एकता की घोषणा के बाद राजस्थान में भी रिलीज हुई वन्स अपोन ए टाइम

ekta2
उदयपुर । करणी सेना राजस्थान द्वारा जोधा.अकबर धारावाहिक के विरोध में बालाजी टेलीफिल्म्स की अक्षय कुमार अभिनीत श्वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दुबाराश् को राजस्थान में रिलीज नहीं करने देने की धमकी के बाद एकता कपूर ने आज जयपुर पहुंचकर श्री करणी सेना के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह कालवी से मुलाक़ात की और दोपहर में टोंक रोड स्थित एक पांचसितारा होटल में पत्रकारों से बातचीत कर अपने धारावाहिक जोधा.अकबर से सम्बंधित आपत्तियों को दूर करने की घोषणा कीण् एकता ने कहा कि इस धारावाहिक का नाम बदला जाएगा एवं इसके पात्रों के नाम भी परिवर्तित किये जायेंगें और यदि जीटीवी इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो बालाजी टेलीफिल्म्स इस धारावाहिक के निर्माण से अपने को अलग कर लेगाण् पत्रकार वार्ता में श्री करणी सेना के पदाधिकारी भी मौजूद थेण् एकता ने अपने धारावाहिक से राजपूत समाज को पहुंचे दुःख के लिए माफ़ी भी मांगीण् लोकेन्द्र सिंह कालवी ने पत्रकारों से कहा कि हम एकता कपूर के आश्वासन से संतुष्ट हैं और इस फिल्म का विरोध तत्काल वापस लेते हैंण् जोधा.अकबर धारावाहिक के नाम बदलने तक हम इसका विरोध करते रहेंगेंण् इस अवसर पर मौजूद फिल्म वितरक संजय चतर ने बताया कि एकता व् श्री करणी सेना के साथ समझोते के बाद दोपहर में ही राजस्थान के करीब अस्सी स्क्रीन पर फिल्म शुरू हो गई हैण्

देहात कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी ने किया ध्वजारोहण

100_6775
उदयपुर , स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अमल का कांटा सूरजपोल स्थित कार्यालय पर 15 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनोहरलाल औदीच्य ने ध्वजारोहण कर ध्वज की सलामी ली।
देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी औदीच्य ने कहा कि आजादी के संधर्ष के बाद पहली बार कांग्रेस संगठन द्वारा पहल करते हुए स्वतंत्रता सेनानी को मान सम्मान देते हुए उनके हाथों से ध्वजारोहण कराने का जो निर्णय लिया गया है उससे आने वाली पीढी नई प्रेरणा लेगी। स्वतंत्रता बडे संघर्षो के बाद हासिल की गई है इसकी गरिमा तथा देश के आत्मसम्मान हेतु नेताओ के साथ युवा पीढी को भी कंधे से कंधा मिलाकर विदेशी ताकतो का मजबूती से मुकाबला करना है।
इस अवसर पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो को देखकर मन श्रद्धा से भर जाता है। उन्होनंे आजादी के संघर्ष में शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी से आज हम आजाद हिन्द में अपने कानून द्वारा शासन कर रहे है। उन्होनंे कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि जनकल्याणकारी येाजनाओं के माध्यम से आम आदमी के दुख दर्द करने मे आगे आये। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो के आदर्शो से प्रेरणा लेकर समाज हित में कार्यकर्ता काम करें तथा व्यक्ति एवं पार्टी से बडा देश को समझे।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मधु मेहता, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया, प्रदेश कांग्रंेस सचिव गोपाल शर्मा, महामंत्री मथुरेश नागदा, ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह झाला, फल सब्जी मण्डी चेयरमेन मोडसिंह सिसोदिया, दयालाल चौधरी, सचिव देवेन्द्र मीणा, धर्मसिंह सुहालका, पूर्णिमा मेनारिया, चन्दा सुहालका, प्रदीप त्रिपाठी, राजकुमार जैन, जगन्नाथ शर्मा, महेन्द्र डामोर, नजमा मेवाफरोश, शिवराजसिंह धाबाई, मीरा वैष्णव आदि मौजूद थे।

