Hindustan Zinc highlights its Best Sustainable Practices in ‘Digifest 2018’

0

Hindustan Zinc, India’s only and world’s leading integrated zinc producer has been the key initiator in adopting clean green practices.

Hon’ble Chief Minister of Rajasthan, Smt. Vasundhara Raje visited the stalls and appreciated the efforts of Hindustan Zinc towards water consumption during the  four-day IT festival, ‘Digifest 2018’, which was hosted by Department of Information Technology and Communication (DoIT&C) of the Government of Rajasthan from 19th – 21st March, 2018 in Jaipur. Hindustan Zinc demonstrated its best practices on Water and Waste Management in ‘Digifest 2018’ at Jaipur wherein the demo models on ‘Effluent Treatment & Zero Discharge’ and ‘Waste to Wealth’ were displayed in Happy City arcade.

Demo model on ‘Effluent Treatment & Zero Discharge’ highlighted the sustainable water management practices of Hindustan Zinc at Dariba Smelter Complex to recycle & reuse process water and optimize the water consumption in operations. Effluent generated from different sections of the plant is sent through closed circuit and treated in Effluent Treatment Plant followed by Double Stage Reverse Osmosis (RO) plant. The treated effluents confirm to the prescribed standards and are recycled in the process. To recover water from Reverse Osmosis, reject is treated in Multiple Effect Evaporator that effectively recovers all the water leaving behind the dissolved salts. This facility adds to the conservation of water, thereby, further improving the environmental performance. Dariba Smelter Complex ensures 100% reuse and recycling of wastewater thereby maintaining ‘Zero discharge’.

Research & Development team of the Hindustan Zinc also showcased the Paver Block demo model. Pavers Blocks are manufactured from wastes like fly ash, bottom ash and other wastes.  These are used in Hindustan Zinc as test patches and are found to provide the required strength. This is an excellent example of conversion of ‘Waste into Wealth’.

Mr. Pavan Kaushik, Head-CC said, “The mining and smelting operations of Hindustan Zinc are based on environment friendly technologies that led the plant to conserve water and energy and the company has persistent focus on minimal impact on environment and the company practices the policy of reduce, recycle, reuse, and reclaim.”

Mr. Ankit Mishra, Mr. M.K Yadav, Mr. Sunder Sharan and Mr. Pradeep Singh from Hindustan Zinc were present during the event.

उदयपुर में चेटक पहाड़ी बस स्टेण्ड पर जीपों से होती है हफ्ता वसूली – बरसो से चल रहा है अवैध वसूली का खुला खेल

