उदयपुर पोस्ट। दुनिया के सबसे खूबसूरत षहर के एक कलयुगी पिता ने इंसानियत की सारी हदों को पार करते हुए बाप बेटी के रिष्तों को ही दागदार कर दिया। सूरजपोल थाना क्षेत्र में रहने वाले हवस के पुजारी इस दरिंदे पिता की पोल दोनों मासूम बेटियों ने अपनी मां के सामने खोली तो वह सीधे सीडब्लूसी के पास पंहुची और सीडब्लूसी के हस्तक्षेप के बाद सूरजपोल थाना पुलिस को कार्रवाई करके जांच की बात कहीं। वैसे सूरजपोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरिन्दे पिता को बुधवार को ही हिरासत में ले लिया और बच्चियों के बयान के बाद गुरूवार को घटना स्थल का मोका मुआयना किया। आपको बता दे कि मर्यादा की तमाम हदें पार करते हुए अपनी ही दो मासूम पुत्रियों के साथ करीब एक साल तक ऐसे घिनौने कृत्य करते रहा। डरी सहमी बच्चियां एकाएक किसी को कुछ कह नहीं पाई। लेकिन मौका मिलने पर जब रोते बिलखते आपबीती सुनाई तो सुनने वालो का कलेजा कांप उठा। महज 11 और छह साल की इन बच्चियों ने जो कुछ बयां किया सुनकर पिता पुत्री का पवित्र रिष्ता भी तार – तार हो गया। मासूमों की माने तो दरिंदा पिता उन्हें मम्मी और दादी के पास सोते हुए उठा ले जाता था। कपड़े खोलकर अष्लील हरकतें करता और चिल्लाने या किसी को बताने पर मारपीट भी करता। पति की मारपीट और कुछ काम नहीं करने से परेषान बच्चियों की मां घर छोड़कर अल्पावास में रहने चली गई थी और बुधवार को चार माह बाद जैसे ही आई तो बच्चियों ने पिता की गलत हरकतों के बारे में बताया तो उसके भी होंष उड़ गए। बहरहाल खाकी ने पिता को हिरासत में लेते हुए पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई षुरू कर दी है वहीं बच्चियां अभी भी डरी सहमी है।
कलयुगी पिता की करतूत ने पूरे मेवाड़ का किया शर्मसार, सूरजपोल थाने ने त्वरित कार्रवाई कर हिरासत में लिया वहशी दरिंदे को।
गोगुन्दा प्रधान के पिता पन्नालाल का ही था बिना नम्बर का डम्पर, इतने सबूत मिलने के बाद भी प्रशासन बाहूबली के आगे हुआ नतमस्तक।

पोस्ट न्यूज़। आप सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता है तो कोई भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और अगर आपका बेटा प्रधान है तो फिर कहना ही क्या। जीहां हम बात कर रहे गोगुन्दा प्रधान पुश्कर तेली के पिता पन्नालाल तेली की। जिन्हे बजरी माफिया या उनसे जुड़ा हुआ कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जब से पुश्कर तेली प्रधान बने है, पिता जी की गाडियों के चक्के रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। वैसे इस बात का खुलासा भी कई बार हो चुका है कि अवैध बजरी खनन और उसकी खरीद फरोख्त में प्रधान जी के पिता जी का हस्तक्षेप है लेकिन कहीं से कभी भी कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं हो पाई है। हां कार्रवाई हुई है तो उन नीडर अधिकारियों पर जिन्होंने सरेराह गाडियों को रोककर चालान काटने की जहमत उठाई थी। पन्नालाल जी का रसूख इतना है कि उन्होंने उन सभी के तबादले करवा दिए जो उनकी आंखों में खटक रहे थे। चलिए अब आपको लिए चलते है बुधवार को घटित हुई घटना की ओर। जहां खनिज विभाग ने अवैध रूप से बजरी ले जा रहे एक डंपर को जब्त कर ओगणा थाने में खड़ा करवाया। खान विभाग की टीम दिनभर ओगणा थाना क्षेत्र में बजरी खदानों से अवैध परिवहन पर कार्रवाई की नीयत से घूम रही थी। तभी देर रात अटाटिया गांव से गोगुन्दा की ओर जा रहे बजरी से भरे एक डम्पर के चालक की नजर खान विभाग के वाहन पर पड़ गई। मौका देखते ही चालक डंपर सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। इस दौरान टीम ने डम्पर