Udaipur News File – 26-02-2012

सुथार समाज का सामूहिक विवाह समारोह आज

उदयपुर, विश्वकर्मा सुथार समाज विकास संस्थान उदयपुर का सामूहिक विवाह रविवार को केशवनगर स्थित भाग्यश्री वाटिका में आयोजित होगा।

संस्थान के अध्यक्ष हेमंत उषाणिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस छठे सामूहिक विवाह में ६ जो$डे परिणय सूत्र में बंधेंगे। सुबह ९ बजे आय$ड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से शोभायात्रा प्रांरभ होगी जिसमें घो$डो पर दुल्हे और बग्गियों में दुल्हनें सवार होगी। ११ बजे भाग्यश्री वाटिका पहुंचकर तोरण की रस्म के बाद अन्य वैवाहिक रस्में पूरी की जायेगी।

समारोह में आठ हजार समाज के लोगों के आने की संभावना है। संस्थान की ओर से जो$डों को उपहार में रसोई की सारी सामग्री दी जाएगी। पंजीयन शुल्क २१-२१ हजार रूपये रख ागया है। समारोह में शहर विधायक गुलाबचिंद कटारिया, सांसद रघुवीर मीणा, गिरिजा व्यास, सज्जन कटारा, सभापति रजनी डांगी भी शिरकत करेंगे। संस्थान के सह संयोजक जगदीश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर दुल्हा और दुल्हनों से बेटी बचाओ का प्रण दिलाया जायेगा।

 

सांसद रघुवीर मीणा ने लिखा पोस्टकार्ड

उदयपुर, उदयपुर को नगर निगम व बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए शनिवार को सेक्टर १४ में उदयपुर सांसद रघुवीर मीणा व सलूम्बर विधायक बसंती देवी मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पोस्टकार्ड लिखकर उदयपुर को नगर निगम व बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने का अनुरोध किया।

 

 

 

कांग्रेस कमेटी की बैठक आज

उदयपुर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रात: १० बजे पार्टी कार्यालय चेटक सर्कल पर आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रभारीकरण एवं उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक भाग लेगें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवत्त*ा डा.दीपक औदिच्य ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बैठक में वार्ड कांग्रेस इकाईयों के गठन, सदस्यता अभियान २०११ से २०१५ विधानसभा वार राजनैतिक सम्मेलन, प्रशिक्षण शिविर एवं केन्द्र एवं राज्य की कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के बारे में समन्वयक की मौजुदगी में चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। बेठक में सांसद, विधानसभा प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष भाग लेगें।

 

शिविर में २७५ लाभान्वित

उदयपुर। माली समाज पंचायत संस्थान के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित चिकित्सा शिविर मे २७५ रोगी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रन्यास अध्यक्ष रूप कुमार खुराना थे अध्यक्षता जिला प्रमुख मधु मेहता ने की।

 

नकदी व जेवरात चुरा ले गए

उदयपुर, शहर के गोवर्धन विलास क्षेत्र में सूने मकान में घुसे चोर नकदी व जेवर चुरा ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोवर्धन विलास सेक्टर-१४ महावीर नगर निवासी मंजू माण्डावत पुत्र प्रेम प्रकाश माण्डावत के मकान से छत के रास्ते से घुसे चोर किंवा$ड तो$डकर अन्दर प्रवेश कर चाबी से अलमारी खोल २० हजार नकदी, दो सोने के हार, चार अंगूठियां, ३ जो$डी कान के टॉप्स, कंगन चुरा ले गये। वारदात की सूचना मिलने पर मंजू ने पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया। पूछताछ में पता चलीा कि मंजू विद्यापीठ में प्रोपे*सर पद पर एवं पति प्रेमप्रकाश बा$डमेर में आरएएस अधिकारी है। २३ प*रवरी को पुत्र के साथ मंजू पीहर भट्टियानी चोहट्टा गई थी को २५ वापस लौटने पर वारदात का पता चला।

 

 