उदयपुर में स्वाधीनता दिवस समारोहपूर्वक मना

Parmar_15-08-2013_1

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
स्वाधीनता सेनानियों का हुआ सम्मान, एयरोबेटिक्स शो रहा आकर्षण का केन्द्र
उदयपुर, 67वॉ स्वाधीनता दिवस समारोह उदयपुर के भण्डारी दर्शक मण्डप में आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. दयाराम परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने समारोह में उपस्थित स्वाधीनता सैनानियों को शॉल ओढाकर एवं श्रीफल भेंट कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके दिये गये योगदान का स्मरण किया।
डॉ. परमार ने परेड कमाण्डर आर.आई. सतपाल सिंह के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, गाईड गल्र्स, स्काउट बॉयज, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, पुलिस बैण्ड एवं जेल बैण्ड द्वारा निकाली गई आकर्षक रैली का निरीक्षण किया। डॉ. परमार ने इसके पश्चात समारोह में उपस्थित स्वाधीनता सैनानी मनोहर लाल औदीच्य, ललित मोहन शर्मा, श्रीमती शांता देवी सुराणा, श्रीमती अमरी बाई एवं श्रीमती कौशल्या देवी को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) नारायण सिंह ने प्रदेशवासियों के नाम राज्यपाल का संदेश वाचन किया। मुख्य अतिथि ने इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 जनों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
एयरोमॉडलिंग प्रदर्शन रहा मुख्य आकर्षण –
विंग कमाण्डर एस.आर.सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा एयरोमॉडलिंग का प्रदर्शन समारोह में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। एनसीसी कैडेट्स रूपेन्द्र सिंह राठौ$ड, प्रतिभा झालान, श्वेता सिरावल द्वारा मॉडल की आकर्षक कलाबाजियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रिमोट कन्ट्रोल से नियंत्रित मॉडल की हैरतअंगेज कलाबाजियां एवं प्रदर्शन ने वास्तविक ल$डाकू विमान का नजारा प्रस्तुत किया।

Indepandence_Day2013
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से राष्ट्रभक्ति का संदेश –
समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी के अधीन करीब 1000 स्कूली बालक-बालिकाओं के देशभक्ति की धुन पर किये गये आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन एवं मूक बधिर छात्र-छात्राअंों का प्रदर्शन ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा गणगौर के साथ किये गये सामूहिक नृत्य ने प्रदेश की लोक परम्पराओं का दिग्दर्शन करवाया।

कॉलेजों में चढ़ा चुनावी रंग

DSC0024-300x248उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी में केंद्रीय छात्र संगठन के चुनाव के रंग में सभी संगठक कॉलेज रंगे हुए हैं। कॉलेज परिसर पोस्टरों और पर्चों से अटे पड़े हैं। तीनों बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जुगत लगाने में लगे हुए हैं। अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए रैलियां और कॉलेज में चुनावी प्रचार युद्ध स्तर पर चालू कर दी है। कल एनएसयूआई के दिनेश भोई ने अपनी प्रचार रैली निकाली थी और आज सुबह से दिनेश भोई और समर्थक कॉलेज में छात्रों से रूबरू होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एबीवीपी के जितेेंद्रसिंह चूंडावत ने पूरी शक्ति के साथ आट्र्स कॉलेज से साइंस और कॉमर्स कॉलेज तक प्रचार रैली निकाली। अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इधर छात्र संघर्ष समिति एक कदम आगे चलते हुए पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। छात्र संघर्ष समिति के प्रत्याशी अमित पालीवाल पिछले तीन दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर रहे हैं।
इस बार सीएसएस को राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति छात्र संगठन मोर्चे का समर्थन भी हासिल है। चुनाव के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है और चुनाव के नियमों

