सोणा आया के सज गयी गलियां बाज़ार

2013-milad-un-nabi-2दुल्हन की तरह सजी लेकसिटी

उदयपुर, अंचल में शुकवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर्व अकीदत एवं जोश खरोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंजुमन चौक में आयोजित दो दिवसीय जश्न गुरूवार रात सम्पन्न हुआ जिसमें ऑलेमाओं द्वारा तकरीरे की गई। शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी का आयोजन हुआ।गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले निकले जुलूसे मोहम्मदी में वतन परस्ती दिखाई दी। युवाओं और बच्चों ने तिरंगा लहराकर भी खुद को गौरवान्वित महसूस किया। जुलूस में अन्य धर्मो के लोगों की ओर से जुलूस का कई जगह इस्तकबाल किया गया। जुलूस में ‘कौन शहरे मक्का में सुबह-सुबह आया है, जिसके नूर से आलम सारा जगमगाया है..’, ‘अक्ल सब की हैरां है, देखकर शहेदीं को ये बशर तो है, लेकिन क्यों न इनका साया है..’ आदि कलाम गूंजते रहे।

शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया जिसमें पूरे शहर के मुस्लिम शमिल हुए। आय$ड एवं पहाडा से जुलूस शास्त्री सर्कल स्थित रेहमानीया मस्जिद पहुचा जहां जुम्मे की नमाज अता करने के बाद यह काफिला हाथीपोल पहंच कर मुख्य जुलूस में शामिल हुआ। अन्य मोहल्लों का जुलूस अंजुमन पहुचा जहां से अपरान्ह पोने तीन बजे जुलूस आरंभ हुआ। जुलूस में घोड़े , उंट गाडी, अन्य वाहनों में सवार बच्चे-युवा धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस बार जुलूस में बच्चों की संख्या अधिक थी। जुलूस अंजुमन से घण्टाघर, मोती चौहट्टा होते हुए हाथीपोल पहुंचा। मार्ग में जगह -जगह जुलूस का स्वागत किया गया। मुस्लिम मोहल्लों में स्वागत द्वार बनाए गए तथा शरबत,खीर आदि की सबीले लगाई गई। हाथीपोल से जुलूस जाटवाडी होते हुए नई पुलिया पहुंचा। नई पुल पर पहली बार आकर्षक सजावट की गई। यहां से अम्बामाता कच्ची बस्ती- आयुवै चौराहा-मल्लातलाई होते हुए जुलूस शाम ६३० बजे ब्रम्हपोल बाहर स्थित इमरत रसूल बाबा की दरगाह पहुंचा जहां चादर पेश कर फातेहा के बाद वतन में अमनों अमान की दुआ के साथ विसर्जित हुआ।

खूब लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस से पूर्व शुक्रवार को निकले जुलूसे मोहम्मदी में युवाओं और बच्चों ने तिरंगे लहराकर राष्ट्र भावना का परिचय दिया। युवाओं की इस पहल को शहरवासियों ने खूब सराहा।
2013-milad-un-nabi-8
2013-milad-un-nabi-12
IMG_0728
IMG_0734

बीमा कार्यालय से नकदी व जेवर चोरी

8576421-cartoon-burglar-isolated-on-white-background-with-copy-spaceउदयपुर, शहर के हिरमणगरी क्षेत्र में सूने मकान से चोरी नकदी व जेवर तथा शहर के बीच देहलीगेट चोराहा पर स्थित बीमा कार्यालय से चोर नकदी चुरा ले गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर ९ वर्मा कोलोनी निवासी आबिद हुसैन पुत्र निजाम हुसैन गुरूवार रात में मकान पर ताला लगा कर परिवार सहित मुखर्जी चोक महपि*ल में गये। वापस लोटे तो मकान में सामान बिखरा प$डा मिला तथा अलमारी से सोने के दो नेकलेस, एयरिंग, ४ चूड़ियाँ , हार, दो अंगूठी, दो लॉकेट, २ चेन, ४ जोडी चांदी के पायजेब तथा ४० हजार की नकदी चुरा ले गये। चोर छत की दीवार में छेद कर निचे आये तथा कमरों का ताला तोड वारदात को अंजाम देकर प*रार हो गये। इस पर आबीद ने चोर के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया।