हत्या के आरोपी दो भाईयों को उम्र कैद

उदयपुर, रंजिशवश युवक की हत्या करने के आरोपी दो भाईयों को दोषी पाये जाने पर न्यायालय ने उम्र कैद एवं १-१ हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। प्रकरण के अनुसार १७ अगस्त ०८ को प्रार्थी सुबरी निवासी जमना लाल पुत्र नाथा गमार ने कोटडा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी १६ अगस्त को लादू राम गमार ने मोबाइल पर सूचना दी कि वह तथा उसका पुत्र अशोक गमार बाइक पर नयावास सौन्द्रप आ रहे कि सोप*वाडा आंगनवाडी के समीप दिनेश व साथी ने रोक बेल्ट पत्थर से मारपीट की बचाव करने पर मेरे साथ मारपीट की। इस दौरान दिनेश व साथी की। इस दौरान दिनेश व साथी ने जिंदा नहीं छोडने की बात कही, इस पर भंवर ने कमर में छिपा रखी छुर्री से अशोक की पीठ पर वार कर प*रार हो गया। अशोक लहुलूहान अवस्था में मौके पर गिर गया। सूचना मिलने पर प्रार्थी व उसकी औरत हाखरी तेजपाल व अन्य मौके पर पहुंचे। जब तक अशोक मर चुका था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाप* चालान पेश किया । इस मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प*ास्ट ट्रेक१ के पीठासीन अधिकारी रेखा भार्गव ने १८ गवाहों को सुनने एवं १६ दस्तावेजों का अवलोकन कर आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्र कैद एवं एक एक हजार रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

 

 

जादोन येलो बेल्ट से सम्मानित

उदयपुर २५ फरवरी। महिन्द्रा इन्स्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी द्वारा महिन्द्रा ग्रुप की क्लब महिन्द्रा होटल फ्लोरा के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादोन को गत दिनों केरल स्थित मुनार रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में येलो बेल्ट से सम्मानित किया गया।

होटल की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि जादोन को वैज्ञानिक तरीक से महिन्द्रा ग्रुप व अन्य प्रकार के प्रोजेक्टो में आने वाली समस्याओं का सुचारू रूप से समाधान निकालने के लिये महिन्द्रा इन्स्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी के निदेशक अंजनी कुमार चौधरी ने येलो बेल्ट से सम्मानित किया।

 

जूनागढ की घटना के विरोध में ज्ञापन दिया

उदयपुर, २५ प*रवरी (का.सं.)। गुजरात प्रदेश के जूनाग$ढ में मुस्लिम समाज के एक गुट द्वारा दूसरे गुट पर किए गए हमले के विरोध में मुस्लिम स्टूडेन्ट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑप* इंडिया के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरित्त* जिला कलेक्टर शहर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुस्लिम स्टूडेन्ट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑप* इंडिया (एम.एस.आई) के जिलाध्यक्ष डॉ. इदरीस नूरी ने बताया कि जूनाग$ढ में १२ प*रवरी रविवार को वहाबी, देवबंदी जैसे संगठनों ने वहां के सूप*ी सुन्नी मुसलमानों के साथ मारपीट, लूटपाट तथा महिलाओं के साथ दुव्यवहार किया। ऐसे लोगों की वजह से हिन्दुस्तान में अमन व शांति भंग होती है। ऐसे लोग ही आतंकवादी संगठनों को चलाते है और पूरे देश में हिंसा पै*लाते है जिसकी वजह से पूरे देश का मुसलमान बदनाम है। देश के राष्ट्रपति से निवेदन है कि ऐसे लोगों के खिलाप* जांच कमेटी बिठाई जाए और घटना की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को दंडित किया जाए।

 

 

मसाज पार्लर में सेक्स रेकेट

विदेशी युवतियां लिप्त

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया था  उदघाटन

पुलिस ने संदिग्धावस्था में चार युवक-युवतियों को किया गिरफतार

उदयपुर,। पुलिस ने मसाज पार्लर की आड में जिस्मफरोशी का धंधा करने के आरोप में चार युवक-युवतियों को गिरपतार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने आज दोपहर में दुर्गा नर्सरी रोड स्थित अभिनंदन रेस्टोरेंट के भूमितल में स्थित लॉज स्पा लोंज पर दबिश दी। जहां पर पुलिस ने चार युवक-युवतियों को संदिग्धावस्था में पाया। पुलिस को इस स्पा पर अवैध देह व्यापार चलने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल राजेन्द्र को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। जहां काउंटर पर उसने १५०० रूपये जमा कराए। युवती द्वारा देह संबंध के लिए राजी होने के पश्चात कांस्टेबल ने पुलिसकर्मियों को ईशारा किया जहां पुलिस ने संदिग्धावस्था में युवती सहित वहां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए युवक-युवतियों को भी अपनी हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मौके पर आपत्तिजनक अवस्था में मौजूद नागालैण्ड निवासी डेनियल (२३) पुत्र राम बहादुर , अलोख पुत्र रासूली, आगरा निवासी हरेन्द्र पुत्र दारा सिंह, झाडोल निवासी जयप्रकाश पुत्र मन्नालाल नाई तथा दो मणिपुर, एक नागालैण्ड तथा एक नेपाल हॉल उदयपुर निवासी युवतियों को संदिग्धावस्था में गिरपतार किया है। पुलिस ने संदिग्ध युवक-युवतियों के खिलाप पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया है।

