गीतांजलि मेडिकल कोलेज में काउंसलिंग के दौरान फर्जीवाड़े का आरोप

उदयपुर। गीतांजलि मेडिकल कोलेज की काउंसलिंग के दौरान छात्रों और अभिभावकों ने गीतांजलि प्रशासन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगते हुए खूब हंगामा मचाया। आज सुबह से ही डबोक स्थित फार्मेसी कॉलेज में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज की काउंसलिंग चल रही थी। काउंसलिंग के दौरान आए छात्र और अभिभावकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
बेटे के एडमिशन के लिए आए पवन गोयल ने बताया कि गीतांजलि प्रशासन पूरी तरह से फर्जीवाड़ा कर रहा है। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर 95 प्रतिशत वालों को बुलाया था, जबकि यहां पर 75 प्रतिशत वाले छात्रों की भी काउंसलिंग हो रही है। इनको यहां लिस्ट लगानी चाहिए, जबकि न तो यहां न ही वेबसाइट पर कोई लिस्ट है।
गीतांजलि का पूरा परिसर छोड़कर यहां डबोक बुलाने पर भी छात्रों और अभिभावकों में रोष था। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि गीतांजलि प्राशासन ज्यादा से ज्यादा रुपए लेकर एडमिशन करना चाहता है। इसलिए ये इतनी सारी घपलेबाजी कर रखी है । गीतांजलि के प्रवक्ता चंचलेश भट्ट ने सारे आरोपों को नकारते हुए कहा कि कोई विवाद नहीं है। बस कुछ छात्रों और अभिभावकों को गलत फहमी थी। लिस्ट नहीं लगाने पर रोष था, जो कि हमने चस्पा कर दी है। काउंसलिंग डबोक में कराने के पीछे भट्ट ने तर्क दिया कि मरीजों और मेडिकल छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान न हो। इसलिए काउंसलिंग डबोक में रखी गई।

बांसवाड़ा अंजुमन सदर को सरेआम गोली मारी

photo (2)उदयपुर। बांसवाड़ा के नबीपुरा में अंजुमन सदर हुसैन खान उर्फ अब्बू लाला (४०) को एक बदमाश ने रिवाल्वर से गोली मार दी। यह घटना आज सुबह साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। गोली अब्बू लाला के कनपटी पर लगी। उसे गंभीर हालत में उदयपुरमें रेफर किया गया है जहाँ उन्हें अमेरिकन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और हालत खतरे के बहार बताई जा रही है । यह वारदात पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दी गई।
सूत्रों के अनुसार बांसवाड़ा के हुसैनी चौक (अहमदपुरा) निवासी अंजुमन सदर अब्बू लाला आज सुबह कमेटी सदस्यों के साथ नबीपुरा में रमजान के लिए चंदा एकत्र कर रहा था, तभी अयूब डकैत नामक युवक रिवाल्वर लेकर आया, जिसने अब्बू लाला की सिर को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली अब्बू लाला की कनपटी पर लगी।
फायरिंग करने के बाद अयूब वहां से भागा, जो पास के घर में जा छुपा। घायल होने के बाद भी अब्बू लाला हमलावर अयूब डकैत के पीछे भागा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने कुछ ही देर बाद हमलावर अयूब डकैत को गिरफ्तार कर लिया ।
उल्लेखनीय है कि किसी लेन-देन के मामले को लेकर पपन खान नामक युवक पर पिछले दिनों जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें पपन खान का हाथ कट गया था। सदर पर हुए हमले को उस घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस वारदात के बाद नबीपुरा और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है और तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इन इलाकों में जाब्ता तैनात किया है।
:पुरानी रंजिश को लेकर अब्बू लाला पर फायरिंग की गई है। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिवाल्वर बरामद कर ली है। अब्बू लाला की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल में रेफर किया गया है।
-विक्रमसिंह राठौड़, थानाधिकारी कोतवाली

