चलती गाडियों के कांच फ़ोडे
शोरूम के शीशे पर मारा पत्थर
उदयपुर, बी.एन. कॉलेज में अध्ययनरत छात्र की मौत के पश्चात जहां दिनभर एम.बी. चिकित्सालय में तनावपूर्ण माहौल बना रहा वहीं देर रात बी.एन. कॉलेज के बाहर कुछ छात्रों ने घटना का विरोध करना शुरू कर दिया और वहां आती जाती गाडियों के कांच प*ोड दिए। छात्रों ने विरोध स्वरूप कॉलेज के सामने ही स्थित मनामा मोटर्स के शोरूम के कांच पर पत्थर मारा जिससे कांच तडक गया।
घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। सडक
पर विरोध कर रहे छात्र पुलिसकर्मियों को देख बी.एन. कॉलेज में भाग गए। जहां पुलिसकर्मियों ने भी कॉलेज में प्रवेश किया एवं हुडदंग मचा रहे छात्रों में से दो-तीन जनों को पकड लिया। एहतियात के तौर बी.एन. कॉलेज संस्थान के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
ज्ञातव्य है कि आज दोपहर में दो छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष में बी.एन. कॉलेज के बीएससी के छात्र की चाकूवार कर हत्या कर दी गई। जिसकी पांच सूत्रीय मांग को लेकर युवक का शव अभी तक मोर्चरी में ही रखा हुआ है।
Comments are closed.


ye udaipur
very sed
don’t like