जब्त करने के बाद ओगणा थाने के सुपूर्द कर दिया। आपको बता दे कि डम्पर के आगे और पीछे नम्बर नहीं होने से इसका मालिक कौन है. यह पता एकाएक नहीं लग पाया। वहीं गुरूवार जब चेचिस नम्बर के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि यह डम्पर गोगुन्दा निवासी पन्नालाल तेली का है, और इसके नम्बर आर जे 27 जीसी 1858 है। अब पुलिस खान विभाग ने गाड़ी के नम्बर के आधार पर मालिक पर कार्रवाई कर सकती हैं लेकिन सर्वविदित है कि आज तक जिस भी इमानदारी अधिकारी ने इस बाहूबली पर हाथ डालने का प्रयास किया है वह या तो हटा दिया गया या उपेक्षित किया गया है।
रणवीर सिंह बने Dedpool – 2
हॉलिवुड फिल्म ‘डेडपूल 2’ के हिंदी वर्जन में बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह ने अपनी आवाज दी है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सुपरहीरो फाइट के साथ-साथ कॉमिडी से भरे डायलॉग्स भी सुनने को मिलेंगे।
प्रॉडक्शन कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो इस फिल्म को 18 मई को भारत में रिलीज करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक
यह प्रॉडक्शन हाउस एक ऐसा स्टार चाहता था जो डेडपूल की पर्सनैलिटी के साथ तालमेल बिठा सके और रणवीर का व्यक्तित्व इससे मेल खाता है।
फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा, ‘डेडपूल की तरह रणवीर अपनी स्मार्टनेस और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वह बेहद साहसी और प्रतिभाशाली ऐक्टर हैं।’
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें डेडपूल अपने लिए टीम बनाते हुए दिखाई देगा। अपनी टीम के लिए वह जिस तरह से ऑडिशन लेता है, उसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ डायलॉग्स बेहतरीन लिखे गए हैं।
रणवीर सिंह की बात करें तो आने वाले समय में फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आएंगे। इसमें उनके ऑपोजिट ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट होंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘सिम्बा’ और क्रिकेटर कपिल देव पर बन रही बायॉपिक में दिखेंगे।
https://youtu.be/Se-NjhYX5Kg
देसी दुल्ल्हनिया ने विदेशी दुल्हे को बनाया दीवाना वीडियो हुआ वायरल .
पोस्ट . देसी दुल्हन और विदेशी दूल्हा। देसी दुल्हनिया का दीवानी मस्तानी हो कर डांस करना विदेशी दूल्हे को ऐसा भाया कि वह दीवाना हो गया और देखते ही देखते यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया। शायद आपने भी नहीं होगा ऐसा डांस एक बार देखिये।
https://youtu.be/lTEjspdvs98
ब्यूटी एक्सपर्ट द्वारा सुझाया गया Forest Essentials Soundarya Radiance Cream जिसको बोलीवूड की कई मशहूर अभिनेत्रियाँ इस्तमाल में लेकर आती है .
छोटी सी कीमत में छोटा सा AC – ऑनलाइन है इसकी जबर्दस्त मांग यहाँ से खरीद सकते है .
गर्मी का मौसम अपना दस्तक दे चुका है। हर तरफ लोग सूरज की तेज धूप से परेशान है और इस गर्मी से बचने के लिए ठंडक की तलाश कर रहे हैं। जिनके पास पैसे है उनके लिए तो स्थिति उतनी कष्टदायक नहीं है क्योंकि एअर कंडीशनर उनके घरों के चिल्ड रखते हैं लेकिन गर्मी का कहर तो सब पर एक समान है। बाजार में मिलने वाली ब्रांडेड एअर कंडीशनर्स काफी महंगी होती है जिसे हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है लेकिन हम आपको बता दें कि अब एसी का मजा हर कोई ले सकता है वो भी कम से कम कीमत में, अब आप यहीं सोच रहे होंगे कि भला एसी की ठंडी हवा का मजा कम रेट में कैसे मिल सकता है? तो चलिए बताते हैं कि कैसे आप कम से कम मूल्य में एसी खरीद सकते है?