रणबीर के साथ बिकनी में दिखीं कटरीना

1865200
मुंबई। बॉलीवुड के दो सितारे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ बेशक हमेशा अपने रिलेशनशिप के बारे में बोलने से बचते रहे, लेकिन एक मैगजीन ने दोनों की कुछ तस्वीरें प्रकाशित करके इस रिलेशनशिप को जगजाहिर करने में अहम भूमिका निभाई है।
स्पेन के आईबिजा बीच पर खींची गई तस्वीरों में दोनों कलाकार मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। तस्वीरों को देखकर कोई भी दोनों के रिलेशन में होने की बात से इनकार नहीं कर सकता।
मैगजीन के मुताबिक ये तस्वीरें तब ली गई थीं जब दोनों स्पेन में इस महीने छुटि्टयां मनाने गए थे। अभी दोनों बॉम्बे वेल्व नामक एक फिल्म में साथ साथ काम कर रहे हैं।
रणबीर और कटरीना की ऎसी तस्वीरे पहले भी आ चुकी हैं। कई बार दोनों के साथ इनके माता-पिता को भी देखा गया है। इससे लगता है कि इनके माता-पिता भी दोनों के रिलेशनशिप से वाकिफ हैं। हालांकि अभी भी दोनों कलाकार इन तस्वीरों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

शहर विधायक बाल-बाल बचे

vidhyakउदयपुर। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया आज सुबह एक हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। आज सुबह वे गुलाबबाग में मॉर्निंग वॉक करने गए, जहां वॉटर वक्र्स के ऑफिस के सामने उनकी गाड़ी खड़ी की गई थी। वे कुछ ही देरी पर गए थे कि पीछे से एक विशाल पेड़ उनकी गाड़ी पर गिर गया। सूत्रों के अनुसार शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया साढ़े आठ बजे पार्षद पति दीपक बोल्या के साथ रोजाना की तरह गुलाबबाग मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। उनकी गाड़ी वॉटर वक्र्स ऑफिस के सामने खड़ी की गई। कटारिया और बोल्या गाड़ी से कुछ ही दूरी पर गए थे कि पीछे से एक विशाल पेड़ उनकी गाड़ी पर जा गिरा। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई हैं। बाद में नगर निगम के कर्मचारी आए और जेसीबी से पेड़ को हटाया तथा गाड़ी को बाहर निकाला गया।

पैंथर से गाँव वालों में फैला डर

images (16)उदयपुर। शहर के नजदीकी गांव विजनवास में पैंथर ने बीती रात तीन बकरियों का शिकार किया। इसमें से एक को तो मौके पर ही साफ कर गया जबकि दो को घसीट कर तालाब किनारे झाडिय़ों में छिपा दिया। ग्रामीणों की निशानदेही पर वन विभाग ने झाडिय़ों के सामने स्थित पेड़ पर मचान तैयार किया है। जिस पर गुरुवार रात से निगरानी रखी जाएगी। यदि पैंथर इन बकरियों को खाने आएगा तो इसे पकडऩे का प्रयास किया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पैंथर को पकडऩे के लिए जाल लगाया जा रहा है। पैंथर जैसे ही इन बकरियों को खाने आएगा वैसे ही उस पर जाल डालकर पकड़ लिया जाएगा। इधर, ग्रामीणों में पैंथर का खौफ बढ़ता ही चला जा रहा है। लोगों का शाम होते ही घर से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासी भैरु लाल ने बताया कि बीते दो सप्ताह में यह पैंथर तीन गाय, दो भैंस, तीन बकरियों को निशाना बना चुका है।

इधर विभाग के मोहम्मद यासिन ने बताया कि पैंथर इतना चालाक है कि इसके लिए जो पिंजरे लगाए गए हैं, उसमें वो आता ही नहीं है। भले ही उसमें उसकी पसंद का शिकार क्यों न हों। पैंथर के हमला करने का समय भी निश्चित नहीं है। इससे भी बढ़ा कारण यह है बरसात के इस मौसम में उसके पग मार्क भी आसानी से नहीं मिल रहे हैं। तालाब किनारे तो इन्हें आसानी से पहचान लिया जाता है, लेकिन जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर इन पग मार्क को पहचानना मुश्किल हो जाता है।

