दिन दहाड़े फायरिंग

उदयपुर, बाइक सवार बदमाश ने भाजपा नेता की कार पर फायर किया। जो निशाना चूकने से बच गया। हमलावर मोके से फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शक्रवार सवेरे भारतीय जनता पार्टी शहर जिला महामंत्री शिवपार्क कोलोनी निवासी मोतीलाल पुत्र नवलराम डांगी घर से कार में बैठ कर कुम्हारों का भट्टा स्थित सगसी मंदिर जाने के लिए रवाना हुए। कुछ ही दूरी पर सामने से आये बाइक सवार तीन बदमाशो में से बीच में बैठे बदमाश ने कार पर फायर किया तथा दो फायर भागते समय किये। जो मोतीलाल डांगी के समीप ने निकल गया। इसका पता चलते ही मोतीलाल डांगी सूरजपोल थाने पहुचे जहां से उन्हें भुपालपुरा थाना जाने के लिए कहा।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

देर रात तक पुलिस ने कई जगह दबिश दे कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है उम्मीद की जा रही हे की अपराधी जल्दी ही पकड़ में आजयेगे

कयास लगाये जा रहे है की भाजपा नेता मोतीलाल डाँगी पर फायरिंग की वजह डेड़ करोड़ की जमीन की डील हो सकती है ।

Previous articleनरेंद्र पुरबिया राजसमंद भास्कर के ब्यूरो चीफ बने
Next articleइण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ़ इण्डस्ट्रीयल इन्जीनियरिंग का १६ वाँ सी.ई.ओ. अधिवेशन आरम्भ