सिंगापुर,लंदन,न्यूयार्क की उडानों की डोर आज महिलाओं के हाथों में

0

मुम्बई। एयर इंडिया गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं की क्षमता का अनूठा प्रदर्शन करेगी। कम्पनी की योजना तीन महाद्वीपों उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के कम से कम एक-एक शहर में महिलाओं द्वारा संचालित विमान भेजने की है।

इन विमानों में चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। विमानन कम्पनी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये उडानें मुम्बई से संचालित होंगी। इनमें एआई-342 सिंगापुर, एआई-131 लंदन और एआई-191 न्यूयार्क के लिए उडान भरेगी। इन विमानों के परिचालन से सम्बंधित सभी गतिविधियां महिलाओं के हाथों में होंगी। इनके अलावा कम्पनी की सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस महिला चालक दल वाले एक विमान को मुम्बई से बहरीन/दोहा के लिए रवाना करेगी।

यही नहीं, घरेलू उडानों का संचालन भी महिलाओं के हाथ में होगा। मुम्बई से भुवनेश्वर जाने वाले विमान एआई-669 और मुम्बई-रायपुर विमान एआई-649 की चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड गुरूवार को छत्रपति शिवाजी हवाईअड्डे से मुम्बई से सिंगापुर जाने वाले विमान एआई-342 को हरी झंडी दिखाएंगी। इस विमान का संचालन कैप्टन सामी आरा फर्स्ट ऑफिसर मंदीप कौर के साथ करेंगी। जबकि मुम्बई से न्यूयार्क के लिए उडान भरने वाले विमान संख्या एआई-191 का संचालन कैप्टन रश्मि मिरांडा एवं कैप्टन प्रिया आचार्य फर्स्ट ऑफिसर रीमा नायक एवं ए. दिव्या के साथ करेंगी।

मुम्बई से लंदन जाने वाले विमान एआई-131 का संचालन कैप्टन सुनीता नारूला फर्स्ट ऑफिसर रेशमा रजवानी के साथ करेंगी। जबकि मुम्बई से बहरीन/दोहा की उडान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-241 का संचालन कैप्टन सत्या राजमोहन एवं कैप्टन चमेली करोथापल्ली फर्स्ट ऑफिसर डी. मूगा एवं रिद्म व्यास के साथ करेंगी। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया के विभिन्न विभागों में करीब 5000 से अधिक महिलाएं हैं।

Udaipur News File – 6.03.2012

श्री एकलिंगजी ट्रस्ट ने कराया दो मंदिरों का जीर्णोद्घार

चार दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव ९ मार्च से

नागदाह पर्वत पर पुन: विराजित होगी खींमज माता

उदयपुर, कैलाशपुरी में स्थित प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी के विश्वप्रसिद्घ मंदिर के समीप बाघेला तालाब के तट पर नागदाह पर्वत श्रेणी पर खंडित हुए सैकडों वर्ष पूर्व खंडित हुए दो मंदिरों का श्रीएकलिंगजी ट्रस्ट ने पुनर्निर्माण किया है। इनमें से एक मंदिर खींमज माताजी का है जिसकी मूर्ति वर्षों पूर्व तस्करों द्वारा चुरा ली गई थी जिसे ट्रस्ट ने सरकार से प्राप्त कर पुन: सुसज्जित कर दी है। इस मूर्ति की स्थापना चार दिवसीय वैदिक विधिविधान अनुसार आगामी १२ मार्च को जीर्णोद्घार किए गए मंदिर में की जाएगी। नागदाह पर्वत पर खींमज माता मंदिर के पास ही जीर्णोद्घार किए गए नीमच माताजी के मंदिर पर भी कलश स्थापना की जाएगी।

 

