जूते के तलवों से बरामद हुई स्मैक की पुडियां

0

images (1)राजसमन्द, में नशीले पदार्थो की रोकथाम को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राजसमंद-भीलवाडा क्षेत्र में स्मैक के मुख्य सप्लायर्स सहित दो को गिरफ्तार कर बडी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर जिला विशेष शाखा एवं कांकरोली थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबीर की सूचना पर विशेष शाखा एवं दल में शामिल पुलिसकर्मी गौमाता चौराहा से भीलवाडा की ओर से आ रही एक रोडवेज बस का लगातार पीछे रहे। बताया गया कि रोडवेज बस मुखर्जी चौराहा पर रूकी इसी दौरान उसमें से उतरे यात्री पोटला निवासी गनी मोहम्मद पुत्र जमाल मोहम्मद की तलाशी ली। दौराने तलाशी गनी मोहम्मद के जूतों के तलवों से नशीले पदार्थ की करीब ४५ पुडिया बरामद हुई। इन पुडियों में करीब छह से सात ग्राम स्मैक भरी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि गनी मोहम्मद के पास पुडिया में दो पुडिया बम्पर पाउच के मानिंद थी जो कि राजनगर में सप्लाई करने वाले डीलर को सौंपी जानी थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गनी मोहम्मद राजसमंद-भीलवाडा जिले का मुख्य सप्लायर है। गनी मोहम्मद मध्यप्रदेश व प्रतापगढ जिले से स्मैक लाकर राजसमंद, आमेट, देवगढ, नाथद्वारा, सप्लाई करता है। बताया गया कि गनी मोहम्मद के खिलाफ भीलवाडा जिले में कई मामले में दर्ज है। गनी मोहम्मद से प्राप्त पुडियां में मौजूद नशीले पदार्थ का बाजारी मूल्य डेढ से पौने दो लाख रुपए आंका गया है। इधर गनी मोहम्मद की सूचना पर सप्लाई लेने आए राजनगर क्षेत्र के सप्लायर्स जफर उर्फ बादशाह पिता अकबर मोहम्मद निवासी राजनगर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

क्यों महत्वपूर्ण है महाशिवरात्रि की पूजा?

ekling ji

देश भर में आज क्लिक करें महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है.

शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा है. भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे हैं.

शिव नगरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर और हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

गुजरात के सूरत, उमरग्राम, जूनागढ़ के शिवमंदिरों में विशेष कर रुद्राक्ष के मोती और घी से बने शिवलिंग को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं.

सूरत में 31.25 फीट उंचा और उमरग्राम में 21 फीट ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनाया गया है. इन्हें बनाने में 30 लाख से ज्य़ादा रुद्राक्ष की मोती का इस्तेमाल किया गया है.

पड़ोसी देश नेपाल में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहां के विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाल और भारत से लाखों श्रद्धालुओं वहां पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

पशुपतिनाथ मंदिर को पाँचवीं सदी में बनाया गया था और इसे हिंदुओं के एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के रुप में जाना जाता है.

इस बार का महाशिवरात्रि त्यौहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका संयोग कुंभ मेले के साथ पड़ा है. आज ही कुंभ का आख़िरी स्नान भी है.

 

आज की पूजा का महत्व?

ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की शादी हुई थी. जिस कारण क्लिक करें महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व बहुत ज्य़ादा माना जाता है.

धर्म के जानकारों के अनुसार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष के एकादशी, यानी फरवरी-मार्च के महीने में पड़ने वाला ये त्यौहार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव का अंश प्रत्येक शिवलिंग में पूरे दिन और रात मौजूद रहता है.

शिवपुराण के अनुसार सृष्टि के निर्माण के समय महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि में शिव अपने रूद्र रूप में प्रकट हुए थे.

धर्मशास्त्रियों के मुताबिक आज के दिन ग्रहों की दशा कुछ ऐसी होती है कि मानव शरीर में प्राकृतिक रूप से ऊर्जा ऊपर की ओर चढ़ती है.

वे लोग जो अध्यात्म मार्ग पर हैं उनके लिए महाशिवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण है.

योग परंपरा में शिव की पूजा ईश्वर के रूप में नहीं बल्कि उन्हें आदि गुरु मानकर किया जाता है.

वे दुनिया के पहले गुरु माने जाते हैं जिनसे ज्ञान की उत्पत्ति हुई थी.

