उदयपुर में रोजगार सहायता शिविर 24 को

final_image4उदयपुर। रोजगार कार्यालय परिसर उदयपुर में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 24 नवम्बर को किया जा रहा हैं। जिसमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सहायक निदेशक (रोजगार) प्रेमाराम ने बताया कि शिविर में रोजगार प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी परीक्षा आदि विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। इच्छुक आशार्थी अपने सीनियर सैकण्डरी, स्नातक आदि समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते हैं। शिविर का समय 10 से सांय 4 बजे तक रहेगा।

Previous articleकांग्रेस के असलम शेख का स्वागत
Next article“राजू राठौड़” ने बच्चों के साथ की धमाल