श्रीकृष्‍ण जुगनू को राज्‍य स्‍तरीय संस्‍कृत सम्‍मान

Dr. shri krishn jugnuउदयपुर। राजस्‍थान संस्‍कृत अकादमी, जयपुर की ओर से आज साहित्‍यकार श्रीकृष्‍ण जुगनू को पंडित जगन्‍नाथ सम्राट राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान दिया जाएगा। संस्‍कृत में लिखित प्राचीन ज्‍योतिष और वास्‍तु विषयक ग्रंथों के संपादन और अनुवाद के लिए यह सम्‍मान दिया जा रहा है। संस्‍कृत अकादमी की अध्‍यक्ष डॉ. सुषमा सिंघवी के अनुसार यह राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान समारोह जयपुर के जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में होगा। इसमें मुख्‍य अतिथि गुजरात की राज्‍यपाल श्रीमती कमला, विशिष्‍ट अतिथि संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामानुज देवनाथन और वर्धमान महावीर खुला विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक होंगे, जबकि अध्‍यक्षता शिक्षामंत्री बृजकिशोर शर्मा होंगे। डॉ. जुगनू के संपादन और अनुवाद में अब तक अस्‍सी ग्रंथों का प्रकाशन हुआ है।

Previous articleइस तरह करते थे राघवजी यौन शोषण…
Next articleप्रेमिका के राज खोलने पर प्रेमी ने दी जान