इसी तरह शहर के मुख्य बाजार देहलीगेट स्थित यूनाइटेड इण्डिया इश्योंरेंस कम्पनी कार्यालय का गुरूवार रात में चोर शटर उंचा कर अन्दर घूसे चोर अलमारी से ३३ हजार ४६३ रूपये नकदी चुरा ले गये। सवेरे कार्यालय पहुचे उप प्रबंधक महेश नगर निवासी अशोक पुत्र मोहनलाल शर्मा ने वारदात की सूचना पुलिस को देकर प्रकरण दर्ज करवाया।

मोबाइल लूटा: हिरणमगरी सेक्टर १४ अरिहंत कॉम्प्लेक्स निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र बलवंत परमार गुरूवार रात में पैदल घर से १०० पि*र रो$ड पर जा रहा था। इस दौरान आये बाइक पर ३ बदमाश उससे मोबाईल लूट ले गये। इस पर सुरेन्द्र ने हिरणमगरी थाना पुलिस में चोर के खिलाप* प्रकरण दर्ज करवाया।

 

ट्रक-पीकअप भिडंत में सात की जान गयी

सभी मृतक उत्तर प्रदेश निवासी

उदयपुर, उदयपुर नाथद्वारा मार्ग पर ट्रक व पीक अप वाहन की आमने सामने भिडन्त में ७ जनों की मृत्यु हो गई तथा ७ जने घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सांय उदयपुर नाथद्वारा मार्ग स्थित बप्पारावल मो$ड पर ट्रक व पीक अप वाहन की आमने सामने भिडन्त हो गई। हादसे में बलराम सिंह, लच्छाराम यादव, जमनालाल पण्डित, बाबा वर्मा, रमेश सिंह, पर्यटन वर्मा की मोके पर ही मृतयु हो गई। तथा दिपुसिंह उर्प* अनुप कुमार सिंह, विजय सिंह राजपूत, रामबहरो सिंह, मनोज, सत्यप्रकाश, कृपाशंकर, कृष्णा यादव घायल हो गये। हादसे के बाद चालक ट्रक छो$ड कर मोके से प*रार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालूराम रावत, पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम दयानंद सारण, सुखेर थानाधिकारी रामसुमेर, कैलाशपुरी चोकी प्रभारी मदनमोहन मय जाप्ता ने मोके पर पहुच कर सभी मृतकों का शव एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया तथा घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां बहरी पण्डित की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर ट्रक चालक के ख्लिाप* प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि पीक अप वाहन में सवार सभी यात्री गोण्डा युपी के रहने वाले हैं तथा पै*री लगा कर कप$डा बेचने का काम करते हैं। सभी भीलवा$डा से कप$डे की गांङ्गे लेकर पीक अप वाहन किराये लेकर उदयपुर की तरप* आ रहे थे। जहां बीच रास्ते बप्पा रावल मो$ड पर उदयपुर की तरप* से आ रहे ट्रक से भिडन्त हो गई।

 

सरकार की आमद मरहबा

मुस्लिम मौहल्ले रोशनी से जगमगाए

milad-nabi

उदयपुर, । हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में शुक्रवार को शहर में एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इससे पूर्व जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों भव्य विद्युत रोशनी की गई है। वहीं अंजुमन में दो दिवसीय महफिले मिलाद का आयोजन किया गया।

 

जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मौहल्लों से जुलूस निकाला जायेगा जो अंजुमन चौक पहुंचेगा जहां से एक विशाल रूप में जुलूस घंटाघर होता हुआ हाथीपोल पहुंचेगा जहां पर जुलूस का स्वागत किया जाएगा। जुलूस वहां से नई पुलिया होता हुआ मल्लातलाई जाकर समाप्त होगा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के मुस्लिम बाहुल्य खांजीपीर, सिलावटवाडी, आयड, रहमान कॉलोनी, हाथीपोल, मल्लातलाई पर भव्य रोशनी की गई है। वहीं जुलूस निकलने वाले मार्गों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विभिन्न स्टालें लगाई गई है जिन पर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