विधानसभा का घेराव करेगा भारतीय जनता युवा मोर्चा : बंसल

उदयपुर, राजस्थान सरकार की युवा रोजगार नीति एवं अन्य समस्याओं को लेकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधानसभा का भारतीय युवा मोर्चा द्वारा घेराव किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि बंसल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राजस्थान सरकार ने एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन शासन की सा$ढे तीन साल गुजर जाने के बाद भी राज्य में केवल पच्चीस हजार युवाओं को रोजगार मिला है। राजस्थान सरकार की शिक्षा नीतियां भी बहुत गलत और असामान्य है तथा इस शासन में ग्रामीणों और किसानों की भी अनदेखी की है इन मुद्दो को लेकर मार्च में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के करीब पच्चीस हजार कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव व प्रदर्शन करेगेंं। बंसल ने बताया कि इसी संदर्भ में हम हर जिले में जाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बेठक लेकर उन्हें बजट सत्र के दौरान जयपुर पहुंचने के लिए आग्रह कर रहे है। बंसल ने कहा कि यह समस्याऐं जनता और युवाओं से जुडी हुई है इसलिए पार्टी की तरप* से कोई वाहन नहीं होगें सभी युवा अपने स्वयं के खर्च पर ही निश्चित दिन जयपुर पहुंचेगें। विधानसभा का बजट सत्र २६ मार्च से शुरू होने वाला है। कार्यकारिणी की बैठक में घेराव की तिथी तय होगी। उदयपुर की समस्याओं पर बोलते हुए बंसल ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा उदयपुर को बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने तथा उदयपुर मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए भी अभियान चलाया जायेगा।

 

आपदा प्रबंधन पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण १२ को

उदयपुर, हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार आपदा प्रबंधन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण १२ मार्च को प्रात: ९.३० बजे संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा।

सहायक आचार्य (अर्थशास्त्र) एवं पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. इरा भटनागर ने विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर उनके यहां से दो या अधिक अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण में मनोनीत करने को कहा है।

 

मार्च माह के लिए गेंहू का आवंटन

उदयपुर, जिला रसद अधिकारी एम.एल.चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार मार्च माह के लिए एपीएल,बीपीएल,स्टेट बीपीएल एवं अन्त्योदय अन्न योजना में गरीब लोगों को गेंहू का वितरण करने के लिए मार्च माह हेतु गेंहू का उप आवंटन किया गया हैंं। तहसील गोगुन्दा, कोटडा, गिर्वा एवं उदयपुर शहर के लिए उदयपुर क्रय-विक्रय सहकारी लिमिटेड को, तहसील वल्लभनगर, लसाडिया, सलुम्बर एवं खेरवाडा के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति भीण्डर, तहसील मावली के लिए संजीवन क्रय-विक्रय सहकारी समिति फतहनगर तथा तहसील सराडा, ऋषभदेव एवं झाडोल के लिए राजससंघ उदयपुर को गेंहू का आवंटन किया गया हैं।बीपीएल एवं स्टेट बीपीएल परिवारों को मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा योजना में २५ किलोग्राम गेंहू २ रुपये की दर से वितरित किया जाएगा। प्रबंधन भारतीय खाद्य निगम को निर्देश दिए गए है कि वे थोक विक्रेताओं को स्थानीय गोदाम से अच्छी किस्म का गेंहू आवंटित मात्रा के अनुसार उपलब्ध करावेंं।

 

‘रंग‘ के समापन पर शास्त्रीय संगीत संध्या आज

श्रीमती अश्विनी भिडे देशपांडे देगी प्रस्तुति

उदयपुर, आगामी ७ मार्च को होली पर्व के मद्देनजर महाराणा मेवाड चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी एवं कार्यशाला रंग का समापन मंगलवार को होगा। इस अवसर पर जयपुर अटरोली घराने की हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका श्रीमती अश्विनी भिडे देशपाण्डे शाम को प्रस्तुति देगी।

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड की होली के रंगों के प्रति दूरगामी सोच को फाउण्डेशन ने एक कार्यशाला एवं समारोह में पिरोने की कोशिश की है। फाउण्डेशन का उद्देश्य होली में पारंपरिक चित्रशैली एवं विभिन्न रागों का ज्ञान कलाप्रेमियों को प्रदान करना है। राजमहल में होली के त्यौहार पर विगत १५० वर्षों में की जा रही यह पहली अनूठी पहल है। ६ मार्च शाम को जयपुर अटरोली घराने की श्रीमती अश्विनी भिडे माणक चौक में आयोजित समारोह में आमंत्रित अतिथियों के समक्ष हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत करेंगी।

 

शहर में चोरी हुई ३ मोटरसाइकिलें

उदयपुर, शहर के विभिन्न इलाकों से चोर ३ बाईक चुरा ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी लोकेश पुत्र पोखरदास वैष्णव की रविवार दोपहर हिरणमगरी सेक्टर ४ से तथा २९ प*रवरी को जगदीश चौक निवासी गोविंद पुत्र कन्हैयालाल मोची के मकान के बाहर से एवं २४ प*रवरी को हरिदासजी की मगरी निवासी हरीश पुत्र भगवतीलाल यादव की भुवाणा क्षेत्र से बाईक चोर चुरा ले गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

