शादी के नाम पर जेवर व नकदी हडपी

identity_theft_1_640x360उदयपुर। कुराबड थाना पुलिस ने महिला व उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधडी पूर्वक शादी करवा नकदी व जेवरात हडपने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रावतपुरा थाना खेरोदा गांव निवासी भगवतसिंह पुत्र दौलतसिंह राजपूत ने बेमला निवासी शंकरसिंह पुत्र कालूसिंह राजपूत, गुपडी निवासी रामसिंह, सेक्अर ५ निवासी नीतू कुंवर पुत्री मोहनसिंह शक्तावत तथा कलावती पत्नी मोहनसिंह, बंटी जैन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि आरोपी नीतू के साथ ८ जुलाई १३ को विवाद हुआ उस दोरान आरोपी को सोने चांदी के जेवर एवं ५ लाख रूपये नकदी दी थी। शादी के बाद नितु अपने पीहर चली आई उसके १५ दिन बाद उसे लेने गया तो पता चला की नीतु घर पर नहीं थी तथा उसका अन्य किसी व्यक्ति के साथ पूर्व में विवाहित होने की जानकारी मिली। इस संबंध में पूछताछ में परिजनों ने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।

Previous articleग्रीड स्टेशन से स्क्रेप चोरी
Next articleकोहरे और हवाओं से नहीं मिली राहत