 

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का १२वीं तारीख लगते ही गुरूवार शाम मगरीब के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड गई। आयड में नौजवान सोसायटी द्वारा आतिशबाजी की गई एवं मौहल्ले में एक-दूसरे को बधाई देकर मिठाइयां बांटी गई।

 

वहीं अंजुमन तालिमल इस्लाम द्वारा मुखर्जी चौक में दो दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को भी बाहर से आए औलेमाओं ने मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।

milad-nabi2 milad-nabi3 milad-nabi5 milad-nabi6 milad-nabi7 milad-nabi8 milad-nabi9 milad-nabi10 milad-nabi11 milad-nabi12 milad-nabi13 milad-nabi20

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को जान गवानी पड़ी

 

images (1)उदयपुर, जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के कागमदारडा गांव में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने आए उदयपुर मल्लातलाई निवासी युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर खमनोर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना को लेकर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार उदयपुर के मुल्लातलाई निवासी कालु उर्फ नूर मोहम्मद (३५) पुत्र दीन मोहम्मद का विगत कुछ समय से मूलत: सेमल ग्राम पंचायत के कागमदारडा गांव निवासी विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया गया कि उक्त विवाहिता का पांच वर्ष पूर्व ही नेतावतो का गुढा में शादी हुई थी तथा वह अपने पति के साथ उदयपुर में ही रह रही थी। इसी दौरान कालू उर्फ नूर मोहम्मद से सम्पर्क हुआ था। पुलिस के अनुसार दस दिन पूर्व विवाहिता उदयपुर से नेतावतो का गुढा तथा हाल ही में अपने पीहर कागमदारडा गांव आई थी। इसकी सूचना पर कालू मंगलवार को प्रेमिका से मिलने के लिये कागमदारडा आया। बताया गया कि यहां आने के बाद कालू अपनी प्रेमिका को जबरन ले जाने लगा तो विवाहिता की मां ने उसका विरोध करते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। और इसके बाद उदयपुर में ही अन्य व्यवसाय में लगे विवाहिता के पिता पृथ्वी सिंह व भाई इंदर सिंह को सूचना दी।

बताया गया कि सूचना मिलने पर दोनों करीब साढे तीन बजे कागमदारडा पहुंचे और कालू को बंद कमरे से बाहर निकाला तो कालू ने अपने पास मौजूद रिवॉल्वरनुमा हथियार को पृथ्वी सिंह व इंदर सिंह पर तान दिया। बचाव के तौर पर उन्होंने कूंट से वार किया जिससे कालू का हाथ कट गया और इसके बाद कूंट से सिर पर वार किया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।

गरीबों दुःख समझने वाले दिनेश तरवाडी का निधन

रिपोर्ट -अब्दुल लतीफ़

 

dinesh tarvadiअब नहीं सुनाई देगी “जय मत दी ” की आवाज़

अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष हमेशा गरीबों की समस्याओं को निपटाने का प्रयास किया

उदयपुर, खुश दिली से “जय माता दी” के साथ स्वागत करने वाले

दिनेश तरवाडी के निधन पर लेक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अख्तर खान और महामंत्री मनु राव ने भी उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के साथ दुःख व्यक्त किया है ।

 

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी (53) का मंगलवार को हृदय गति रूकने से जयपुर के साकेत हॉस्पीटल में निधन हो गया। जयपुर में वे अपने सरकारी निवास पर रूके हुए थे जहां शाम को उन्हें सीने में दर्द होने पर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। तरवाडी के निधन पर उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा, डॉ. गिरिजा व्यास, पंकज शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख सहित कांग्रेस नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। तरवाडी उदयपुर के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित ढेबर कॉलोनी में रहते थे।

