गुलाबचंद कटारिया को मिली स्थाई जमानत

images (9)उदयपुर. सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में आरोपी बनाए गए राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया को कोर्ट से स्थायी जमानत मिल गई है।
एडवोकेट रोशन लाल जैन ने बताया कि कटारिया की अर्जी पर बहस पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कटारिया को इस मामले में स्थाई जमानत दे दी।
जैन ने बताया कि कटारिया शनिवार को मुंबई पहुचेंगे और वे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति होंगे। कटारिया को 50 हजार की जमानत और 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई है।
इधर, कटारिया को स्थाई जमानत मिलने की खबर मिलते ही कटारिया समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। कटारिया समर्थक सुबह से कोर्ट की ओर से सुनाए जाने वाले फैसले का इंतजार कर रहे थे।
गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सीबीआई की ओर से पेश सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कटारिया को आरोपी बनाया गया है। इसको लेकर सात जुलाई को सुनवाई होगी।

Previous articleजरा संभलक र, मौसम मिजाज है ‘गर्म
Next articleइन्द्रदेव को प्रसन्न करने हेतु किया परसादी का आयोजन