कुछ माह पहले ही हुआ था शुभारंभ: दुर्गा नर्सरी रोड स्थित इस स्पा का शुभारंभ कुछ माह पूर्व ही हुआ था। इसके संचालन लोकेन्द्र चौधरी है। जो शहर के एक प्रोपर्टी डीलर के रिश्तेदार बताये जाते है। जहां आने वाले ग्राहकों को अत्याधुनिक तरीके से स्पा, कटिंग एवं मसाज की सुविधा प्रदान की गई। जहां इसकी आड में आज देह व्यापार होने की पुष्टि हुई।

पकडाई युवतियां बाहर की: स्पा के मसाज के नाम पर हो रहे देह व्यापार में लिप्त चारों युवतियां शहर की नहीं होकर बाहर के राज्यों की है। चारों युवतियों में से दो युवतियां मणिपुर की, एक नेपाल व एक युवती नागालैण्ड की है। स्पा के संचालक लोकेन्द्र चौधरी ने इस स्टाप के लिए स्पा के पास ही रूम की व्यवस्था कर रखी थी।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम: स्पा पर की गई कार्यवाही में अतिरित्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तेजराज सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस राजीव पचार, सूरजपेाल थानाधिकारी सौभाग्य सिंह, प्रतापनगर थानाधिकारी सतीश मीणा एवं भूपालपुरा थाना प्रभारी द्वितीय शंभू सिंह मय टीम शामिल थे।

धडल्ले से चल रहा है देह व्यापार: शहर के कई पौश इलाकों में धडल्ले से देह व्यापार चल रहा है। इन स्थलों पर मसाज की आड में जिस्मपरौशी का धंधा किया जा रहा है। यहां आने वाले ग्राहकों को बाहर से मंगाई गई युवतियां उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस अवैध रूप से हिरणमगरी में देह व्यापार करने वाली एक महिला को कई बार गिरपतार कर चुकी है परंतु लचीले कानून के तहत तुरंत जमानत हो जाने के बाद कुछ दिन रूकने के बाद फिर देह व्यापार शुरू हो जाता है।

उल्लेखनीय  हे की इस पार्लर का उदघाटन कुछ माह  पूर्व  लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया था  तथा समाचार पत्रों में  भी  इस के  विज्ञापन  छपे  थे

 

 

 

 

 

 

Udaipur News – 24.02.2012

जानलेवा हमले में दो घायल

उदयपुर, शहर के घंटाघर थानानतर्गत रावजी का हाटा क्षेत्र में आपसी कहासुनी के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हादसे में दो जने घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चिंतामणी की घाटी निवासी जावर सिंह पुत्र चतरसिंह राजपूत ने निरंजन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पंवार, राताखेत निवासी दिग्विजय सिंह उर्प* दीपु, लाला पुत्र प*तहसिंह के खिलाप* विरेन्द्र सिंह पर तलवार से प्राणघातक हमला करने तथा रावजी का हाटा निवासी प्रियंका पुत्री दिनेश सिंह ने रावजी का हाटा निवासी सोनु, राजेन्द्र कुमार, नरपत, दिनेश के खिलाप* आपसी कहासुनी के दौरान हमला कर निरंजन व भूपेन्द्र को घायल करने का प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

दुष्कर्म: झल्लारा थानान्तर्गत गोडासर निवासी किशोरी ने गोडीआमली निवासी नाथू पुत्र गंगा मीणा के खिलाप* प्रकरण दर्ज करवाया कि २० प*रवरी को शत्त*ावतों का गुडा क्षेत्र में आया आरोपी घर छो$डने के बहाने बाईक पर बिछाकर जंगल की तरप* ले गया जहां चाकू दिखाकर आरोपी ने बलात्कार कर प*रार हो गया।

 

फर्जी आई.डी. से उठाया ऋण

धोखाधडी का मामला दर्ज

उदयपुर, सूरजपोल थाना पुलिस ने बदमाश के खिलाप* प*र्जी दस्तावेज से ऋण उठा कर बैंक के साथ धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब हाल टाउनहाल रोड स्थित इण्डियन ओवरसिज बैंक के मुख्य प्रबंधक राजपाल पुत्र मदन लाल अरोडा ने मठ मादडी थाना प्रतापनगर निवासी हरि ङ्क्षसह राजपूत के खिलाप* धोखाधडी करने का प्रकरण दर्ज करवाया कि आरोपी ने १९९५ में भल्लो का गुडा आबादी क्षेत्र में भूखण्ड के लिए जारी पट्टे के आधार पर वर्ष २००७ में आवेदन कर १ लाख ३५ हजार रूप्ये का बैंक ऋण लिया जिसकी जांच में पट्टा प*र्जी पाया गया। पुलिस ने जांच शुरू की।