शहर में मुसला धार बारिश

akउदयपुर। शहर में गुरुवार दोपहर एक बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया। इस दौरान शहर पूरी तरह से थम गया। देहलीगेट, चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, अमल का कांटा, उदियापोल क्षेत्र में एक से दो फीट तक पानी भर गया। पानी में कई वाहन बंद हो गए। स्कूलों की छुट्टी के समय तेज बारिश होने से बच्चे व अध्यापक स्कूल में ही अटक गए। बारिश से अरावली पहाड़ों से झरने लगे और नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो गया। सिचाई विभाग के अनुसार दिन में ३३मिमि बारिश हुई और ऊपर केचमेंट एरिया में अछि बारिश होने से पिछोला में गिरने वाली सीसारमा भी चार फिट तक बह कर पिछोला में गिरी
rain2
इससे पहले शहर व आसपास क्षेत्र में दोपहर 12.30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे कई जगह पेड़ भी गिर गए। काली घटाओं से दोपहर में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को लाइटें लगानी पड़ी। शहर में यूनिवर्सिटी रोड, शास्त्री सर्कल, चेतक चौराहा, फतहसागर, देवाली में भी तेज बारिश हुई। बारिश तेज होते ही चौराहों व सड़कों पर यातायात थम गया। दो पहिया वाहन चालकों को सरकारी भवनों की छत के नीचे शरण लेनी पड़ी। चार पहिया वाहनों की गति भी धीमी पड़ गई।
वहीं दूसरी ओर मौसम के सुहाना होते ही स्कूल कॉलेज से बाहर आए छात्र-छात्राएं लुत्फ लेने के लिए फतहसागर पाल पर पहुंच गए। यहां लोगों ने बारिश में भीगकर मौसम का लुत्फ उठाया।

कई क्षेत्रों में बिजली गुल : तेज बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सरकारी दफ्तरों में अंधेरा छाने से कामकाज ठप हो गया।

टोने-टोटकों के चक्कर में महापौर!

rajni-dangiउदयपुर। नगर निगम की महापौर श्रीमती रजनी डांगी इन दिनों टोने-टोटकों के चक्कर में हैं। वास्तु विशेषज्ञों की सलाह पर महापौर डांगी ने अपना ऑफिस अब आयुक्त के कमरे में लगा दिया है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि महापौर की सभी समस्याओं का कारण निगम कार्यालय में स्थित उनका ऑफिस है। बहरहाल वास्तु विशेषज्ञों की बात सच भी मान ली जाए, तो अब संकट के बादल नव नियुक्त आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ पर मंडराने लग गए हैं। महापौर को अपने वास्तु विशेषज्ञों पर इतना भरोसा है कि उन्हें लग रहा है कि इससे उनके आगे का कार्यकाल सुधर जाएगा और अपने जो दूश्मन बने बैठे हैं। वो भी फिर से उनके साथ हो जाएंगे।
अब आयुक्त वास्तु दोष युक्त कक्ष में
महापौर ने अपना वास्तु दोष तो दूर कर लिया, लेकिन नव नियुक्त आयुक्त को उसी वास्तु से दोष युक्त कमरे में ही छोड़ दिया, जिससे लगता है कि उन पर संकट के बादल आने वाले हैं। क्योंकि वास्तु दोष के चलते अब अगर आयुक्त ने विकास के कामों की अनदेखी की और रूचि नहीं ली, तो फिर आयुक्त के कक्ष को कहां शिफ्ट किया जाएगा।
पिछले तीन दिन से चर्चा:
महापौर का वास्तु दोष के लिए किया गया बदलाव नगर निगम व शहर कि राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई इसको मजाक में ले रहा है, तो कोई व्यंग्य कसते हुए चुटकी ले रहा है। कइयों का मानना तो यह है कि 18 साल बाद बदलाव हुआ है, तो शायद अब आने वाले नये महापौर शायद कांग्रेस के ही हो। कोई कहता है कि अब किसी तांत्रिक, पीर या फकीर को भी बुला लो, ताकि बचा हुआ शेष दोष भी निकल जाए और शहर का