दुनिया का सबसे सस्‍ता मोबाइल फोन, कीमत महज 90 रुपए

0

एक ओंर जहां कंपनियों महंगे से महंगा स्‍मार्टफोन बाजार में ला रही है वहीं कम कीमत के हैंडसेट बनाने वाली अल्‍काटेल ने दुनिया का सबसे सस्‍ता मोबाइल बनाने का दावा करते हुए OT-232 नाम का हैंडसेट बाजार में उतारने की घोषणां की हैं। अल्‍काटेल के OT-232 हैंडसेट में टेक्‍ट मैसेज करने के साथ कलेंडर कैलकुलेटर, गेम्‍स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर एफएम रेडियो का मजा भी ले सकता है।

09-url

दोस्‍तों हम आपको बता दें कंपनी का दावा है ये दुनिया का सबसे सस्‍ता मोबाइल फाने है जिसकी कीमत 90 रुपए है। अल्‍काटेल के अनुसार इस फोन को इस साल क्रिसमस के मौके पर इसे बाजार में उतारने की योजना है। OT-232 एक तरह का फीचर फोन है जिसका इस्‍तेमाल केवल कॉल करने और एसएमएस करने के लिए किया जा सकता है।

कुख्यात गेंगस्टर रशीद गिरफ्तार

rashidउदयपुर, इमरान उर्फ़ टोक्यों का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में फरार इनामधारी शातिर बदमाश को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 16जून 11 को खांजीपीर निवासी इमरान उर्फ़ टोक्यों का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी शातिर इनामी बदमाश नीम का चोक सिलावटवाडी निवासी रशीद खॉ पुत्र मुन्ना खां व उसके साथी चित्तोडा का टींबा निवासी फिरोज उर्फ़ दाडी पुत्र मोहम्मद यासीन फरार चल रहा था। इस मामले में मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने बुधवार रात में चित्तौड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी रशीद के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 35 से अधिक अपराधीक मामले दर्ज है। तथा 18 जून 11 को आपसी रंजिश वश रशीद व साथी खांजीपीर निवासी इमरान उर्फ़ टोक्यों का अपहरण कर रशीद के मकान पर ले गये जहां उसकी हत्या कर शव महाराणा भूपाल चिकित्सालय आपातकालिन इकाई के बाहर छोड कर फरार हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने अनुसंधान कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जबकि आरोपी रशिद फरार था। जिसकी गिरफ्तार के लिए गत दिनों राज्य के डी जी ने उसकी सूचना देने वाले को 50 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की थी। बुधवार को आरोपी भीलवाडा से चित्तौड होते हुए इन्दोर की तरफ जा रहे थे। जिन्हें एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया।

 

उत्साह से मनाया अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस

गोष्ठियों का आयोजन हुआ

नारी शक्ति का हुआ सम्मान

उदयपुर, समूचे अंचल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठियां हुई तथा रैलिया निकाली गई।

महिला उत्पीडन को रोकने हेतु हमें अपनी मानसिकता में बदलाव करना होगा साथ ही महिला को आत्मनिर्भर, निर्भयी एवं स्वयं की रक्षा करने में सक्षम बनाना होगा। उक्त विचार भारतीय प्रौढ शिक्षा संघ की राजस्थान राज्य शाखा एवं लॉयन एरिस्ट्रोकेट क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला परिचर्चा में ‘‘महिला उत्पीडन एवं समाधान विषय‘‘ पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

नारायण सेवा संस्थान की ओर से सेक्टर-४ स्थित मानव मंदिर में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली व संस्थान में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा चौहान तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना शर्मा व जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजु वर्मा थी। अध्यक्षता संस्थान की सहसंस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल ने की। संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि समारोह में कुल ३५ महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विश्व महिला दिवस के अवसर पर अलख नयन मन्दिर नेत्र संस्थान व हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड चन्देरिया स्मेल्टिंग कॉम्पलैक्स इकाई द्वारा आज डगला का खेडा गॉव में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ११५ महिलाओं की नि:शुल्क नेत्र जाँच की गई। शिविर में २३ महिलाओं का नेत्र ऑपरेशन हेतु चयन कर अलखनयन मंदिर लाया गया। जहंा नेत्र विशेषज्ञ एंव संसथान के मेडीकल डायरेक्टर डॅा.एल.एस.झाला व उनकी टीम द्वारा नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण कर मोतियाबिन्द का ऑपरशन किया गया। सभी २३ मरीजों को नि:शुल्क चश्में वितरित किए गए।