दो दिवसीय राष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी आरंभ

उदयपुर, आकाशवाणी केन्द्र उदयपुर द्वारा अपने पैंतालीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय लोक कला मंडल के गोविन्द सभागार में राष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ, जिसमें साहित्य की कविता व ’कविता का बदलता चरित्र’ विषय पर देशभर से आए विद्वान साहित्यकारों ने काव्य पाठ व पत्रवाचन किया।

संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। केन्द्र निदेशक माणिक आर्य ने साहित्यकारों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। साहित्योत्सव में प्रथम दिन ‘कविता समय‘ संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें नई दिल्ली के शिवमंगल सिंह ‘मानव‘ तथा ज्योति चावला, जयपुर के ऋतुराज, प्रेमचंद गांधी, उदयपुर की रोचना राघव, अजमेर के डॉ. चन्द्रप्रकाश देवल, तथा उदयपुर के कवि किशन दाधीच ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया। इसी सत्र में कविता का बदलता चरित्र विषय पर उदयपुर के प्रो. नंद चतुर्वेदी तथा डॉ. भगवतीलाल व्यास, जोधपुर की सुषमा चौहान ने पत्र वाचन किया। इस सत्र के आरंभ का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया एवं संगोष्ठी का संचालन दिल्ली के साहित्यकार उमाशंकर चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. जयप्रकाश पण्ड्या ‘ज्योतिपुंज‘ ने किया। समापन पर निदेशक अभियांत्रिकी श्री सतीश देपाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक केन्द्र अभियंता आई.ए.काजी, कार्यक्रम अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी व साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

 

मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों की शुद्घता की जांच

उदयपुर, होली पर्व पर बनने वाली मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए रसद विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग, बाट-माप व डेयरी विभागों के सहयोग से आज चलाए गए विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा १. मिठाइयों की दुकान पर निरीक्षण किए गए तथा २ दुकानों से मावा-रबडी व मलाई बर्फी के सेम्पल लिए गए। जिन प्रतिष्ठानों से सेम्पल लिए गए उनमें मैसर्स आरएमवी स्वीट एवं नमकीन भण्डार बेदलारोड, ओमशिव मिष्ठान भण्डार पंचवटी शामिल हैं।

चल जांच प्रयोगशाला द्वारा दूध, मिठाइयों आदि के ३५ नमूनों की मौके पर जांच की गई। बाट-माप विभाग द्वारा मिठाई व नमकीन की १६ दुकानों पर जांच की जाकर पैकेज कोमोडिटीज रुल्स २०११ के ३ व १ विधिक माप विज्ञान अधिनियम २००९ की धारा ३० के तहत ४ अभियोग बनाए गए। जिन संस्थानों के अभियोग बनाए गए उनमें मैसर्स सरासिट नमकीन भण्डार सूरजपोल, अमृत नमकीन भण्डार गुलाबबाग रोड, रतलाम नमकीन भण्डार आयड तथा नागदा मि८ठान भण्डार सूरजपोल के अभियोग बनाए गए। डेयरी द्वारा दूध के ४० नमूनों की जांच की गई।

 

प्रभात नगर में नाले का निर्माण

उदयपुर, प्रभात नगर में वर्षा के दौरान पानी भरने की समस्या के चलते वहां आज नगर परिषद द्वारा नाले के कार्य का शुभांरभ किया गया।

सभापति रजनी डांगी ने बताया कि वर्षा के दिनों में प्रभात नगर में पानी भरने से मार्ग तो अवरूद्घ होता ही था। घरों में भी पानी घुस जाता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिये १५ लाख रूपये की लागत से बनने वाले नाले का निर्माण कार्य आज निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह शत्त*ावत व क्षेत्रीय पार्शद मनीष श्रीमाली द्वारा शुभारंभ किया गया। सभापति ने वार्ड ३७ का दौरा कर सप*ाई एवं लाईट व्यवस्था का जायजा लिया व सप*ाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

