सूखे पेड में लगी आग

photo2
उदयपुर। सवीना स्थित बडी सब्जी मंडी में आज सुबह एक सूखे पेड में आग लग गयी जिसकी वजह से ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों में भी शार्ट सर्किट हो गया और पास में लगी डीपी में आग लग गयी। समय पर लोगों ने बचाव किया और फायर ब्रिगेड पहुँच जाने से बडा हादसा होने से टल गया।
photo1
मंडी होलसेल व्यापारी छोटू मोहम्मद कुरैशी ने बताया की सब्जी मंडी के अंदर एक सूखे पेड में किसी ने सुबह सुबह तडके अगरबत्ती लगाईं होगी जिससे सूखे पेड के तने ने आग पकड ली सुबह ६.३. बजे के करीब सूखे पेड में आग की लपटे निकलने लगी उस वक्त मंडी में खासी भीड रहती है। और जहां पेड हे वही पास में आम की गाडिया खाली हो रही थी। पेड के ऊपर गुजर रही विद्युत लाइनों में भी शार्ट सर्किट होगया और ट्रांसफार्मर में आग लग गयी । मंडी के व्यापारियों ने और समय पर पझूची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया । मंडी क्षेत्र की दिन विद्युत आपूर्ति बहाल हो पायी।

Previous articleखाटू श्याम भजन संध्या कल
Next articleकत्लखाने जाते बैलों को मुक्त कराया, चार गिरफ्तार