वाना के पास पेट्रो केमिकल टैंकर धधका

9335_49उदयपुर. मंगलवाड़-उदयपुर फोरलेन संख्या 76 पर वाना के समीप पेट्रो केमिकल से भरे टैंकर ने शनिवार चार 4 बजे अचानक आग पकड़ ली। पांच दमकल ने साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रो केमिकल भरा हुआ था। घटना के वक्त ड्राइवर टैंकर सड़क किनारे खड़ाकर ढाबे पर चाय पीने रुका।आग भड़कने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। टैंकर महाराष्ट्र पासिंग का है और महाराष्ट्र से कांदला पोर्ट जा रहा था। टैंकर में पाट्र्स साफ करने का केमिकल भरा हुआ था।

उदयपुर के नगर निगम से दमकल पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। विस्फोट की आशंका के चलते टैंकर के पास तक नहीं पहुंच पाने से ज्यादा परेशानी आई। खेरोदा पुलिस ने विस्फोट की आशंका के चलते दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही रुकवा दी। इससे दोनों तरफ करीब 3-3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। उदयपुर से तीन और एक हिंदुस्तान जिंक की एक दमकल ने साढ़े चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। ढाबे के आगे का हिस्सा खाली करवा दिया। बिजली निगम के सहायक अभियंता बी.एल. मेघवाल ने वाना फीडर से बिजली बंद करवा दी।

Previous article1 करोड़ की चोरी
Next articleनगर निगम ने पेश किया 213 करोड़ का बजट।