चार राष्ट्रीयाध्यक्षों की धर्मपत्नियां २९ को उदयपुर आयेगी

प्रशासन ने की तैयारियां शुरु

उदयपुर, ब्राजील, रुस, चीन एवं दक्षिणी अप्रि*का के राष्ट्राध्यक्षों की धर्मपत्नियां आगामी २९ मार्च को एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आयेगी। इनकी प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रशासनिक तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। इनका उदयपुर के दर्शनीय स्थल देखने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

जिला कलक्टर हेमन्त कुमार गेरा ने आज जिला कलक्टे्रट सभागार में आयोजित बैठक में प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों बाबत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किये । उन्होंनेे सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अति विशिष्ठ अतिथियों की इस यात्रा को भी सफल बनाने के लिए पूर्ण उत्तरदायी की भावना से कार्य करेंगे। ठक में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि, प्रेस अटेची एवं सीबीआई के अधिकारी भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर) मो.यासीन पठान, जिला रसद अधिकारी एम एल चौहान सहित पुलिस, परिवहन, प्रोटोकॉल, नगर विकास प्रन्यास, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, अजमेर विद्युत वितरण निगम, जल संसाधन, नगर परिषद् , भारतीय विमानपतन प्राधिकरण, सीआईडी, महिला एवं बाल विकास ,महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन सम्पर्क , पर्यटन, उद्यान आदि विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

नि:शक्तजनों को मिले सहायता उपकरण

उदयपुर, पंचायत समिति स्तर पर नि:शक्तजनों को सहायता उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित किये जा रहे पंचायत समिति स्तरीय शिविरों की श्रंृखला में विगत शनिवार को पंचायत समिति भींडर में आयोजित शिविर में ८७० निशक्तजनों को सहायता उपकरण वितरित करने के साथ-साथ विविध प्रकार लाभान्वित किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मानदातासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में १२० नि:शक्तों को ट्राईसाईकिल, ४ को व्हीलचेयर, ३ को पामपेड-निपेड, ४ को बेशाखी , ५ को श्रवणयंत्र, २ को ब्लाईन्ड स्टीक, १०० को आय प्रमाण पत्र , ४३० को नि:शक्ता प्रमाण पत्र एवं १०० को बस पास वितरित कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में विकलांग पेंशन के ५२, निरामय स्वास्थ्य बीमा के ५, विश्वास योजना के ६, छात्रवृति के ५ आवेदन पत्र तैयार किये गये। पोलियो ऑपरेशन के लिए ३० नि:शक्तजनों का चिन्हिकरण और २ नि:शक्तजनों को आस्था कार्ड जारी किये गये। शिविर में अतिथितियों के रुप में संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत, प्रधान चमनशेखर सुथार, नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद, उपखंड अधिकारी सी.डी. चारण, विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में आने वाले निशक्तजनों को परिवहन एवं भोजन व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध करायी गई। नि:शक्तजनों के फोटो के लिए फोटोग्राफर की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बडगांव पंचायत समिति में आयोजित शिविर में ५४५ निशक्तजनों को लाभान्वित किया गया था।

हजयात्रा के आवेदन पत्र कलेक्टे्रट में उपलब्ध

उदयपुर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए इस वर्ष की हज यात्रा से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टे्रट परिसर स्थित ‘‘ हज हेल्प डेस्क‘‘ कार्यालय में उपलब्ध हैंं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय में प्रात: ९.३० बजे से सायं ६ बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

Udaipur News File – 03.03.2012

’समकालीन हिन्दी कविता: विविध संदर्भ’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी

उदयपुर, ’’रचनाकार के मूल में संवेदना प्रमुख होती है। हम अपने बाह्य को नकार सकते हैं लेकिन आंतरिक ज”त को तो स्वीकार करना ही प$डता है। सन् १९७० के बाद की कविता मोह भं” की कविता है और यह कविता अपने काव्य बोध के साथ साथ एक किसान और मजदूर से भी पूरा जु$डाव रखती है।‘‘

ये विचार हिन्दी विभा”, मोहनलाल सुखा$िडया विष्वविद्यालय एवं राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित ‘समकालीन हिन्दी कविता : विविध संदर्भ‘ विशयक राश्ट्रीय सं”ोश्ठी उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज ने व्यक्त किये ।

 