उदयपुर। शहर के बीचोबीच सरेआम दबंग अपनी गुंडई दिखाते हुए जीप चालकों से हफ्ता वसूल रहे है। मजबूर जीप चालक रूट पर जीप चलाने के लिए हफ्ता देने पर मजबूर है। जिम्मेदारों को पता होने के बावजूद यहाँ खुली लूट जारी है। जीपचालक इस अन्याय के खिलाफ दबी जुबान में बोलते तो है लेकिन कोई सामने आने को तय्यार नहीं क्यूँ कि उन्हें डर है कि दबंग लोग अपने रसुखों के चलते बच जायेगें और उन्हें उस रूट से हटना पड़ेगा जिससे उनके दो वक़्त की रोटी कमाना भी मुश्किल हो जाएगा ।
अवैध वसूली का यह खुला खेल शहर के बिच चेतक पहाड़ी बस स्टेंड पिछले कई सालों से चल रहा है। यहाँ पर उदयपुर से नाथद्वारा रूट पर चलने वाली जीपों से कुछ दबंग गुंडे  रोज़ हर ट्रिप का हफ्ता वसूल रहे है। इन लोगों ने सरकारी बस स्टेंड को खुद की बपोती का अड्डा बना रखा है और यहाँ से सवारियों को भरने की और रूट पर जीप चलाने की कीमत जीप चालकों को चुकानी पड़ती है।एक तरह से माना जाए तो  नाथद्वारा रूट पर जीपों के चलाने का अवैधानिक अवैध ठेका स्वघोषित इन्ही दबंगों ने ले रखा है। एक जीप चालक नाम नहीं लिखने की शर्त पर बताता है कि नाथद्वारा का टिकिट ५० रूपये होता है और एक ट्रिप में हम १० या १२ सवारियों को बैठा सकते है . हमको हर ट्रिप पर इन लोगों को ५० से १०० रूपये तक देना पड़ता है। सवारियां अगर १० या इससे अधिक हुई तो १०० रूपये और अगर १० से कम है तो काफी मिन्नतें करने के बाद ५० या ७५ रूपये देने पड़ते है।
कहा जाता है पहाड़ी बस स्टेंड पर एक राजनातिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले इन दबंगों और इनके गुर्गों से कोई उलझता भी नहीं क्यूँ कि विरोध करने पर ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते है और रूट पर  गाडी नहीं लगने देते, ना ही बस स्टेंड पर गाडी खड़ी करने देते है। बस स्टेंड के बाहर अगर  गाडी खड़ी रखते है तो कभी पुलिस वाले तो कभी आरटीओ वाले चालान बना देते है।
जानकारी के अनुसार नाथद्वारा जाने वाली सवारियां भी अवैध वसूली करने वालों के गुर्गे ही जीपों में गिन कर बैठाते है। ड्राइवरों की मजबूरी है कि चाहे आरटीओ का टेक्स जमा कराएं ना कराएं इन अघोषित अवैध थानेदारी दिखाने वाले गुंडों को रोज़ का पैसा देना पड़ता है। कुछ जीप मालिक का कहना है कि अगर कोई नयी जीप इस रूट पर चलाना चाहता है तो जितना टेक्स सरकारी दफ्तर आरटीओ में जमा  नहीं कराते है उससे दुगुना तो इन दबंगों को देना पड़ता है।
ताज्जुब की बात है कि जिला कलेक्ट्री से महज आधा किलोमीटर और हाथीपोल थाने से कुछ सो कदम की दूरी पर यह अवैध वसूली का काम बरसो से हो रहा है। जीप चालाक और जीप मालिकों का कहना है कि अगर इनका विरोध करें तो घर में दो वक़्त की रोटी के लाले पड़ सकते है क्यूँ कि ये लोग रूट पर वाहन चलने नहीं देंगे और ना ही पहाड़ी बस स्टेंड से किसी सवारी को लेने देंगे। ऐसे में जीप मालिकों द्वारा इनको ना चाहते हुए भी दिन का यह अवैध शुल्क देना पड़ता है एक जीप दिन में दो चक्कर तक करती है और उससे यह २०० रूपये तक की वसूली कर लेते है। हफ्ता वसूली करने वालों की दहशत इतनी है कि कोई भी वाहन चालक इन लोगों का नाम लेना नहीं चाहता। कहते है यह तो अब रिवाज बन गया है और यहाँ खड़े रह कर सवारियां भरनी है तो इन्हें रुपया देना ही पड़ता है।

विडियो में देखिये हफ्तावसूली का खेल

https://youtu.be/phybX_aL8tY

हरीश राजानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात के दौरान भगवान् झुलेलाल की प्रतिमा भेंट की .

उदयपुर . नवसंवत्सर व् चेटीचंड के उत्सवी माहोल में सिन्धी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष व् राजस्थान के राज्यमंत्री हरीश राजानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाक़ात की. मुलाक़ात के दौरान हरीश राजानी ने भगवान् श्री झुलेलाल की छोटी सी खुबसूरत प्रतिमा प्रधानमंत्री को भेंट स्वरुप दी. प्रधानमंत्री ने राजानी का यह तोहफा सहर्ष स्वीकार किया. यह तोहफा इस मायने में भी काफी महत्त्व रखता है कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी ने पहली बार भगवान् झुलेलाल की प्रतिमा भेंट की. हरीश राजानी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदयपुर व् सिन्धी साहित्य अकादमी के बारे में बातचीत भी हुई. इस दौरान उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीना भी मोजूद थे.

उदयपुर के व्यवसायी ने फतहसागर में कूद कर देदी अपनी जान .

