9 से बढ़कर 12 हो सकते हैं सब्सिडी वाले सिलेंडर

cy 635202-01-2014-11-22-99N

Udaipur. विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब जनता को खुश करने की कोशिश करना चाहती है कांग्रेस ये बात जानती है की जनता महंगाई को लेकर गुस्से मे है, लोकसभा चुनाव से पहले इस नाराजगी को दूर करने की कवायद करते हुए केंद्र सरकार सब्सिडी वाले सिलेंडरों का कोटा बढ़ाने पर विचार कर रही है, आने वाले दिनों में इसकी संख्या 9 से बढ़ाकर 12 की जा सकती है।

कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि सरकार सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा 9 से बढ़ाकर 12 करने पर विचार कर रही है।

गौरतलब है की फिलहाल किसी भी उपभोक्ता को एक साल में सिर्फ 9 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर मिलते हैं, बुधवार को ही गैर.सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 220 रूपये का इजाफा किया गया था, 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,241 रूपये होगी जो पहले 1,021 रूपये थी।

Previous articleहजारों की जेब पर गुपचुप डाका
Next articleउगाई करते डिप्टी, थानाधिकारी और एएसआई गिरफ्तार