पिता और भाईयों को जेल भिजवाने का गुस्सा फायरिंग कर उतारा- घंटाघर मामले में दो बाल अपचारियों को किया डीटेन मुख्य आरोपी भी आएगा जल्द गिरफ्त में .

उदयपुर। उदयपुर के मोती चैहट्टा इलाके में 2 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना के मामले में खाकी ने दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ सोनू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आपको बता दे कि फायरिंग घटना के बाद उपजे विरोध को देखते हुए पुलिस ने आनन – फानन में इस मामले का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को डिटेन करने के बाद साफ किया कि कुंदन चैहान और सोनू के बीच आपसी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हर्ष रतनु ने बताया कि कुछ दिनों पहले घंटाघर थाने में सोनू के पिता शौकत सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें फरियादी हरीश गोस्वामी का कुंदन चैहान ने सहयोग किया था। इसके बाद सोनू को लगा कि कुंदन चैहान अगर हरीश गोस्वामी का सहयोग नहीं करता तो उसके पिता और भाइयों को जेल में नहीं रहना पड़ता। इसी रंजिश के चलते सोनू ने समीर, जमील, छोटा मेवाती सहित दो बाल अपचारियों को साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। डिप्टी भंवर सिंह हाडा ने बताया कि वारदात करने के बाद चारों अभियुक्तों सहित दोनो बाल अपचारी सवीना क्षेत्र में मिले और वहां से सभी अलग – अलग हो गए। पुलिस अब मुख्य अभियुक्त सहित अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।

Previous articleघंटाघर फायरिंग की घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने निकाली रैली – जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन .
Next articleUPSC में पहली बार 51 मुस्लिम छात्रों ने लहराया परचम

1 COMMENT

  1. आपसी रंजिश को हिन्दू मुस्लिम का रंग ना दें तो बेहतर है, हम भी कुन्दन के साथ हैं, कुंदन हमारे प्रिय दोस्त राजू भाई का बेटा है और हमारे मोहल्ले का घनिष्ठ पारिवारिक सदस्‍य है।

Comments are closed.