अपनी जिन्दादिली और खुश मिजाजी के लिए जाने जानेवाले दिनेश तरवाडी

पिछले एक करीब एक वर्ष पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बने उसके बाद से वे हमेशा गरीब तबके के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में तत्पर रहे। जमीन से जुडे होने के कारण तरवाडी एक गरीब का दुख अच्छी तरह से समझते थे। उदयपुर में जब हाईकोर्ट के आदेश के बाद झील किनारे बने अवैध निर्माणों को तोडने के निर्देश मिले थे। इस पर किसी राजनैतिक पार्टी के नेता या पदाधिकारी ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया था। जब तरवाडी उदयपुर आए तो झील किनारे निवासरत चिन्हित लोग उनसे मिले तो वे उन्हें लेकर जयपुर मुख्य मंत्री गहलोत के पास पहुंचे और समस्या से अवगत कराया। मु यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद लोगों को राहत मिली थी।

इसके अलावा दिनेश तरवाडी अपने जयपुर प्रवास के दौरान उदयपुर के पत्रकारों के प्लॉट आवंटन मामले को लेकर शासन सचिवालय पहुंच उनसे इस मामले में जल्द से जल्द प्लॉट आवंटन के लिए भी अधिकारियों के साथ वार्तालाप करते थे।

दिनेश तरवाडी के निधन पर लेक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अख्तर खान और महामंत्री मनु राव ने भी उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के साथ दुःख व्यक्त किया है ।

दिनेश तरवाडी भगवान में बहुत आस्था रखते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल का अधिकांश समय शक्ति नगर कॉर्नर पर स्थित एक मंदिर पर बताया। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बनने के बाद भी जब भी वे उदयपुर आते वे अपने दिन की शुरूआत इस मंदिर में प्रार्थना एवं पूजा पाठ करने के बाद ही किया करते थे।
श्री तरवाड़ी अपने पिछे पत्नी श्रीमती इन्दु बाइर्, पुत्रा रवि, दीपक एवं लाड़ली पुत्राी प्रिति सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये है। पारिवारिक सुत्रों के अनुसार उनकी शवयात्रा उनके निवास स्थान ढेबर कालोनी आईटीआई वाली गली प्रतापनगर के सामने बुधवार को प्रातः 11.30 बजे से शुरु हागीे जो अशोकनगर मोक्ष धाम पहुंचेगी।
मुख्यमंत्राी ने जताया शोक
श्री तरवाड़ी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया और इस विपदा की गढ़ी में उनके परिवार का धेर्य एवं साहस बनाये रखने की परमपिता परमेश्वर से कामना की।

एक करोड की अवैध शराब जप्त

400x300उदयपुर, उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान ऋषभदेव थाना पुलिस ने गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब से भरे तीन वाहनों को जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की बाजार कीमत एक करोड रूपये से अधिक बताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान ऋषभदेव थाना पुलिस को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तेजराज सिंह द्वारा अवैध शराब से भरे ट्रक गुजरात जाने की सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस थानेदार माणकराम ने टीम पिपली रोड पहुंच कर तालाबंदी की। जहां तलाशी के दौरान अवैध शराब से भरे एक ट्रेलर व दो टर्बो को जब्त कर चालक सांचोर निवासी राजू राम पुत्र केहराम, बाडमेर निवासी त्रिलोक राम को गिरफ्तार किया। समाचार लिखे जाने तक एक वाहन में रखी शराब की गिनती करने पर 1000 कर्टन पाये गये जबकि दोनो वाहनों की गिनती जारी है।

 

