हम तो डुबे सनम तुम्हे भी ले डुबे- ख़त्म हुई लव स्टोरी

बांसवाड़ा/उदयपुर. माही डेम में मंगलवार सुबह आपसी विवाद के बाद एक युवक अपनी प्रेमिका को फेंक रहा था, इस दौरान युवती ने युवक को कस कर पकड़ लिया, जिससे युवक भी उसके साथ रिटेनिंग वॉल से करीब 70 फीट नीचे डेम के डाउन स्ट्रीम में जा गिरा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

डेम के गेट नंबर एक के नीचे पड़े दोनों के शव को दोपहर बाद निकाले गए। पूरी घटना रिटेनिंग वॉल से करीब 110 फीट ऊपर डेम के कंट्रोल रूम पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपनी आंखों से देखी। दोनों के बीच झगड़ा होने पर वे जब नीचे आने लगे तो उनके पहुंचने से पहले ही दोनों डेम में जा गिरे थे।

शहर में नीलम नगर निवासी मोनिका (25) पुत्री श्यामलाल की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व इंदौर में अन्नपूर्णा चाणक्यपुरी निवासी कमलेश के साथ हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी है। कुछ दिनों पहले मोनिका इंदौर से बांसवाड़ा आई थी। मोनिका के पिता की मौत हो चुकी है, मां कमला ही घर पर रहती है। मोनिका के आने पर उसकी मां कमला इंदौर चली गई।

मंगलवार को जब मां कमला वापस आई तो घर पर एक युवक भी था। मोनिका ने उसका परिचय अपने देवर इंदौर निवासी रवि (25) के रूप में कराया। मां से इजाजत लेकर मोनिका अपनी ढाई वर्ष की बेटी को लेकर रवि के साथ माही डेम घूमने निकली। उनके साथ मोनिका का चाचा उदयपुर के रावजी का हाटा निवासी महेश (50) पुत्र गिरधारी भी था।

सभी लोग करीब सुबह साढ़े आठ बजे माहीडेम कस्बे में पहुंचे और काफी देर तक कस्बे में और बाजार में ही घूमते रहे। 11.10 बजे डेम पर पहुंचे और डेम के गेट नंबर एक के पास स्थित रिटेनिंग वाल तक पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रवि ने मोनिका के चाचा महेश को बच्ची के साथ सिगरेट लाने के लिए भेज दिया।

महेश डेम से मुख्य गेट तक पहुंचा ही था कि रवि और मोनिका के बीच झगड़ा शुरू हो गया।रवि ने मोनिका को उठाकर डेम में फेंकने का प्रयास किया तो मोनिका ने रवि को कसकर पकड़ लिया। मोनिका के साथ रवि भी 70 फीट नीचे डाउन स्ट्रीम में जा गिरा और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

10 बातें जो लड़कियों को सुननी अच्‍छी लगती है

अगर किसी लड़के को लड़की के बारे में जानना हो तो उसे यह बात समझनी बहुत जरुरी है कि लड़की को कौन सी बात सुननी बहुत अच्‍छी लगती है। जब आप किसी लड़की की तारीफ करते हैं तो सच मानिये कि उसे बहुत अच्‍छा लगता है और वह खुशी से फूली नहीं समाती। भले ही आप किसी रिलेशनशिप में बंध चुके हों या फिर किसी रिश्‍ते की शुरुआत कर रहे हों, हमेशा इन नियमों का ख्‍याल रखते हुए अपनी महबूबा की तरीफ करें:

कहें उससे यह वाक्‍य –

आई लव यू- ये तीन शब्‍द सुनने के लिये लड़कियां हमेशा बेकरार रहती हैं। लेकिन इस बात का हमेशा ख्‍याल रखें कि जितनी बार भी आप ये शब्‍द बोल रहें हों, उसे हमेशा दिल से बोलें ना कि ड्यूटी पूरी करने की तरह।

आई मिस यू- भले ही आप दूसरे शहर, देश या सिर्फ अलग ऑफिस में हों, तो इस मौके को हाथ से ना जाने दें। अपनी गर्लफ्रेंड को एहसास दिलाएं कि आप उसे बहुत मिस कर रहें हैं। इसे कहने के लिये आप एसएमएस या मेल का प्रयोग करें।