सिटी पैलेस में चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘रंग‘ आज से

उदयपुर, आगामी ७ मार्च को होली पर्व के मद्देनजर महाराणा मेवाड चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के तत्वावधान में ३ से ६ मार्च तक सिटी पैलेस सं”्रहालय के सभाशिरोमणी का दरीखाना में पारंपरिक चित्रकला के समन्वयन एवं उत्कर्ष हेतु प्रदर्शनी के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पारंपरिक संगित कला के प्रोत्साहन के क्षेत्र में फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों के तहत इन्हीं दिनों भारतीय शास्त्रीय संगित के अलावा होली पर गाए बजाए जाने वाले विशेष लोक वाद्यों से भी पर्यटकों को लुभाया जाएगा।

 

मु यमंत्री को लिखी चिट्ठी

उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्यो”गिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने उदयपुर में चल रही नवम् शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल-वैजयन्ति प्रतियो”गीता के दौरान दोपहर में सी.टी.ए.ई. के खेल प्रां”ण में आयोजित एक कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष करणसिंह शक्तावत के नेतृत्व में एकत्रित होकर उदयपुर को बी-२ शहर का दर्जा और न”र परिषद उदयपुर को न”र नि”म बनाने के लिए चल रहे अभियान को समर्थन देते हुए रा’य के मु यमंत्री को ल”भ” ५०० पोस्ट कार्ड लिखकर प्रेषित किये हैं।

 

निजी कॉलेज के विरूद्घ धोखाधडी का मामला दर्ज

उदयपुर, फतहनगर थाना पुलिस ने महाराजा कालेज प्राचार्य व अन्य के खिलाफ धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनु कुमार पुत्र वल्लभ पालीवाल ने देबारी स्थित महाराजा कालेज के प्राचार्य पी.सी.कोटका, व्यवस्थापक सतीश शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि एमबीए में प्रवेश के लिए सोनू ने १ सित बर १० को आवेदन पत्र के साथ ५० हजार रूपये जमा करवाये थे। एडमिशन नहीं होने पर कालेज ने २५ नव बर ११ को ३० हजार रूपये का चैक दिया शेष राशि का भु”तान नहीं कर धोखाधडी की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

धोखाध$डी : फतहन”र निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र पूरणमल अगरवाल ने सेती चित्तौड निवासी रतन ङ्क्षसह पुत्र भंवर ङ्क्षसह तथा कूरज निवासी मिठा लाल पुत्र वरदीचंद के खिलाप* पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया कि रतन ङ्क्षसह ने २८ अ”स्त ०९ को ट्रेक्टर पर १ लाख २५ हजार तथा मिठुलाल ने १९ प*रवरी ०८ केा ७३ हजार का “ण लिया लेकिन आरोपियों ने किश्तों का भु”तान नहीं कर ट्रेक्टर बेच दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

तिरंगे के लिए दौड़ रहे है खालिद

मुंबई से दिल्ली तक १९०० कि.मी.तक होगी दौड

देश प्रेम का जज्बा लेकर की शुरूआत

उदयपुर, हर घर में तिरंगा’’ का अभियान लेकर मुंबई के मोह मद खालिद कुरैशी मुंबई से दिल्ली तक का सफर दौड कर पुरा कर रहे है।

“मैं अकेला ही चला था जानीबे मंजिल को मगर

लोग साथ आते गये कारवां बनता गया”

इस शेर को चरितार्थ करते मो.खालिद कुरैशी ने हाथो में तिरंगा लिये ’’हर घर में तिरंगा’’ का सपना लिये अपनी जाबांजी और दिलेरी के साथ २६ जनवरी को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से अपनी दौड शुरू की। और आज ९५० किमी दौड कर उदयपुर पहुंचे।

ओरियन्टल पैलेस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए मो.खालिद ने बताया कि वह पश्चिमी रेल्वे में टिकिट कलेक्टर के पद पर कार्यरत है। उनके पिता रेलवे में बडे अधिकारी रह चुकेहै ओर उन्हे कई स मान मिल चुके है। खालिद बताते है कि मेरे घर में हर चीज है मान स मान के मेडल लेकिन नहीं है तो बस एक तिरंगा। जब मंदिर, मस्जिद गिरजाघर में धार्मिक ग्रंथ हो सकते है ओर वहीं धार्मिक ग्रंथ हम अपने घर में ब$डे स मान से रखते है तो एक तिरंगा क्यों नहीं। खालिद ने कहा कि ऐसा नहीं कि जिस घर में तिरंगा नहीं उस घर वालो के दिल मे देश प्रेम नहीं लेकिन उनका मानना है कि घर में तिरंगा होने से देश के लिए प्रेम स मान, और ईमानदारी की भावना और ज्यादा जागृत होती है। यही सपना लिये वह मुंबई से देहली तक १९०० किमी हाथो में तिरंगा लहराते हुए दौड लगायेगें ओर रास्ते में आने वाले हर गांव, कस्बे, शहर में घर मे तिरंगा रखने का आग्रह करेगें। स्कुलो में बच्चों के सामने अपने अभियान के बारे मे बतायेगें ओर उन्हे प्रेरित करेगें। खालिद ने बताया कि अभी तक यात्रा से वे काप*ी प्रसन्न है उन्हे बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। वह रोज ३० किमी दौडते है। हर जगह लोग उनका स्वागत और अभियान की सराहना करते हुए अपने घर मे तिरंगा रखने का प्रण लेते है। खालिद अपने साथ २० हजार तिरंगे लेकर चले ३ हजार तिरंगे बांट दिये।