 

मेडीकल छात्रों ने नर्सिंग कर्मियों को पीटा

आरोपी छात्र शराब पीए हुए थे

नर्सिंगकर्मियों ने प्रदर्शन कर सख्त कार्यवाही की मांग की

उदयपुर, महाराणा भूपाल चिकित्सालय के आपातकालिन इकाई में शुक्रवार तडके तीन मेडीकल कॉलेज के तीन छात्रों ने शराब के नशे में नर्सिंग कर्मी से मारपीट की घटना को लेकर नर्सिंग व जीएनएम के छात्रों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया व प्रदर्शन किया तथा आरोपी रेजिडेन्टों के विरूद्घ कार्यवाही की मांग की।

DSC_6990

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तडके नर्सिंग छात्र मनीष शर्मा आपात इकाई में डयूटी पर था उनके साथ सेंकड ग्रेड नर्स भूपेन्द्र ङ्क्षसह भी डयूटी पर था। करीब ढाई बजे तीन एमबीबीएस के छात्र घायल अवस्था में उपचार के लिए आये और तीनों शराब के नशे में थे। तीनों छात्रों ने मामूली कहासुनी पर मनीष और भूपेन्द्र से मारपीट शुरू कर दी और मनीष का गला दबा दिया व लातों घंूसो से बुरी तरह से पीटा। मनीष के शरीर पर गंभीर चोटे आई। मनीष व भूपेन्द्र ने वहां तैनात होम गार्ड को भी मदद के लिए बुलाया लेकिन किसी ने छुडाने में मदद नहीं की यहां तक कि डयूटी दे रहे रेजीडेन्ट चिकित्सक ने भी बीच बचाव नहीं किया। एमबीबीएस के छात्र मारपीट कर फरार हो गये।

 

मारपीट के विरोध में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम का प्रशिक्षण ले रहे करीब २०० से अधिक छात्रों ने शुक्रवार सुबह १० बजे घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस जाप्ता भी मौके पर तैनात किया गया। नर्सिंग कालेज के अध्यक्ष सुभाष मीणा ने बताया कि जब तक मारपीट करने वाले तीनों एमबीबीएस के छात्रों पर पुलिस कार्यवाही नहीं की जाती हडताल जारी रहेगी।

 

दिव्य मदर मिल्क बैंक के ब्रॉशर का विमोचन

मदर मिल्क बैंक जल्द ही साबित होगा मील का पत्थर:डॉ. कौशिक

उदयपुर। महारणा भुपाल राजकीय चिकित्सालय के बाल चिकित्सा ईकाई में संचालित एनआईसीयू में भर्ती नवजात बच्चों को मां का दूध उपलब्ध करवा उनका जीवन बचाने का कार्य कर रहे दिव्य मदर मिल्क बैंक के ब्रॉशर का विमोचन आज बैंक परिसर में किया गया।

broucher

आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.के. कौशिक के हाथो दिव्य मदर मिल्क बैंक के पोस्टर का विमोचन हुआ। विमोचन कार्यक्रम के दौरान बाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. सुरेश गोयल, यूनिट हेड डॉ. देवन्द्र सरीन, जनाना चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. राजरानी शर्मा व मां भगवती विकास संस्थान के निदेशक देवेन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे। पोस्टर में बैंक द्वारा मां के दूध से होने वाले फायदे, स्तनपान से माताओं को लाभ, मदर मिल्क बैंक की भूमिका आदि जानकारीयों को सचित्र शामिल किया गया हैं।

इस अवसर पर आर.एन.टी. मेडिकल के प्रिसिंपल डॉ. एस.के. कोशिक ने कहा कि दिव्य मदर मिल्क बैंक द्वारा दूध के अभाव में मौत का शिकार बन रहे दूध मुहे बच्चों को बचाने के लिए की गई बैंक की स्थापना एवं मुहिम अपने आप में एक अति सराहनीय कदम हैं उन्होने यह भी कहा कि वह दिन दूर नही जब बैक अपने उल्लेखनीय कार्यो के द्वारा प्रतिवर्ष लाखों बच्चों को दूध के अभाव के कारण मरने से बचा कर एक मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बैंक में लगी मशीनों एवं उपकरणों का भी अवलोकन किया तथा बैके के स्टॉफ द्वारा अतिथियों को मशीनों की कार्यप्रणाली एवं संचालन के बारे में जानकारी दी गई।

madhu mehta visit

जिला प्रमुख व सीएमएचओं ने किया अवलोकन:- जिला प्रमुख, उदयपुर मधु मेहता तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.एन. बैरवा ने आज दिव्य मदर मिल्क बैंक का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात अतिथियों द्वारा मां भगवती विकास संस्थान के निदेशक देवेन्द्र अग्रवाल को बैंक की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर इस बैंक की शुरूआत को जच्चा एवं बच्चा दोनों के लिए अत्यन्त लाभकारी बताया।