ये अपमान है तिरंगे का

National-Flag-195x300उदयपुर। हम प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने को मना करते हैं। कहते हैं कि प्लास्टिक के कैरी बैग पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। प्लास्टिक का उपयोग इस धरती के लिए एक अभिशाप की तरह है। दो दिन बाद इंडिपेंडेंस-डे है। हर साल की तरह इस साल भी लोगों के हाथों में प्लास्टिक के फ्लैग दिखाई देंगे। क्या ये फ्लैग पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे? ये फ्लैग जो नालियों में दिखाई देते हैं, ये अपने आप में बड़ी समस्या है? क्यों न प्लास्टिक को पूरी तरह से खत्म करने की शुरुआत प्लास्टिक फ्लैग को बैन करने से करें।
पॉलीथिन पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है और शहर के लिए एक बड़ी समस्या हैं। ये शरीर के लिए खतरनाक है। बात यहां पर खत्म हो जाती तो भी गनीमत थी, लेकिन इसी पॉलीथिन से सरेआम नेशनल फ्लैग का मखौल उड़ाया जा रहा है, जो नेशनल फ्लैग सिर्फ कपड़े का होना चाहिए, वो पॉलीथिन में भी बड़े पैमाने पर मिल रहा है। ये फ्लैग किसी प्रोग्राम में कुछ देर के लिए लहराए जाएंगे, मगर बाद में इनका क्या होगा? पॉलीथिन बैग की तरह फ्लैग भी सड़क, गली या कचरे में नजर आएगा। पैरों के नीचे आएगा, नाली में जाएगा। क्या यही राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान है? पर्यावरण को नुकसान और राष्ट्र का अपमान, ये बिल्कुल नहीं चलेगा। आप अवेयर होंगे, तो नेताओं की नींद भी टूटेगी और प्रशासन भी जागेगा।
काफी बड़ा है कारोबार
प्लास्टिक फ्लैग के कारोबार की बात की जाए, तो राजस्थान एक बड़ा मार्केट है। 15 अगस्त से पहले के दिनों में इन फ्लैग्स का ािोक कारोबार लाखों रुपये का हैं। थोक विक्रेता की माने तो सिटी में ये प्लास्टिक फ्लैग एक रुपए से लेकर पांच रुपए तक में बिकते हैं।
रिटेल की १०० से अधिक दुकानें
पूरी सिटी में अधिकतर दुकानदार नेशनल फ्लैग को कैश कराते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है, जिन प्लास्टिक फ्लैग को सेल कर रहे हैं वो सिटी और पर्यावरण के लिए कितने नुकसानदायक हो सकते हैं। रिटेल व्यापारी के अनुसार सिटी में १०० से अधिक दुकानें हैं, जो नेशनल फ्लैग को पांच दिन पहले से ही सेल करना शुरू कर देती हैं।
सबसे अधिक स्कूलों में यूज
रिटेल व्यापारी के अनुसार सबसे अधिक इन फ्लैगों के खरीदार स्टूडेंट्स होते हैं। एक दिन पहले तक स्कूलों और स्टूडेंट्स में इनकी डिमांड होती है। उनका कहना है कि स्कूलों में इंडिपेंडेंस डे से पहले हमारे पास हजारों की संख्या में ऑर्डर आते हैं।
ये हैं मानक
॥ तिरंगा दोनों तरफ से सीधा होना चाहिए।
॥ तिरंगे पर बने चक्र की 24 तिल्लियां होनी चाहिए।
॥ तिरंगे की प्रिंटिंग में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और दूसरी तरफ भी तिल्लियां आगे-पीछे नहीं होनी चाहिए।
॥ तिरंगे की 60 इंच चौड़ाई और 90 सेटीमीटर लंबाई होनी चाहिए।
॥ तिरंगे के आर-पार नजर नहीं आना चाहिए।
ये मिलता है
॥ बाजार में सिंथेटिक, कॉटन, प्लास्टिक और तमाम तरह के फैब्रिक पर तैयार तिरंगे मिल रहे हैं।
॥ बाजार में मिल रहा तिरंगा एक तरफ से ही सीधा होता है और दूसरी तरफ सिलाई आती है।
॥ बाजार में मिलने वाले तिरंगे में 24 तिल्लियां हों ये जरूरी नहीं।
॥ बाजार में मिस प्रिंट तिरंगे भी सेल हो जाते हैं और उन पर एक ही तरफ प्रिंटिंग होती है।
॥ बाजार में मिलने वाले तिरंगे किसी एक मेजरमेंट के नहीं होते।
॥ बाजार में मिलने वाले तिरंगे हल्के कॉटन के बने होते हैं जिनके आर-पार आसानी से दिख जाता है।

मेवाड़ ने रखी भारत की बुनियाद

Mewar_Crest_Logo_Largeउदयपुर। मेवाड़ और मद्रास के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। दोनों ही रियासतों के शासकों ने 12 अगस्त १९४७ को भारत संघ में शामिल होने की मंशा जताई। इसी के साथ १३ अगस्त १९४७ से देशी रियासतों के भारत में विलय की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। यही कारण है कि उत्तर में मेवाड़ और दक्षिण में मद्रास को भारत संघ की बुनियाद रखने का गौरव हांसिल है। मेवाड़ के महाराणा भूपालसिंह ने तो बाकायदा क्रमेवाड़ का संविधानञ्ज भारत सरकार को समर्पित किया।