उदयपुर आने पर भारत विकास परिषद ने उनका स्वागत किया ओर उनके इस अभियान का समर्थन किया। खालिद के साथ इस अभियान में चार लोग ओर है जो इनके साथ वाहन में चलते है। खालिद अप्रेल तक दिल्ली के इण्डिया गेट पर पहुंचेगें जहां राष्ट्रपति द्वारा स मान किया जाएगा।

 

 

 

होटल शिव निवास पैलेस को सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी अवार्ड

राष्ट्रपति के हाथों नवाजे गए लक्ष्यराज सिंह मेवाड

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार २०१०-११

उदयपुर, भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स की एक इकाई उदयपुर स्थित होटल शिव निवास पैलेस को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार २०१०-११ में सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज ग्रांड कैटेगरी से नवाजा है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने यह पुरस्कार एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवा$ड को प्रदान किया।

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश के कई होटल व्यवसायी उपस्थित थे। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवा$ड ने बताया कि एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स की उदयपुर स्थित होटल शिवनिवास पैलेस को यह अवार्ड भारत की हेरिटेज होटलों की श्रेणी में अव्वल आने पर दिया गया है। यह पुरस्कार स्वयं उन्होंने तथा एमएमसीएफ की स्वावलंबन परियोजना की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वृंदा राजे सिंह ने ग्रहण किया।

Udaipur News File- 01.03.2012

स्कूली छात्रों के साथ मारपीट से सलूम्बर में तनाव

कस्बे में पुलिस बल तैनात

उदयपुर, सलूम्बर कस्बे में स्कूली छात्रों के साथ मारपीट की घटना को लेकर तनाव हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरप*तार कर मामला शांत किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर कस्बे के तहसील रो$ड चुंंगी नाका के समीप अंदर का शहर निवासी जुबेर खां व साथियों ने रंजिशवश स्कूली छात्र नागदा बाजार निवासी अनिल पुत्र बिहारी लाल चौबीसा,दोलपुरा निवासी पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह जगपाल के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर थानाधिकारी गजेन्द्र ङ्क्षसह राव ने घटनास्थल पहुंच घायलो को चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए रवाना कर स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

 

नवम् शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल वैजयन्ति प्रतियोगिता आरंभ

उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के खेल प्रांगण में नवम् शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल वैजयन्ति प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. चाहल ने किया। इसी क्रम में कुलपति प्रो. चाहल ने मार्च पास्ट की सलामी ली और चल वैजयन्ति खेलों के प्रारम्भ की घोषणा करते हुए खिला$िडयों को खेल नियमों की शपथ दिलवाई। २९ फरवरी से ३ माचर््* तक चार दिवसीय यह प्रतियोगिता केन्द्रीय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ और शैक्षणेत्तर कर्मचारी कल्याण समिति प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। आज सम्पन्न विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी टीमों ने पूर्ण जोश एवं आत्मविश्वास से अपनी अपनी टीम को विजेता बनाने की पूरी कोशिश की । आज के परिणाम इस प्रकार रहे: कबड्डी में प्रसार शिक्षा निदेशालय ने डेयरी विज्ञान कालेज को ३४-१२, एडीएम ने वल्लभनगर टीम को एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय ने ए आर एस बांसवा$डा को ९-१ से हराया । वालीबाल में गृहविज्ञान महाविद्यालय ने प्रसार शिक्षा निदेशालय को और सी सी पी सी ने भू-सम्पति कार्यालय को हराया । बास्केटबाल में ए आर एस कोटा ने डेयरी विज्ञान कालेज को १९-१८, आर सी ए ने ए आर एस बांसवा$डा को १२-० से करारी मात दी ।

