हमारे ही समाज में छुपे जानवरों को हौसले हो रहे है बुलंद – जयपुर में ९ साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश।

0

उदयपुर। आखिर हो क्या रहा है कौन है ये लोग क्यों बच्चियों को छोटी बेटियों को निशाना बना रहे है। कठुआ का मामला अभी शांत हुआ नहीं कि जयपुर में दिनदहाड़े ९ साल की बच्ची के अपहरण की घटना सामने आगयी वह तो ठीक है कि बच्ची ने बहादुरी दिखाई और विरोध कर खुद का बचाव किया और घर की तरफ भाग गयी। लेकिन सवाल यह है कि ऐसे लोगों को हिम्मत कहाँ से आगयी कि अब छोटे बच्चों को निशाना बना रहे है कही हमारा समाज ही तो इसका जिम्मेदार नहीं बन रहा एक रेपिस्टों और अपराधियों का महिमा मंडन या उनके बचाव में राजनीति से ही तो ऐसे जानवर अपना पंचा इन बच्चियों की तरफ फैलाने लगे है। गुरुवार को जयपुर के भरेपूरे बाजार में एक ९ साल की बच्ची का अपहरण करने की कोशिश अपने आपन में कई सवाल खड़े करती है।
जयपुर के व्यस्ततम गोपालपुरा बाईपास पर मूर्तिकला कॉलोनी के पास गुरुवार सुबह 6:38 बजे 9 साल की बच्ची को बाइक सवार बदमाश उठा ले गया। बच्ची चिल्लाई तो लोहे की वस्तु से सीने पर वार किया। बच्ची ने विरोध लगातार जारी रखा। हड़बड़ाहट में बदमाश से बाइक बंद हो गई और बच्ची कूदकर घर की तरफ भाग छूटी। बच्ची सुबह दूध लेकर घर की तरफ आरही थी और यह हादसा अंजाम हुआ।
यह घटना सबसे बड़ा सवाल उठाती है की आज हर घरमे बेटियां मौजूद है और समाज में अपनों की भीड़ में छुपे यह भेड़िये भी मौजूद है जो ज़रा सी शाह पा कर अपनी हरकतों को अंजाम देने से नहीं चूकते ऐसे में इन जानवरों को पहचानना और इन्हे सख्त सज़ा देना जरूरी है।

बाइक सवार से छुट कर भागती बच्ची

गुरुवार को जयपुर में हुआ मामला क्या है :
दैनिक अखबार दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार घटना बुधवार सुबह 6:38 बजे की है। गोपालपुरा बाईपास मूर्तिकला निवासी बच्ची घर से करीब 50 मीटर दूर दुकान पर दूध लेने गई थी। वापस घर आने लगी तो बाइक सवार युवक आया और बच्ची को पता पूछने के बहाने रोककर जबरन बाइक पर आगे बैठा लिया। वहां से बदमाश बच्ची को करीब दो सौ मीटर दूर एक निजी स्कूल तक ले गया। इस दौरान बच्ची चिल्लाई और विरोध करने लगी। बाइक सवार युवक ने लोहे की किसी गोल वस्तु से सीने पर प्रहार किया, लेकिन बच्ची ने विरोध जारी रखा। आखिर बाइक का संतुलन बिगड़ा, वह बंद हो गई। बच्ची बाइक से कूदी और तेजी से घर की तरफ भागी। युवक भी बाइक से पीछे आया। लेकिन फिर भाग खड़ा हुआ। बच्ची ने घर आकर पिता को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन व आसपास के लोगों ने बाइक सवार युवक को तलाशा लेकिन वह नहीं मिला।

इसके बाद सुबह 7:30 बजे परिजन बच्ची को साथ लेकर बजाजनगर थाने पहुंचे। अपहरण के प्रयास की सूचना पर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप थाने पर पहुंच गए। एडिशनल डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा और ट्रेनी आईपीएस कावेन्द्र कुमार सागर ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। मूर्तिकला कॉलोनी में कोचिंग सेंटरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद हुई हैं। बच्ची ने बताया कि अंकल का रंग सांवला था और चश्मा लगा रखा था। आरोपी के पास एक बैग भी था। पुलिस ने पीड़ित बालिका के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

देखिये यह विडियो

https://www.youtube.com/watch?v=qWy6D1k1VUA&t=6s

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष परनामी का इस्तीफ़ा – राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव

0

विधान सभा चुनाव के ठीक पहले राजस्थान भाजपा में एक बड़ा बदलाव हुआ प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने इस्तीफा देदिया है, सूत्रों की माने तो परनामी ने यह इस्तीफा केंद्र के निर्देश पर दिया है। नया प्रदेश अध्यक्ष कोण होगा इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है। हालाँकि कुछ तीन चार नामों अब मेघवाल , बिड़ला या चतुर्वेदी की चर्चा है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
पिछले दिनों में हुए उपचुनाव के बाद भाजपा को मिली करारी हार के बाद से ही कयास लगाए जारहे थी कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व बदला जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को हटाया जाएगा।
और इस कयास पर आज मुहर लग गयी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय संगठन के इशारे पर परनामी ने इस्तीफा दिया है। उपचुनाव में पार्टी को मिली हार और संगठन में कमज़ोर होती पकड़ के चलते उनकी जगह किसी अन्य को ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि परनामी पिछले कुछ समय से विवादों की वजह से सुर्ख़ियों में रहे थे। उनके अतिक्रमण को बढ़ावा देने सम्बन्धी बयान से पार्टी की किरकिरी हुई थी। इसके बाद हाईकोर्ट तक में सुनवाई हुई थी और उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी थी।

देखिये विडियो

https://youtu.be/rB6ywBcOZAA

आगामी चुनावों को देखते हुए राजस्थान भाजपा अब जातिगत समीकरण साधने की रणनीति बना रही है। इसके तहत केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और सांसद ओम बिड़ला में से किसी एक को अब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हाल ही हुए उपचुनावों में भाजपा की करारी हार का कारण भी जातिगत समीकरण मे गड़बड़ी होना माना जा रहा है।
इन चुनावों में भाजपा के परंपरागत वोटर रहे ब्राह्मण, वैश्य और राजपूत समाज की नाराजगी भाजपा की हार का मुख्य कारण रही। अब इन समाजों को पार्टी के साथ फिर से जोड़ने की रणनीति तैयार की जा रही है। ऐसे में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी पर गाज गिरी है। उन्हें इसका खामीयाजा अपनी कुर्सी गवाकर चुकाना पड़ा है। परनामी को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के साथ ही अब अधिकांश प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष की भी छुट्टी होने के संकेत हैं
लोगों में फिर से अपनी पकड़ बनाने के लिए संगठनात्मक कामकाज प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ही संभाल रहे हैं। अर्जुन राम मेघवाल और ओम बिड़ला पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निकट होने के साथ ही आरएसएस की पहली पसंद भी हैं।
इसी के साथ मेघवाल और बिड़ला को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विरोधी खेमे का माना जाता है। वहीं अरूण चतुर्वेदी पूर्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही उन्हे संघ के स्वयंसेवक के नाते कई सालों तक काम करने का अनुभव भी प्राप्त है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अरूण चतुर्वेदी को अध्यक्ष बनवाना चाहती हैं। इसके लिए सीएम राजे ने प्रदेश में आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ दो बार बातचीत कर चुकी है और केंद्रीय नेतृत्व तक भी अपनी बात पहुंचा चुकी है। चतुर्वेदी को मध्यम मार्गीय माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम शीघ्र तय कर लिया जाएगा।

कहीं पडोसी तो कही चाचा ने किया दुष्कर्म तो कहीं छोटी बच्ची हुई शिकार, आखिर ये कब तक ,.. राजस्थान की तीन घटनाएं जो करती है शर्मसार।

0

उदयपुर। दुष्कर्म और बदनीयती की खबरों की मानों देश भर में बाढ़ सी आगयी है हर जगह की घटनाएं रिश्तों को तार तार करने वाली है। कहीं पडोसी सारे रिश्ते भूल कर दुष्कर्म कर रहा है तो कही चाचा अपनी भतीजी पर नियत खराब कर दुष्कर्म कर रहा है। तो कहीं छोटी छोटी बच्चियों के साथ गलत हरकत हो रही है। राजस्थान की में इन दो दिनों में तीन घटनाएं सामने आयी जिसमे रिश्तों की धज्जियां उड़ती हुई दिखी। दुष्कर्म के.आरोपी वो लोग है जो अपने आसपास या खुद अपने ही रिश्तेदार है। आखिर बेटियां सुरक्षित रहें भी तो कैसे और बेटियों के माँ बाप भरोसा करें भी तो किस पर करें।

 पडाैसी ने की एेसी हरकत की शर्मसार हुए रिश्ते

यह घटना जयपुर की है जहाँ एक युवक की अपने पडाैस पर रहने वाली महिला पर नियत डाेल गर्इ। किसी काम से महिला को घर पर मिलने बुलाकर पडौसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारें में किसी को बताने उसे जान से मारने की धमकी दी।घटना के सम्बंध में पीडि़ता ने भट्टाबस्ती थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार जे पी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि एक दिन इस्माईल खान ने उसे मिलने के बहाने अपने घर पर बुलाया और फिर कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आराेपित ने महिला के साथ मारपीट भी की। आराेपित ने उसे घटना के बारें में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद डरी सहमी पीडिता घर पर पहुंची, कुछ दिन सारा दर्द सीने में छिपाए वह चुप रही । घटना के बाद से वह गुमशुम रहने लगी। परिजनाें के कर्इ बार पूछने पर पीडिता ने उन्हे सारी आपबीती बतार्इ। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आराेपित युवक ने महिला काे ब्लैकमेल भी करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवार्इ शुरू कर दी है। पीडिता के चुप बैठने के दाैरान आराेपित कर्इ बार महिला के घर पहुंचा आैर उसे डराया धमकाया। मामला दर्ज हाेने के बाद आराेपित घर से भाग निकला। पुलिस आराेपित के परिजनाें व रिश्तेदाराें से भी पूछताछ कर रही है। यहीं नहीं आराेपित के घर, दाेस्त आैर रिश्तेदाराें के घराें पर छापा भी मारा जा रहा है।

देखिये विडियो 

https://www.youtube.com/watch?v=0veRJIxccrY&t=3s

चाचा की इस हरकत से रिश्ते हाे गए शर्मसार

घटना जयपुर राजस्थान की है जहाँ एक व्यक्ति की अपनी ही भतीजी पर नियत डोल गई और घर में सो रही भतीजी के कमरें में घुसकर चाचा ने उसकी इज्जत पर धावा बोल दिया। भतीजी के चिल्लाने पर पीडि़ता का भाई वहां आ गया और आरोपित वहां से भाग निकला। घटना के सम्बंध में पीडि़ता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पीडि़ता एमए की छात्रा है और अपने भाई के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही है। घटना के बाद से पीडिता बुरी तरह से डरी हुर्इ है। इस करतूत के बाद उसका रिश्ताें से विश्वास उठ सा गया है। चाचा की शर्मनाक हरकत काे लेकर वह ज्यादा किसी से बातचीत तक नहीं कर पा रही है। सारे घटनाक्रम काे लेकर युवती अपने आप में घुटन महसूस कर रही है।
पुलिस के अनुसार इंदिरा बाजार खेजडो का रास्ता निवासी २३ वर्षीय छात्रा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके माता-पिता झोटवाड़ा में रहते है और वह अपने भाई के साथ यहां पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसके चाचा अपने परिवार के साथ मकान के नीचे के हिस्से में रह रहे है। उसके चाचा ओमप्रकाश उर्फ बिल्ला रात को उसे कमरें में अकेली पाकर घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करना चालू कर दिया। इस पर उसने चिल्लाना शुरू किया तो पास के कमरें में सो रहा भाई वहां आ गया और उसके चाचा वहां से भाग निकले। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि एक युवती ने अपने चाचा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित व पीडि़ता के परिवार में मकान को लेकर किसी प्रकार के विवाद होने की भी बात सामने आ रही है। इस मामले में छात्रा के बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपित को पकड़ा नहीं जा सका है।

चार साल की बच्ची को कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ आैर दुष्कर्म का प्रयास।
यह घटना जोधपुर की है जहाँ शास्त्रीनगर थानान्तर्गत मिल्कमैन कॉलोनी की गली-6 स्थित मकान में मंगलवार को एक किशोर ने चार साल की बच्ची को अपने कमरे में बुलाकर न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने गुप्तांग पर तिली से जलाने की कोशिश भी की। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस ने देर शाम आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया।

देखिये विडियो 

https://www.youtube.com/watch?v=qWy6D1k1VUA

थानाधिकारी अमित सिहाग के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर हाल मिल्कमैन कॉलोनी में गली-6 निवासी चार वर्ष की बालिका दोपहर में घर पर थी।
बालिका को खाने की चीज दिलाने के बहाने साथ ले गया तभी सामने कमरे में रहने वाले पन्द्रह-सोलह वर्ष के एक किशोर ने उसे आवाज लगाई। वह बालिका को खाने की चीज दिलाने के बहाने साथ ले गया। वह उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी ने बच्ची काे छोड़ दिया आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। बालिका के चिल्लाने पर आरोपी ने माचिस जलाई और गलत काम किया, जिससे वह मामूली झुलस भी गई। पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया।
बालिका ने घर जाकर आपबीती सुनाई, दर्ज कराया केस बालिका बाहर आई और घर जाकर आपबीती सुनाई। फिर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी किशोर को संरक्षण में लिया। पीडि़ता के परिजन की तरफ से पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़, बलात्कार का प्रयास, पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। बालिका का मेडिकल करवाया गया है।

दो मासूमों संग जिंदा जल गई मां

0

पोस्ट न्यूज़। बांसवाड़ा के सब्बलपुरा गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक हादसे में एक माँ अपने दो मासूमों के साथ ज़िंदा जल गयी। आग किन कारणों से लगी इसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस व् अन्य अधिकारी मोके पर जांच में जुटे हुए है।
हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ जब तक दमकल को सूचना देते और दमकल मोके पर पहुंच कर आग पर काबू पाती उसके पहले मां और दोनों मासूम बच्चे जल कर ख़ाक हो गए। मौके पर एसडीएम सहित अन्य पुलिस कार्मिक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
पुलिस ने ग्रामीणों से वार्तालाप करने के साथ ही मौके पर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए, लेकिन कोई कारण सामने नहीं आया। इस पर पुलिस ने इसकी सूचना पीहर पक्ष पीहर दाहोद जिले के शंकरपुरा गांव को देने के साथ ही मृतका के पति को दी।
पति महाराष्ट्र में और खुद निजी स्कूल में पढ़ाती थी ग्रामीणों के अनुसार मृतका एवं उसका पति पढ़ा लिखा होने के साथ ही दोनों ने बीएड कर रखी थी, लेकिन यहां नौकरी नहीं मिलने की वजह से रीता का पति विकास मजदूरी के लिए महाराष्ट्र चला गया।
रीता यहां समीप ही टीमेडा गांव में एक निजी विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी जबकि उसकी बेटी जानवी एलकेजी में आम्बापाड़ा में एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। इसके चलते सब कुछ घर में ठीक था।
ग्रामीणों के अनुसार घर में इस तरह का हादसा होगा किसी ने सोचा भी नहीं था, लेकिन इस हादसे से पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई। संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर भी मौके पर पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही मृतकों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार की सहायता की घोषणा की।</p>
आग की लपटें इतनी भीषण थी कि कवेलूपोश के पास जाना काफी मुश्किलों से भरा था। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे करके आग पर काबू पाया। वहीं दमकल घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक टापरा तो जला ही साथ में मां एवं उसके बच्चे भी जलकर राख हो चुके थे।
पुलिस के अनुसार घटना स्थल कुशलगढ़ से करीब 17 किलोमीटर दूर है। वहीं रीता का घर मुख्य सडक़ मार्ग से भीतर खेतों में करीब दो किलोमीटर पर स्थित है। इसके अलावा उसके घर तक जाने के लिए किसी प्रकार का रास्ता भी नहीं था। इससे दमकल को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया।दोपहर में सब ठीक था पुलिस के अनुसार यूं तो रीता के घर के आस-पास कोई घर नहीं था। इससे आग की किसी को जानकारी नहीं लग पार्ई, लेकिन जो घर दूर थे उनके कुछ लोगों ने बताया कि दोपहर को घर में सब ठीक था। रीता बच्चों के साथ बडे़ आराम से थी और वह पंखा चलाकर सो रही थी। घर पर किसी तरह के विवाद की स्थिति भी नहीं थी।

Hindustan Zinc Silver Refinery Recognized by London Bullion Market Association (LBMA)

0

Hindustan Zinc is the only Indian private sector company to feature in London Bullion Market Association’s (LBMA) global 82 “London Good Delivery” list. As per World Silver Survey 2018 by The Silver Institute, Hindustan Zinc, that produces over 95% of primary silver in India, is the 10th largest Silver producer in the world.

 The Silver refinery of Hindustan Zinc, located at Pantnagar in the State of Uttarakhand, has been added to London Bullion Market Association’s (LBMA) “London Good Delivery” list for Silver with effect from 16 April 2018.

The LBMA is the international trade association that represents the wholesale over-the-counter market for gold and silver bullion. It lists those refineries whose gold and silver bars have been found, when originally tested, and met the required standard for acceptability in the London Bullion market. The List now includes 69 gold and 82 silver refiners.

LBMA has exhaustive testing procedures under which silver bars are examined and assayed by independent referees, and assaying capabilities are tested. It also includes assessment of company’s ownership, history, production capability and financial standing.

The LBMA recognition to Hindustan Zinc for Silver has become effective from 16th April 2018. This gives Hindustan Zinc certification of international standards quality of silver bars that match global trade acceptability.

Hindustan Zinc Silver refinery is India’s third refinery and the only private sector refinery to be listed on LBMA. The other listed refineries from India are MMTC Pamp, Mewat and Hindustan Platinum Pvt. Ltd, Navi Mumbai, both of government.

The CEO of Hindustan Zinc, Sunil Duggal said “We are very pleased to receive recognition by London Bullion Market Association (LBMA) for our silver refinery located at Pantnagar in the State of Uttarakhand. Since we represent India in global silver market, with production of 95% primary silver in India, I would like to attribute Hindustan Zinc silver as #Silver of India.”

As per the latest World Silver Survey report 2018, Hindustan Zinc ranked 10th among the top Silver producing companies globally in the year 2017. The report also showcases 2017 as the third consecutive year of growth posted in India due to higher silver grades and ore volumes processed by Hindustan Zinc. The company jumped 8 positions from its 2016 ranking of 18.

In the financial year 2017-18, Hindustan Zinc has produced a record 556 tonnes of silver. The Company sells Silver in the form of 30 kilograms’ bars. The Company is aiming to produce 1000 tonnes of Silver in the next 3-4 years at which the Company would be counted amongst the top 5 global silver producers.

In the domestic market, silver will remain bullish due to the digital wave, solar power generation and upcoming electric vehicle market.

9 साल का लड़का अपनी रचनात्मकता के लिए हुआ मशहूर, इजरायल को देता है चुनौती

0

पोस्ट न्यूज़। फिलिस्तीन के ९ साल का एक लड़का इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। ओनियन यानी प्याज का मास्क लगाए यह लड़का इज़राइल को चुनौती देता हुआ नज़र आता है। ‘अनियन मास्क’ पहने लड़के की तस्वीर वायरल हो गई है। 9 साल के इस लड़के का नाम है मोहम्मद अय्यश, मोहम्मद अय्यश इजरायल से अपने पुरखों की जमीन वापस चाहता है”

9 साल के फिलिस्तीनी नागरिक मोहम्मद अय्यश दुनिया भर में मशहूर हुआ है अपने प्याज मास्क की वजह से । ‘अनियन मास्क’ पहने लड़के की तस्वीर वायरल हो गई है। आंसू गैस से बचने के लिए मोहम्मद ने अपने हाथों से ये मास्क बनाया था। प्याज का मास्क बनाना मोहम्मद अय्यश ने अपने पिता से सीखा। तस्वीर वायरल होने के बाद 9 साल के लड़के को हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह ने सम्मानित किया और उसकी बहादुरी की तारीफ भी की। आप को यहां ये बता दें कि अमरीकी विदेश विभाग ने हाल ही में हमास नेता इस्माइल हनियेह का नाम आतंकवादी सूची में शामिल किया है। मोहम्मद अय्यश का कहना है कि वो इजरायली सेना से नहीं डरता है। उसका सपना है कि वह इजरायस से अपने पुरखों की जमीन वापस चाहता हैं। वैसे इजरायल और गाजा पट्‌टी की सीमा पर फिलस्तीनी प्रदर्शनकारी आंसू गैस के प्रभाव से बचने के लिए अपने हाथों से बना मास्क पहन रहे हैं। जो काफी रचनात्मक और आकर्षित नजर आते हैं।

देखिये विडियो 

https://youtu.be/fVsH7pRlhIc

ट्राफिक पुलिस पर दबंगई दिखाती महिला का वीडियो हो रहा है वायरल।

0

तेलंगाना के हैदराबाद का यह वीडियो जिसमे एक महिला पुलिस वाले पर चिल्लाती हुई दिख रही है काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई गयी महिला का नाम व् पता तो नहीं पता लेकिन स्थानीय खबरों की माने तो यह वीडियो १२ अप्रेल का है और
सरेराह सड़क पर उस समय हंगामा मच गया, जब सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला को रोका. महिला इस बात से झल्ला गई और सड़क पर हंगामा करने लगी. जानकारी के मुताबिक ये घटना शहर के मलकपेट इलाके की है. बताया जा रहा है कि महिला एक शख्स के साथ स्कूटी पर जा रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस वालों ने उन्हें रोका और स्कूटी की चाबी निकाल ली. बस इसी बात पर महिला का गुस्सा फूट पड़ा. महिला ने सड़क पर सरेआम दबंगई दिखाते हुए चिखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. उसी दरम्यान किसी ने महिला के हंगामे का वीडियो बना लिया. महिला सरेआम ट्रैफिक पुलिसवालों को हड़काती रही, लेकिन उसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस वाले नहीं माने तो महिला ने सामने खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले पर स्कूटी चढ़ा दी. जिसके बाद पुलिस ने उसके स्कूटी की चाबी निकाल ली. हंगामें के दौरान महिला बार-बार कहती रही कि उसका बच्चा अस्पताल में है, लेकिन ट्रैफिक वाले अपनी बात पर अड़े रहे और महिला उन पर अपनी भड़ास निकालती रही

देखिये विडियो 

https://youtu.be/1Wp7KAtaQ-8

महिला पुलिस अधिकारी ने बताई कठुआ रेप केस सॉल्व करने आई ये परेशानियां, इस तरह लोग करते थे परेशान

0

आसिफा रेप केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। साथ ही साथ हर आदमी, सेलेब्रिटी और बच्चियां भी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इस केस में 8 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में सोमवार को दो अदालतों में सुनवाई हुई।

जम्मू की जिला अदालत में आठ में से सात आरोपियों को पेश किया गया। इस मामले में जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की स्पेशल इंवेशटिगेशन टीम (SIT) में शामिल इकलौती महिला श्वेताम्बरी शर्मा ने मीडिया को बताया कि इस केस को सॉल्व करने के लिए उनके सामने कई कठिनाइयां आईं, कई बार उन्हें परेशान किया गया और लोकल के लोगों ने केस छोड़ने के लिए मजबूर भी किया।

केस छोड़ने के लिए किया मजबूर…

– श्वेताम्बरी शर्मा ने बताया कि लड़की के रेप और हत्या करने के बाद टीम को जिन लोगों पर शक था उन्होंने और उनके रिलेटिव्स ने कई बार जांच में अड़चनें पैदा कीं।

– साथ ही साथ कई बार उन पर और टीम पर गलत आरोप लगाए और कई बार अलग-अलग तरीके से हमें केस छोड़ने के लिए मजबूर किया।

– श्वेताम्बरी के मुताबिक उनके लिए वो सबसे मुश्किल समय था जब उन्हें पता चला था कि पुलिस ने ही मामले को दबाने के लिए पैसे लिए थे।

– आगे बताया कि उन पर काफी बार जातिगत दबाव भी बनाया गया कि जिस बच्ची का मर्डर हुआ है वो मुस्लिम थी और अधिकतर आरोपी ब्राहम्ण थे। उनसे कहा गया कि वे भी ब्राहम्ण हैं और उन्हें आरोपियों को सामने नहीं लाना चाहिए।

– जब विरोधियों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं तो वे लोग डंडे लेकर रोड पर आ गए। रैलियां निकालने लगे और तरह-तरह से धमकाने लगे, लेकिन उन्होंने हिम्मत रखी और आरोपियों को उनके मुकाम तक पहुंचाया।

कौन हैं श्वेताम्बरी शर्मा

– 2012 में श्वेताम्बरी ने पुलिस ज्वाइन की थी। माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी और जम्मू विश्वविद्यालय से स्टडी की और साथ में मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की।

– पुलिस में आने के बाद भी उन्होंने अपनी स्टडी जारी रखी और PHD की।

रातों की नींद उड़ गई थी

– श्वेताम्बरी ने कहा कि केस के समय उनकी रातों की नींद उड़ गई थी लेकिन इस केस की नवरात्र में जांच शुरू की तो मां दुर्गा ने हमारी केस सॉल्व करने में हेल्प की।

– आगे बताया कि केस सॉल्व करने और मामले की तह तक जाने के लिए मैं कई रातों तक नहीं सोई।

– मैं अपने बच्चों और फैमिली को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाई। बेटे के एग्जाम चल रहे थे लेकिन उनको पढ़ाने तक का मेरे पास समय नहीं था।

– लेकिन मुझे खुशी है कि किसी न किसी तरह हम और हमारी टीम ने इस केस को सॉल्व किया और आरोपियों को कोर्ट तक पहुंचाया।

देखिये विडियो 

https://youtu.be/0veRJIxccrY

 

क्या है मामला?

– पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, कठुआ जिले के रासना गांव में अल्पसंख्यक बकरवाल समुदाय की 8 साल की बच्ची से जनवरी में बंधक बनाकर कई दिनों तक गैंगरेप किया गया। बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

– इस मामले में गांव के एक मंदिर के 60 साल के सेवादार सांझी राम समेत 8 लोग आरोपी हैं। इनमें एक (सांझी राम का भतीजा) नाबालिग है। सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

– 10 अप्रैल को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। तब वकीलों ने पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने से रोका। इसके बाद ही इस मामले ने तूल पकड़ा।

उदयपुर सहित प्रदेशभर में एक साथ 26 नए कोर्ट खोलने के आदेश जारी

0

2 एमएसीटी, 6 स्पेशल कोर्ट एनआईए, 7 जेएम और 11 एसीजेएम कोर्ट की अधिसूचना
जयपुर में तीन, जोधपुर, उदयपुर एवं भीलवाड़ा में एक-एक एनआई एक्ट स्पेशल कोर्ट 

सरकार ने सोमवार को एक साथ 26 नई अदालतें खोले जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी। जयपुर में तीन और जोधपुर, उदयपुर एवं भीलवाड़ा में एनआई एक्ट के लिए एक-एक स्पेशल कोर्ट खोलने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में जिन अदालतों को खोलने की घोषणा की गई है उनमें दो एमएसीटी, सात जेएम और 11 एसीजेएम कोर्ट शामिल हैं। विधि विभाग के संयुक्त सचिव डा. कैलाश चंद्र अटवासिया के अनुसार इन सभी अदालतों की स्थापना के लिए आवश्यक बजट और पीठासीन अधिकारी सहित तय स्टाफ की भी स्वीकृतियां जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट के दौरान प्रदेश में 36 नई अदालतें खोलने की घोषणा की थी। इनमें से 26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। दस एडीजे कोर्ट की अधिसूचना भी आने वाले दिनों में जारी किए जाने की संभावना है।
जयपुर, आमेर सहित प्रदेश में 11 एसीजेएम
इसी तरह वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट-23 जयपुर महानगर आमेर और जयपुर महानगर-24 के लिए पीठासीन अधिकारी, स्टेनोग्राफर व रीडर के दो-दो, कनिष्ठ लिपिक के छह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चार पदों सहित कुल 16 पदों की स्वीकृति दी है। इसी तरह वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहरोड़, गुड़ामालानी, कामां, नगर, सरदारशहर, किशनगढ़-रेनवाल, पिलानी पीपाड़ एवं फलौदी के लिए पीठासीन अधिकारी, स्टेनोग्राफर एवं रीडर के नौ-नौ, कनिष्ठ लिपिक के 54 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 72 पदों सहित 153 पदों की स्वीकृति दी है। न्यायालयों मे फर्नीचर एवं टेलीफोन के लिए प्रत्येक न्यायालय के तीन लाख दो हजार रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।
सूरतगढ़, फलौदी, बाड़मेर, नीमकाथाना व गुड़ामालानी में सिविल न्यायालय
विधि विभाग के अनुसार जयपुर महानगर में अपर सिविल न्यायाधीश एवं अपर महानगर मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-36 एवं 37 के लिए पीठासीन अधिकारी सहित 18 पदों की स्वीकृति दी गई है। सूरतगढ़, फलौदी, बाड़मेर, नीमकाथाना एवं गुड़ामालानी में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों की अधिसूचना भी जारी कर दी गई। इनके लिए पीठासीन अधिकारियों सहित 95 पदों की स्वीकृति दी है।
बूंदी व भीलवाड़ा में एमएसीटी कोर्ट
विधि विभाग ने भीलवाड़ा में नवसृजित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संख्या-दो और बूंदी में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संख्या- दो के सृजन की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इन अदालतों के लिए पीठासीन अधिकारी, शीघ्रलिपिक ग्रेड-दो, रीडर एवं कनिष्ठ लेखाकार के दो-दो पद, कनिष्ठ लिपिक के 6 पद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 12 पदों सहित 26 पदों की स्वीकृति दी है। ऑफिस स्थापित करने के लिए प्रत्येक कोर्ट को चार लाख 82 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। हाईकोर्ट की ओर से अंतरित प्रकरण यह अदालतें सुनेगी।

सर्वार्थसिद्धि योग 18 अप्रेल को, हर कार्य रहेगा अक्षय

0

वैशाख शुल्क तृतीया पर बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग में अक्षय तृतीया (आखातीज) श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पर किया गया कोई भी कार्य अक्षय रहता है और उसका 100 फल मिलता है। साथ ही अक्षय तृतीया को सोने के आभूषण खरीदने सहित जमीन, मकान, वाहन, वस्त्र आदि की गई खरीदारी के लिए भी अतिशुभ व फलदायी माना गया है। दूसरी ओर, मंदिरों में भी आखातीज महोत्सव मनाए जाएंगे। प्राचीन मंदिर आमेर रोड स्थित बद्री नारायण जी डूंगरी में वार्षिक मेला भरेगा। इस दिन किया गया दान, स्नान, जप, हवन, तर्पण, श्राद्ध का फल भी अक्षय रहेगा। इसके साथ ही नए संवत्सर का पहला व अबूझ सावा होने से विवाह, गृह प्रवेश, गृह आरंभ आदि शुभ व मांगलिक कार्य भी बिना मुहूर्त के किए जा सकेंगे। उधर, बद्रीनाथ व केदारनाथ के पट भी आखातीज को ही खुलेंगे।
आभूषण, वाहन, जमीन, गृह आदि की खरीदारी के लिए अति उत्तम व शुभ दिन, दान, स्नान का सौ गुना फल
पूरा दिन है खरीदारी के लिए श्रेष्ठ
ज्योतिषशास्त्री पं. दिनेश मिश्रा के अनुसार यूं तो अक्षय तृतीया का पूरा दिन ही शुभ कार्यों व खरीदारी के लिए श्रेष्ठ रहेगा। फिर भी इन मुहूर्तों में वस्तु विशेष की खरीदारी व शुभ कार्य करने से अक्षय फल मिलेगा। फिर भी जमीन, मकान, दुकान के लिए सुबह 8:15 से रात तक, आभूषण, वाहन, वस्त्र के लिए 10:51 से रात तक, सजावट, फर्नीचर के सुबह 11:15 से शाम 6:48 तक और इलेक्ट्रिक सामान, मशीनरी के लिए दोपहर 3:40 से शुभ मुहूर्त है।
बन रहे हैं कई योग | सूर्योदय से लेकर दिनभर सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। कृतिका नक्षत्र रात 12:27 तक रहेगा। फिर रोहिणी नक्षत्र आएगा। ये नक्षत्र लोगों के लिए खासा शुभ है।इसके साथ ही रात 12:27 से अगले दिन तक रवि योग भी रहेगा।
यह है विशेष महत्व
भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों को अज्ञातवास के दौरान अक्षयपात्र प्रदान किया था। वहीं, अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के अवतरण की तिथि भी है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। यह तिथि सदैव स्थायी रहती है। पंचांग में इसका कभी क्षय नहीं होता है। इस वजह से इसे ईश्वर की तिथि माना गया है। इसी दिन वृंदावन में बांकेबिहारीजी के चरणों दर्शन भी होंगे। सिर्फ इसी दिन भगवान विष्णु का अक्षत से पूजन होता है, अन्यथा विष्णु पूजन में अक्षत निषेध रहता है। इस दिन पंखा, चप्पल, सोना, चांदी, तांबा, छाता, गाय, कलश, जल से भरा बर्तन, स्वर्ण घड़ा, कुल्हड़ आदि मंदिर में दान किया जा सकता है।