स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार

DSC_0328-300x199उदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने आज सुबह एक सप्लायर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से १२० ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर देबारी में नाकाबंदी की गई। इस दौरान कांकरवा (चित्तौडग़ढ़) निवासी रतनसिंह बाइक पर उदयपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने रोककर तलाशी, तो उसके पास से १२० ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में रतनसिंह ने बताया कि वह यह स्मैक उदयपुर में बेचने के लिए आ रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

N I C C का रक्षा बंधन पर बहनों के लिए विशेष पैकेज

 

nicc

 

उदयपुर । सावन के त्यौहार रक्षा बंधन पर N I C C  ने बहनों के लिए विशेष ऑफर रखे है । जिसमे अपने यहाँ होने वाले मेकअप, ब्यूटी ट्रीटमेंट फेशियल आदि में बहिनों को दामों में भारी छूट दी है। N I C C  की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा ने बताया की सावन का ये त्यौहार विशेष कर सिर्फ बहनों का होता है। और रक्षा बंधन के अवसर पर हमारे यहाँ हर बहन के लिए स्पेशल पैकेज रखा गया है जिसमे। –

 

Glow Facial  Worth   –         Rs.           –       2000

 

Full Legs Waxing Worth   Rs.    –        550 

 

Full Arms Waxing Worth  Rs.  –        450

 

1 Pedicure Worth                Rs    –         550 

 

1 Manicure  Worth             Rs.    –         550 

 

1 Head Massage Worth   Rs.   –          500

 

1 Threading Worth          Rs.    –            100

 

Total Amount                      =            4700

 

Get 1 glow facial +1 pedicure + 1 manicure Absolutely free Worth  Rs. – 3100 

बांसवाडा में पत्रिका के क्राइम रिपोर्टर ने किया मिडिया को शर्मशार

उदयपुर । आज एक पुलिस के दलाल नुमा पत्रकार द्वारा गलत खबर देने की वजह से पुरे मिडिया को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है । घटना हुई photo (2)बांसवाडा शहर में ईद के दिन राज तालाब एरिया में एक स्कूली वेन में अचानक आग लग गयी और अन्दर बैठे मासूम बच्चे और महिला शिक्षिकाए रोने चिल्लाने लगी । स्कूल की वेन का ड्राइवर बजाय आग बुझाने के मासूम जिंदगियों को मौत के हवाले कर भाग गया और दूर खड़े ईद की ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे, लेकिन वहां से नमाज़ पढ़ कर गुजर रहे राज तालाब और प्रथ्वी गंज के युवाओं ने किसी भी खतरे की परवाह किये बिना अपनी जान जोखिम में डाल कर वेन में से बच्चों और महिला शिक्षिकाओं बाहर निकाला और कार को धकेल कर तालाब के पास तक ले गए तब कही जा कर तमाश बिन बने राजस्थान पुलिस के जवान वहां आये और अपनी बहादुरी झाड़ने लगे ।
घटना के तुरंत बाद उन्ही पुलिस कर्मियों ने अपने पाले हुए राजस्थान पत्रिका (बांसवाडा एडिशन ) के महान क्राइम रिपोर्टर दिन दयाल को फोन कर बजाय युवाओं के खुद को हीरो बता दिया और कहा की हमने बच्चों को बचाया । उस पर भी कमाल किया राजस्थान के सिरमौर कहे जाने वाले राजस्थान पत्रिका के महान खोजी क्राइम रिपोर्टर ने जिसने पुलिस के पालतू होने का फ़र्ज़ निभाया और जहाँ उन जांबाज़ युवाओं को प्रोत्साहित करना था वहां उसने अपने यारों पुलिस वालों का एहसान चुकाया और उनको अपना आका मानते हुए खबर में उनकी वाहवाही की ।और तो और उसने उन पुलिवालों के कहने पर उस पर खबर में यह तक लिख दिया की वहां सहायता के लिए कोई नहीं आया जब की फोटो में साफ़ दिख रहा है की बच्चों की जान किसने बचाई और पुलिस क्या कर रही थी और भी इन क्राइम रिपोर्टर ने कमाल और बहादुरी का काम ये किया की जब स्थानीय युवा पत्रिका के ऑफिस विरोध दर्ज करने पहुचे और उसको फोटो बताते हुए कहा की बच्चों की जान पुलिस ने नहीं इन युवाओं ने बचाई है तो ये महान खोजी क्राइम पत्रकार कहते है की हम तो पुलिस के हवाले से खबर लगाते । सीधी बात की ये पत्रकार न हो कर पुलिस के खबरी दलाल हो गए।
और जब उदयपुर पोस्ट के रिपोर्टर ने इनसे बात करनी चाहि तो इन्होने अपनी तिसमारी बताते हुए कहा की जो मेने छाप दिया वो ही सही हे जो उखाड़्न है वो उखाड़ लो । और ये जो लोग ऑफिस में आये है वो २० – ३० तो क्या ५०० भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते । ऐसे ही दलाल और फर्जी पत्रकारों की वजह से आज मिडिया पर सवाल खड़े होते है । बांसवाडा में आज हर कोई मिडिया की कार्य शेली पर ऊँगली उठा रहा है । और इसे पुलिस के पाले हुए और बीके हुए पत्रकार कलम को बदनाम कर रहे है । ऐसे लोगों के हाथ में कलम ठीक वेसे ही होती है जेसे किसी बन्दर के हाथ में उस्तरा आजाना ।