 

महानरेगा से आदिवासियों के जीवन में आर्थिक सामाजिक बदलाव : हेमन्त गेरा

महात्मा गांधी नरेगा राष्ट्रीय कार्यशाला

उदयपुर  उदयपुर के जिला कलक्टर हेमन्त गेरा ने आज से अजमेर में प्रारम्भ हुई दो दिवसीय महात्मा गांधी नरेगा राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि महानरेगा से जिले के आदिवासी क्षेत्र की तस्वीर बदली है और आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक जीवन में सुधार हुआ है।

गेरा ने संगोष्ठी में अपने प्रजेन्टेशन ‘‘वन अधिकार अधिनियम से काश्तकार लाभान्वित‘‘ में कार्यशाला के प्रतिभागियों को यह बताया कि उनके क्षेत्र में वन अधिकार अधिनियम २००६ प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है और इसको अब महात्मा गांधी नरेगा से जोडकर अंजाम दिया गया तो जिले के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में काफी परिर्वतन हुआ है। जिले के ७ उपखण्डों में इस अधिनियम के तहत ‘‘ट्राईबल राइट एक्ट‘‘, ‘‘ट्राईबल बिल‘‘ व ‘‘ट्राईबल लैण्ड एक्ट‘‘ के छ: हजार ५६ पट्टे जारी किये गये जिनमें कोटडा उपखण्ड में ८३०, खेरवाडा में १५६५, झाडोल में १०७४, सलूम्बर में ८१८ मावली में १८, वल्लभनगर में २९ तथा गिर्वा/गोगुन्दा में १६१८ पट्टे दिये गये। उन्होंने बताया कि महानरेगा के तहत वन विकास के लिए भूमि पर विभिन्न गतिविधियों की स्वीकृति दी गई जिससे आदिवासियों के सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में सुधार हो सके।

 

आबकारी धावों में ३८१ व्यक्ति गिरफ्तार

उदयपुर, आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जनवरी माह में आबकारी धावों एवं गश्त के दौरान ३८१ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त आयुक्त आबकारी ने बताया कि माह में ६५६ साधारण, ३५ विशेष, ३३ बीएलसी एवं २ एनडीपीएस के अभियोग दर्ज किए गए। गश्त एवं धावों के दौरान ३२ हजार २९३ बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा, ६ हजार ३७९ बोतल बीयर, २ हजार ७१६ बोतल देशी मदिरा, ३ हजार ७४३ बोतल नाजायज शराब, ५ हजार ९८३ लीटर वाश, ३५ लीटर स्प्रिट, ३८६ किलो डोडा-पोस्त एवं ०.०८० ग्राम गांजा जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान ६ ट्रक, ३-३ कार-जीप एवं ७ मोटरसाइकिलें जब्त की गई है।

 

नवजीवन योजनान्तर्गत दो दिवसीय शिविर २ से

उदयपुर, अवैध शराब निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय में लिप्त व्यक्ति अथवा समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास एवं पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवजीवन योजनान्तर्गत प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर दो दिवसीय शिविर २ से ३ मार्च को आयोजित होंगे।

 

जीप पलटने से दो की मृत्यु

उदयपुर, सायरा कस्बे के कणेज घाटा क्षेत्र में जीप पलटने से दो जनों की मृत्यु हो गई तथा ११ जने घायल हो गए।

सायरा थानान्तर्गत कणेज घाटे में बुधवार अपरान्ह जीप पलट गई। हादसे को देख क्यारा खेेत निवासी चुन्ना पुत्र मनसा राम गरासिया मोके से प*रार हो गया। हादसे में घायल जेतवाडी निवासी भग्गा (४५) पुत्र भैरा गमेती,मीणामा थाना नाणा जिला पाली निवासी दिनेश (१३) पुत्र धन्ना गमेती,मुण्डा खेत निवासी मन्ना (२२) पुत्र धर्मा गमेती, चेनराम (८) पुत्र जेठा गमेती, जेेतवाडी निवासी हरमा (३५) पुत्र जोगाराम गमेती, रिजमा खान (२२) पुत्र हिमाराम, लक्ष्मण (४०) पुत्र नाथु गमेती, प्रकाश (१२) पुत्र बालू राम गमेती,मोहनी (२५) पत्नी हरमा राम सहित १३ जनो को सायरा चिकित्सालय पहुंचाया जहां भग्गा व दिनेश की मृत्यु हो गई। तथा चार घायलों को छोड शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेप*र किया है। हादसे की सूचना मिलने पर एएसआई कान ङ्क्षसह मय टीम ने मृतको का शव मोचेरी में रखवाया तथा घायलों को उदयपुर रवाना किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि जीप मारवाड से कूरण से सवारियां लेकर जेतवाडी तक चलती है।