लपका पकडा : घंटाघर थाना पुलिस ने गणगौर घाट पर पर्यटको के साथ लपकागिरी करते वारियों की घाटी निवासी मुकेश पुत्र शंकर वारी को गिरप*तार किया।

रिमाण्ड : धानमण्डी थाना पुलिस ने भोपालवाडी स्थित जीवन कुमार जैन को उधार दिये रूपये की वसूली करने के बावजूद धमकी देकर रूपयो की मांग करने के मामले में गिरप*तार खटीकवाडा निवासी मुकेश पुत्र मांगी लाल चौहान, कुलदीप पुत्र किशन लाल चौहान, मीनापडा निवासी प्रकाश को न्यायालय में पेश किया जहां से प्रकाश को एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर भेजा तथा शेष आरोपियों को जेल भेज दिया।

 

चयन प्रतियोगिता आज

उदयपुर। के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज् स्तरीय प्रतियोगिता २५ से २७ प*रवरी तक अजमेर के पटेल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जिसमें भाग लेने हेतु उदयपुर की टीम का चयन शुक्रवार को सायं ५ बजे उस्ताद श्री लक्ष्मण ङ्क्षसह व्यायामशाला में चयन किया जाएगा।

 

बी-२ के लिए बोहरा समुदाय ने लिखे पोस्टकार्ड

उदयपुर, उदयपुर को नगर निगम व बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए आज पंचवटी चौराहा पर शेख शब्बीर मुस्तप*ा के नेतृत्व में बोहरा समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पोस्टकार्ड लिखकर उदयपुर को नगर निगम व बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने का अनुुरोध किया।

 

सभापति ने किया पार्किंग के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण

उदयपुर, सभापति रजनी डांगी, निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शत्त*ावत एवं क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद खलील ने वार्ड १४ में स्थित बेलघर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सभापति ने नगर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलाबबाग के बाहर जमा भराव तथा बसों की पार्किंग पर नाराजगी व्यत्त* की। उन्होंने कहा कि भराव डालने की जगह व बसों की पार्किंग के लिये अन्यत्र स्थान देखा जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि बेलघर में यदि पार्किंग की व्यवस्था हो सकती है तो उसका भी जायजा लिया जाय। वे स्वयं भी आज इसी दृष्टि से बेलघर का मौका मुआयना कर रही है।

 

 पुष्प, फल एवं सब्जी प्रदर्शनी तथा विज्ञान मेला २८ को

उदयपुर, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान मेला एवं पुष्प, फल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन २८ फरवरी को प्रात: साढे दस बजे से महाविद्यालय परिसर में होगा।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने बताया कि इस दौरान किसान, किसान महिलाएं, युवा एवं कृषि उद्यमियों से तकनीकी संवाद, कृषि विश्वविद्यालय द्वारा समन्वित कृषि एवं खाद्य सुरक्षा प्रदर्शनी, उत्पाद विक्रय, प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान फल, सब्जी एवं पुष्प प्रतियोगिताएं भी होगी। आम जन के लिए यह प्रतियोगिता दोपहर १ बजे से रात्रि ९ बजे तक खुली रहेगी।

 

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में ७१ विद्यार्थियों ने किया रक्त दान

उदयपुर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय में गुरूवार को आयोजित रक्तदान शिविर में ७१ यूनिट रक्तदान किया गया।

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस. आर. मालू ने बताया कि महाविद्यालय की एन. सी. सी. एवं एन. एस. एस. इकाई, महावीर इन्टरनेशनल सोसायटी एवं आई. सी. आई. सी. आई. बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों सहित ७१ व्यक्तियों ने रक्तदान किया।

 

 हवाओं से तपन कम

उदयपुर, झीलों की नगरी उदयपुर में गुरूवार को चल रही हवाओं से ठंडक महसूस की गई। पिछले दो दिनों से दोपहरी मेें सूर्य की तेज तपन का अहसास कुछ कम दिखाई दिया। बुधवार की अपेक्षा आज के तापमान में मामूली से वृद्घि दर्ज की गई।

मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान ३१.७ डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान १२.४ डिग्री दर्ज किया गया। आपेक्षिक आद्रता ७१ डिग्री जबकि सापेक्षित आद्र्रता १७ डिग्री दर्ज की गई। शहर का शुक्रवार को सूर्योदय ७ बजे होगा जबकि सूर्यास्त १८ बजकर ३३ मिनट पर होगा।

 