ये हैं दुनिया का सबसे छोटा एअरकंडीशनर जिसे आप सिर्फ २५० से 400 रूपए खर्च करके खरीद सकते हैं।
कूलिंग फैन के नाम से मशहूर इस एसी में किसी तरह का कोई मशीन नहीं लगा हुआ है बल्कि मशीन की जगह इसमें एक आइस ट्रे लगाई गई है जिसमें आप आइस क्यूब्स रख सकते हैं। आइसट्रे में आइस क्यूब्स रखकर जैसे ही आप इसको चलाते हैं, आपको चिल्ड हवा मिलने लगती है।
इस स्मॉलेस्ट एसी में ब्लेडलेस विंग्स लगे हुए है जिससे चार से पांच फीट की दूरी तक हवा पहुंच सकती है और तो और इसकी और एक खूबी ये है कि इसे आप यूएसबी की मदद से चला सकते हैं। इसे आप मोबाइल चार्जर,लेपटॉप, कंप्यूटर तथा पॉवर बैंक की सहायता से भी चला सकते हैं।
इसे आप अपने साथ कही भी और कभी भी लेकर जा सकते हैं। इसे आप आॅनलाइन अमेज़ॉन से परचेज कर सकते हैं निचे दिए फोटो के सामने बी नो पर क्लीक कर कम से कम कीमत में खरीद सकते है और भीषण गर्मी से राहत पा सकते है। आपकी सुविधा के लिए हम डिस्काउंट कीमत में लिंक उपलब्ध करवा रहे है। जिस कीमत में आपको टेबल टेबल फैन तक नहीं मिल पाता है अब उससे दस गुनी कम कीमत में आप एअर कंडीशनर की कूलिंग का मजा ले सकते हैं
एडवोकेट कोच ने नाबालिग खिलाड़ी के साथ की गन्दी हरकत ?
भूपालपुरा स्थित लाडजी चेस एकेडमी के संचालक प्रवीण कोठारी के खिलाफ एक महिला ने उसकी नाबालिग पुत्री से सोते समय अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना स्थल जोधपुर का होने पर पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर काटकर उदयमंदिर थाना पुलिस को भिजवाई है।
पीडि़ता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री पिछले एक साल से लाडजी चेस एकेडमी भूपालपुरा में एडवोकेट प्रवीण कोठारी के पास शतरंज सीखने जाती है। गत 5 व 6 मई को जोधपुर के उम्मेद क्लब में चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उसने पहली बार पुत्री को अन्य बच्चों के साथ अकेले भेजा। जोधपुर में क्लब में ही खेलने व ठहरने की व्यवस्था की गई थी लेकिन 5 मई की रात को कोठारी उम्मेद क्लब में नहीं रुककर सभी को पास में ही जीलान पैलेस में लेकर आ गया। रात को कोठारी ने पुत्री को सोते हुए अश्लील हरकत की। नींद खुलने पर पुत्री ने उसे हटाने की कोशिश की तो वह फिर से वहीं हरकतें करने लगा। बच्ची डर के मारे रोने लगी
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद 7 मई को बच्ची लौटी तो काफी डरी-सहमी थी। पूछने पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो परिवार को खत्म कर देगा। पीडि़ता की मां की लिखित रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्ज की है
मामूली कीमत में छोटा AC
देखिये विडियो
https://www.youtube.com/watch?v=j1binPketbU
राजस्थान में बवंडर
https://www.youtube.com/watch?v=19W0yxbQ4so&t=18s
राजस्थान में आये तूफ़ान को देखते हुए उदयपुर में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते आंधी-तूफान की आशंका को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को पूर्णतः अलर्ट रहते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है।आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर सी.आर.देवासी ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर जिले में डीक्यूआरटी तथा सर्च एवं रेस्क्यू टीमों को संसाधन के साथ तैयार रखने एवं रेस्टोरेशन वर्क की आवश्यकता को देखते हुए विद्युत, पेयजल एवं यातायात से संबंधित कार्मिकों को पूर्ण तैयारियों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित विभागों के जो कार्मिक अवकाश पर है उनके अवकाश निरस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में धुलभरे गुबार के साथ तुफान प्रवेश कर चुका है। यह तुफान दक्षिण-पश्चिम की तरफ से पूर्व दिशा की आेर बढ़ रहा है। भारतीय सीमा में करीब पचास किलोमीटर प्रवेश करने के बाद खाजूवाला शहर को पार कर चुका है और बीकानेर की तरफ बढ़ रहा है। बता दें कि मौसम केंद्र की चेतावनी के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम के संभावित बिगडऩे वाले मिजाज का असर जयपुर समेत
अजमे , अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा , राजसमंद, सवाईमाधोपुर, बीकानेर , हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर जिलों में रहने का अंदेशा है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार का आंधी-तूफ़ान पहले के मुकाबले भीषण नहीं होगा, लेकिन फिर भी इस बार के आंधी-तूफ़ान से भी जनजीवन अस्त- व्यस्त हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने से बचें भारी बारिश में फंसे तो कार के ब्लिंकर ऑन रखना ना भूलें। यात्रा से पहले मौसम के पूर्वानुमान को ज़रूर जान लें।
देखिये विडियो
