हारमोनी फेक्ट्री प्रबंधन ने पी.ऍफ़. की राशि हडपी

उदयपुर, नाई थाना पुलिस ने हारमोनी फेक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ पी एफ राशी हडपने का मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नाई स्थित हारमोनी फेक्ट्री में कार्यरत नाई निवासी मोहनी पत्नी सोहन लाल लोहारा एवं मजु ने परिवाद जरिये फेक्ट्री प्रबंधक दलपत सिंह पुत्र रूपसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि वर्ष 2007 से श्रमिकों का पी एफ का पैसा आरोपी ने खातों से निकाल हडप लिये। इसका पता चलने पर ११ दिसंबर १२ से श्रमिक हडताल पर चले गये। लेकिन आरोपी ने श्रमिकों को भुगतान नहीं किया। फेक्ट्री में करीब २०० से अधिक श्रमिक कार्यरत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवाहिता भगाया

Previous articleपूर्व पार्षद के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा
Next articleविवाह के बहाने नकदी व जेवर हडपे