलां निवासी हीरालाल डांगी, बेदला निवासी जमनालाल डांगी, भुवाणा निवासी कमलेश गिरी, कैलाशपुरी

निवासी कन्हैयालाल उर्फ काना, सुखेर निवासी निरंजन शर्मा, ओरियों का गुड़ा निवासी प्रभुलाल गायरी, बेदला निवासी विक्रमसिंह उर्फ विक्की शामिल है।

इसी प्रकार प्रतापनगर थाने के भूमाफियाओं में कानपुर निवासी गेहरीलाल डांगी, मठमादड़ी निवासी तेजशंकर, खेमपुरा निवासी कुलदीप त्रिवेदी, सुंदरवास

निवासी मनीष पोखरना, पुरोहितों की मादड़ी स्थित यूआईटी कॉलोनी निवासी कालू हरिजन शामिल है। हिरणमगरी के सविना निवासी कालूलाल जैन,

हिरणमगरी निवासी महेशचंद्र खटीक है। धानमंडी थाने का भूमाफिया मोहम्मद आजम, हाथीपोल थाने का संतोष खटीक और घंटाघर थाने का सिलावटवाड़ी

निवासी रसीद खा सहित ३६ भूमाफिया पुलिस की लिस्ट में शामिल है।

खुद को कहते हैं जमीन के डॉक्टर

इनमें से कुछ भूमाफिया तो स्वयं को जमीनों का डॉक्टर तक मानते हैं। ये लोग जमीनों के कागजों में हेर-फेर करने में इतने क्रउस्तादञ्ज हैं कि इनके द्वारा की

गई जालसाजी को कोई पकड़ नहीं सकता। अधिकतर भूमाफिया पुलिस के साथ मिलकर षडयंत्र रचते हैं। इस कारण इनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

है। शहर में सर्वाधिक भूमाफिया अंबामाता और सुखेर थाना क्षेत्र में सक्रिय है, जो बिलानाम, गैर खातेदारी और चरनोट की जमीन पर कब्जा करवाकर फर्जी

पट्टे बनाने के साथ ही भोले-भाले किसानों-गमेतियों आदि की जमीनों को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा कर खूब मालामाल हो रहे हैं।

उदयसागर व स्वरूपसागर के गेट खोले

5079_97
उदयपुर। जिले भर में सोमवार रात से रूक-रूक कर तेज बारिश से नदी-नाले चल पड़े और सीसारमा नदी में पानी बढ़ने के मद्देनजर मंगलवार रात आठ बजे स्वरूप सागर के चारों गेट छह-छह इंच खोल दिए गए। इससे पूर्व दिनभर गेट के दोनों ओर रपट से पानी बहता रहा।

वहीं उदयसागर में पानी की आवक बढ़ती देखकर सुबह ही दोनों गेट एक-एक फीट खोल दिए गए। तेज बारिश के चलते मदार छोटा भी वापस छलक गया और इस पर तीन इंच की चादर चलने लगी, जिससे फतहसागर छलकने की शहरवासियों को उम्मीद बंधी है। फतहसागर का जलस्तर कुल भराव क्षमता 13 फीट के मुकाबले 11.5 फीट बना हुआ है और झील में मदार नहर से तेजी से पानी आ रहा है।

गेट खोलते ही चली आयड़

स्वरूप सागर के गेट खोलने के साथ ही आयड़ नदी में बहाव तेज हो गया और मचलता हुआ पानी उदयसागर की ओर बढ चला। नदी में बहते पानी को देखने के लिए आसपास की कॉलोनियों से भीड़ उमड़ पड़ी। दिन में तेज बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को बारिश बंद होने और मौसम खुशगवार होने से झीलों के किनारे एवं उद्यानों में भीड़ उमड़ पड़ी।

DSC_4664

 

स्वरूपसागर पर 11 मिमी बारिश

सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को सुबह से शाम तक सर्वाधिक बारिश ओगणा में 17 मिमी रिकॉर्ड की गई। उदयपुर शहर में 9.8 व स्वरूप सागर पर 11 मिमी बारिश हुई।

कड़की बिजलियां, गरजे बादल

मंगलवार सुबह ठंडी हवाओं के साथ मौसम खुशनुमा हो गया और दिनभर बादलों ने सूरज को ढके रखा। अपराह्न में बारिश के दौरान गर्जना के साथ जमकर बिजलियां कड़की। घने बादल छाए रहने से शाम कोे जल्दी ही अंधेरा छा गया।

उदयसागर का एक फीट गेट खोला

गुडली। उदयसागर ओवरफ्लो होने के साथ ही मंगलवार को एक फीट गेट खोल दिए। सहायक अभियंता दिनेश पालीवाल ने सवा बारह बजे एक फीट गेट खोला। गेट खुलने की सूचना पर आस पास के सैकड़ो ग्रामीण देखने पहुंचे। एक फीट गेट खोलने के बाद भी गेट के उपर से चादर चल रही थी। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से पांच दिन से जलकुंभी निकालने का कार्य किया जा रहा था।

23 साल से लड़कियों को अपना शिकार बना रहा था आसाराम!