फोटो में साफ़ दिख रहा है कि स्कूली वें में बच्चों की जान पुलिस ने नहीं और वहां के युवाओं ने बचाई
फोटो में साफ़ दिख रहा है कि स्कूली वें में बच्चों की जान पुलिस ने नहीं और वहां के युवाओं ने बचाई

इन युवाओं ने दिखाई अपनी जाबांजी :
जेसे ही वेन में से धुँआ निकला और ड्राइवर वेन छोड़ के भागा तो बच्चो और महिलाओं के रोने चिलाने की आवाज़ सुन कर वहां खड़े युवा शाहिद खान उर्फ़ पप्पू स्टेरिंग पर बैठ गया तथा अन्य, युवक नादिर सिन्धी, तौफिक सिन्धी, अनीस पिंटू खान , सैयद जुबेर अली , ज़हिर अहमद , दौड़ कर आये और बच्चों को बहार निकल और वें को धकेल कर दूर किया |

 

गोले में खड़े तमाशबीन बने पुलिस कर्मी
गोले में खड़े तमाशबीन बने पुलिस कर्मी

फतह सागर 6 फिट पार , लिंक नहर से पानी लगातार

4184_fsagar
उदयपुर। स्वरूपसागर लिंक नहर से पानी की आवक जारी रहने से 13 फीट पूर्ण भराव स्तर वाले फतहसागर का जलस्तर रविवार सुबह 6 फीट 2 इंच हो गया। लिंक नहर के गेट खोलने से पहले शनिवार सुबह फतहसागर का जलस्तर करीब 4 फीट था। बारिश होने से लेकसिटी के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि रविवार सुबह शहर में थोड़ी धूप खिली रही, लेकिन बादलों की मौजूदगी अभी भी बनी हुई है।

fatah sagarजलसंसाधन विभाग के एक्सईएन गोपाल दाणा ने बताया कि सीसारमा नदी से पीछोला में आवक बनी हुई है। पीछोला में सीसारमा से आवक बनी रहेगी तब तक लिंक नहर से पीछोला का पानी फतहसागर की ओर डायवर्ट होता रहेगा।

इधर पीछोला का जलस्तर रविवार सुबह 9 फीट 3 इंच था। सीसारमा नदी में नांदेश्वर चैनल के साथ ही देवास टनल से भी पानी की आवक हो रही है। फतहसागर में लिंक नहर के साथ ही मदार नहर से मामूली आवक अभी जारी है।

इधर कैचमेंट में बीती रात तेज बारिश होने से गोवर्धन सागर पर चादर चलने का क्रम रविवार को भी बना रहा।

बीती रात हुई बारिश से बड़ी तालाब का जलस्तर बढ़कर 12 फीट, मदार छोटा तालाब का 16 फीट 11 इंच, मदार बड़ा तालाब का 9 फीट 6 इंच, उदयसागर का 17 फीट 3 इंच हो गया है। जयसमंद सहित अन्य जलाशयों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।

पानी देखने झील व सीसारमा नदी किनारे लगी लोगों की भीड़ :

लंबे समय बाद झीलों में रफ्तार से पानी की आवक होने से रविवार को सुबह से ही पीछोला व फतहसागर किनारे पानी देखने वालों की भीड़ लगी रही। सीसारमा नदी के किनारे भी सुबह से लोगों का पहुंचना बना रहा।

rain-udaipur3 rain-udaipur4