घरेलू मसालों में छिपा है स्वास्थ्य का राज’: डॉ. औदीच्य

spicesनियमित योग अभ्यास से स्वस्थ्य शरीर संभव

उदयपुर, राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में योग एवं स्वास्थ्य वार्ता के दूसरे दिन महिलाओं की भारी भीड उमडी। शिविर में योगविद् अशोक जैन एवं राजीव भट्ट ने बताया कि नियमित योग का अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहते हुए धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति संभव है।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से माह जनवरी २०१३ से हर माह की २१ से ३० तारीख तक योग एवं स्वास्थ्य वार्ताएं का आयोजन औषधालय के योग कक्ष में किया जा रहा है जिसके तहत घर में पायी जाने वाली लौंग, दाल चीनी, काली मिर्च, सौंठ, मैथी, धनिया, हल्दी, नमक, हींग, अजवाइन, जीरा, सौंफ, राई, इलायची आदि का छोटी-छोटी बीमारियो में उपचार कर बडे-बडे रोगों से बचा जा सकता है। इस मौसम में प्रात: एवं रात्रि में गुनगुना पानी पीने से जुकाम, खांसी एवं बुखार आदि रोगो से बचा जा सकता है। साथ ही नियमित तुलसी पत्र के प्रयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है एवं शरीर स्वस्थ रहता है। औदीच्य ने कहा कि घरेलू मसालों में ही मनुष्य सम्पूर्ण स्वास्थ्य छिपा हुआ है, अत: इनका प्रयोग नित्य करना चाहिए। यह शिविर रोजाना सायं ४.३० से ५.३० तक चलेगा। शिविर में योगविद् संजय दीक्षित, डॉ. राजीव भट्ट, पुलकित वत्सल पण्ड्या, अशोक जैन आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पोस्टर व प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिताओं के जरिए दिया बौद्घिक क्षमता का परिचय

animator-clip-artउदयपुर, आशापुर्णा ग्रुप द्वारा संचालित बुद्घा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्युशन्स में आज एक पोस्टर व प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने ‘मेरी स्ट्रीम-मेरा केरियर ‘विषय पर पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।

संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. लोकेश भट्ट ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता दो केटेगरी हस्त निर्मित व डिजिटल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विविध माध्यमों तथा फोटो, कलर, प्रिंट्स, कटआउट्स, का प्रयोग कर अपनी कैरियर की कल्पना को कागज पर साकार किया।

उन्होनें बताया कि इससके साथ ही फेकल्टी के लिए डॅा.अशोक जैन के संयोजन में ‘बारहवी कक्षा के पश्चात कैरियर की संभावना ‘विषयक प्रजेंटेशन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें सभी प्राध्यापकों ने इसमें बढचढ कर हिस्सा लिया।

भट्ट ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति को नया आयाम देने हेतु व नवीन उर्जा का संचार करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होनें कहा की निकट भविष्य में भी संस्थान इस प्रकार के अनेक उत्साहवर्धक कार्यऋम आयोजित करता रहेगा।

 

एक करोड के विकास कार्यों के लिए निविदाएं जारी

Royalty-Free (RF) Clipart Illustration of 3d Rendered Orange Menउदयपुर , नगर परिषद की ओर से मंगलवार को सभापति श्रीमती रजनी डांगी ने करीब 1.09 करोड रू. के नये विकास कार्या के लिये निविदाएं आमंत्रित जारी करने के आदेश दिये है । सभापति ने बताया कि इन कार्यों में शहर के विभिन्न वार्डों में क्षेत्रवासियों की मांग पर शहर विधायक गुलाबचन्द जी कटारिया द्वारा विधायक मद से कराये जाने वाले 80 लाख रू. के कार्य शामिल है । जिनमें विभिन्न स्थानों पर पनघट निर्माण 35लाख, शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सुरक्षा गेट 35 लाख, वार्ड नं. 9 में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय में खुला पुस्तकालय निर्माण 2 लाख रू., वार्ड 7 दुधिया गणेश जी मंदिर के पास सार्वजनिक चबूतरे पर आर.सी.सी.शेड निर्माण 2 लाख रू., राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय हिरण मगरी से.5 में कक्षा-कक्ष निर्माण 2लाख रू., न्यू पोलोग्राउण्ड में लोहे का गेट लगाने का कार्य 0.70 लाख रू., वार्ड 51 अशोकनगर कब्रिस्तान की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण व उंची करने का कार्य 2 लाख रू., वार्ड 7 ओड बस्ती सामुदायिक भवन की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण एवं गेट लगाने का कार्य 1 लाख रू. के कार्य शामिल है । सभापति ने बताया कि इन कार्याे के अलावा नगर परिषद की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय हिरण मगरी से.4 में प्रथम तल पर कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य पर 9.82 लाख रू., परिषद के उधान अधीक्षक कार्यालय में ट्रीगार्ड सप्लाई कार्य पर 10 लाख रू., परिषद के उधान अधीक्षक कार्यालय में लोहे की बैंच सप्लाई कार्य पर 10 लाख रू. खर्च किये जायेगें ।