तुम्‍हारे बाल खूबसूरत हैं- ये लाइन रोज़ बोलने के लिये नहीं हैं। जब भी आप उसे कहीं बाहर ले कर जा रहें हों जैसे, डेट, मूवी या डिनर के लिये, तभी बालों को लेकर उसकी तारीफ करें। इन वाक्‍यों को सुन कर उसका दिल जरुर धड़कने लगेगा।

तुम बहुत अच्‍छा महकती हो- बिना महनत के अगर आपको उसके चेहरे पर मुस्‍कान लानी है तो उससे यह शब्‍द बोलें। इससे उसके अंदर आप के आसपास रहने का विश्वास पैदा होगा।

तुम्‍हारे पैर बडे़ ही सेक्‍सी हैं- ज़रा बच के! यह वाक्‍य हर उस लड़की के लिये नहीं है, जिसके पांव सेक्‍सी ना हों और वह कामुक भी ना हो। सही मायने में वही लड़की बधाई की पात्र है जिसके पैर सच मुच में सेक्‍सी हों।

मुझे तुम्‍हारे साथ रहना अच्‍छा लगता है- जब आप किसी दिन उसके साथ बहुत अच्‍छी शाम बिता कर आ रहें हों तो यह वाक्‍य बोलें। इस वाक्‍य को सुन कर उसे आपकी नज़र में स्‍पेशल होने का एहसास होगा।

तुम्‍हारी मुस्‍कान अद्भुत है- भेल उसकी मुस्‍कान ना अच्‍छी हो, लेकिन फिर भी उसे यह वाक्‍य जरुर बोलिये क्‍योंकि इससे आपके रिलेशनशिप में नई जान आ जाएगी। ऐसा बोलने से आप उसके चेहरे पर सचमुच एक सुनंदर सी स्‍माइल देखेंगे।

मैं तुम्‍हारे बिना अपनी जिन्‍दगी नहीं सोंच सकता- अगर आप एक गहरे रिश्‍ते में हैं तो ये वाक्‍य उसे आपके और भी करीब ले आएगा। जिससे आपका रिश्‍ता और भी गहरा हो जाएगा।

तुम मेरी बेस्‍ट फ्रेन्‍ड हो- दोस्‍ती एक बहुत गहरा रिश्‍ता होता है जिसका मूल्‍य हर किसी को नहीं पता। आप उसे यौन के संदर्भ से कहीं ऊपर की जगह दे रहे हैं। उसे ऐसा एहसास करवा रहें हैं जो अक्‍सर लड़के अपनी प्रेमिका को नहीं करवाते।

मैं तुम्‍हारे साथ ही बूढा होना चाहता हूं- यह अंतिम पंक्ति है जो उसके दिल में प्‍यार और आंखों में आंसू ला देगी। अगर आप उससे सच्‍छा प्‍यार करते हैं तो यह लाइन उसे जरुर बोलें।

सन्नी के चक्कर में सनी परेशान

सन्नी लियोन ने अपनी पहली फिल्म ‘जिस्म 2’ से ही लोगों को नींदें उड़ा रखी हैं। हर कोई सन्नी की एक झलक को बेताब है। लेकिन सन्नी ने सबसे ज्यादा परेशान जिसे कर रखा है वो कोई और नहीं बल्कि अपने सनी पाजी हैं। अब आप सोचेंगे कि सन्नी से सनी देओल को क्या परेशानी है? तो हम आपको बता दें कि पहली परेशानी तो यही है कि दोनों का नाम सनी है और दूसरी परेशानी अब अनिल शर्मा की फिल्म सिंग साहेब दि ग्रेट ने शुरु कर दी है।

अनिल ने अपनी फिल्म सिंह साहेब दी ग्रेट में आइटम सांग करने का ऑफर सन्नी लियोन को दिया है लेकिन खबर है कि सनी पाजी अनिल के इस ऑफर को लेकर काफी परेशान हैं। सनी की परेशानी की वजह है कि आजकल सन्नी लियोन तो काफी डिमांड में हैं लेकिन सनी देओल की मार्केट कुछ डाउन चल रही है अब ऐसे में अगर सनी की फिल्म में सन्नी लियोन का आइटम नंबर होगा तो जाहिर है कि लोग सनी के बदले सन्नी को देखने तो सिनेमाहॉल तक जरुर आएंगे और इस बात से अपने सनी देओल के इगो को कहीं ना कहीं ठेस तो जरुर लगेगी। इसी बात को लेकर सनी थोड़ा परेशान हैं।