मोसमी बिमारियों का प्रकोप, अस्पताल में लगी कतारें

_DSC0870
उदयपुर। बारिश और उमस के मौसम के चलते शहर में वायरल, गले का संक्रमण,निमोनिया , अस्थमा, एलर्जी की समस्या बढ़ गयी है। बदले मौसम से पनपे वायरस का नतीजा है। की महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पिछले सप्ताह से मलेरिया और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। जनरल आउट दौर में फिजिशियन के कक्ष में मरीजों कि लम्बी कतारें लगी हुई है । उदार बाल चिकित्सालय में भी माता पिटा अपने बीमार बच्चों को गोद में उठाय लम्बी कतार में लगे हुए है। चिकित्सकों के अनुसार बारिश में भीगने के बाद लम्बे समय तक गिले कपड़ों में ही रहना बीमार कर रहा है।
एम्बी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.माहूर ने बताया कि मोसम में बदलाव से जहाँ मलेरिया और वायरल ने अपने पेर पसरे है वहीँ दमा के मरीज २० प्रतिशत तक बढ़ गए है।निजी चिकित्सलत अमेरिकन गीतांजलि आदि में भी मरीजों कि संख्या में इजाफा हुआ है। शिशु रोग विशेसग्य के अनुसार मोसम में बदलाव के साथ ही बीमार बच्चों कि संख्य में ३० से ४० प्रतिशत तक कि बढ़ोतरी हुई है ।

चिकित्सको कि राय में ये रखें ध्यान :
*बरसात में भीगने के बाद लम्बे समय तक गिले कपड़ों में नहीं रहें ।
*बच्चों को बरसात में नहीं भीगने दें
*बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर कि सलाह लें। गला ख़राब होने पर ठन्डे तरल पदार्थ नहीं लें,।
*मच्छरों और बारिश से पैदा होने वाले कीटों से सुरक्षा रखे ।

टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज होगी बिजली संबंधित शिकायतें

उदयपुर. जयपुर, अजमेर की तर्ज पर उदयपुर में एवीवीएनएल वृत कार्यालय में फिर से कॉल सेंटर पर विद्युत संबंधित शिकायतों को दर्ज किया जाएगा। यह सेंटर बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज कर शीघ्र ही समस्याओं का समाधान भी करेगा। एवीवीएनएल अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर वृत कार्यालय में काल सेंटर खुलने से शिकायतों पर पैनी नजर रहेगी।

दल नियुक्त: एवीवीएनएल अधिकारी ने बताया कि कॉल सेंटर पर विद्युतकर्मियों का एक दल नियुक्त किया गया है। यह दल शहर के किसी भी हिस्से से मिलने वाली बिजली संबंधी शिकायतों का तुरंत पहुंचकर समाधान करेगा। जबकि यही सेंटर जिलेभर के लिए हेल्पलाइन के रूप में काम करेगा। जिलेभर से मिलने वाली बिजली संबंधी शिकायतों को दर्ज कर शीघ्र ही उनका निदान किया जाएगा।

मास्टर प्लान को ले कर शहर के विकास पर सुझाव मांगे

master planउदयपुर. शहर के ढांचागत विकास को दिशा देने के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान ड्राफ्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है। मास्टर प्लान के प्रारूप को लेकर आमजन से आपत्तियां, सुझाव मांग लिए गए हैं। जनता को सुझाव आपत्तियों देने के लिए एक माह का समय दिया गया है। आमजन यूआईटी में मास्टर प्लान का प्रारूप देख भी सकेंगे।

2031 तक के लिए बनाए गए इस मास्टर प्लान को प्रदेश के चीफ टाउन प्लानर एन. के. खरे और डिविजनल कमिश्नर डॉ. सुबोध अग्रवाल ने जारी किया। खरे ने कहा कि आमजन ज्यादा से ज्यादा योग्य सुझाव दें।

वहीं, डिविजनल कमिश्नर ने अधिकारियों से भी सुझाव मांगे। यूआईटी चेयरमैन ने कहा कि समय पर सुझाव देने की सभी पहल करें। जिससे कि मास्टर प्लान व्यवहारिक बन सकें।

वरिष्ठ नगर नियोजक ने बताया कि मास्टर प्लान में उदयपुर के 125 राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। प्लान में पेरा फेरी क्षेत्र 650 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा। इसमें 125 गांव शामिल होंगे।

अभी वर्ष 2022 तक के लिए मास्टर प्लान बना हुआ है। यूआईटी सचिव डॉ.आरपी शर्मा व कंसल्टेंट दीपेंद्र ने मास्टर प्लान की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कलेक्टर विकास भाले, यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना, मेयर रजनी डांगी और वरिष्ठ नगर नियोजक सतीश श्रीमाली भी मौजूद थे।