रंग टैगोर की रवीन्द्रोत्सव प्रस्तुति आकर्षक रही

उदयपुर, भारतीय लोक कला मण्डल की स्थापना के ६० वर्ष के समारोह में दूसरे दिन दि परफोरमर्स, के सहयोग से रंग टैगोर की प्रस्तुति बहुत ही आकर्षक रही ।

यह एक अप*गानी पठान व बालिका मिनी की कहानी है । इसमें बताया गया है कि अफगानी पठान हर साल सूखे मेवे बेचने के लिए कलकत्ता आता है यहां बंगाली परिवार से उसका लगाव हो जाता है । उस परिवार की बालिका मिनी को देखकर वो अपनी बेटी को याद करता है जो उसी की उम्र की है । बंगाली बाबू की पत्नी मिनी और काबुलीवाला की दोस्ती पसंद नही करती । जब काबुलीवाला अपने देश जाते समय बनिये को दिए सूखे मेवे के पैसे मांगने जाता है तो उसे झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवा देता है । वह जेल से दस साल की सजा काटते हुए अपने परिवार को याद करता है । सजा पूरी होने पर अफगान लौटते समय वह बंगाली परिवार की बेटी मिनी से मिलने की इच्छा जताता है । मिनी अब ब$डी हो चुकी थी और उसकी शादी की तैयारी हो रही थी । काबुलीवाला बंगाली परिवार से मिनी से एक बार मिलने की गुहार करता है और मिनी जैसी ही उसकी बेटी होने की जानकारी देता है । बंगाली परिवार काबुलीवाला पर दया करते हुए मिनी को शादी का आधा खर्च उसकी बेटी की परवरीश के लिए दे देता है । दस साल पुरानी यादों को ता$जा कर काबुलीवाला और मिनी गले मिल रो प$डते है ।

लेकसिटी में होगी देश की प्रथम ईको फ्रेंडली शाही शादी

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 

बीएचओ ग्रुप के पुत्र का विवाह होगा अगले माह

तैयारियां जोरो पर

शहर की पांच सितारा होटलें बुक

उदयपुर, शाही शादियों की शृंखला में लेकसिटी को आगामी माह में एक और शादी के आयोजन का अवसर प्राप्त होगा। यह शाही शादी होगी बीएचओ ग्रुप के चेयरमेन अजीत ङ्क्षसह मेकर के पुत्र संजीत ङ्क्षसह मेकर की। इको फ्रेंडली विवाह समारोह में उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेगी।

BHO C O O vikram singh maker-udaipur

पुष्ट जानकारी के अनुसार आगामी १ से ४ मार्च तक लेकसिटी की सभी पांच सितारा होटले इस इको फ्रेंडली विवाह समारोह के लिए बुक हो चुकी है। जगमंदिर में होने वाली शादी के लिए दावा किया जा रहा है कि यह शादी पूरी तरह ईको फ्रेंडली होगी बीएचओ ग्रुप के सीओओ विक्रम ङ्क्षसह मेकर और साइंटिस्ट बी.एल.चौधरी के अनुसार इस शाही शादी में उपयोग में आने वाले सभी वाहन बायोडिजल से संचालित होगें और यह बायोडिजल उदयपुर देबारी स्थित ग्रुप की एक फैक्ट्री में तैयार किया गया है। चौधरी ने बताया कि इस शादी के लिये शहर के ५० ऑटो १ से ४ मार्च तक किराये पर लिये है जिन पर पर्यावरण बचाओं का संदेश लिखा होगा और शादी के चार दिन तक वह ऑटो बायोडिजल से ही चलेंगे और इसमें उपयोग में ली जाने वाली कारें भी बायोडिजल से चलेगें। शादी का जश्न १ से ४ मार्च तक चलेगा। १ मार्च को मेहमानों का स्वागत होगा। २ मार्च को पैलेस के जनाना महल में महिला संगीत ३ मार्च को जग मंदिर में फेरे होगें ४ मार्च को लीला पैलेस में पंजाबी रीति रिवाज से पे*रे होगें। बीएचओ ग्रुप के चेयरमेन अजीत ङ्क्षसह मेकर ने बताया कि चारो दिन में ज्यादातर रोशनी बायोडिजल लेम्प की होगी इसके लिए शिल्पग्राम के घासी कुम्हार से मिट्टी के ११०० मिट्टी के स्पेशल लेम्प तैयार करवाये गये है। अजीत ङ्क्षसह बताते है कि उन्हे उदयपुर के पर्यावरण और संस्कृति से इतना लगाव है कि उन्होंने यह इको प्रे*ण्डली शादी के जरिए पर्यावरण बचाने का संदेश देना चाहा है। हिन्दुस्तान में ये पहली शाही शादी है जो इको फ्रेंडली होगी। इस शादी में मेहमानों के लिए विशेष रूप से राजस्थानी पहनावा जोधपुरी सूट और घाघरा चुनरियां तैयार करवायी गयी है।

BHO C O O vikram singh maker and Dr. BL chodhry-udaipur

क्या 8 मार्च को बंद हो जाएगा आपका इंटरनेट?