 

विषाक्त वस्तु खाने से अचेत महिला ने दम तोडा

उदयपुर, विषाक्त वस्तु सेवन करने से अचेत महिला ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतका के भाई ने पति पर जहर देकर बहिन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया।

सूत्रों के अनुसार केसरियाजी हाल दरीबा थाना रेलमगरा निवासी अनिता (२३) पत्नी गौरव त्रिवेदी को विषाक्त वस्तु सेवन करने पर परिजनों ने एम बी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर आये मृतका के परिजनों ने मृत्यु पर संदेह व्यत्त* किया । भाई हेमन्त ने गोरव पर बहिन को जबरन विषात्त* सेवन करा हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपूर्द किया।

 

 

शाही रेल पर पत्थरबाजी करने वाले तीन अपचारियों को जेल

उदयपुर, शाही रेल पर पत्थरबाजी करने के आरोप में तीन बाल अपचारी को पुलिस ने निरूद्घ किया।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने २५ प*रवरी को बेडवास रेल्वे ट्रेक पर शाही रेल पर पत्थर बाजी करने के आरोपी तीन बाल अपचारियों को निरूद्घ कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि २५ प*रवरी को अपरान्ह सिटी स्टेशन रोड से दिल्ली रवाना होने वाली शाही रेल पर बेडवास कच्ची बस्ती क्षेत्र के लोगों ने पत्थरबाजी की थी। इस पर ट्रेन के चार डिब्बों के शिशे टूट गये थे। इस पर आरपीएप* एएसर्आ अमृत लाल मेघवाल ने पुलिस ने प्रकरण दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने तीन अपचारियों को निरूद्घ किया।

 

 

 

झीलों के किनारे निर्माणों को रोका

उदयपुर पोस्ट की खबर का असर

नगर परिषद ने करवाई वीडियो ग्राफी

उदयपुर, उच्च न्यायालय के आदेश उपरान्त भी झील किनारे हो रहे अवैध निर्माण कार्यो का समाचार राष्ट्रदूत और में प्रकाशित होने के तुरन्त बाद प्रशासन हरकत में आया तथा बुधवार को नगर परिषद आयुत्त* ने निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर उनकी प*ोटोग्राप*ी एवं वीडियोग्राफी करवायी।

उल्लेखनीय है कि २४ प*रवरी को उच्च न्यायालय ने आदेश उपरान्त भी उदयपुर की झीलो की परिधी में हो रहे निर्माण पर टिप्पणी करते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस दे कर जवाब तलब किया था। इसके उपरान्त भी निर्माण कार्य जारी रहे।

राष्ट्रदूत ने २९प*रवरी को प्रकाशित अंक में ’’झीलो में हो रहा है धडल्ले से निर्माण’’शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद बुधवार को ही नगर परिषद आयुत्त* सत्यनारायण आचार्य ने झीलों की परिधिी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी पैलेस में चल रहे निर्माण कार्य को रूकवा कर वहां की यथा स्थिति की वीडियोग्राप*ी करवाई तथा नोटिस चस्पा कर निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी।

इसके बाद स्वरूपसागर स्थित वोलकेम इण्डिया के कार्यालय परिसर में चल रहे कार्य को भी रूकवाया। हांलाकि यहां पर आयुत्त* का कहना था कि निर्माण कार्य नहीं चल कर केवल साप* सप*ाई का कार्य ही हो रहा था। स्वरूप सागर किनारे ही अम्बावग$ड में एक तीन मंजिला भवन में निर्माण कार्य चल रहा था जिसकी निर्माण सामग्री जब्त कर वहां भी नोटिस चस्पा कर निर्माण कार्य नहीं करें कराने की चेतावनी दी गई।

आयुत्त* ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को उत्त* स्थानों पर निरन्तर निगरानी के निर्देश भी जारी किए।