लेकिन फिल्हाल इस बात को लेकर अभी कुछ भी पक्का नहीं हुआ है कि सन्नी सच में ये फिल्म कर रही हैं या फिर ये सब सिर्फ एक अफवाह है। सनी द्वारा सन्नी के साथ काम करने को मना करने को लेकर भी काफी खबरें बनाई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि आखिर सनी को क्या प्रॉब्लम है सन्नी के साथ काम करने से। ये तो गलत है। तो अब अगर सन्नी फिल्म में होंगी तो भी सनी के लिए मुसीबत और अगर सन्नी फिल्म में ना हों तो भी सनी के लिए मुसीबत। खैर आईये दिखाते हैं आपको सन्नी लियोन की हाल ही में रोहित वर्मा के फैशन शो के दौरान की कुछ तस्वीरें।

अब झीलों में गन्दगी करने वालों की खैर नहीं

उदयपुर. आयड़ और झीलों में गंदगी बहाने वालों को नामजद किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से एक माह में रिपोर्ट तलब की है।

मुख्यालय से सोमवार को निर्देश मिलने के साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेशों की पालना के तहत आयड़ व झीलों में प्रदूषण पर निगरानी के लिए जयपुर और स्थानीय स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया है।

सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय टीम झीलों व आयड़ में गंदगी बहाने, अतिक्रमण से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेगी और जयपुर टीम को भेजेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और रोकथाम के उपाय किए जाएंगे।

मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय की टीम को आयड़ नदी और झीलों में मलयुक्त जल का प्रवाह करने वाले लोगों और प्रतिष्ठानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि कौन व्यक्ति बिना सेफ्टी टैंक के प्रदूषित जल और मल का प्रवाह आयड़ नदी और झीलों में कर रहा है। क्षेत्रीय टीम में मंडल के वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र सोनी और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता बलजीत मीणा को शामिल किया गया है।

दुनिया की तस्वीर पिछले 24 घंटों में

0

भारत के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे 26/11 के मुंबई हमले के दिवंगतों को चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए. इस हमले में 166 लोग मारे गए थे.

 

 

टोरंटो के ओंटारियो में खेले जा रहे सौवें सीएफ़एल ग्रे कप चैम्पियनशिप के उद्घाटन समारोह में कनाडा के गवर्नर जनरल डेविड जॉन्सटन बॉल को किक कर समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए

 

कोलंबिया की राजधानी बगोटा में शहरी-ग्रामीण वस्तुविनिमय दिवस पर स्थानीय किसान और बगोटावासी एक-दूसरे की ज़रूरत की वस्तुओं का आदान-प्रदान करते हुए

 

दिल्ली के लोधी गार्डेन में प्रदीप शर्मा जादू के ज़रिए हवा में लटकने का नज़ारा पेश करते हुए और वहां से गुज़रने वाले उसका लुत्फ़ उठाते हुए

 

पश्चिमी फ्रांस के नॉटरडैम-डेस लैंडेस में बन रहे नए एयरपोर्ट के लिए निर्धारत भूमि पर कतारबद्ध और जंज़ीरों से बंधे टैक्टर. यहां लोगों को हटाए जाने का काम चल रहा है और साथ ही विस्थापन के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन भी.

 

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग के बुझने के बाद एक महिला कर्मचारी वहां पहुंची. इस हादसे में 100 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.

 

 

सैन सल्वाडोर में होनेवाले कोलोरफेस्ट रेस से पहले एक धावक अबीर उड़ाता हुआ. इस रेस में 700 लोगों ने धर्मार्थ पैसे जुटाने में मदद की

 

स्पेन के कैटालोनिया में मतदाताओं ने कैटालोनिया की आज़ादी का समर्थन करनेवाले दलों को बहुमत दिया है. जबकि कैटालोनिया के राष्ट्रपति आर्थर मास जिन्होंने आज़ादी का समर्थन करते हुए पहले चुनाव कराने की घोषणा की थी उनकी सीटें कम हो गई हैं.

 

ब्राज़ीलियन ग्रां प्री की समाप्ति के बाद लगातार तीसरी बार फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियनशिप जीतनेवाले रेड बुल ड्राइवर सेबैस्टियन वेटल जश्न मनाते हुए.

