गौरी कुंड में फंसे यात्रियों को बचाने परिजन रवाना

5628_12उत्तराखंड में महाप्रलय के बाद गौरी कुंड में फंसे उदयपुर संभाग के 53 लोगों के परिजन उनकी सहायता के लिए विमान से आज सुबह दिल्ली पहुंचे, जहां से वे देहरादून जाएंगे। अपने परिजनों को वहां से निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे। शहर से गए पांच जनों के दल में से सुरेश औदीच्य ने बताया की हमारे परिजन पिछले चार दिन से एक ही जगह पर फंसे हुए हैं। उनके पास न पीने का पानी है और ना ही खाने के लिए कुछ है और न ही उन तक कोई सहायता पहुंच रही है। जैसे-तैसे वो मोबाइल पर बात कर रहे हैं। उनकी पीड़ा का हम अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। सुरेश औदीच्य ने बताया की बस जब भी बात होती है, वो एक ही बात कहते हैं कि क्रकिसी तरह हमें बचा लो, हम लाशों के बीच घिरे हुए हैं…ञ्ज सुरेश के साथ गए प्रेम शंकर औदीच्य, भारत शर्मा, अरविंद शर्मा और पुष्कर औदिच्य सबके घर के बड़े बुजुर्ग वहां फंसे हुए हैं।

Previous articleशहर वासियों के हाथ मदद को बड़े
Next articleवंचित बच्चों का होना चाहिए सम्पूर्ण विकास-पवन कौषिक