एक्टीवा में आग

उदयपुर, । उदयपुर के एम.बी. कॉलेज के समीप होटल रघु महल के पास गुरूवार को एक चलती एक्टिवा में आग लग गई। आग से एक्टिवा चालक की अंगुली जल गई।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब ३ बजे आयुषी वाधवानी अपनी पुत्री के साथ मालदास स्ट्रीट अपने पति की शॉप पर जा रही थी। इसी दौरान एम.बी कॉलेज के समीप पीछे से आते वाहन चालक ने उनके वाहन से धुआं निकलने की जानकारी दी। इस पर जब महिला ने पीछे झांका तो गाडी ने आग पकड ली थी। इस घबराई महिला ने गाडी वहीं छोड दी। धीरे-धीरे देखते हुए आग ने गाडी के पिछले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां पर सामने ही कॉलेज के कई छात्र एवं पुलिसकर्मी भी पहुंच गये। आग पर काबू पाने से के लिए छात्रों ने होटल रघु महल के बाहर लगे एक नल पर पाइप लगाकर पानी का छिडकाव किया। हादसे में गाडी चालक महिला की अंगुली जल गई।

 

Previous articleनंगा नाच दिखाने वालों को जेल भेजा
Next articleसोलर रोबोट करेगें झीलों की सफाई