1

asa3209-10-2013-09-07-45N

Udaipur नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जेल की हवा खा रहे आसाराम के बारे में एक और खुलासा हुआ है। आसाराम 1990 से लड़कियों को अपना शिकार बना रहा था। हिसार के रहने वाले अजय कुमार ने जोधपुर पुलिस को बताया कि 90 के दशक में वह आसाराम का मुख्य सेवादार था।

हर रोज अकेले में लड़कियों से मिलता था आसाराम

वह चार-पांच साल तक आसाराम का मुख्य सेवादार रहा। इस दौरान आसाराम हर रोज लड़कियों से अकेले में मिलता था और उनका यौन शोषण करता था। अजय कुमार जांच में सहयोग के लिए खुद जोधपुर पुलिस के समक्ष पेश हुआ और अपना बयान दर्ज कराया। उसने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष भी अपना बयान दर्ज कराया।

आसाराम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

सूरत की महिला से बलात्कार के मामले में आसाराम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। लोक अभियोजक अश्विन परमार ने बताया कि गांधीनगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वी.ए.बुच की कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के खिलाफ सूरत के जहांगीरपुरी थाने में बलात्कार का केस दर्ज कराया था। आसाराम ने बड़ी बहन और नारायण साईं ने छोटी बहन से बलात्कार किया था।

आए दिन छेड़ने वाले मनचले को महिलाओं ने ही पकड़कर धुना

0

jp331808-10-2013-01-49-09N
जयपुर। नाड़ी का फाटक क्षेत्र में मनचले के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवाज उठाने वाली मां-बेटी की तरह शिप्रापथ क्षेत्र की महिलाएं भी सोमवार को एकजुट हो गईं। शिप्रापथ क्षेत्र स्थित गायत्री नगर की महिलाओं ने सोमवार दोपहर एक मनचले को घेरकर दबोच लिया और धुनाई कर दी। बाद में उसे शिप्रापथ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यह मनचला महिलाओं और छात्राओं को अश्लील इशारे करता और फब्तियां कसता था।

महिलाओं की एकजुटता से पकड़ा गया मनचला बंधन जैन (20) थड़ी मार्केट निवासी है। उसने खुद को सीए छात्र बताया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वह दो महीने से रोजाना कॉलोनी में बाइक से घूमता और किसी महिला या छात्रा को अकेली पाकर अश्लील फब्तियां कसता। महिलाओं और छात्राओं ने शर्म के मारे शिकायत नहीं की, जिससे उसकी हरकतें बढ़ती गईं।

कॉलोनी में ही रहने वाले एक होटलकर्मी ने बताया कि उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के लिए जाती है। पत्नी ने दो दिन पहले बताया कि बाइक सवार युवक ब्यूटी पार्लर से लौटते वक्त पीछा करता है और मोबाइल से फोटो खींचने का भी प्रयास करता है। पीडिता के पति ने आस-पास के तीन-चार लोगों से बातचीत की तो पता चला कि इस बाइक सवार युवक से कई महिलाएं और छात्राएं परेशान हैं।

ऎसे बनाई योजना

इस पर महिलाओं ने ही मनचले को पकड़ने की योजना बनाई। मनचला सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ब्यूटी पार्लर से लौट रही होटलकर्मी की पत्नी का पीछा करते-करते कॉलोनी तक आया, तभी इधर-उधर खड़ी महिलाओं और उनके परिजनों ने उसे दबोच लिया। मनचले के पकड़े जाने पर दूसरी महिलाएं और छात्राएं भी पहुंच गई और उसकी शिकायत की।

ऑटो का भी पीछा

कॉलोनी में स्कूली छात्राओं को लेकर पहुंचा ऑटो ड्राइवर भी मनचले को देखकर चिल्लाया। ड्राइवर ने बताया कि अभियुक्त ऑटो का भी पीछा करता और छात्राओं को परेशान करता था।