फेसबुक ने बताया “डायन”, पीट-पीटकर हत्या

rpjhonl020130520148Z13Z05 PMUdaipur.एक स्थानीय समाचार पत्र द्वारा अपने फेसबुक पेज पर एक ब्राजीलियाई महिला पर “डायन” होने का संदेह जताए जाने के बाद भीड़ द्वारा उसे पीट-पीटकर मार डालने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

महिला ने पिछले सप्ताह साओ पाउलो के निकट गुआरूजा शहर में दम तोड़ा।

देश के सर्वाधिक बिकने वाले समाचार पत्र फोल्हा डे साओ पाउलो ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि लोगों के एक समूह ने ती मई को गृहणी फैबिअन मारिया डे जीसस (33) से मारपीट की, जिसकी वजह से पांच मई को उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस बेकायदा मारपीट के लिए उस शंका ने उकसाया जिसके अनुसार, फैबिअन क्षेत्र में होने वाले बच्चों के उन अपहरण से जुड़ी हुई है, जिसका संबंध जादू-टोने के लिए होने वाले कर्म-कांडों से है।

हालांकि, सैन्य पुलिस के मुताबिक, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि महिला ने ऎसे अपराध को अंजाम दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समाचार पत्र ने अपने फेसबुक पेज पर चेतावनी के साथ एक महिला का स्केच जारी किया था और वह पीडिता से मिलता-जुलता था।

हालांकि, फेसबुक पेज के प्रशासकों ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया है।

Previous articleदुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिपिंग
Next articleइसलिए गंदा है खूबसूरत उदयपुर