 

पॉप बैंड रॉलिंग स्टोन ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर रविवार की रात बैंड के कलाकारों ने लंदन में कार्यक्रम पेश किया जो कि पांच कंसर्ट्स में पहला था. मैक जैगर, कीथ रिचर्ड्स, चार्ली वॉट्स और रॉनी वुड के साथ इस मौके पर बैंड के बास प्लेयर रहे बिल वायमन भी मौजूद थे

 

यॉर्क की आउस नदी के बढ़ते जल स्तर के खतरों के बावजूद ये मछुआरा मछली पकड़ रहा है. दक्षिण-पश्चिम लंदन में पिछले हफ्ते आई बाढ़ में 800 से ज्यादा घर पानी में डूब गए थे. लेकिन अब बदलते मौसम की वजह से उत्तर-पूर्वी और नॉर्थ वेल्स के इलाक़ों पर बाढ़ ख़तरा मंडरा रहा है.

 

नवंबर महीने में हर साल पूर्णिमा के नज़दीक आने पर पूरे बर्मा से हज़ारों लोग ताउंगी में एक उत्सव मनाने के लिए जमा होते हैं. इस मौके पर रात में रोशनी वाले गुब्बारे हवा में छोड़े जाते हैं जबकि दिन में विभिन्न आकार-प्रकार के बैलून उड़ाए जाते हैं.

आमिर की दुआ , शाहरुख़ और सलमान की फ़िल्में भी हिट हों

आमिर खान जिनकी फिल्म ‘तलाश’ इस महीने की 30 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है का कहना है कि अपनी फिल्म की सफलता के लिए तो वो दुआएं मांग ही रहे हैं लेकिन साथ ही वो चाहते हैं कि उनके साथ के बाकी दोनों खानों यानी शाहरुख और सलमान की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ें। हाल ही में आमिर खान ने शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान के बारे में कहा था कि वो चाहते है कि ये फिल्म उनकी फिल्म ‘3 ईडियट’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दे।

आमिर खान ने हाल ही में एक न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान कहा हमारी फिल्में एक दूसरे की फिल्मों की रिलीज के कुछ हफ्तों के फासले पर रिलिज हो रही हैं। मुझे लगता है कि सभी फिल्मों को अपना अपना एक अच्छा स्पेस मिला है क्योंकि ये तीनों फिल्मों लगभग तीन हफ्तों के फासले पर आ रही हैं। मैंने हमेशा कहा है कि मैं चाहता हूं कि शाहरुख और स लमान की फिल्में भी मेरी फिल्म की तरह अच्छा बिजनेस करें।

थिंकिंग एक्टर के टैग के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा शाहरुख खान, सलमान खान और उनमें से एक वो हैं जो हमेशा अपने दिल की सुनते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस टैग से बिल्कुल खुश नहीं हैं कि लोग उन्हें बुद्धिमान मानते हैं। और उन्होंने कहा कि थिंकिंग एक्टर के टैग में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन साथ ही उन्हें लगता है कि ये पूरी तरह से सही भी नहीं है। क्योंकि उनके फैसले कई बार बहुत भावानात्मक होते हैं। तो आमिर की इस बात से यही लगता है की आमिर की किसी भी खान से कोई दुश्मनी नहीं है। तो अब तो आमिर का नाम थिंकिंग एक्टर की जगह फ्रैंडली एक्टर होना चाहिए!

शेर के घर में गीदड़ की घुसपेठ

उदयपुर, उदयपुर शहर के शेर जिला कलेक्टर आवास में बेरोकटोक घुसने वाले एक घुसपैठियें से कलेक्टर साहब पिछले कई दिनों से परेशान है और आखिर उन्होंने इस घुसपैठिये को पकडने के लिए स्पेशल शूटर बुलवायें।

दरअसल यह घुसपैठिया कोई व्यक्ति नही एक गीदड़ है जो रोज कलेक्टर साहब विकास भाले के बंगले में घुस जाता है जिससे कलेक्टर साहब के यहां काम करने वाले गार्ड व अन्य लोग परेशान है। सियार बंगले में घुसकर गार्डन में तकरीह करते हुए गार्ड रूम में घुस जाता है। इसी घुसपैठिये को सबब सिखाने के लिए कलेक्टर ने गुलाबबाग से शूटर सतनाम सिंह व टीम को बुलाया जिन्होंने आज सुबह हाथ में बेहोशी के इंजेक्शन वाली गन लेकर सियार को कलेक्टर आवास के चप्पे-चप्पे को ढूंढा लेकिन सियार नही मिला। शूटर सतनाम सिंह ने बताया कि कलेक्टर साहब के बंगले के पीछे खुला स्थान है जहां से रात में सियार अन्दर आ जाता है अब रात में आकर टोह लगा कर बैंठेंगे और सियार को पकडेंगे।