 

स्वाइन फ्लू से १३ मौतें हो चुकी फिर भी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अम्बा

imagesउदयपुर. एमबी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं। औसतन हर रोज एक पॉजिटिव रोगी सामने आ रहा है। बावजूद इसके भी रोगियों की सुरक्षा और संक्रमण को लेकर अस्पताल प्रशासन गंभीर नहीं है।

सेप्टिक वार्ड को आईसीयू में तब्दील कर रोगियों को रखा जा रहा है। वार्ड को संक्रमण मुक्त करने के लिए भी अब तक कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है। वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है कि सप्ताह में कम से कम एक बार तो वार्ड का फ्यूमीगेशन (संक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया) होना ही चाहिए।

ये हैं अव्यवस्थाएं

 1.अप्रशिक्षित स्टाफ

स्वाइन फ्लू वार्ड में सेवाएं दे रहे चिकित्साकर्मियों को मंत्रालय की तरफ से किसी तरह का विशेष प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। अलग-अलग वार्डो से चिकित्साकर्मियों को बुलाकर सेवाएं ले ली जाती हैं।

 2. नहीं होता कल्चर टेस्ट

कल्चर टेस्ट एक प्रकार का बायोटेक्निकल प्रोसेस है। इससे किसी भी वातावरण में उपस्थित बैक्टीरिया व वायरस की संख्या का अंदाजा लगाया जाता है। स्वाइन फ्लू वार्ड में यह टेस्ट हर सप्ताह होना जरूरी है, जो यहां नहीं होता है।

 3. फ्यूमीगेशन

फ्यूमीगेशन वह प्रकिया है, जिसमें कुछ रसायन की सहायता से हवा में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं को मारा जाता है। इसके इस्तेमाल से दीवारों व फर्श को भी जीवाणु मुक्तरखा जाता है।

 4. बायोमेडिकल वेस्ट

बायोमेडिकल वेस्ट का भी समय रहते निपटान नहीं होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि बायोमेडिकल वेस्ट यानी काम में लिए हुए मास्क, इंजेक्शन, कैप, ग्लव्स, रुई आदि का हर दूसरे घंटे में निस्तारण होना आवश्यक है। अधिक समय तक इनका निपटान नहीं होने से संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है।

 5. सुरक्षा एसेसरीज नहीं

वार्ड में परिजनों की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। सर्जिकल मास्क के भरोसे उनकी आवाजाही होती है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

6. दिशा निर्देश नहीं

वार्ड के बाहर या अंदर कहीं भी रोग या उससे बचाव को लेकर दिशा निर्देश नहीं हैं। इस कारण जिसका मन करा वह वार्ड के अंदर घुस जाता है। इससे आसपास के कई लोग भी परेशान हैं।

दो और रोगियों की मौत

एमबी अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में बुधवार को दो और रोगियों की मौत हो गई। इसमें नाथद्वारा निवासी 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव थी, जबकि 60 वर्षीय मृतक मंदसौर निवासी रोगी की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई थी। इसकी जांच रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या 13 हो गई है। इनका कहना है..

यह बात सही है कि गत कई दिनों से वार्ड में फ्यूमीगेशन नहीं हो पाया है। कल्चर टेस्ट भी लंबे समय से नहीं हो पाया है।

 डॉ. डीसी कुमावत, प्रभारी, स्वाइन फ्लू।

 

 

बजट की १०० घोषणाएं जो आपके लिए है खास

जयपुर।राजस्थान बजट 2013-14 के मुख्य बिंदु पर डालते हैं एक नजर। गहलोत सरकार ने की आम लोगों को ध्यान में रखते हुए किए कई घोषणाएं। हालांकि बजट पेश करने के दौरान विपक्ष ने काफी हंगामा किया। लेकिन गहलोत बजट पढ़ते रहे। बीच-बीच उन्होंने विपक्ष की चुटकी भी ली। कहा, शांति बनाए रखें। पहले बजट सुने और फिर आप बोलें।

 

1. कृषकों को 6 घंटे बिजली देने के लिए राज्य सरकार करेंगी खर्चा वहन।  7359_ashok-gehlot-123

 

2. विद्युत वितरण नियमनों के लिए 3 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।

 

3. कृषि बिजली कनेक्शन नहीं होगा महंगा।

 

4. 75 हजार नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

 

5. कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगाए जाएंगे नए बिजली फीडर।

 

6. 33 केवी के 400 सब स्टेशनों का होगा निर्माण।

 

7. नदियों का पानी बांधों में लाने के लिए भी बनाई जाएगी योजना।1487_1

 

8. जयपुर को एक और मिला मेडिकल कॉलेज।

 

9. 20 हजार चिकित्सकों सहित फार्मासिस्ट की जाएंगी भर्ती।

 

10. 50 हजार परिवारों को दो सीएफल दिए जाएंगे फ्री।

 

11.250 से ज्यादा की आबादी वाले गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।1489_41

 

12. 6 हजार किलोमीटर सड़कों का सुदृढ़ीकरण।

 

13. 546 गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य।

 

14. विश्वबैंक की मदद से गावों को जोड़ा जाएगा।

 

15. आने वाले समय में इसकी कुल 650 करोड़।

 

16.10,337 गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य प्रगति पर ।1489_5

 

17. 31,150 किमी सिंगल लेन सड़कों का कार्य प्रगति पर ।

 

18. श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में चिन्हित सड़कों का सुदृढ़ीकरण।

 

19. बेणेश्वर धाम जाने वाली विशेष सड़क निर्माण नीति निर्माण बनाई जाएगी।

 

20. मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में दवाइयों की संख्या में इजाफा ।1487_2

 

21. दवाइयों की संख्या की 400 से बढ़ाकर 600 की ।

 

22. मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना लागू करने के बाद ओपीडी में बढ़े 46 फीसदी मरीज।

23. सरकारी अस्पतालों में जांचे फ्री होगी ।

 

24. 86 अस्पतालों में ईसीजी, सोनोग्राफी, एक्स-रे की जांच फ्री होगी

 

25. 1 जुलाई 2013 से सभी पीएससी, सिटी डिस्पेंसरी में आवश्यकें जांचे फ्री होगी।1488_3

 

26. 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज की योजना ।

 

27. निशुल्क दवा योजना में दो हजार पदों की स्वीकृति।

 

28. 200 जननी एक्सप्रेस गाड़ियां और चलाई जाएंगी।

 

29. प्रदेश में अंतरजातीय विवाह वाले दंपति को अब पांच लाख प्रोत्साहन दिएं जाएंगे।1490_6

 

30. खासतौर ऊंची जाति और निचली जातियों के बीच विवाह।

 

31. इससे पहले यह प्रोत्साहन राशि पचास हजार रूपए थी।

 

32. बीपीएल महिलाओं को साड़ी और पुरूषों को कंबल बांटे जाने की घोषणा।

 

33. पिछड़ा वर्ग के छात्रों की स्टडी के लिए 150 करोड़ रूपए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की घोषणा की है।

 

34. सिंचाई परियोजना में आगामी वर्ष में 43 हजार सिंचित क्षेत्र का प्रावधान, वर्तमान में किया गया 16692 सिंचित क्षेत्र हुआ है लाभान्वित।

 

35. निशुल्क दवा योजना में 200 दवाओं की संख्या बढ़ेगी।

 

36. अब तक 7 करोड़ 63 लाख मरीज लाभान्वित।1491_7

 

37. हृदय, कैंसर व किडनी का इलाज मुफ्त होगा।

 

38. चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों के 20 हजार पद सृजित होंगे।

 

39. 108 एंबुलेंस की संख्या बढ़ेगी। 200 जननी एक्सप्रेस भी बढ़ेगी।

 

40. जयपुर में एक और मेडिकल कॉलेज बनेगा।

 

41. 1301 चिकित्सा अधिकारी, 258 दंत चिकित्सक की भर्ती चल रही है।

 

42. 8 हजार पद स्वीकृत किए गए है।

 

43. 1 करोड़ का अस्पताल लगाने पर जहां चिकित्सा सुविधाएं कम है 50 प्रतिशत सरकार देगी।1486_10

 

44. बीपीएल परिवारों को अब 1 रुपए किलो गेहूं उपलब्ध करवाए जाएंगे।

 

45. एपीएल परिवारों को 5रुपए किलो आटा दिए जाएंगे।

 

46. पेंशन योजना का होगा सरलीकरण।

 

47. कन्या महाविद्यालय को मिलेगी प्राथमिकता।

 

48.जिला मुख्यालयों पर बनेंगे योग व प्राकृतिक चिकित्सालय

 

49. अल्पसंख्यक बाहुल क्षेत्रों में 20 छात्रावास खुलेंगे।

 

50. वक्फ बोर्ड को 10 करोड़ रुपए की सहायता मिलेगी।

 

51. मदरसा आधुनिकीकरण योजना में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान।3847_18

 

52. 1500 मदरसा पैराटीचर व 1500 शिक्षकों की होगी भर्ती।

 

53. राजस्थान में लागू होगी वृद्धाश्रम योजना।

 

54. देवनारायण योजना के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान।

 

55. अस्पतालों के लेबर रूम का होगा कायापलट। जयपुर में 5 करोड़ मिलेंगे।

 

56. स्कूल और कॉलेजों में शुरू किए जाएंगे गल्र्स के लिए सेल्फ डिफेंस कोर्स।

 

57. जोधपुर में साइंस सिटी की जाएगी स्थापना।

 

58. राज्य के एक वैज्ञानिक को 5 लाख का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

 

59. मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत छोटे कामकारों को दिया जाएगा प्रशिक्षण।

 

60. अजमेर विकास प्राधिकरण का गठन।

 

61. जोधपुर में 111 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे फ्लाइओवर।

 

63. उदयपुर को नगर परिषद से नगर निगम बनाया जाएगा।

 

64. पाली, सीकर और बाड़मेर में नगर विकास न्यास बनेंगे।

 

65. कैलाश मानसरोवर यात्रियों को सहायत राशि 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया जाएगा।

 

66. लाइब्रेरी के लिए अनुदान की घोषणा ।

 

67. 6-10वीं तक के छात्रों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी ।

 

68. राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से स्पोर्ट्स ग्राउंड का निर्माण ।

 

69. सीकर के एक संस्कृत विद्यालय को वुमन महिला महाविद्यालय बनाए जाने की घोषणा ।

 

70. संस्कृत स्कूलों और कॉलेजों को क्रमोन्नत क्रम में पीपीपी मोड पर लिया जाएगा।

 

71. बीकानेर में तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना ।

 

72. विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ की घोषणा ।

 

73. तहसील मुख्यालयों पर निजी सहभागिता से कॉलेज खोले जाएंगे।

 

74. 15 सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे।

 

75. 10 स्नातक कॉलेज, स्नात्तकोत्तर में प्रमोट किएं जाएंगे।

 

76. 1.5 लाख की आय वाले छात्रों को उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना ।

 

77. छात्रों को अब 10 लाख तक एजुकेशन लोन ।

 

78. 5 प्रतिशत ब्याज सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

 

79. जयपुर-फतेहपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज की होगी स्थापना।

 

80. झुंझनूं में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना ।

 

81. जयपुर में तीन करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज की होगी स्थापना

 

82. इसके साथ स्काउट आवासीय विद्यालय खोला जाएगा।

 

83. 25 नई आईटीआई और 10 महिला आईटीआई की होगी स्थापना ।

 

84. 1 हजार प्राथमिक विद्यालय होंगे क्रमोन्नत।

 

85. स्कूलों में लिपिक की पोस्टें होगी सृजित ।

 

86. 20 हजार थर्ड ग्रेड टीचर के नए पद सृजित ।

 

87. 10 हजार सेकेंड ग्रेड टीचर के पद सृजित होंगे ।

 

88. 5 हजार शारीरिक शिक्षकों के पद ।

 

89. 1 हजार नए व्याख्यातों के पद सृजित होंगे।

 

90.वरिष्ठ नगरिकों के लिए तीर्थ यात्रा के लिए विशेष योजना घोषणा।

 

91. रेलवे से अनुबंध कर तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।

 

92. हर साल 25 हजार लोगों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

 

93. पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

 

94.इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना।

 

95. तंबाकू, पान और मसाले पर कर 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया है।