https://www.youtube.com/watch?v=19W0yxbQ4so&t=18s
दुनिया का सबसे छोटा AC सबसे कम कीमत में
सावधान हो जाइए – राजस्थान में पहले से तीन गुना तेज़ हो सकता है ये तूफ़ान . ( video )
राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद सरकारी मशीनरी एहतियातन कई तरह के कदम उठा रही है। इस बीच राजधानीजयपुर में भी अंधड़-तूफ़ान का खतरा बना हुआ है।
इस खतरे को देखते हुए जयपुर के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने ताज़ा आदेश जारी किये हैं। कलेक्टर ने अंधड के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टी 10 बजे तक करने के आदेश जारी किये। साथ ही आम नागरिकों को अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने की भी सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दोपहर 11 बजे से तेज अंधड के साथ मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार कल रात से चल रहे अंधड़ के मुकाबले दोपहर बाद तीन गुणा अधिक गति से अंधड आने की संभावना है।
अंधड और बारिश को देखते हुए आपदा एवं राहत विभाग ने भी माकूल व्यवस्था की है। इसके तहत किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं है
देर रात से चल रही आंधी, कोई जनहानि नहीं
राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार आधी रात से ही चल रही धूल भरी आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि इस दौरान कहीं से भी किसी जनहानि की कोई सूचना अभी तक नहीं है
रात करीब साढे 11 बजे बाद चली तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी से कई जगह पेड पौघे और कच्चे मकानों के छप्पर उडने के समाचार मिले है। इस दौरान प्रदेश में कई हिस्सों में कहीं रात में तो कही आज तडके हल्की से तेज वर्षा होने के समाचार भी मिले है। धूलभरी आंधी से कई जगह बजिली गुल होने के भी समाचार मिले है।
देखिये विडियो और चेनल को सबस्क्राइब करना मत भूलियेगा
https://www.youtube.com/watch?v=19W0yxbQ4so&t=18s
असरार अहमद खान को अशोक गहलोत ने हाथ पकड़ कर अपनी कार में बैठाया और …

उदयपुर। कांग्रेस में कहाँ तो कुछ दिन पहले अल्पसंखयक नेताओं द्वारा कांग्रेस में विरोध दर्ज करवाया था और हंगामा किया था कि कांग्रेस में मुस्लिम नेताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही और अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैकड़ों कार्यकर्ता के बिच मेवाड़ के मुस्लिम कांग्रेसी नेता पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान को सबके बिच हाथ पकड़ कर अपनी कार तक ले आये और कार बैठा कर एयरपोर्ट से सुखाड़िया निवास तक साथ में गए। इस बिच मेवाड़ की राजनीति और मुद्दों पर चर्चा की गयी।
पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत रविवार को स्व. दिलीप सुखाड़िया की अंतिम यात्रा में शरीक होने के लिए उदयपुर पहुंचे जहाँ पर उनके स्वागत में उदयपुर के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। अशोक गहलोत जैसे ही एयरपॉर्ट से बाहर निकले उन्होंने असरार अहमद खान का मुस्कराकर अभिवादन स्वीकार किया, उनका हाथ पकड़ कर कार तक ले आये और साथ चलने के लिए कार में बैठा दिया। रास्ते भर गहलोत ने असरार अहमद से मेवाड़ की मौजूदा राजनीति और अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा की। गहलोत का असरार अहमद को इस तरह आत्मीयता से साथ में लेकर जाना शहर के राजनितिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बात की चर्चा कांग्रेसियों में इसलिए भी जोरों पर है, क्यों की अभी हाल ही में उदयपुर शहर के मुस्लिम कांग्रेसी नेताओं ने विज्ञान समिति में कांग्रेस की बैठक के दौरान हंगामा किया था कि मेवाड़ से ना तो किसी मुस्लिम को कार्यकारणी में जगह दी गयी ना ही मंच पर। बाद में सभी समझाइश भी की गयी थी और अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सबके बिच असरार अहमद को कार में लेकर आना कई नए राजनीति समीकरण की तरफ इशारा करता है। हालाँकि असरार अहमद खान पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के काफी करीबी माने जाते है वे पूर्व में गहलोत सरकार के समय राजयमंत्री रह चुके है। केंद्र सरकार द्वारा अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज़ की कमिटी के ९ सदस्यों में से एक वे भी चुन कर भेजे गए थे और पांच साल के इस कार्य काल में वे तीन बार दरगाह कमिटी के अध्यक्ष रहे यह पहले ऐसे सदस्य है जो तीन बार अध्यक्ष के पद पर बने रहे। असरार अहमद खान को मेवाड़ में मुस्लिम समुदाय का सबसे कद्दावर नेता माना जाते है।
मामूली कीमत में छोटा सा AC खरीदिये और लीजिये ठंडक का अहसाह क्लिक करिए BY NOW पर
बच्चा चोरी का घर बना महाराणा भूपाल चिकित्सालय – अस्पताल प्रशासन क्यों छिपा रहा था सीसी टीवी फुटेज ?
उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय ऐसा लगता है बच्चा चुराने वालों के लिए एक अड्डा बन चुका है। और उस पर यह कि अस्पताल प्रशासन बजाय ऐसी घटना को लेकर चिंतित रहे बच्चे चुराने वालों को बचाने में लगा हुआ है। पुलिस से सीसी टीवी फुटेज छुपाये जारहे है। अब ऐसे में आखिर कोई कैसे इस अस्पताल पर और अस्पताल के स्टाफ पर भरोसा करे जबकि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होता। शनिवार हुई घटना को देख कर तो लगता है जैसे बच्चा चुराने में प्रशासन का भी हाथ है जिस तरह से अस्पताल प्रशासन ने सी सी टीवी कैमरे के फुटेज पुलिस से छुपाये जिस तरह से उसने आरोपी महिला के फुटेज तक जारी नहीं किये। यह एक बड़ा चिंता का विषय है। शनिवार की हम बात करें तो नतिया ताल, गोगुंदा निवासी गोपली बाई (30) पत्नी गोपाराम को शुक्रवार रात 10 बजे जनाना चिकित्सालय के इमोनाइजेशन कक्ष में भर्ती किया गया। चिकित्सालय लाते समय गर्भवती ने रोगी वाहन 108 में ही नवजात को जन्म दिया था। वार्ड में रात से ही खाली बेड पर अज्ञात महिला सोई हुई थी। उसने सुबह तक प्रसूता और परिजनों पर विश्वास बनाया। सुबह करीब 8.50 बजे पीडि़ता गोपली की सास पर्ची बनवाने जाते समय नवजात को अज्ञात महिला के सुपुर्द कर गई। मौका पाते ही वह नवजात को लेकर भाग निकली। इधर, सूचना पर हाथपोल थाना प्रभारी रवींद्र चारण एवं जाप्ता मौके पर पहुंचा और पड़ताल शुरू की। हद तो तब हो गयी जब एमबी हॉस्पिटल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपित महिला के फुटेज को छिपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मजबूरी में हाथीपोल थाना पुलिस को फुटेज दी गई।
देर रात नवजात चुराने वाली महिला सेमारी की होने का मामला सामने आया है। उसका पति ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्चा बरामद कर मां के सुपुर्द कर दिया। प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया कि नवजात को चुराने वाली महिला एमबी हॉस्पिटल में सेवारत किसी कर्मचारी की रिश्तेदार है।
जनाना चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का सर्वर एमबी हॉस्पिटल के अधीन है। पुलिस को संबंधित महिला फुटेज में दिख भी गई। उसने गुलाबी रंग का राजपूती ड्रेस पहना हुआ था, लेकिन एमबी हॉस्पिटल प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा रहा। उन्होंने आरोपित महिला का फोटो तक जारी नहीं किया गया। पूर्व में होमगार्ड पर हमले से जुड़े करीब 10 वारदातों के फुटेज सर्वर से गायब मिले थे। आरोपित चोर महिला का वार्ड नंबर एक के बेड नंबर 14 पर भर्ती होना रजिस्टर में दर्ज नहीं था, हालांकि सुबह के समय भोजन रजिस्टर में उसने अपना नाम मनीषा पत्नी नरेंद्र लिखाया था। उसने वार्ड की अन्य महिलाओं को डूंगरपुर सहित अन्य जिलों की होने की बातें कही। सवाल उठ रहे हैं कि अनजान महिला का वार्ड में प्रवेश कैसे हुआ। नियुक्त स्टाफ ने भी संबंधित महिला से बेड पर सोने कैसे दिया।
हाथीपोल थाना पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर नवजात को सेमारी से बरामद कर लिया है। नवजात मां तक सुरक्षित पहुंच चुका है। मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। कथित तौर पर आरोपितों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिसकी पुलिस ने देर रात तक पुष्टि नहीं की है।