0

डीएनएस चेंजर नाम का कंप्यूटर वायरस अब अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया का सिरदर्द बन चुका है। अमेरिकन खुफिया एजेंसी इस बात का संकेत दे रही है कि हो सकता है कि 8 मार्च से लाखों इंटरनेट यूजर्स इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।

अमेरिकन कोर्ट ने एफबीआई को इस वायरस से निबटने के लिए 8 मार्च तक का समय दिया है। 8 मार्च के बाद से वे कम्पयूटर जो इस वायरस से ग्रस्त हैं, इंटरनेट एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

इस मॉलवेयर को समाप्त करने के प्रयास जारी है लेकिन पूरी सफलता नहीं मिल पा रही है। यह मॉलवेयर इतना खतरनाक है कि यह यूजर्स के सेफ साइट्स को ब्लॉक कर देता है और किसी भी एंटीवायरस को कंप्यूटर पर इंस्टॉल नहीं होने देता। इस तरह, मॉलवेयर को नष्ट करना नामुमकिन हो जाता है।

कई देशों के कम्प्यूटर इस वायरस से ग्रस्त हैं। डीएनएस चेंजर मॉलवेयर को समाप्त करने के लिए वर्किंग ग्रुप काम कर रही है। अगर इसका कोई समाधान नहीं मिलता तो परिणाम यही होगा कि 8 मार्च से लाखों यूजर्स इंटरनेट सर्फिंग नहीं कर पाएंगे।

महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज की सवारी फ्री!

0

उदयपुर.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च धुलंडी के दिन होने से रोडवेज प्रशासन इस दिन पूरे दिन बसों का संचालन करेगा। इससे पहले रोडवेज प्रशासन धुलंडी पर आधा दिन बसों का संचालन बंद रखता था। मंगलवार को निगम की हुई बोर्ड बैठक में यह निर्णय किया गया।

इसमें महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। रोडवेज के सीएमडी मंजीत सिंह ने बताया कि महिला दिवस के दिन बालिकाएं और महिलाएं 7 मार्च रात्रि 12 बजे से 8 मार्च तक रोडवेज की सभी श्रेणियों की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए सभी डिपो मैनेजरों को आदेश जारी कर दिए गए।

घोषित हो सकता है गरीब नवाज के उर्स पर राष्ट्रीय अवकाश!

अजमेर.सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स के मौके पर 6 रजब को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मिले प्रस्ताव के बाद मंगलवार को जयपुर में राज्य सरकार की ओर से इस पर मंत्रणा की गई। सचिवालय में राज्य के प्रमुख शासन सचिव(गृह) जीएस संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवकाश घोषित करने के संबंध में सभी की राय सकारात्मक आई।

राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना फज्ले हक के मुताबिक गरीब नवाज के उर्स के दौरान छठी शरीफ (6 रजब) के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को मिले प्रस्ताव पर राज्य सरकार की राय मांगी है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई। अवकाश घोषित करने के संबंध में सभी की राय सकारात्मक आई। कार्यवाहक नाजिम हाजी मोहम्मद सिद्दीक और बशीर कादरी ने पुरजोर से इस मांग को रखा।

मौलाना कादरी ने गरीब नवाज के उर्स के महत्व और अवकाश की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गरीब नवाज के उर्स के मौके पर विश्वभर से अकीदतमंद आते हैं। सरकार अवकाश घोषित करती है, तो इससे सभी को फायदा होगा। उर्स में अधिक लोग शरीक हो सकेंगे।

चर्चा के दौरान मौलाना फज्ले हक ने कहा कि 6 रजब के मौके पर अवकाश की शुरुआत पहले राज्य सरकार करे। राज्य सरकार पहल करेगी, तो केंद्र सरकार भी लागू करेगी। बैठक में सीएम के नुमाइंदे राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष लियाकत हुसैन, अल्पसंख्यक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव रोहित आर ब्रांडन, गागरोन दरगाह के प्रतिनिधि हाजी अब्दुल वहीद और जयपुर के चीफ काजी खालिद उस्मानी समेत विभिन्न लोग शरीक हुए।