पोस्ट न्यूज़। लेकसिटी की फतहसागर झील में गुरूवार सुबह एक किराणा व्यवसायी युवक की लाश मिली है। जबकि उसका दुपहिया वाहन झील के बाहर पड़ा मिला। जांच में प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का होना पाया गया है। जिसकी पुलिस जांच में
जुटी है।
। सुबह फतहसागर झील के पीपी सिंघल मार्ग के छोर पर सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास पानी में तैरती हुई लाश कहां मौजूद लोगों ने देखी। तैरती लाश को देख यहां सुबह भ्रमण कर रहे लोगों में कुछ देर सनसनी फैल गई। इसी बीच लोगो ने तत्काल अंबामाता पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवाया। उसे एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया। शिनाख्तगी कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। किराणा व्यवसायी ने किस वजह से खुदकुशी की, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआई इन्द्रसिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित महावीर काम्प्लेक्स निवासी अरविन्द पुत्र मानमल जैन के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 37 वर्ष बताई गई है। बताया गया है कि यह व्यवसायी बुधवार शाम से घर से लापता था। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हुआ है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवक रात को करीब 7 बजे शाम का नाश्ता कर घर से स्कूटी लेकर निकला था और वापस नहीं लोटा। युवक की स्कूटी भी सिचाई विभाग के पास पड़ी हुई पाई गयी। आत्महत्या का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि अरविन्द बुधवार शाम को घर से नाश्ता करने के बाद अपने दुपहिया वाहन से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। उसे परिजनों ने आस पास काफी तलाशा, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। सुबह फतहसागर के सिंचाई विभाग वाले छोर पर पानी में किसी युवक के डूबने से मौत और बाहर दुपहिया वाहन पड़ा होने की परिजनों को सूचना मिली। इस पर परिजन तत्काल पुलिस के पास गया और स्कूटी देखते ही पहचान गए।
वृद्ध दंपती का इकलौता है अरविन्द । बताया गया है कि अरविन्द किराणा व्यवसायी दपती का इकलौता बेटा है। उसकी गोवर्धनविलास में किराणा की दुकान है। हालही में उसने एक अन्य दुकान भी शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि अरविन्द का पूर्व में विवाह भी हुआ था। लेकिन दुसरी शादी की थी। बहरहाल पुलिस के समक्ष आत्महत्या के कोई स्पष्ट वजन सामने नहीं आई है। परिजनों ने भी पूछताछ में कोई विवाद या मानसिक परेशानी नहीं होना बताया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

देखिये विडियो में कैसे आता है भूकंप ,…. और उदयपुर पोस्ट के यूट्यूब चेनल को सन्स्क्राइब जरूर करिए .

https://www.youtube.com/watch?v=m_yHFJr12cE&t=115s

काल बन गिरा हाई वोल्टेज तार – जिन्दा जल गया युवक

0

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के पोटलिया बाईपास के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार उस समय काल का ग्रास बन गया जब हाईवोल्टेज तार उस पर आकर गिर गया और वह जिंदा जल गया। इससे एक बार फिर से बिजली विभाग और प्रशासन की लापरवाही सामने आई है
हाईवोल्टेज का तार टूट कर गिरा बाइक पर हादसा दोपहर को तब हुआ जब सडक़ पर जा रहे युवक पर हाईवोल्टेज का तार टूट कर गिर गया जिससे वह मौके पर ही जिंदा तड़प-तड़प कर जल गया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने के लिए युवक के ऊपर मिट्टी डाली पर, हाईवोल्टेज के करंट से युवक का शरीर जल गया और मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।
लोगों ने किया प्रयास युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां लोग दौड़ पड़े और इस तरह युवक को जिंदा जलता देख आग बुझाने का प्रयास भी किया। लोगों ने युवक पर वहां पड़ी मिट्टी डाली। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक आग की लपटों में घिर गया था।
मोदी सरकार अब प्राइवेट कर्मचारियों और महिलाओं को देने जा रही सबसे बड़ा तोहफा, ख़ुशी से झूम उठेगा हर कोई
युवक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में इसकी सूचना पर तहसीलदार परमानन्द मीणा और
कुशलगढ़ पुलिस और एसडीएम जयवीर कालेर मौके पर पहुंचे। बाद में शव को ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। युवक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी सेवा पुत्र भगजी निवासी ओगलिया मनसोर के रूप में हुई।
कंबल-बेड़शीट बेचता था युवक पुलिस की जानकारी के अनुसार युवक क्षेत्र में बाइक पर कंबल-बेड़शीट बेचने का
काम करता था। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी और शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी घर मे रखवाया। परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मरीज़ परेशान 108 व 104 एम्बुलेंस सेवाएं चौथे दिन भी ठप्प – कुछ कुछ अप्रिय हुआ तो सरकार व् कंपनी जिम्मेदार .

पोस्ट न्यूज़ . पिछले चार दिनों से १०८ और १०४ अब्लेंस के ड्राइवरों की हड़ताल चल रही है . कंपनी के खिलाफ राज्य भर के अम्बुलेंस ड्राइवर लामबंद हो कर हड़ताल पर उतारे हुए है . ड्राइवरों से चाबी लेने के सरकारी आदेश के बाद भी ड्राइवरों ने चिकित्सा अधिकारियों को चाबियाँ नहीं सोंपी है . उदयपुर जिले में मरीजों को ख़ासा नुक्सान उठाना पद रहा है साथ ही परेशानी का सामना भी करना पद रहा है .

इधर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव टांक ने जीवीके-ईएमआरआई कंपनी को नोटिस जारी कर पूछा है कि बार-बार कहने पर भी सभी 66 एंबुलेंस की चाबियां विभाग को क्यों नहीं दी गई हैं। साथ ही चेताया कि एंबुलेंस के अभाव में कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

जिले की कुल 66 में से 12 एंबुलेंस के संचालन का विभागीय दावा शहर में ही कोरा साबित हुआ। यहां हाथीपोल थाना पुलिस को स्वरूप सागर पुलिया के नीचे मिले शव को अस्पताल लाने के लिए निजी एंबुलेंस की मदद लेनी पड़ी। दूसरी ओर, पांच एंबुलेंस तीन दिन से यह सेवा चला रही जीवीके-ईएमआरआई कंपनी के भुवाणा स्थित सर्विस सेंटर में खड़ी रही। इनके चालकों का भी अता-पता नहीं था। कंपनी के मीडिया प्रभारी भानु सोनी ने कहा कि चालक एंबुलेंस की चाबियां दे नहीं रहे हैं। घायलों और गंभीर मरीजों को तत्काल अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए जिले में 108 एंबुलेंस 32 और 104 एंबुलेंस 34 लगी हैं, जिनमें से अमूमन थानों, पुलिस चौकियों, हाईवे किनारे सहित जहां-तहां पड़ी रहीं। एमबी हॉस्पिटल में दिनभर में एक भी 108 या 104 एंबुलेंस नजर नहीं आई।

मीडिया प्रभारी सोनी व अन्य ने बताया कि सरकार ने सुलह के लिए प्रदेशभर से चालक यूनियन के पदाधिकारियों को जयपुर बुलाया। उदयपुर यूनियन के चालक भी पहुंचे। दिन में तीन बार बातचीत हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। रात को भी वार्ता का दौर चला। सोनी ने दावा किया है कि कंपनी चालकों को ईपीएफ, ईएसआई आदि का लाभ देने के बाद आठ हजार रुपए प्रतिमाह तनख्वाह देती है। वहीं चालकों ने कहा है कि वे घायलों को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए दिनभर मेहनत करते हैं और उन्हें ही मेडिकल की सुविधा नि:शुल्क नहीं दी जाती। उन्हें समान कार्य का समान वेतन चाहिए। यह वर्ग कर्मचारियों से 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं लेने, सप्ताह में एक दिन अवकाश आदि मांगें भी कर रहा है।

चुनाव के ठीक पहले राजस्थान की प्रदेश सरकार खोल रही है नोकारियों का पिटारा .

0

पोस्ट न्यूज़ । चुनावी साल में वसुंधरा सरकार बेरोजगारों से किए गए अपने वादों को लेकर काफी सक्रिय होती दिख रही है। मंगलवार को मुख्यमंंत्री राजे की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में 1.29 लाख भर्तियों के कैलेंडर को मंजूरी दी गई। पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अप्रैल में इन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे और जुलाई तक सभी परीक्षाएं करा ली जाएंगी। प्रदेश में जुलाई तक 1.29 लाख नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी। जिनमें आरपीएससी व अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के जरिए 1.08 लाख भर्तियों के अलावा 21 हजार भर्तियां सफाईकर्मियों की होंगी।
जुलाई में होगी सबसे ज्यादा 64 हजार भर्तियां आगामी विधान सभा चुनावों के मध्यनजर अब राजस्थान सरकार हर वर्ग को खुश करने में लगी है। ऐसे में सरकार ने राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को खुश करने के बजट 2018 में कई घोषणाएं भी की। अब सरकार इन घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा कर युवाओं का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में जहां 1.29 लाख भर्तियों के कैलेंडर को मंजूरी दी गई वहीं सभी परीक्षाओं को जुलाई तक पूरा करवाने की बात भी कही गई। ऐसे में जुलाई माह में सबसे ज्यादा 64 हजार भर्तियों की बात कही गई।

किस माह में कितनी भर्ती
मार्च- 3168
अप्रैल- 10400
मई – 12,000
जून – 40,000
जुलाई – 64000

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में और भी कई अहम फैसले हुए जिनमें भूतपूर्व सैनिकों को राज्य सेवा में ५ प्रतिशत आरक्षण, किसानों वर्ग को अगस्त तक २ लाख कृषि कनेक्शन जारी करने का प्रस्ताव, एनआईडी के लिए देहमीकला में 12 हजार 62 वर्गगज निशुल्क जमीन, बायोमास प्लांट लगाने की 2 साल की समय सीमा को बढ़ाकर 3 साल करना, बीएसएफ कर्मियों के लिए ग्रुप हाउसिंग के लिए देहमीकला में 12 हजार वर्गगज भूमि, राजस्थान माइन एंड जियोलॉजिकल डिपार्टमेंट में।

एक माँ का रूप ये भी – इच्छा पूरी करने अपनी नवजात बेटी को फेंका झाड़ियों में .

0

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र में करीब ढाई माह पहले सीथल गांव के पास झाड़ियों में मृत मिली नवजात बालिका के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
पोस्ट न्यूज़ . करीब ढाई माह पहले  डूंगरपुर जिले के सीथल गांव के पास झाड़ियों में मृत मिली नवजात बालिका के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अवैध संबंध के चलते एक मां ने अपनी कोख से जन्मी बेटी को मरने के लिए झाड़ियों में फैंक दिया था। पुलिस इस मामले में मंगलवार को आरोपित मां डोल कुंजेला बेडसा निवासी विमला (23) पुत्री कालूराम खांट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से इसे
नारी निकेतन भेजा है। आरोपित प्रेमी फरार है, उसकी तलाश जारी है।
अवैध प्रेम का परिणाम। पुलिस ने पूछताछ में बताया कि दो वर्ष पूर्व विमला की शादी हुई थी। पति ने पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद इसके अन्य युवक से प्रेम प्रसंग चल पड़ा। इसके चलते वह गर्भवती हो गई और मोडासा चिकित्सालय में छह जनवरी 18 को स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। दो दिन बाद यहां आने पर आठ जनवरी को सुबह सीथल के निकट नाले की झाड़ियों में बच्ची को जिंदा छोड़ दनेा कबूला। पुलिस ने भारतीय दंड सहिता धारा 317, 304 में गिरफ्तार किया। आरोपित प्रेमी की पुलिस तलाश कर रही है।

नवजात के कपड़े से हुआ खुलासा। जांच अधिकारी दिलीप सिंह शक्तावत ने बताया कि आठ जनवरी की शाम को सीथल के निकट नाले की झाड़ियों में नवजात बालिका का शव मिला था। इस पर पुलिस वहां पहुंची और चिकित्सालय रिकार्ड जांच के दौरान विमला खांट की दो दिन पहले ही पुत्री होने की पुष्टि हुई। इस जानकारी के आधार पर पुलिस विमला तक पहुंची।

गरीब नवाज़ के 806वें उर्स का आगाज – बजे शादियाने, गूँज उठी तोपें

पोस्ट न्यूज़ .इस्लामिक माह रजब का चांद दिखाई देने के साथ ही सोमवार रात से सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 806वें उर्स की विधिवत शुरुआत हो गई। दरगाह परिसर में झांझ, शादियाने, नगाड़े बजाकर और बड़े पीर की पहाड़ी से पांच तोपों की सलामी देकर सोमवार रात रजब के चांद की घोषणा की गई। इसके साथ ही उर्स की मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह स्थित महफिलखाने में रात 11 बजे उर्स की पहली महफिल सजी और देर रात मजार शरीफ पर पहले गुस्ल की रस्म अदा की गई।
जायरीन की आवक से बढ़ी रौनक
उर्स शुरू होते ही देश भर से जायरीन के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते दरगाह क्षेत्र में रौनक बढ़ी है। जायरीन सिर पर चादर फैलाए जत्थे के रूप में दरगाह पहुंचने लगे हैं। वहीं मेला क्षेत्र में चारों तरफ कव्वालियां गूंज रही हैं। कायड़ विश्राम स्थली पर करीब 350 बसें अभी तक आ चुकी हैं। दरगाह में सोमवार को दिनभर जन्नती दरवाजे से गुजर कर जियारत करने के लिए अकीदतमंद में होड़ मची रही।
महफिल में झूमे अकीदतमंद महफिलखाने में सोमवार रात उर्स की पहली महफिल हुई। इसमें शाही कव्वाल असरार हुसैन व साथियों ने ‘ख्वाजा मोइनुद्दीन प्यारा बनड़ा…, मुख से घूंघट खोल…, मोरे ख्वाजा के अंगना होली है… Ó आदि कई कलाम पेश की अकीदतमंद को झूमने पर मजबूर कर दिया।

चाइना की बदमाशी, आपके व्हाट्सप्प को कर सकता है हैक – भारतीय सेना ने किया सावधान।

0

भारतीय सेना ने तमाम भारतीय वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है। उन्‍होंने यूजर्स से कहा है कि अगर आपके वॉट्सऐप पर भी ऐसा कुछ है, जिससे आपका डेटा हैक हो सकता है या आप पर नजर रखी जा सकती है तो सावधान रहें। सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर एक वीडियो के जरिये यह समझाने की कोशिश की है। वहीं इसके साथ ही इससे किस तरह बचा जाए, इसके बारे में भी बताया गया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर इन उपायों का ध्यान रखा जाए तो आपको सुविधा होगी। इसमें कहा गया है कि चाइनीज लगभग सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर आपके डिजिटल वर्ल्ड में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

आप को बता दें की चेकइनीज कर रहे हैं ग्रुपों का इस्‍तेमाल भारतीय सेना ने वीडियो के जरिये बताया गया है कि आपकी डिजिटल वर्ल्ड में घुसपैठ करने के लिए अब किस तरह वॉट्सऐप ग्रुपों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए हैकिंग करने का नया तरीका निकाला है। वीडियो में बताया गया है कि चीनी नंबर +86 से शुरू होते हैं। यह आपके वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़कर आपका पूरा डेटा हैक कर सकते हैं।
बचाव के उपाय।:
ऐसे बचें इससे बचने का सेना ने उपाय बताया है कि आप लगातार अपने वॉट्सऐप ग्रुप्स को चेक करें उनका लगातार ऑडिट करते रहें। कोशिश करें कि ग्रुप के सभी कॉन्टेक्ट्स नाम से सेव हों। अगर ग्रुप में अनजान नंबर्स हैं तो उन सबकी जांच करें। इसके अलावा अगर आप या ग्रुप का कोई साथी अपना मोबाइल नंबर बदल रहा है तो यह सुनिश्चित करने की कोशिश जरूर करें कि उसकी जानकारी ग्रुप एडमिन को दी जाए। अगर आपने अपना नंबर बदला है तो वह सिम कार्ड तोड़ दें। इसके अलावा उस नंबर पर बने अपने वॉट्सऐप अकाउंट को भी डिलीट कर दें। इस वीडियो के साथ लिखा है कि सजग रहे, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। भारतीयसेना सोशल मीडिया उचित एवं नियमबद्ध एकाउंट को प्रोत्साहित करता है। हैकिंग जोरो पर है, उनके लिए जो असावधान हैं। अपने सोशल मीडिया को हमेशा चेक करें। व्यक्तिगत एवं ग्रुप एकाउंट के बारे में सावधान रहें, सुरक्षित रहें।