 

96. एससी एसटी लैंड ट्रिब्यूनल के गठन की घोषणा।

 

97. घुमंतु परिवारों के उत्थान के लिए विशेष योजना।

 

98. फल और सब्जी के कर में राहत।

 

99. राजस्थान के साहित्यकारों के लिए लिटरेचर फेस्टिवल की घोषणा।

 

100. किशनगढ़ में हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा

 

रेल्वे क्रांसिग ओवर ब्रीज दिला सकता है ट्राफिक समस्या से निजात

JAIPUR  INDIA   CIRCA MAY 2011  Traffic congestion and street life in the City of Jaipur   2569979   Shutterstock Footageउदयपुर, शहर में बढते ट्राफिक दबाव को देखते ऐलेवेटेड रोड और ओवर ब्रिज की दरकार है ओर इसी के चलते राज्य सरकार ने शहर के बीचो बीच एलीवेटेड रोड की स्वीकृति दे दी। प्रतापनगर चौराहे पर ओवर ब्रिज की भी देर सवेरे स्वीकृति हो जायेगी। अब अगर इण्डिस्ट्रीयल एरिया को जोडने वाले ठोकर रेल्वे क्रांसिग पर ओवर ब्रिज स्वीकृति हो जाता है तो ट्राफिक की समस्या से शहर की निजात मिल जाएगी।

इन दिनों शहर सबसे बडी समस्या बढता ट्राफिक पिछले कई सालों से नगर निकाय कोर्ट चोराहे से उदियापोल तक एलीवेटेड रोड की स्वीकृति की कोशिश कर रहे थे। कई बार आखिरी चरणों तक आकर स्वीकृति रद्द हो गयी लेकिन पिछले दिनों शहर की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी।

प्रतापनगर बाईपास पर ट्राफिक का भारी दबाव व आये दिन दुर्घटनाएं होती रही है इसी को देखते हुए यूआईटी ने बाईपास पर ओवर ब्रिज प्रस्तावित किया जो कि सिर्फ नेशनल हाइवे आथोरेटी ऑफ इण्डिया की स्वीकृति नहीं आने से अटका हुआ है चुकी ओवर ब्रिज नेशनल हाइवे पर बनना है इसलिए उनकी स्वीकृति के बिना काम संभव नहीं है लेकिन अधिकारियों की माने तो यह स्वीकृति जल्दी ही मिलने वाली है। ठोकर चौराहे पर आये दिन रेल्वे क्रासिंग की बंद फाटक से जाम लगता है ओर इसकी वजह से वाहनों का जमावडा सुंदरवास से कुम्हारों का भट्टा तक पहुंच जाता है। इससे निपटने के लिए यूआईटी ने करीब आधा दशक पूर्व आरओबी (रेल्वे ओवर ब्रिज) की योजना बनायी थी। जिसके लिए जमीन भी अवाप्त की जा चुकी थी। लेकिन दो साल पहले शासन सचिव जी.एस.संधु अपने उदयपुर दौरे के दौरान एलीवेटेड रोड के साथ साथ ठोकर चौराहे के ओवर ब्रिज की भी तकनिकी रूप से गलत बता कर निरस्त कर गये है। जिससे राज्य सरकार ने एलीवेटेड रोड की स्वीकृति तो दे दी ठोकर चौराहे को आरओबी पर गौर नहीं किया। यदि अधिकारी और जनप्रतिनिधि थोडी कोशिश करे तो यह बडा कार्य हो सकता है।

ठोकर चौराहे पर ओवरब्रिज इसलिए जरूरी है कि रेल्वे क्रासिंग के उस पार पूरा इंडस्ट्रीयल एरिया के साथ साथ करीब २० गांवों को यह रोड जोडती है इसी वजह से यहां ट्राफिक का दबाव ज्यादा रहता है। और बार बार रेल्वे फाटक बंद होने से जाम लगता है। जो ठोकर चौराहे से सूरजपोल तक रहता है। अधिकारियों ओर विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ठोकर चौराहे पर ओवर ब्रिज बनता है तो ट्राफिक की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है। इस ओवरब्रिज डीपीआर, जमीन अवाप्ती तक का काफी काम हो चुका है । बात सिर्फ राज्य सरकार के सामने प्रभावी ढंग से रखने की है जो जनप्रतिनिधि व अधिकारी चाहे तो कुछ ही दिनों में संभव है।