Udaipur News File- 23.02-2012

सूने मकान से चोरी नकदी एवं जेवरात चुरा ले गए

उदयपुर, शहर के सूरजपोल, धानमण्डी थाना क्षेत्रों एवं सलूम्बर कस्बे में स्थित सूने मकानों से चोर नकदी व जेवरा चोरी कर ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार माली कॉलोनी उमरवाला कुआ निवासी अशोक पुत्र मांगीलाल नागदा १९ दिसम्बर को परिजनों के साथ ४५ दिन की यात्रा पर गये थे। वापस लौटने पर १४ प*रवरी को शादी समारोह में जाने के लिए अमारी खोल देखा तो सोने की तुलसी, ६ पाटले, चैने, इयरिंग, रक$डी सहित अन्य सामान चुरा ले गये। वारदात का पता चलने पर प्रकरण दर्ज करवाया है। जांच में पता चला कि मकान पर ताला लगा हुआ था। कमरे में चोर ने बिस्तर के नीचे रखी चाबी से अलमारी खेाल वारदात को अंजाम दिया। इसी तरह धानमण्डी थानान्तर्गत झीणीरेत स्थितमैसर्स रतनलाल कस्तूरचंद सोनी सर्राप*ा दुकान का मंगलवार रात में चोर ताला तो$ड १ किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गये। इसी तरह सलूम्बर कस्बा गांधी चौक निवासी पवन पुत्र लक्ष्मण लखारा मंगलवार को मकान पर ताला लगा कर कैदारेश्वर मेले में गये। पीछे से आये चोर किवा$ड चोर अलमारी से मंगल सूत्र, चांदी के पायजेब, ६० हजार रूपये नकदी चुरा ले गया। मेले से लौटने पर देखा तो किवा$ड टूटा हुआ था। इस पर पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया।

कार चोरी: अम्बामाता स्कीम निवासी उषा पत्नी दिनेश व्यास ने चोर के खिलाप* मंगलवार केा मकान के बाहर ख$डी कार चुरा ले जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज करवाया है।

 

 

सरकारी कार्यालयों में कार्य कर रहे है बाल श्रमिक

उदयपुर, एक ओर राज्य व केन्द्र सरकार बाल श्रमिकों को लेकर चिंतित है और दूसरी ओर उन्ही के निकाय में नेताओं और अधिकारियों के बीच बाल श्रमिक कार्य कर रहे है। जिसकी उन्हें कोई चिन्ता नही।

नगर परिषद बोर्ड के बजट की बैठक मंगलवार से चल रही है जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद चिल्ला-चिल्ला कर जनता के हितों की दुहाई दे रहे है लेकिन उन्हें इस बात का खयाल ही नही है कि उनके बीच चाय नाश्ते व केटरिंग की व्यवस्था करने वाले बाल श्रमिक है। नगर परिषद की सभापति हो, आयुत्त* हो या प्रतिपक्ष के नेता सभी के आगे होकर ये बच्चे काम कर रहे है जिसको इन्हें बिल्कुल परवाह नही। एक और तो केन्द्र सरकार राज्य सरकार बाल श्रमिकों को लेकर चिंतित है और दूसरी ओर यहां उनसे काम करवाया जा रहा है। ओर तो ओर उन्हें देखकर किसी पार्षद या अधिकारी को याद भी नही आ रहा कि इनके लिये परिषद द्वारा कोई प्रस्ताव रखा जाये।

 

 

पार्षदों के आचरण से क्षुब्ध नगर परिषदकर्मी हडताल पर उतरे

उदयपुर, नगर परिषद बोर्ड की बजट के लिये बैठक के दौरान कर्मचारियों से हुई झ$डप के कारण बुधवार को परिषद कर्मचारियों ने ह$डताल कर दी जिससे बैठक समझाईश के बाद डे$ढ घंटा देरी से शुरू हुई।

नगर परिषद बोर्ड के बजट-२०१२ की बैठक के दौरान परिषद के कर्मचारियों से कांग्रेसी पार्षद मनीष श्रीमाली औरप्रतिपक्ष के नेता दिनेशी श्रीमाली से झ$डप हो गई थी तथा लेखाधिकारी और एक अन्य जेईएन को नोटिस के लिये भी कहा गया था। मंगलवार को हुई बैठक में विपक्ष और सत्तानपक्ष के पार्षदों का निशाना सभापति के साथ-साथ परिषद के कर्मचारी भी थे। इसके बाद से नाराज है। बुधवार को बोर्ड की बैठक में कोई कर्मचारी नही आया और उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर सभापति को पार्षदों द्वारा किये गये दुव्र्यवहार के लिये ज्ञापन पहुंचा दिया तथा पार्षदों द्वारा माप*ी मांगने के बाद ही बैठक में आने को कहा। इसके बाद सभापति, उपसभापति, आयुत्त* और प्रतिपक्ष के नेता तथा कर्मचारियों के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता चली और कर्मचाीिरयों को समझा कर मामला शांत किया तब बोर्ड की बैठक प्रारंभ हो सकी। सभापति ने सदन में कहा कि अब से कर्मचारियों की जवाबदेही वाले सवालों का उत्तर कर्मचारियों की ओर से आयुत्त* देंगे।

 

 

तैलिक साहू समाज का सामुहिक विवाह २४ को

उदयपुर। तैलिक साहु समाज पंच महासभा सेवा समिति के तत्वावधान में २२ वां आदर्श सामूहिक विवाह २४ प*रवरी को नगर परिषद प्रांगण टाउनहाल में आयोजित होगा। अध्यक्ष भंवर लाल साहू ने बताया कि समाज द्वारा विवाह पंजीयन शुल्क के रूप में वधु पक्ष से १५ हजार एवं वर पक्ष से १० हजार रूप्ये लिये जाते है साथ ही व्यत्ति*गत स्तर पर किसी भी प्रकार के लेन देन पर पूर्ण प्रतिबंध है। समाज द्वारा सामुहिक विवाह में शादी करने वाले जोडो को वधु के नाम से १० हजार की एप*डी उपहार स्वरूप प्रदान की जाती है।

 

 

विवाहिता ने आत्महत्या की

उदयपुर, विवाहिता ने कमरे में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। घंटाघर थानान्तर्गत जडियो की ओल निवासी सोहन लता (२७) पत्नी अजय व्यास ने बुधवार दोपहर अपने मकान में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका के पीहर सुंदरवास से परिजनों को बुलवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। अजय व्यास बेदला में निजी विद्यालय चलाता है तथा सोहन लता डबोक क्षेत्र निजी विद्यालय में पढाती है।

दम तोडा :गत दिनों अलग अलग हादसो में झुलसे गोसुण्डा निवासी प्यारचंद पुत्र देवी लाल एवं नया गांव बावजी थाना आसपुर निवासी आशा कुमार (२०) पुत्री धुला मीणा ने एम बी चिकित्साल मे ंउपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने मृतको का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपूर्द किया।

 

उदयपुर को बी-२ का दर्जा देने मंत्रियों ने भी लिखे पोस्टकार्ड

उदयपुर, उदयपुर को नगर निगम व बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए आज सर्किट हाउस पर जनजाति व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत ङ्क्षसह मालवीया व श्रम एवं रोजगार, खेल एवं युवा राज्य मांगी लाल गरासिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पोस्टकार्ड लिखकर उदयपुर को नगर निगम व बी-२ श्रेणी का दर्जा दिलाने का अनुरोध किया है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ जिला शाखा उदयपुर की एक मिटींग रखी उसमें उदयपुर शहर को निगम बनाने व बी-२ का दर्जा दिलाने की मांग की व मुख्यमंत्री के नाम ५१ अल्पसंख्यक कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड लिखे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शकीला अंसारी ने उदयपुरशहर के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि उदयपुर शहर को निगम बनाने व बी-२ का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार को पोस्टकार्ड अभियान के तहत अवगत कराये। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर खां पठान, सलाहकार रूथ डी राम ,महासचिव मोहम्मद युनूस शेख, हबीब खां, असगर शेख, विमला मैसी आदि ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे।

 

 

अधिकतम व न्यूतनम तापमान में कमी

उदयपुर, लेकसिटी के तापमान में बुधवार को १ डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान ३२.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान १४ डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान ३१.४ डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान १३.२ डिग्री दर्ज किया गया। आपेक्षिक आद्रता ७१ डिग्री जबकि सापेक्षित आद्र्रता २० डिग्री दर्ज की गई। शहर का गुरूवार को सूर्योदय ७ बजकर १ मिनट पर होगा जबकि सूर्यास्त १८ बजकर ३३ मिनट पर होगा। लेकसिटी की हवाओं में आज कुछ ठंडक महसूस की गई किन्तु दिन के तापमान में निरंतर वृद्घि होने से ग्रीष्म ऋतु के आगमन का आभास होने लगा है।

 

 

स्कूली बालिका से सामुहिक बलात्कार

उदयपुर, पहाडा थाना पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ किशोरी को भगा लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहाडा थानान्तर्गत कनबई गांव निवासी किशोरी ने कनबई निवासी संतोष पुत्र कृष्ण लाल, आशीष पुत्र बंशी लाल के खिलाप* प्रकरण दर्ज करवाया कि १८ फरवरी को घर से विद्यालय जाते समय जीप ले कर आये आरोपी बहला फुसला कर जीप मे बेठा उदयपुर ले गए। जहां अनजान मकान पर रात में आरोपी संतोष ने दुष्कर्म किया दूसरे दिन मौका मिलने पर आरोपी के चगुंल से भाग कर गांव पहुंच परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।