 

भाजपा प्रवक्ता का फेसबुक पर टिप्पणी के विरूद्घ मामला दर्ज

उदयपुर, भाजपा से निष्काषन के बाद भारी प्रतिक्रियाओं के दौरान भारतीय जनता पार्टी उदयपुर के मीडिया प्रभारी द्वारा फेसबुक पर दिए गए बयान ’अपनी मां से भी गद्दारी कर सकते है ये अपना ईमान बेच चुके है’ से मानसिक दबाव के बाद निष्कासित धर्मेन्द्र सोनी ने सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शहर को परिवाद पेश किया जिसको उन्होंने तुरन्त भूपालपुरा थानाधिकारी को जांच के लिये भेज दिया।

धर्मेन्द्र सोनी ने परिवाद में बताया कि मेरी मां स्वयं जिसने मुझे जन्म दिया और दूसरी भारत माता मेरी मां है। अब जो चंचल अग्रवाल लिख रहे है तो मै किस मां को गद्दारी करके ईमान बेच रहा हूं यह सवाल मेरे साथी परिवारजन पूछ रहे है। अब मे व मेरा परिवार मानसिक रूप से त्रस्त है व परेशान है और मुझे इस बात को लेकर पुलिस की शरण में जाना पडा अब मुझे कानूली कार्यवाही चाहिए ताकि आज के बाद ऐसे पारिवारिक बयान नही दें।

जलबुर्ज से एकलिंगगढ सीमा तक फेन्सींग लगाने की मांग

उदयपुर । अरावली झील एवं पर्यावरण महासंघ तथा दूधतलाई मोर्निंग वॉकर्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमावत ने मांग की है कि गत दिनों जलबुर्ज क्षेत्र में बघेरे (चीते) के बार-बार आ जाने के कारण वहाँ लोगों में भय व्याप्त है और उस क्षेत्र में वन्य जीवों का संरक्षण भी हो सके और स्थानीय नागरिकों भी प्रात:काल भ्रमण करने वाले को भी सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंता न हो इस दृष्टि से जलबुर्ज से एकलिंगगढ छावनी तक एक बाउण्ड्री बनाकर एक फेन्संीग लगा दी जाये जिससे भ्रमण करने वाले लोग सुरक्षित रहे।

इस तरफ प्रात:काल ट्रेक्टर, ट्रक भी आते है उससे इन वन्यजीवों की दुर्घटना का भी भय रहता है। छोटे-छोटे शावक भी कई बार पानी पीने के लिये आ जाते है। इस सारी परिस्थितियों को देखते हुये वन्यजीवों और आम लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से भी अगर ये थोडी सी फेंसिंग 500 मीटर की यदि लगा दी जाती है तो यह एक सुविधा जनक बात होगी।

इस आशय का पत्र डॉ. कुमावत ने आज यहाँ मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राहुल भटनागर को देकर मांग की कि इस पर तुरन्त कार्यवाही की जाये।

युवा मोर्चा ने 26/11 हमलो में शहीदो को दी श्रद्घांजलि

उदयपुर ।भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर के कार्यकर्ताओं ने 26/11 हमले में हुए शहीदों केा श्रद्घांजलि देते हुए नगर परिषद स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रजवल्लन कर श्रद्घांजलि सभा आयोजित की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्त भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष कुन्तीलाल जैन थे। जैन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने केरियर की नहीं देश के केरियर की चिन्ता करनी चाहिए। यदि हम मजबूत होगे तो देश मजबूत होगा। हमारे आसपास रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना प्रशासन को समय समय पर देवे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मोतीलाल डांगी ने की। अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता हर क्षेत्र में देश की सेवा के लिए तत्पर है। श्री शास्त्री ने कार्यकर्ताओ को शहीद स्मारक पर शपथ लेने का आह्वान किया।

क्या थी शपथ : हम देश की अस्मिता, अखण्डता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगे तथा देश, समाज व पार्टी से पहले देश हित में सोचेगे तथा ऐसा कोई कार्य नही करेगे जिसमें देश की अखण्डता व एकता पर संकट आये। हम सदैव भारत माता की सेवा में लगे रहेगे। भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष कुन्तीलाल जैन ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई।